सीबीएसई कक्षा 8

अपने चयन के अवसरों को बढ़ाने के लिए अभी से Embibe के साथ अपनी
तैयारी शुरू करें
  • Embibe कक्षाओं तक असीमित पहुंच
  • मॉक टेस्ट के नवीनतम पैटर्न के साथ प्रयास करें
  • विषय विशेषज्ञों के साथ 24/7 चैट करें

6,000आपके आसपास ऑनलाइन विद्यार्थी

  • द्वारा लिखित gaurav
  • अंतिम संशोधित दिनांक 11-04-2023
  • द्वारा लिखित gaurav
  • अंतिम संशोधित दिनांक 11-04-2023

परीक्षा के बारे में

About Exam

परीक्षा का संक्षिप्त विवरण

कक्षा 8 विद्यार्थी के शैक्षिणक जीवन को आगे बढ़ाने वाली अवस्था है, जो विद्यार्थियों द्वारा अपनाए जाने वाले करियर मार्ग को चुनने में अहम होती है, जहाँ उन्होंने ज्यादातर मूलभूत सिद्धांत कक्षा 7 में सीख लिये होते हैं, कक्षा 8 वह कक्षा है जहाँ विद्यार्थी कई विषयों की गहनता को समझना शुरू करते हैं। वे ऐसी अध्ययन पद्धति से परिचित हो जाता है, जो उन्हें उनके बोर्ड स्तरों के जटिल प्रश्नों को सुलझाने में मदद करते हैं।

परीक्षा सारांश

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के दिशा-निर्देशों के अनुसार, प्रदर्शन तथा विकास का मूल्यांकन रचनात्मक आकलन (FA) और योगात्मक आकलन (SA) द्वारा सतत और व्यापक मूल्यांकन (CCE) द्वारा किया जाता है। मूल्यांकन तीन प्रमुख विषयों अर्थात गणित, विज्ञान, समाज विज्ञान और दो भाषाओं पर आधारित होता है। भाषाओं में से एक भाषा अंग्रेजी है।

सीबीएसई (CBSE) सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी समान महत्व देता है। सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के अनुसार, परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाती है,जिनका वेटेज नीचे दिया गया है:

सत्र मूल्यांकन (%) कुल (%)
रचनात्मक मूल्यांकन (FA) योगात्मक मूल्यांकन (SA)
सत्र I 10% 40% 50%
सत्र II 10% 40% 50%
कुल 20% 80% 100%

शैक्षिक क्षेत्र

रचनात्मक मूल्यांकन (FA): रचनात्मक मूल्यांकन में न केवल कलम-कागज परीक्षण होता है बल्कि प्रश्नोतरियाँ (क्विज), साक्षात्कार, दृश्य परीक्षण (विजुअल टेस्टिंग), असाइनमेंट, प्रैक्टिकल, मौखिक परीक्षण, प्रोजेक्ट्स, पज़ल, समूह गतिविधियाँ आदि के जरिए परीक्षण करना भी शामिल है।

योगात्मक मूल्यांकन (SA): जैसा कि विद्यालय प्राधिकरण द्वारा तय किया गया है, सीबीएसई के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाता है। इस मूल्यांकन प्रक्रिया के तहत सीबीएसई कक्षा 8 के पाठ्यक्रम और विद्यालयों की पुस्तकों के सूचीपत्र के आधार पर विद्यार्थियों की जाँच की जाएगी।

सह-शैक्षिक क्षेत्र

सीबीएसई का मानना ​​​​है कि सह-शैक्षिक कुशलता उतनी ही महत्वपूर्ण होती है, जितना की शैक्षिक कौशल। अतः, विद्यार्थियों के लिए इन कौशलों का भी मूल्यांकन किया जाएगा। सह-शैक्षिक कौशल में स्वास्थ्य और शारीरिक शिक्षा, दृष्टिकोण और मूल्य, सौंदर्य कौशल, साहित्यिक और रचनात्मक कौशल में भागीदारी और उपलब्धि शामिल हैं।

आधिकारिक वेबसाइट लिंक

https://www.cbse.gov.in

सीटों की संख्या

सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के अनुसार, कक्षा 8 की प्रत्येक कक्षा में अधिकतम 40 विद्यार्थी हो सकते हैं। कक्षा 8 में अनुभागों (सेक्शन) की संख्या की कोई सीमा नहीं है।

परीक्षा पाठ्यक्रम

Exam Syllabus

परीक्षा पाठ्यक्रम

यहाँ पाँच विषयों का पाठ्यक्रम दिया गया है:

  • सीबीएसई कक्षा 8 गणित
  • सीबीएसई कक्षा 8 विज्ञान
  • सीबीएसई कक्षा 8 समाज विज्ञान
  • सीबीएसई कक्षा 8 English
  • सीबीएसई कक्षा 8 हिंदी

सीबीएसई कक्षा 8 गणित पाठ्यक्रम:

सीबीएसई कक्षा 8 गणित पाठ्यक्रम में शामिल अध्याय नीचे तालिकाबद्ध किए गए हैं:

सीबीएसई कक्षा 8 गणित के लिए पाठ्यक्रम
अध्याय अध्याय का नाम
अध्याय 1 परिमेय संख्याएँ
अध्याय 2 एक चर वाले रैखिक समीकरण
अध्याय 3 चतुर्भुजों को समझना
अध्याय 4 प्रायोगिक ज्यामिति
अध्याय 5 आँकड़ों का प्रबंधन
अध्याय 6 वर्ग और वर्गमूल
अध्याय 7 घन और घनमूल
अध्याय 8 राशियों की तुलना
अध्याय 9 बीजीय व्यंजक एवं सर्वसमिकाएँ
अध्याय 10 ठोस आकारों का चित्रण
अध्याय 11 क्षेत्रमिति
अध्याय 12 घातांक और घात
अध्याय 13 सीधा और प्रतिलोम समानुपात
अध्याय 14 गुणनखंडन
अध्याय 15 आलेखों से परिचय
अध्याय 16 संख्याओं के साथ खेलना

सीबीएसई कक्षा 8 विज्ञान पाठ्यक्रम:

जैसा कि ऊपर बताया गया है, सीबीएसई, NCERT पुस्तकों का सुझाव देता है। कक्षा 8 के लिए विज्ञान की NCERT पाठ्यपुस्तक के अनुसार, कक्षा 8 के विज्ञान के लिए सीबीएसई पाठ्यक्रम में शामिल विभिन्न अध्याय नीचे तालिकाबद्ध किए गए हैं:

सीबीएसई कक्षा 8 विज्ञान के लिए पाठ्यक्रम
अध्याय अध्याय का नाम
अध्याय 1 फसल उत्पादन एवं प्रबंध
अध्याय 2 सूक्ष्मजीव: मित्र एवं शत्रु
अध्याय 3 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक
अध्याय 4 पदार्थ : धातु और अधातु
अध्याय 5 कोयला और पेट्रोलियम
अध्याय 6 दहन और ज्वाला
अध्याय 7 पौधों एवं जंतुओं का संरक्षण
अध्याय 8 कोशिका – संरचना एवं प्रकार्य
अध्याय 9 जंतुओं में जनन
अध्याय 10 किशोरावस्था की ओर
अध्याय 11 बल तथा दाब
अध्याय 12 घर्षण
अध्याय 13 ध्वनि
अध्याय 14 विद्युत धारा के रासायनिक प्रभाव
अध्याय 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ
अध्याय 16 प्रकाश
अध्याय 17 तारे एवं सौर परिवार
अध्याय 18 वायु तथा जल का प्रदूषण

सीबीएसई कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रम:

सीबीएसई कक्षा 8 इतिहास के लिए पाठ्यक्रम:

सीबीएसई कक्षा 8 इतिहास के लिए पाठ्यक्रम
अध्याय अध्याय का नाम
अध्याय 1 कैसे, जब और कहाँ
अध्याय 2 व्यापार से साम्राज्य तक
अध्याय 3 ग्रामीण क्षेत्र पर शासन चलाना
अध्याय 4 आदिवासी, दीकु और एक स्वर्ण युग की कल्पना
अध्याय 5 जब जनता बग़ावत करती है 1857 और उसके बाद
अध्याय 6 उपनिवेशवाद और शहर
अध्याय 7 बुनकर, लोहा बनाने वाले और फैक्ट्री मालिक
अध्याय 8 “देशी जनता” को सभ्य बनाना
अध्याय 9 महिलाएँ, जाति एवं सुधार
अध्याय 10 दृश्य कलाओं की बदलती दुनिया
अध्याय 11 राष्ट्रीय आंदोलन का उदय 1870-1945
अध्याय 12 स्वतंत्रता के पश्चात भारत


सीबीएसई
 कक्षा 8 भूगोल के लिए पाठ्यक्रम:

सीबीएसई कक्षा 8 भूगोल के लिए पाठ्यक्रम
अध्याय अध्याय का नाम
अध्याय 1 संसाधन
अध्याय 2 भूमि, मृदा, जल, प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन संसाधन
अध्याय 3 खनिज और शक्ति संसाधन
अध्याय 4 कृषि
अध्याय 5 उद्योग
अध्याय 6 मानव संसाधन


सीबीएसई कक्षा 8 नागरिक शास्त्र/राजनीति विज्ञान के लिए पाठ्यक्रम:

सीबीएसई कक्षा 8 नागरिक शास्त्र/राजनीति विज्ञान के लिए पाठ्यक्रम
अध्याय अध्याय का नाम
इकाई एक: भारतीय संविधान और धर्मनिरपेक्षता
अध्याय 1 भारतीय संविधान
अध्याय 2 धर्मनिरपेक्षता की समझ
इकाई दो: संसद और कानूनों का निर्माण
अध्याय 3 हमें संसद क्यों चाहिए?
अध्याय 4 कानूनों की समझ
इकाई तीन: न्यायपालिका
अध्याय 5 न्यायपालिका
अध्याय 6 हमारी आपराधिक न्याय प्रणाली को समझना
इकाई चार: सामाजिक न्याय और हाशिये की आवाज़ें
अध्याय 7 हाशियाकरण की समझ
अध्याय 8 हाशियाकरण से निपटना
इकाई पांच: आर्थिक क्षेत्र में सरकार की भूमिका
अध्याय 9 जनसुविधाएँ
अध्याय 10 कानून और सामाजिक न्याय


सीबीएसई कक्षा 8 नागरिक शास्त्र/राजनीति विज्ञान के लिए पाठ्यक्रम:

सीबीएसई कक्षा 8 नागरिक शास्त्र/राजनीति विज्ञान के लिए पाठ्यक्रम
अध्याय अध्याय का नाम
इकाई एक: भारतीय संविधान और धर्मनिरपेक्षता
अध्याय 1 भारतीय संविधान
अध्याय 2 धर्मनिरपेक्षता की समझ
इकाई दो: संसद और कानूनों का निर्माण
अध्याय 3 हमें संसद क्यों चाहिए?
अध्याय 4 कानूनों की समझ
इकाई तीन: न्यायपालिका
अध्याय 5 न्यायपालिका
अध्याय 6 हमारी आपराधिक न्याय प्रणाली को समझना
इकाई चार: सामाजिक न्याय और हाशिये की आवाज़ें
अध्याय 7 हाशियाकरण की समझ
अध्याय 8 हाशियाकरण से निपटना
इकाई पांच: आर्थिक क्षेत्र में सरकार की भूमिका
अध्याय 9 जनसुविधाएँ
अध्याय 10 कानून और सामाजिक न्याय

सीबीएसई कक्षा 8 English पाठ्यक्रम:

सीबीएसई कक्षा 8 English को दो भागों में बांटा जाता है:

  1. English Literature, और
  2. English Grammar & Composition

सीबीएसई कक्षा 8 English Literature भाग, English की एक मुख्य पाठ्यपुस्तक और English के एक Supplementary Reader पर आधारित है। आइए देखें कि दोनों पुस्तकों में से प्रत्येक में क्या-क्या शामिल हैं।

सीबीएसई कक्षा 8 English (Honeydew – Textbook in English for Class VIII) के लिए पाठ्यक्रम: 

सीबीएसई कक्षा 8 English (Honeydew) के लिए पाठ्यक्रम
Chapters Name of the Chapters
Chapter 1 The Best Christmas Present in the World
Poem The Ant and the Cricket
Chapter 2 The Tsunami
Poem Geography Lesson
Chapter 3 Glimpses of the Past
Poem Macavity: The Mystery Cat
Chapter 4 Bepin Choudhury’s Lapse of Memory
Poem The Last Bargain
Chapter 5 The Summit Within
Poem The School Boy
Chapter 6 This is Jody’s Fawn
Poem The Duck and the Kangaroos
Chapter 7 A Visit to Cambridge
Poem When I set out for Lyonnesse
Chapter 8 A Short Monsoon Diary
Poem On the Grasshopper and Cricket
Chapter 9 The Great Stone Face – I
Chapter 10 The Great Stone Face – II


सीबीएसई कक्षा 8 English (It So Happened – Supplementary Reader in English for Class VIII) के लिए पाठ्यक्रम: 

सीबीएसई कक्षा 8 English (It So Happened) के लिए पाठ्यक्रम
Chapters Name of the chapters
Chapter 1 How the Camel got his Hump
Chapter 2 Children at work
Chapter 3 The Selfish Giant
Chapter 4 The Treasure within
Chapter 5 Princess September
Chapter 6 The Fight
Chapter 7 The Open Window
Chapter 8 Jalebis
Chapter 9 The Comet – I
Chapter 10 The Comet – II
 

सीबीएसई कक्षा 8 English Grammar & Composition के लिए पाठ्यक्रम: 

यह खंड भी अन्य दो भागों में विभाजित है – English Grammar और English Composition (Writing)। सीबीएसई कक्षा 8 के इन दोनों खंडों का विस्तृत पाठ्यक्रम निम्न प्रकार हैं:

सीबीएसई कक्षा 8 English Grammar के लिए पाठ्यक्रम:

कक्षा 8 English Grammar 2021 में निम्नलिखित टॉपिक हैं:

Unit Name of the unit
a Order of Words and Clauses
b Direct and Indirect Speech
c Active and Passive Voice
d Tenses
e Noun
f Pronoun
g Verb
h Adverb
i Prepositions
j Conjunction
k Phrases and Idioms
l Vocabulary
m Comprehension Reading
 

सीबीएसई कक्षा 8 English Composition (Writing) के लिए पाठ्यक्रम:

यह खंड English में आपके लेखन कौशल की जाँच करता है। English Composition पाठ्यक्रम में निम्नलिखित टॉपिक हैं:

Unit Name of the unit
a Notice
b Story
c Formal and Informal Letters
d Diary Entry
e Essay

सीबीएसई कक्षा 8 हिंदी के लिए पाठ्यक्रम:

सीबीएसई कक्षा 8 हिंदी के लिए पाठ्यक्रम को व्यापक रूप से दो भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है:

  1. हिंदी साहित्य, और
  2. हिंदी व्याकरण और रचना

सीबीएसई कक्षा 8 हिंदी साहित्य के लिए पाठ्यक्रम निम्नलिखित तीन पुस्तकों पर आधारित है:

  1. दूर्वा – भाग 3 (द्वितीय भाषा)
  2. हिंदी वसंत – भाग 3 पाठ्य-पुस्तक 
  3. भारत की खोज (पूरक)


सीबीएसई
 कक्षा 8 हिंदी साहित्य: वसंत के लिए पाठ्यक्रम:

अध्याय अध्याय का नाम
1 ध्वनि (कविता)
2 लाख की चूड़ियाँ (कहानी)
3 बस की यात्रा (व्यंग्य)
4 दीवानों की हस्ती (कविता)
5 चिट्ठियों की अनूठी दुनिया (निबंध)
6 भगवान के डाकिए (कविता)
7 क्या निराश हुआ जाए (निबंध)
8 यह सबसे कठिन समय नहीं (कविता)
9 कबीर की साखियाँ
10 कामचोर (कहानी)
11 जब सिनेमा ने बोलना सीखा
12 सुदामा चरित (कविता)
13 जहाँ पहिया है
14 अकबरी लोटा (कहानी)
15 सूर के पद (कविता)
16 पानी की कहानी (निबंध)
17 बाज और साँप (कहानी)
18 टोपी (कहानी)
 

सीबीएसई कक्षा 8 हिंदी साहित्य: दूर्वा के लिए पाठ्यक्रम:

अध्याय अध्याय का नाम
1 गुड़िया
2 दो गौरैया
3 चिट्ठियों में यूरोप (पत्र)
4 ओस
5 नाटक में नाटक
6 सागर यात्रा
7 उठ किसान ओ
8 सस्ते का चक्कर
9 एक खिलाड़ी की कुछ यादें
10 बस की सैर
11 हिंदी ने जिनकी ज़िंदगी बदल दी
12 आषाढ़ का पहला दिन
13 अन्याय के खिलाफ
14 बच्चों के प्रिय श्री केशव शंकर पिल्लै
15 फ़र्श पर
16 बूढ़ी अम्मा की बात
17 वह सुबह कभी तो आएगी
18 आओ पत्रिका निकालें
19 आह्वान
 

सीबीएसई कक्षा 8 हिंदी साहित्य: भारत की खोज के लिए पाठ्यक्रम:

अध्याय अध्याय का नाम
1 अहमदनगर का किला
2 तलाश
3 सिंधु घाटी सभ्यता
4 युगों का दौर
5 नयी समस्याएँ
6 अंतिम दौर – एक
7 अंतिम दौर – दो
8 तनाव
9 दो पृष्ठभूमियाँ – भारतीय और अंग्रेज़ी
 

सीबीएसई कक्षा 8 हिंदी व्याकरण के लिए पाठ्यक्रम:

अध्याय अध्याय का नाम
1 पुनरुक्ति शब्द
2 वाक्य निर्माण
3 संज्ञा
4 विशेषण
5 कारक
6 अनेकार्थी शब्द
7 विभक्ति
8 प्रत्यय
9 शब्द परिवार
10 संधि
11 समास
12 द्वंद्व
13 उपसर्ग
14 अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
15 मुहावरे
16 समानार्थी
 

सीबीएसई कक्षा 8 हिंदी रचना के लिए पाठ्यक्रम में शामिल है:

  1. निबंध
  2. पत्र लेखन

परीक्षा ब्लूप्रिंट

सीबीएसई कक्षा 8 गणित ब्लूप्रिंट:

सीबीएसई कक्षा 8 गणित के लिए अध्याय स्तरीय अंक भार
अध्याय अध्याय का नाम भार (अंक)
अध्याय 1 परिमेय संख्याएँ 8(5)
अध्याय 2 एक चर वाले रैखिक समीकरण 6(3)
अध्याय 3 चतुर्भुजों को समझना  
अध्याय 4 प्रायोगिक ज्यामिति 4(1)
अध्याय 5 आँकड़ों का प्रबंधन 1(1)
अध्याय 6 वर्ग और वर्गमूल 5(3)
अध्याय 7 घन और घनमूल  
अध्याय 8 राशियों की तुलना  
अध्याय 9 बीजीय व्यंजक एवं सर्वसमिकाएँ 6(3)
अध्याय 10 ठोस आकारों का चित्रण 6(4)
अध्याय 11 क्षेत्रमिति 9(4)
अध्याय 12 घातांक और घात 8(4)
अध्याय 13 सीधा और प्रतिलोम समानुपात 8(3)
अध्याय 14 गुणनखंडन 6(2)
अध्याय 15 आलेखों से परिचय 9(4)
अध्याय 16 संख्याओं के साथ खेलना 4(3)
  कुल 80(40)

सीबीएसई कक्षा 8 विज्ञान ब्लूप्रिंट: 

सीबीएसई कक्षा 8 विज्ञान के लिए अध्याय स्तरीय अंक भार
अध्याय अध्याय का नाम भार (अंक)
अध्याय 1 फसल उत्पादन एवं प्रबंध 3(1)
अध्याय 2 सूक्ष्मजीव: मित्र एवं शत्रु 4(2)
अध्याय 3 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक  
अध्याय 4 पदार्थ : धातु और अधातु 5(1)
अध्याय 5 कोयला और पेट्रोलियम 3(1)
अध्याय 6 दहन और ज्वाला  
अध्याय 7 पौधों एवं जंतुओं का संरक्षण  
अध्याय 8 कोशिका – संरचना एवं प्रकार्य 6(2)
अध्याय 9 जंतुओं में जनन 7(3)
अध्याय 10 किशोरावस्था की ओर 6(4)
अध्याय 11 बल तथा दाब 3(1)
अध्याय 12 घर्षण  
अध्याय 13 ध्वनि 7(3)
अध्याय 14 विद्युत धारा के रासायनिक प्रभाव 7(3)
अध्याय 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ 8(4)
अध्याय 16 प्रकाश 7(3)
अध्याय 17 तारे एवं सौर परिवार 6(4)
अध्याय 18 वायु तथा जल का प्रदूषण 8(4)
  कुल 80(36)

सीबीएसई कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान ब्लूप्रिंट:

सीबीएसई कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान के लिए अध्याय स्तरीय अंक भार
इतिहास व्यापार से साम्राज्य तक 27 अंक
जब जनता बग़ावत करती है 1857 और उसके बाद
बुनकर, लोहा बनाने वाले और फैक्ट्री मालिक
“देशी जनता” को सभ्य बनाना और राष्ट्र को शिक्षित करना
महिलाएँ, जाति एवं सुधार
राष्ट्रीय आंदोलन का उदय 1870-1945
स्वतंत्रता के पश्चात भारत
भूगोल संसाधन 26 अंक
उद्योग
मानव संसाधन
राजनीति विज्ञान भारतीय संविधान 27 अंक
हमें संसद क्यों चाहिए?
हमारी आपराधिक न्याय प्रणाली को समझना
हाशियाकरण की समझ
हाशियाकरण से निपटना
जनसुविधाएँ
कानून और सामाजिक न्याय
  कुल 80

सीबीएसई कक्षा 8 English ब्लूप्रिंट:

SECTION TYPE OF QUESTIONS VSA- MCQ/
OBJECTIVE TYPE
SA LA MARKS TOTAL
A-READING A Factual passage with eight questions, out of which one will test vocabulary 1(8)(MCQ)     8  
A Literary Passage with 12 questions, out of which three will test vocabulary 1(4)(MCQ) 2(4)   12 20
B-WRITING & GRAMMAR Notice/Bio Sketch(50 words)Answer anyone out of the two questions given.   4(1)   4  
Letter Writing(Formal/Informal) OR Article Writing(100- 120 words)Answer anyone out of the two questions given.     7(1) 7  
Story writing based on a verbal stimulus(120-150 words) Answer anyone out of the two questions given.     7(1) 7  
Gap Filling-(With Determiners, Tenses, Reported Speech, Prepositions, Phrasal Verbs etc.) 1(4)(MCQ)     4  
Edit the Passage-Error correction 1(4)     4  
Sentence Reordering   1(4)   4 30
C-LITERATURE An Extract from a Poem(Answer any one out of two extracts given)   1(3)   3  
An Extract from the Prose (Honey Dew)(Answer anyone out of the two extracts given)   1(3)   3  
Comprehension questions from Honey Dew. Answer any five out of the seven questions given.   2(5)   10  
Comprehension questions from It so Happened. Answer any four out of the six questions given.   2(4)   8  
Value-based question from Honey Dew/It So Happened(Extrapolatory) Answer anyone out of the two questions given.     6(1) 6 30

प्रैक्टिकल/प्रयोग सूची और मॉडल लेखन

विज्ञान के अध्यायों के लिए, विद्यार्थी निम्नलिखित प्रैक्टिकल / प्रयोग सूची और मॉडल लेखन कर सकते हैं:

अध्याय प्रयोग
भोजन
  • बीजों से पौधे कैसे उगते हैं, यह जानने के लिए बीजों को अंकुरित करें।
  • खाद्य पदार्थों में कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, वसाओं की उपस्थिति की जाँच करें।
  • पत्तियों में रंध्रों का अध्ययन करें।
  • पत्तियाँ प्रकाश-संश्लेषण प्रक्रिया द्वारा स्टार्च का निर्माण करती हैं, का अध्ययन करें।
  • कैसे कीट पीड़क अनाज के दानों को खराब करते हैं, का अध्ययन करें।
  • सूक्ष्म-जीवों की उपस्थिति के लिए तालाब के जल का अवलोकन करें।
पदार्थ
  • आइए ऐसे कपड़ों की पड़ताल करते हैं जो रेशे से प्राप्त होते हैं।
  • कठोरता, जल में घुलनशीलता, जल में तैरने और पारदर्शिता जैसे गुणों के आधार पर दिए हुए पदार्थों का वर्गीकरण करें।
  • लोहे, रेत और सामान्य नमक का एक मिश्रण आपको दिया जाता है। इस मिश्रण से तीन घटकों को पृथक करें।
  • आइए निम्नलिखित परिवर्तनों का अध्ययन करते हैं कि क्या वे वापस हो सकते हैं या नहीं?
    (a) जल में सामान्य नमक का घुलकर गायब हो जाना
    (b) आलुओं का काटना।
  • उदासीनीकरण की प्रक्रिया दिखाने के लिए किसी अम्ल और क्षार के बीच की अभिक्रिया।
  • लवण विलयनों की अम्लीय/क्षारीय/उदासीन प्रकृति की पहचान करना।
  • कागज को मोड़ने, कागज को फाड़ने और कागज को जलाने जैसे परिवर्तनों के बीच अंतर स्पष्ट करना।
  • पौधों, जंतुओं और कृत्रिम स्रोतों से प्राप्त रेशों की जल अवशोषण क्षमता की तुलना करना।
  • प्राकृतिक और मानव-निर्मित रेशों के बीच अंतर स्पष्ट करना।
  • दिखाइए कि धातु ऑक्साइड क्षारीय प्रकृति के होते हैं।
  • दिखाइए कि अधातु ऑक्साइड अम्लीय प्रकृति के होते हैं।
  • दिखाइए कि लोहा, तांबे की तुलना में अधिक अभिक्रियाशील होता है।
  • दिखाइए कि कुछ धातुओं पर अम्लों की क्रिया से हाइड्रोजन गैस उत्पन्न होती है।
  • धातुओं और अधातुओं की विद्युत चालकता दिखाइए।
  • दिखाइए कि किसी पदार्थ के दहन के लिए ऑक्सीजन आवश्यक होती है।
  • दिखाइए कि ईंधन/पदार्थ को जलाने के लिए उसे उसके ज्वलन ताप तक गर्म करना चाहिए।
  • पानी को गर्म करते समय, उबालते समय और ठंडा करते समय उसके तापमान का मापना।
  • ऊष्मा के सुचालक और कुचालकों के बीच अंतर स्पष्ट करना।
सजीव जगत
  • अध्ययन करें कि वाष्पोत्सर्जन की प्रक्रिया में पत्तियाँ जल-वाष्प छोड़ती है।
  • किसी पुष्प के हिस्सों की पहचान करना और एकलिंगी या द्विलिंगी पुष्पों के बीच अंतर स्पष्ट करना।
  • आइए हमारे शरीर की संधियों के बारे में और वे कैसे गति करती हैं, को जानते हैं।
  • ज्ञात करें कि छोड़ी गई सांसों में क्या होता है।
  • सांस लेने की क्रियाविधि को समझना।
  • अवलोकन करना कि जल कैसे पौधों की कोशिकाओं में गति करता है।
  • कवक/पौधों में जनन के विभिन्न प्रकारों का अध्ययन करना।
  • यीस्ट में जनन विधि का अध्ययन करना।
  • पादप कोशिकाओं के अध्ययन के लिए एक अस्थाई स्लाइड तैयार करना।
  • विद्यार्थियों के बीच हमारे समाज में विद्यमान सेक्स-आधारित/लिंग-आधारित भेदभाव के बारे में जागरूकता फैलाना।
गतिमान वस्तुएँ, लोग और विचार
  • कदमों की संख्या को गिनकर और लंबाई को सेंटीमीटर/ मीटर (cm/m) में अभिव्यक्त कर अपनी कक्षा की लंबाई मापना।
  • एक पैर पर कूदने की चाल ज्ञात करना।
  • कुल बल की संकल्पना को समझना।
  • दिखाइए कि तरल दाब केवल तरल स्तंभ की ऊंचाई पर निर्भर करता है, न कि तरल के आयतन पर।
  • किसी रबर ड्रॉपर के कार्य सिद्धांत को समझाना।
  • दिखाइए कि भार में वृद्धि से दो सतहों के बीच स्थैतिक घर्षण में वृद्धि होगी।
चीजें कैसे कार्य करती हैं
  • कुछ सेलों और तार के कुछ टुकड़ों की सहायता से बल्ब जलाना।
  • दी गई लोहे की कील में चुंबकत्व उत्पन्न करना और उसके गुणों का अध्ययन करना।
  • ज्ञात करना कि क्या किसी चुंबक के दोनों ध्रुव समान रूप से प्रबल होते है और क्या सभी चुंबक समान रूप से प्रबल होती हैं।
  • विद्युत धारा के तापन प्रभाव का अध्ययन करना।
  • अवलोकन करना कि किसी विद्युत चुंबक की प्रबलता कैसे तार 136 46 के घुमावों की संख्या पर निर्भर करती है। जल के जल-अपघटन का अध्ययन करें।
प्राकृतिक घटनाएँ
  • अध्ययन करना कि परछाइयाँ कैसे बनती हैं।
  • दिखाइए कि वायु दाब डालती है।
  • अध्ययन करना कि गर्म करने पर वायु फैलती है।
  • मोमबत्ती को दर्पण से विभिन्न दूरियों पर रखकर किसी अवतल दर्पण द्वारा निर्मित मोमबत्ती की ज्वाला के प्रतिबिम्ब का अध्ययन करना।
  • मोमबत्ती को लेंस से विभिन्न दूरियों पर रखकर किसी उत्तल लेंस द्वारा निर्मित मोमबत्ती की ज्वाला के प्रतिबिम्ब का अध्ययन करना।
  • पानी से भरे एक ग्लास में मोमबत्ती जलाना (मजेदार खेल)।
  • परावर्तन के नियमों का सत्यापन करना।
  • अवलोकन करना कि चंद्रमा का रूप हर रात बदलता रहता है।
प्राकृतिक संसाधन
  • दी गई गतिविधियों में वायु की भूमिका (यदि कोई हो)।
  • अपशिष्ट कागज का पुनर्चक्रण करना।
  • मिट्टी में जल का रिसाव।
  • कीचड़ वाले जल को साफ करना।

कक्षा 8 की NCERT पुस्तकों को निम्न लिंक पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है:

कक्षा 8 के लिए NCERT पुस्तकें

स्कोर बढ़ाने के लिए अध्ययन योजना

Study Plan to Maximise Score

तैयारी के लिए सुझाव

  1. किसी भी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने और अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए एक व्यापक रणनीति और एक योजना आवश्यक होती है।
  2. आपको अपनी ताकत और कमज़ोरियों की अच्छी समझ होनी चाहिए और उसी के अनुसार तैयारी की योजना बनानी चाहिए।
  3. आपको एक सकारात्मक दृष्टिकोण रखना चाहिए और अपनी तैयारी की यात्रा जल्द से जल्द शुरू कर देनी चाहिए।
  4. आंकिक प्रश्नों और बहुत सारी गणनाओं वाले अध्यायों के लिए, अधिक से अधिक प्रश्नों का अभ्यास करने का प्रयास करें।
  5. यदि आप कक्षा 8 सीबीएसई पाठ्यक्रम का अध्ययन करते समय किसी कठिनाई का सामना करते हैं, तो आप किसी भी समय Embibe से संपर्क कर सकते हैं। हम आपके सभी प्रश्नों में आपकी सहायता करने के लिए यहाँ हैं। हमारे पास सीखने की सामग्री का एक बहुत ही समृद्ध पुस्तकालय और एक प्रश्न बैंक है।
  6. एक काफी अनुशासित समय सारिणी रखें ताकि आप हर दिन व्यवस्थित तरीके से अध्ययन कर सकें।
  7. पढ़ाई के दौरान आने वाली संदेहों के बारे में अपने शिक्षकों या बड़ों से पूछने में संकोच न करें। Embibe विद्यार्थियों को 24 घंटे संदेह समाधान प्रदान करता है।
  8. आप जिस भी विषय का अध्ययन करें, उसमें आपको गहरी रुचि लेनी चाहिए, ताकि आपको उसमें बोरियत न महसूस हो। 
  9. हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि कुछ भी असंभव नहीं है। यह शब्द आपमें गजब का आत्मविश्वास जाग्रत करता है।
  10. इस बात का ध्यान रखें कि आपने अपने पूरे पाठ्यक्रम को पहले ही अच्छी तरह से समाप्त कर लिया हो और अंतिम क्षण के लिए ज्यादा कुछ नहीं बचा है।

परीक्षा देने की रणनीति

  1. आप जो परीक्षा देने जा रहे हैं, उससे संबंधित सभी विषयों के अंतर्गत आने वाले अध्यायों का ज्ञान होना चाहिए।
  2. किसी भी परीक्षा के लिए सदैव जल्दी पहुंचें ताकि अंतिम समय की भागदौड़ से बचा जा सकें और आपको कुछ पल आराम करने के लिए मिल सकें।
  3. आपको आवंटित समय का कुशलतापूर्वक उपयोग करने के लिए एक रणनीति तैयार कर लेनी चाहिए।
  4. घबराएं या तनावग्रस्त न रहें; सकारात्मक दृष्टिकोण रखें और पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने का प्रयास करें।
  5. उन प्रश्नों को पढ़ने और उत्तर देने में बहुत अधिक समय बर्बाद न करें, जिनके बारे में आप आश्वस्त नहीं हैं; उन्हें परीक्षा के उत्तरार्ध के लिए छोड़ दें।
  6. आपको दिए गए क्रम में ही प्रश्नों के उत्तर देने के बारे में चिंतित नहीं होना चाहिए और आपको पहले उन प्रश्नों का उत्तर देना चाहिए जिनके साथ आप अधिक सहज हैं, फिर बाकी प्रश्नों का प्रयास करें।
  7. उत्तर पुस्तिकाओं में प्रश्नों को सही ढंग से क्रमांकित किया गया है या नहीं, इसे हमेशा देख लें।
  8. किसी भी प्रश्न को अनुत्तरित न छोड़ने का प्रयास करें। उन प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें जिनके बारे में आपको कुछ पता है; कुछ चरणों को लिखने से आपको कुछ अंक भी मिल सकते हैं।
  9. परीक्षा देने का प्रयास करते समय निरीक्षक द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करें।
  10. निरीक्षक को उत्तर पत्र सौंपने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपने सभी प्रश्नों को हल कर लिया है।

विस्तृत अध्ययन योजना

  1. विस्तृत अध्ययन योजना अच्छी तरह से तैयार योजना है, जिसे विद्यार्थी अपने सीखने के लक्ष्यों और आवंटित किए जाने वाले समय को ध्यान में रखते हुए बनाते हैं।
  2. हर दिन अध्ययन के लिए एक समय सारिणी बनाना बेहतर है। प्रतिदिन चार से पाँच घंटे अकेले सुनियोजित ढंग से पढ़ाई में बिताइए।
  3. यदि आप गणित का अध्ययन कर रहे हैं, तो निश्चित रूप से आपको गणितीय प्रश्नों को लिखने और अभ्यास करने के लिए एक कलम और कागज़ की आवश्यकता होगी।
  4. हर विषय का अध्ययन करते समय उन्हें वास्तविक जीवन की स्थितियों से जोड़ कर मनन करें। यह आपको हर कॉन्सेप्ट को आसानी से याद रखने में सहायता करेगा।
  5. Embibe ने 8वीं कक्षा की सभी सीबीएसई विषयों पर रुचिकर वीडियो और अभ्यास सत्र बनाए हैं, और यदि आपको सभी कॉन्सेप्ट की बेहतर समझ की आवश्यकता है, तो आप उनका उपयोग कर सकते हैं।

परीक्षा परामर्श

Exam counselling

छात्र परामर्श

परामर्श से विद्यार्थी को अपने अंदर छुपी ताकत का पता लगाने में सहायता मिलती है। परीक्षा विद्यालयी शिक्षा का एक हिस्सा है जहाँ विद्यार्थियों का मूल्यांकन शैक्षिक और सह-शैक्षिक क्षेत्रों के आधार पर किया जाता है। पहले दिन से चल रही कक्षाओं और पढ़ाई के दौरान ध्यान केंद्रित करना महत्वपूर्ण होता है। विद्यार्थियों के विद्यालय और घर का वातावरण उनके प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

माता-पिता/अभिभावक परामर्श

हर बच्चे के सीखने की शैली और गति अलग-अलग होती है। प्रत्येक बच्चे के सीखने और सफल होने का अपना अलग तरीका होता है। अतः, एक अभिभावक के रूप में, आपको अपने बच्चे की रुचि को प्रोत्साहित करना होगा और बिना पछतावे के उसके प्रदर्शन को स्वीकार करना होगा। अपने बच्चे का विद्यालय, पढ़ाई, सहपाठियों के समूहों में प्रश्नों का सामना करने के लिए मार्गदर्शन करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Freaquently Asked Questions

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्र1. कक्षा 8 शिक्षा में एक महत्वपूर्ण प्राथमिक मानक क्यों है?
उ.
कक्षा 8 प्रारंभिक शिक्षा में एक महत्वपूर्ण मानक है क्योंकि यहाँ सिखाई जाने वाले कॉन्सेप्ट उच्च कक्षाओं की नींव के रूप में कार्य करते हैं। इसलिए, यदि आप विद्यालय में अच्छा करना चाहते हैं तो एक ठोस नींव रखना महत्वपूर्ण है।

प्र2. क्या कोई ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहाँ मैं सीबीएसई 8वीं कक्षा के मॉक प्रश्न हल कर सकता हूँ?
उ. हाँ, आप Embibe पर कक्षा 8 के मॉक टेस्ट दे सकते हैं। इसके अलावा, आपको अपने मॉक टेस्ट का गहन विश्लेषण भी हासिल होता है। 

प्र3. मैं कक्षा 8 की परीक्षाओं की तैयारी कैसे कर सकता हूँ?
उ. अपनी कक्षा 8 की परीक्षाओं की तैयारी करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप NCERT की पुस्तकों के अध्यायों को एक-एक करके पूरा करते जाएँ। एक बार जब आप संपूर्ण पाठ्यक्रम पूरा कर लेते हैं, तो आप Embibe पर विषयवार मॉक टेस्ट हल कर सकते हैं। यह आपको अच्छा स्कोर हासिल करने में सहायता करेगा। 

प्र4. क्या सीबीएसई कक्षा 8 में बोर्ड हैं?
उ. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड केवल कक्षा 10 और सीबीएसई कक्षा 12 के लिए बोर्ड आयोजित करता है। विद्यालय, कक्षा 8 के लिए सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा आयोजित करते हैं। 

प्र5. कक्षा 8 में विज्ञान के लिए कौन सी पुस्तक सबसे अच्छी है?
उ.
लखमीर सिंह की विज्ञान, एनसीईआरटी [NCERT] पाठ्यक्रम के अनुरूप है, जो कक्षा 1 से 8 तक की पुस्तकों की एक श्रृंखला है। 

प्र6. सीबीएसई कक्षा 8 में कौन-कौन से विषय हैं?
उ. सीबीएसई कक्षा 8 के विषयों में गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, अंग्रेजी और हिंदी शामिल हैं। संस्कृत, उर्दू आदि जैसे अन्य वैकल्पिक विषय भी हैं।

संबंधित पृष्ठ भी देखें

 

क्या करें, क्या ना करें

क्या करें:

  1. विद्यार्थी को परीक्षा की तिथियों और उसी के संबंध में अधिसूचनाओं के बारे में पता होना चाहिए।।
  2. व्यवस्थित रूप से परीक्षा देने के लिए आपके पास पाठ्यक्रम की बेहतर समझ होनी चाहिए।
  3. कॉन्सेप्ट की स्पष्ट समझ होनी चाहिए।
  4. परीक्षा शुरू करने से पहले निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
  5. अपने द्वारा सीखें गए हर कॉन्सेप्ट को दोहराने का प्रयास करें।
  6. परीक्षा के लिए थोड़ा जल्दी पहुंचें।
  7. परीक्षा के लिए उपस्थित होने के दौरान सभी आवश्यक उपकरण अपने साथ ले जाने का ध्यान रखें। 

क्या ना करें:

  1. कॉन्सेप्ट को रटें नहीं; इससे परीक्षा के दिन भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
  2. ट्रिक्स और शॉर्टकट पर ज्यादा ध्यान न दें; अपरिचित प्रश्नों को हल करने के लिए कॉन्सेप्ट और उनकी मूलभूत सिद्धांतों को समझना अधिक महत्वपूर्ण होता है।
  3. कदाचार में लिप्त न हों, क्योंकि यह लंबे समय के लिए लाभकारी नहीं होता है। यह आपको आगे की परीक्षाओं से भी वंचित कर सकता है।
  4. परीक्षा से ठीक पहले कुछ नया पढ़ने की कोशिश न करें।

शैक्षिक संस्थानों की सूची

About Exam

स्कूलों / कॉलेजों की सूची

ऐसे कई विद्यालय हैं जो सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध हैं। हम कह सकते हैं कि भारत में लगभग 21,271 विद्यालय सीबीएसई से संबद्ध हैं। कई सीबीएसई विद्यालय सूचियाँ, या तो राज्य या क्षेत्रवार निम्न लिंक का उपयोग करके प्राप्त की जा सकती हैं:
https://saras.cbse.gov.in/SARAS/AffiliatedList/ListOfSchdirReport

अभिभावक काउंसिलिंग

About Exam

अभिभावक काउंसिलिंग

अभिभावक हेतु परामर्श का मुख्य उद्देश्य सकारात्मक व्यवहार को प्रोत्साहित करना, अवांछनीय व्यवहार का प्रबंधन करना और अपने बच्चों की भावनात्मक जरूरतों को समझना है। यह एक या दोनों अभिभावकों के साथ किया जा सकता है। अभिभावक हेतु परामर्श, अभिभावक को विभिन्न कठिनाइयों से निपटने में सहायता करता है जो उनके बच्चों को प्रभावित करती हैं और साथ ही उन्हें उचित मार्गदर्शन, साधन और आवश्यक ज्ञान प्रदान करते हैं। अभिभावक को जल्द ही अपने बच्चों के लिए उपलब्ध करियर के अवसरों के बारे में अधिक जागरूक होना चाहिए।

आगामी परीक्षा

Similar

आगामी परीक्षाओं की सूची

इस प्रतिस्पर्धी दुनिया में, परीक्षाएँ विद्यार्थियों की जानकारी, रुचियों, क्षमता और संभावनाओं को सामने लाने के तरीकों में से एक हैं। अगली कक्षा में प्रोन्नत करने के लिए विद्यालय स्तर की परीक्षा ली जाती है। निरंतर व्यापक मूल्यांकन (CCE) के आधार पर विद्यार्थियों को 8वीं कक्षा से 9वीं कक्षा में पदोन्नत किया जाता है। इस विद्यालय स्तर की परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाएँ हैं, जो हर साल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती हैं। ये परीक्षाएँ विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और विषयों में रुचि को बढ़ाती हैं।

कुछ प्रतियोगी परीक्षाएँ, जिनमें कक्षा 8 के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं, निम्न हैं:

  • अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड (ISO)
  • अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड (IMO)
  • इंग्लिश अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड (EIO)
  • सामान्य ज्ञान अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड (GKIO)
  • अंतर्राष्ट्रीय कंप्यूटर ओलंपियाड (ICO)
  • अंतर्राष्ट्रीय ड्रॉइंग ओलंपियाड (IDO)
  • राष्ट्रीय निबंध ओलंपियाड (NESO)
  • राष्ट्रीय सामाजिक अध्ययन ओलंपियाड (NSSO)


कुछ प्रतियोगी परीक्षाएँ, जिनमें कक्षा 8 के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं, निम्न हैं:

  • राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (NTSE): विद्यार्थियों का मूल्यांकन विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, मानसिक क्षमता और सामान्य ज्ञान के ज्ञान और समझ के आधार पर किया जाता है। अगले शैक्षणिक वर्ष के लिए नकद पुरस्कार और छात्रवृत्ति योग्य विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करते हैं।
  • राष्ट्रीय स्तरीय विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा (NLSTSE): विषय गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अन्य सामान्य जागरूकता प्रश्न शामिल हैं।
  • भारतीय राष्ट्रीय ओलंपियाड (INO): इसके पाठ्यक्रम में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, खगोल विज्ञान और जूनियर विज्ञान शामिल हैं। इस परीक्षा में पांच चरण की प्रक्रिया शामिल है। प्रारंभिक चरण NSE (राष्ट्रीय मानक परीक्षा) द्वारा आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा है।
  • जियोजीनियस: इस परीक्षा का उद्देश्य भूगोल में रुचि पैदा करना है। इस परीक्षा में, विद्यार्थियों को एक रिक्त मानचित्र पर भारत के विभिन्न स्थानों को चिह्नित करने के लिए कहा जाता है।
  • नेशनल इंटरएक्टिव मैथ्स ओलंपियाड (NIMO): यह परीक्षा मानसिक क्षमता और गणितीय कौशल का परीक्षण और विश्लेषण करती है

प्रैक्टिकल नॉलेज /कैरियर लक्ष्य

Prediction

भविष्य के कौशल

कोडिंग: कोडिंग एक रचनात्मक गतिविधि है, जिसमें सीबीएसई कक्षा 8 के विद्यार्थी सक्रिय रूप से संलग्न हो सकते हैं। यह कम्प्यूटेशनल सोच निर्मित करने, प्रश्न सुलझाने के कौशल को विकसित करने, महत्वपूर्ण सोच में सुधार लाने और विभिन्न क्षेत्रों में समस्याओं को हल करने के लिए वास्तविक जीवन स्थितियों से जुड़ने में सहायता करता है। इसलिए, सीबीएसई ने सीबीएसई कक्षा 8 के लिए कोडिंग की शुरुआत की। कक्षा 8 में, कोडिंग विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा साइंस और अन्य विषयों में दक्ष बनाने के लिए कोडिंग की नींव रखने पर केंद्रित है।

इसे स्वयं करें (DIY): यह गतिविधियों और प्रोजेक्टों के माध्यम से सीखने का एक रचनात्मक तरीका है। अंग्रेजी और हिंदी जैसे विषयों को नाटक के माध्यम से पढ़ाया जा सकता है; सामाजिक विज्ञान विषयों को वाद-विवाद, सर्वेक्षण, फील्डवर्क आदि के माध्यम से पढ़ाया जाता है। विज्ञान का अनुभव प्रयोगों, क्षेत्र अध्ययन आदि के माध्यम से किया जा सकता है। गणित के कुछ टॉपिक जैसे लाभ, हानि, क्षेत्र को मापना आदि, विद्यार्थियों को DIY गतिविधियों के जरिए पढ़ाया जाना चाहिए। Embibe App आपके सीखने को आनंदमय और सार्थक बनाने के लिए प्रत्येक कक्षा, प्रत्येक विषय और प्रत्येक अध्याय के लिए DIY गतिविधियाँ प्रदान करता है।

कैरियर कौशल

श्रवण कौशल, कार्यस्थल में विविधता को समझना, भाषा कौशल, अनुसंधान कौशल, योजना, नेतृत्व कौशल, भावनात्मक रूप से संतुलित होना, आत्म-सर्वेक्षण, ज्ञान की खोज, संचार कौशल आदि को मूलभूत शिक्षा से ही मजबूत बनाया जाता है। यह प्रत्येक विद्यार्थी को अवसर देकर और उनके विकास के हर स्तर पर प्रोत्साहित करके प्राप्त किया जा सकता है। यह वास्तविक जीवन के अनुभव प्रदान करके और इसे ‘स्वयं करें गतिविधियों’ द्वारा किया जा सकता है।

कैरियर की संभावनाएं / कौन सा वर्ग चुनें?

कक्षा 8 में कोई प्रत्यक्ष करियर चयन नहीं है, लेकिन विद्यार्थियों को अपनी रुचि के क्षेत्र का पता लगाने के लिए करियर के अवसरों के बारे में पता होना चाहिए। सीबीएसई कक्षा 10 के बाद विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार विज्ञान, वाणिज्य, कला, ललित कला आदि की पढ़ाई कर सकते हैं।

Embibe पर 3D लर्निंग, बुक प्रैक्टिस, टेस्ट और डाउट रिज़ॉल्यूशन के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ हासिल करें