• द्वारा लिखित Rajnish Goswami
  • अंतिम संशोधित दिनांक 20-09-2022

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10 सैंपल पेपर 2023 – फ्री मॉडल पेपर डाउनलोड करें

img-icon

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10 सैंपल पेपर 2023 (CG Board 10th Sample Paper 2023): छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर के द्वारा सीजी छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं सैंपल पेपर आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जारी किया जाता है। सैंपल पेपर वह पेपर होता है जिसके माध्यम से छात्र अपनी परीक्षा तैयारियों का विश्लेषण कर पाते हैं और आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं से  अवगत हो पाते हैं। 

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10 मॉडल पेपर गणित, हिंदी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, संस्कृत सभी विषयों में जारी किए जाते हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड मॉडल प्रश्न पत्र 2023 डाउनलोड प्रक्रिया इस लेख में प्रदान की गई है। जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें और छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10 से जुड़ी नवनीतम जानकारी प्राप्त करते रहने के लिए इस इस पेज को बुकमार्क कर लें।

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10 सैंपल पेपर 2023: ओवरव्यू

सीजीबीएसई कक्षा 10 मॉडल पेपर 2023 डाउनलोड प्रोसेस की जानाकारी प्राप्त करने से पहले आइए हम एक नजर छत्तीसगढ़ बोर्ड एग्जाम 2023 के ओवरव्यू पर डालते हैं ताकि हम एग्जाम को और भी बेहतर से समझ सकें। हमने नीटे टेबल में सीजी क्लास 10 बोर्ड एग्जाम 2023 ओवरव्यू प्रदान किया गया है। 

सीजीबीएसई कक्षा 10 एग्जाम ओवरव्यू

परीक्षा का पूरा नामछत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा
आयोजन निकायछत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
परीक्षा की अवधिवर्ष में एक बार
परीक्षा स्तर मैट्रिक
भाषाएँअंग्रेजी, हिंदी +1 अन्य भाषा
परीक्षा का माध्यमऑफलाइन 
परीक्षा की अवधि3 घंटे
आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10 सैंपल पेपर 2023: डाउनलोड प्रोसेस

लेख के इस सेक्शन में हमने सीजीबीएसई कक्षा 10 सैंपल पेपर को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करने की सबसे सरल उपाय बताया है। लेकिन छात्रों के सलाह दी जाती है वे सैंपल को डाउनलोड करने और हल करने से पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा पैटर्न 2023 का अध्यायन जरुर कर लें।  नीचे बताएगे प्रक्रिया का पालन कर आपक सीजी बोर्ड क्लास 10 सैंपल पेपर को डाउनलोड कर सकते हैं। 

सीजी 10वीं बोर्ड 2023 सैंपल पेपर डाउनलोड करने की प्रक्रिया निम्नलिखित हैं:-

  • पहला चरण: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर के अधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
  • दूसरा चरण:  “शैक्षणिक(परीक्षा)” पर क्लिक करें।
  • तीसरा चरण: “प्रदर्श पश्न पत्र”   क्लिक करें। 
  • चौथा चरण: “कक्षा 10” पर क्लिक करें।
  • पांचवां चरण: अब आपके सामने “नवनीतम प्रादर्श प्रश्न” पत्र और “पुराने प्रादर्श पश्न पत्र” दोनों विक्लप के साथ विषयों के नाम दिखने शुरु हो जाएंगे।
  • छठा चरण: सभी विषयों के प्रश्न पर एक-एक कर डाउनलोड कर लें उसे सहेज कर रख लें।

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10 सैंपल पेपर 2023 लिंक्स

छात्रों को यहां सलाह दी जाती है कि वे सैंपल पेपर हल करने से पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10 सिलेबस का पूरा अध्ययन कर लें ताकि वे सैंपल पेपर को आसानी से हल कर सकें और सैंपर को हल करते समय सिलेबस अध्ययन करने की जरुरत ना पड़े। नीचे टेबल में सीजी बोर्ड कक्षा 10 सैंपल पेपर को डाउनलोड करने की सीधा लिंक प्रदान किया गया है। 

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10 सैंपल पेपर पीडीएफ डाउनलोड लिंक:

विषय का नाम डाउनलोड लिंक
हिंदी यहां क्लिक करें
गणित यहां क्लिक करें
सामाजिक विज्ञान यहां क्लिक करें
विज्ञान यहां क्लिक करेंं
संस्कृत यहां क्लिंक करें
अंग्रेजी यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं मॉडल पेपर की प्रमुख विशेषताएं

सीजीबीएसई छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं सैंपल पेपर आयोजित होने वाली बोर्ड एग्जाम में छात्रों के सभी आवश्यकताओं को पूरा ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाता है। इसके प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं: 

  1. नवीनतम सीबीएसई ‘प्रश्न पत्र डिजाइन’ पाठ्यक्रम और अंकन योजना के अनुसार बनाया गया है।
  2. नमूना प्रश्न पत्र जो एक परीक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण विचारों को संबोधित करते हैं।

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10 मॉडल पेपर को हल करने के लाभ

बोर्ड परीक्षा की तैयार रह सभी छात्रों के सैंपल पेपर हो अपनी छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10 एग्जाम तैयारी में आवश्यक रुप से शामिल करना चाहिए। हमने नीचे छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं सैंपल पेपर हल करने के कुछ महत्वपूर्ण लाभ के बारे में बताया है। 

सीजी बोर्ड के सैंपल पेपर्स को हल करने से आपको मिलने वाले कुछ फायदे नीचे दिए गए हैं:

  1. समय प्रबंधन: छात्रों को सैंपल पेपर को हल करने से समय प्रबंधन करने में लाभ मिलता हैसैंपल पेपर को हल करते समय छात्रों के चाहिए कि वे इस बोर्ड परीक्षा के तरह हल करें 
  1. परीक्षा योजना: जब कोई छात्र सैंपल पेपर को हल करता है तो उसे यह पता चल जाता है कि उसे किस विषय या फिर किस टॉपिक के प्रश्नों को हल करने में अधिक परेशानियों के सामना करना पड़ा फिर से उसके मुताबिक वे परीक्षा तैयारी योजना बना सकते हैं।  
  1. सेल्फ इवैल्यूएशन: छात्र सैंपल प्रश्न पत्र को हल करके खुद की जांच कर सकते हैं। वे अपने विकास के वर्तमान चरण और तैयारियों के स्तर के बारे में जानेंगे। परिणामस्वरूप वे अब उन पर काम कर सकते हैं।
  1. मूर्खतापूर्ण गलतियों की पहचान करना:  मूर्खतापूर्ण गलतियों की पहचान करने के लिए छात्र कक्षा 12 के नमूना प्रश्न पत्रों का उपयोग कर सकते हैं। उन विवरणों का विश्लेषण करें और परीक्षा के दौरान उन्हें दोहराने से बचें। अधिक से अधिक उदाहरण पत्रों का अभ्यास करना बेहतर है।

सीडी बोर्ड सैंपल पेपर को हल करने से छात्रों को अपने प्रदेर्शन में सुधार करने में मदद मिलेगी। परिणामस्वरूप, छात्र अपनी कमजोरियों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं और अपने बोर्ड परीक्षा परिणामों को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ बोर्ड प्रिपरेशन टिप्स भी पढ़ते रहने चाहिए।

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10 सैंपल पेपर पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न.1: क्या छत्तीसगढ़ बोर्ड  आधिकारिक साइट पर कक्षा 10 के सैंपल पेपर उपलब्ध कराता है?

उत्तर: हां, सीजी बोर्ज हर साल आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10 के सभी विषयों के लिए सैंपल पेपर जारी करता है।

प्रश्न 2: कक्षा 10 के लिए छत्तीसगढ़ बोर्ड नमूना पत्र महत्वपूर्ण हैं?

उत्तर: कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए मॉडल पेपर को हल करना महत्वपूर्ण है।

प्रश्न 3: सीजी बोर्ड कक्षा 10 सैंपल पेपर के संदर्भ में अंकन योजना का क्या अर्थ है?

उत्तर : सीजी बोर्ड द्वारा हर साल सैंपल पेपर के साथ मार्किंग स्कीम जारी की जाती है। इसमें सैंपल पेपर में दिए गए सवालों के जवाब होते हैं।

प्रश्न 4: क्या सैंपल पेपर से प्रश्न पूछे जाते हैं, या ये सिर्फ अभ्यास के लिए हैं?

उत्तर : ऐसी संभावना है कि परीक्षा में इन नमूना पत्रों में से कुछ प्रश्न पूछे जा सकते हैं। इसलिए, छात्रों को अधिक से अधिक सैंपल पेपर का अभ्यास करने का प्रयास करना चाहिए।

प्रश्न 5: मुझे कक्षा 12 के लिए सॉल्व्ड सैंपल पेपर्स कहां मिल सकते हैं?

उत्तर : छात्र इस पेज पर समाधान के साथ सीजी बोर्ड कक्षा 10 नमूना पत्र पा सकते हैं।

हमने आपको छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10 सैंपल पेपर के संबंध में सभी आवश्यक जानकारी प्रदान की है। हमें उम्मीद है कि यह विस्तृत लेख आपकी मदद करेगा। यदि आपको लेख के बारे में कोई संदेह या प्रश्न है, कृपया कमेंट बॉक्स का उपयोग करके हमसे संपर्क करें।

नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए Embibe.com पर विजिट करते रहें!

Embibe पर 3D लर्निंग, बुक प्रैक्टिस, टेस्ट और डाउट रिज़ॉल्यूशन के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ हासिल करें