• द्वारा लिखित Aviriti Gautam
  • अंतिम संशोधित दिनांक 26-08-2022

सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा पैटर्न 2023: मार्किंग स्कीम यहाँ चेक करें

img-icon

सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा पैटर्न 2023 (CBSE Class 12 Exam Pattern 2023 in Hindi): सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा 2022-23 सत्र के लिए कक्षा 12 की परीक्षा के लिए परीक्षा पैटर्न जारी करना अभी बाकी है। 2021-22 के लिए जारी किए गए सर्कुलर में कहा गया है कि टर्म-1 और टर्म-2 परीक्षा आयोजित करने की प्रणाली 2021-22 के लिए एक विशेष मूल्यांकन योजना थी। नवीनतम अपडेट के अनुसार, सीबीएसई ने सत्र 2022-23 से पुनः एक ही बोर्ड परीक्षा कराने का फैसला लिया है।

यह लेख आपको कक्षा 12 के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पैटर्न पर सभी जानकारियों से अवगत कराता है। सीबीएसई कक्षा 12 की तैयारी करने वाले छात्रों को तैयारी शुरू करने से पहले पाठ्यक्रम को अच्छे से समझ लेना चाहिए। नीचे, Embibe ने सीबीएसई कक्षा 12 की सभी पुस्तकों के प्रैक्टिस प्रश्न दिए है। छात्र नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपनी तैयारी शुरू कर सकते है। 

सीबीएसई कक्षा 12वीं में नया क्या है?

सीबीएसई कक्षा 12वीं के सत्र 2022-23 के लिए सीबीएसई परीक्षा पैटर्न को संशोधित किया गया है। इस साल, बोर्ड सिर्फ एक ही परीक्षा आयोजित करेगा अर्थात परीक्षा की टर्म-वार प्रणाली समाप्त कर दी जाएगी। हालाँकि, कुछ विषयों के पाठ्यक्रम में कमी अभी इस वर्ष भी लागू रहेगी। सीबीएसई विस्तृत मार्किंग स्कीम अगस्त 2022 में जारी करेगा। 

सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा के सभी प्रश्न सब्जेक्टिव होंगे। परीक्षा में ऑब्जेक्टिव प्रश्न नहीं होंगे। प्रत्येक विषय की कुल अवधि 2 घंटे की होगी।  सत्र 2022-23 के लिए सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12 का पाठ्यक्रम 30% तक कम कर दिया गया है। छोड़े गए टॉपिक पिछले वर्षों के समान ही रहेंगें। बोर्ड द्वारा सभी विषयों के लिए सीबीएसई 12वीं का संशोधित पाठ्यक्रम जारी कर दिया गया है।

  • वर्ष 2022-23 के लिए सीबीएसई कक्षा 12 की मार्किंग स्कीम बोर्ड द्वारा सैंपल पेपर के साथ जारी की जाएगी। 
  • बोर्ड द्वारा कुछ विषयों में कम किये गए पाठ्यक्रम के साथ सत्र 2019-20 के पैटर्न को दोहराने की संभावना है।

सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा पैटर्न 2023: परीक्षा हाइलाइट्स

परीक्षा का नामसीबीएसई हायर सेकेंडरी एग्जामिनेशन
आयोजनकर्तासेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE)
परीक्षा का माध्यमऑफलाइन
परीक्षा की आवृत्ति वर्ष में एक बार
प्रश्नों का प्रकारबहुविकल्पीय और अनुप्रयोग आधारित प्रश्न
विषयों की कुल संख्या5 या 6 (जैसा चुना गया हो)
अधिकतम अंक100 (लिखित परीक्षा के लिए 80 अंक और आतंरिक मूल्यांकन एवं प्रोजेक्ट कार्य के लिए 20 अंक)
कुल समय3 घंटे
मार्किंग स्कीम33% खंड-वार और 33% कुल
परीक्षा की भाषाअंग्रेजी / हिंदी

सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा पैटर्न 2023: मार्किंग स्कीम

प्रश्नों का प्रकारवेटेज
योग्यता आधारित प्रश्न न्यूनतम 30% होंगे [बहुविकल्पीय प्रश्न, केस स्टडीज, स्रोत आधारित एकीकृत प्रश्न आदि]।30% (न्यूनतम)
बहुविकल्पीय प्रश्न20% 
लघु उत्तरीय / दीर्घ उत्तरीय प्रश्न50% [मौजूदा पैटर्न के अनुसार]

सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा पैटर्न 2023: मूल्यांकन योजना

शैक्षणिक सत्र 2022-23 में, सीबीएसई उसी पुराने परीक्षा पैटर्न को लागू करेगा जिसका पालन 2020 तक किया जा रहा था। सीबीएसई 12वीं के संशोधित परीक्षा पैटर्न के अनुसार, वर्ष में एक बार ही परीक्षा होगी। प्रत्येक विषय के लिए अधिकतम अंक 100 अंक (लिखित परीक्षा में 80 और आतंरिक और मौखिक परीक्षाओं में 20 अंक) हैं। सीबीएसई कक्षा 12 परीक्षा पैटर्न के साथ-साथ सत्र 2022-23 के लिए पाठ्यक्रम को भी संशोधित किया गया है। हालांकि, पाठ्यक्रम में 30% की कमी अभी भी लागू है। 

सीबीएसई मूल्यांकन योजना विवरण 

  • सीबीएसई द्वारा शैक्षणिक सत्र के अंत में केवल एक परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। 
  • कुछ विषयों के लिए पाठ्यक्रम में 30% की कमी पिछले दो सत्रों के समान ही रहेगी।  
  • अंकों का उचित वितरण सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड द्वारा घोषित दिशा-निर्देशों और मॉडरेशन नीति के अनुसार आंतरिक मूल्यांकन / प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट कार्य को अधिक विश्वसनीय और वैध बनाने का प्रयास किया जाएगा।

सीबीएसई कक्षा 12 परीक्षा विवरण 

  • सत्र 2022-23 के लिए, सीबीएसई 12वीं की परीक्षा अनुमानित रूप से मार्च-अप्रैल, 2023 में आयोजित की जाएगी।
  • प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे, जिसमें केस-आधारित MCQs और अभिकथन-तर्क प्रकार के MCQs शामिल होंगे।
  • परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे की होगी।
  • सीबीएसई 12वीं के प्रैक्टिस पेपर को भी नए परीक्षा पैटर्न के अनुसार बदला जाएगा और इसे अनुमानित रूप से सितंबर, 2022 के अंतिम सप्ताह तक जारी किया जाएगा।

सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा पैटर्न 2023: योग्यता मानदंड 

सीबीएसई द्वारा दी गयी नवीनतम मार्किंग स्कीम के अनुसार, बोर्ड परीक्षा में एक विषय में उत्तीर्ण होने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक 33% है, जिसमें लिखित, प्रयोगात्मक और आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा शामिल हैं। साथ ही, छात्रों को बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए कम से कम कुल 33% अंक प्राप्त करने होंगे। आंतरिक मूल्यांकन के लिए सीबीएसई 12वीं पाठ्यक्रम (CBSE Class 12th Syllabus) में भी बदलाव किया गया है और अंकों का विभाजन कोविड के पहले के समय के अनुसार अर्थात लिखित के लिए 70 अंक और प्रयोगात्मक और आतंरिक मूल्यांकन के लिए 30 अंक, होने की संभावना है।

  • प्रयोगात्मक और आंतरिक मूल्यांकन में प्राप्त अंकों को समग्र अंकों की गणना के लिए एक साथ माना जाएगा। 
  • आवश्यकता पड़ने पर, एक विषय के लिए दो से पांच के पैमाने पर ग्रेस मार्क्स दिए जाएंगे।
  • जिन छात्रों ने 33% या उससे अधिक कुल अंक प्राप्त किए हैं, लेकिन किसी भी विषय में 33 से कम अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी।

सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा पैटर्न 2023: परीक्षा पैटर्न में महत्वपूर्ण परिवर्तन 

नए सर्कुलर के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 12 के पाठ्यक्रम में कुछ विषयों के पाठ्यक्रम को 30% कम किया जाएगा। विस्तृत द्विभाजन सीबीएसई द्वारा अनुमानित रूप से जुलाई, 2022 में जारी किया जाएगा। वर्ष 2022-23 में, विज्ञान विषयों अर्थता भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित में लगभग 25-27 प्रश्न होंगे। विस्तृत परिवर्तन इस प्रकार हैं:

  • अंग्रेजी भाषा और साहित्य में बहुविकल्पीय प्रश्न: अंग्रेजी भाषा और साहित्य में, रिक्त स्थान की पूर्ति और अपठित गद्यांश से पर्यायवाची / विलोम शब्द आदि से बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
  • जीव विज्ञान में अभिकथन और कारण आधारित प्रश्न: बोर्ड ने जीव विज्ञान से बहुविकल्पीय प्रश्नों को समाप्त कर दिया है और अभिकथन एवं कारण-आधारित प्रश्नों को तैयार किया है। लगभग 5 प्रश्न एक अंक वाले होंगे लेकिन यह वर्णनात्मक प्रकृति के होंगे। उम्मीदवारों को सुझाव दिया जाता है कि वे जीव विज्ञान में एक शब्द में उत्तर न लिखें।

सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा पैटर्न 2023: पेपर पैटर्न

भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के लिए सीबीएसई कक्षा 12 के पेपर पैटर्न एकसमान होंगे। अंकों को मूल्यांकन, प्रयोगात्मक और लिखित परीक्षा भागों में विभाजित किया जाएगा। मूल्यांकन और प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए 30 अंक और शेष 70 अंक लिखित परीक्षा के लिए निर्धारित किए जाएंगे। नीचे दी गई तालिका में और विवरण देखें:

परीक्षा की अवधि3 घंटे
प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए आवंटित अंक30 अंक 
लिखित परीक्षा के लिए आवंटित अंक70 अंक 
पेपर में प्रश्न का प्रकारप्रश्नों की संख्या
अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक 1 अंक)5 प्रश्न 
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक 2 अंक)5 प्रश्न 
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक 3 अंक)12 प्रश्न 
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक 4 अंक)1 प्रश्न 
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक 5 अंक)3 प्रश्न 

 

सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा पैटर्न 2023: अंग्रेजी पेपर पैटर्न 

परीक्षा की अवधि3 घंटे
कुल अंक100 (लिखित परीक्षा के लिए 80 और प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए 20)
प्रश्नों की कुल संख्या14 प्रश्न
बहुविकल्पीय प्रश्न2 प्रश्न (अधिकतर अपठित गद्यांश से)
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक 2 अंक)3 प्रश्न (विकल्प उपस्थित)
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक 4 अंक)1 प्रश्न (विकल्प उपस्थित)
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक 5 अंक)2 प्रश्न (विकल्प उपस्थित)
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक 6 अंक)5 प्रश्न (विकल्प उपस्थित)
अति दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक 10 अंक)2 प्रश्न (विकल्प उपस्थित)

सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा पैटर्न 2023: हिंदी, गणित पेपर पैटर्न

परीक्षा की अवधि3 घंटे
कुल अंक100 (लिखित परीक्षा के लिए 80 और प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए 20)

सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा पैटर्न 2023: प्रैक्टिस पेपर

सीबीएसई अनुमानित रूप से जुलाई, 2022 के महीने में कक्षा 12 के सैंपल पेपर जारी करेगा। सभी विषयों के लिए सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। छात्रों को एक मॉक पेपर मिलेगा जिसमें प्रश्न पैटर्न के सभी विवरणों का उल्लेख किया जाएगा। चूंकि प्रश्न पैटर्न वर्ष 2022-23 से बदला जा रहा है, सैंपल पेपर पुराने प्रारूप अर्थात कोविड के पहले के समय के आधार पर बनाया जाएगा।

सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा पैटर्न 2023: कक्षा 12वीं के प्रश्न 

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रश्न, पाठ्यक्रम की पुस्तकों पर आधारित होंगे। छात्र एनसीईआरटी पुस्तक को अच्छी तरह से पढ़ें क्योंकि प्रश्न सीधे उन्हीं पुस्तकों से होंगे। सीबीएसई ने भी एनसीईआरटी पुस्तकें ही पढ़ने की सलाह देता है। हालांकि, छात्र अधिक अभ्यास करने के लिए किसी अन्य पुस्तक की सहायता ले सकते हैं।

  • एनसीईआरटी की पुस्तकें बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं और बोर्ड की तैयारी के लिए यह प्रमुख संसाधन है। 
  • बोर्ड ने एनसीईआरटी की पुस्तकें ऑनलाइन उपलब्ध कराई हैं। आप pdf प्रारूप में इस पुस्तकों को में डाउनलोड कर सकते हैं।
  • भौतिक विज्ञान में, अधिकांश संख्यात्मक प्रश्न एनसीईआरटी की पुस्तकों पर आधारित होते हैं। 
  • गणित के लिए, छात्र आमतौर पर आरएस अग्रवाल या आरडी शर्मा को पसंद करते हैं लेकिन किसी भी अन्य पुस्तक से पहले एनसीईआरटी पढ़ना जरूरी है।
  • छात्रों को गणित के प्रश्नों का अभ्यास करने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह देखा गया है कि अधिकांश छात्रों को समय प्रबंधन की समस्या का सामना करना पड़ता है।

सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा पैटर्न 2023: तैयारी के लिए टिप्स 

कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा एक छात्र के कैरियर के सबसे महत्वपूर्ण चरणों में से एक है। उच्च कक्षाओं में प्रवेश, छात्रों के कक्षा 12 बोर्ड में प्रदर्शन पर निर्भर करता है। यहाँ तैयारी के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए हैं जो परीक्षा के लिए उपयोगी हैं:

  • सीबीएसई कक्षा 12वीं पाठ्यक्रम को समझें: बोर्ड द्वारा सत्र 2022-23 के लिए सीबीएसई 12वीं के पाठ्यक्रम को संशोधित किया गया है। इस साल से कोई टर्म अनुसार परीक्षा नहीं होगी। बोर्ड सत्र के अंत में केवल एक परीक्षा आयोजित करेगा। इस प्रकार, सीबीएसई ने केवल अंतिम परीक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम जारी किया है। छात्र पाठ्यक्रम की ठीक से समझ लें ताकि वे नए पाठ्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी शुरू कर सकें।
  • सीबीएसई कक्षा 12वीं मॉक टेस्ट: किसी भी परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट का अभ्यास करना एक अच्छी आदत है। मॉक टेस्ट से छात्रों को परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों की प्रकृति को समझने में मदद मिलेगी। यह उम्मीदवारों को समय प्रबंधन की समस्या से निपटने में भी मदद करेगा। सीबीएसई ने सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम वेबसाइट पर जारी करता है। छात्र इसे डाउनलोड कर सकते हैं और वे इससे अभ्यास शुरू कर सकते हैं।
  • सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा तैयारी उचित रणनीति: छात्र के पास प्रत्येक विषय के लिए एक उचित योजना और रणनीति होनी चाहिए। पाठ्यक्रम को पूरा करने और रिवीजन करने के लिए प्रत्येक विषय के लिए लक्ष्य निर्धारित करें। यदि हर लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया गया तो छात्र हर प्रकार के बोझ से मुक्त हो जाएगा और उसे हर विषय को रिवाइज करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।

सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा पैटर्न 2023 से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यहाँ सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा पैटर्न 2023 से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न एवं उनके उत्तर दिए गए है:

प्रश्न 1: सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?

उत्तर: सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2023 की परीक्षा मार्च-अप्रैल 2023 में आयोजित होने की उम्मीद है। परीक्षा तिथियों की आधिकारिक रूप से घोषणा होने के बाद हम उन्हें जल्द से जल्द इस लेख में अपडेट करेंगे।

प्रश्न 2: क्या किसी विषय के अधिकतम अंकों में कोई परिवर्तन होगा?

उत्तर: बोर्ड परीक्षा में किसी भी विषय के अधिकतम अंक में कोई बदलाव नहीं होगा। प्रत्येक विषय 100 अंकों का होगा जिसमें प्रायोगिक और आंतरिक मूल्यांकन शामिल हैं।

प्रश्न 3: मुझे बोर्ड परीक्षा के लिए अध्ययन सामग्री कैसे मिल सकती है?

उत्तर: बोर्ड ने सभी छात्रों के लिए एनसीईआरटी की सभी किताबें और संसाधन में ऑनलाइन उपलब्ध कराए हैं। उम्मीदवार इसे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रश्न 4: सीबीएसई 12वीं का सैंपल पेपर कैसे डाउनलोड करें?

उत्तर: सैंपल पेपर डाउनलोड करने के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट अर्थात cbseacademic.nic.in पर जाएं। ‘सैंपल प्रश्न पत्र कक्षा X और XII (2022-23)’ पर क्लिक करें। अगले प्रदर्शित पृष्ठ में सभी विषयों और उसके सैंपल पेपर एवं अंकन योजना की एक सूची होगी। आवश्यक विषय पर क्लिक करें और पेपर डाउनलोड करें।

प्रश्न 5: क्या 2023 के लिए सीबीएसई बोर्ड टर्म वार परीक्षा आयोजित करेगा?

उत्तर: सीबीएसई बोर्ड 2023 में कक्षा 10 और 12 की परीक्षा केवल एक बार आयोजित करेगा। सीबीएसई की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, वार्षिक बोर्ड परीक्षा प्रारूप में लौटने का निर्णय नई प्रणाली की गहन समीक्षा के बाद किया गया था।

हमें उम्मीद है कि सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा पैटर्न 2023 के इस लेख ने आपकी मदद की है। यदि आपका कोई प्रश्न हैं, तो बेझिझक हमसे नीचे कमेंट सेक्शन में साझा करें। हम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेंगे। सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा 2023 से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ और अपडेट के लिए Embibe के साथ बने रहें!

हिंट और सॉल्यूशन की मदद से सीबीएसई कक्षा 12 के जटिल से जटिल सवालों का पाएं चुटकियों में हल