• द्वारा लिखित Mahesh Kumawat
  • अंतिम संशोधित दिनांक 29-08-2022

आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 चयन प्रक्रिया

img-icon

आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 सलेक्शन प्रोसेस 2022: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान द्वारा आईबीपीएस आरआरबी परिणाम 2022 (IBPS RRB Result 2022) अनंतिम आवंटन परिणाम कर दिया गया है। अनंतिम आवंटन परिणाम पीओ और क्लर्क लेवल के पदों के लिए जारी किया गया है।बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) द्वारा आरआरबी अधिकारी स्केल 1 कर्मियों (IBPS RRB PO Selection Process) का चयन तीन चरणों में किया जाता है, प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार। चयन प्रक्रिया का पूरा विवरण नीचे दिए गए लेख में दिया गया है। प्रक्रिया को स्टेप वाइ स्टेप समझने के लिए इस लेख को अंत पढ़ें।

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने सीआरपी आरआरबी IX अधिकारी स्केल I रिक्ति की भर्ती के लिए अधिसूचना 6 जून 2022 को  प्रकाशित की गई थी। रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 28 जून 2022 थी। जो उम्मीदवार रिक्ति विवरण में रुचि रखते हैं और सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं वे इस लेख को अंत पढ़कर चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 चयन प्रक्रिया: ओवरव्यू 

आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त करने से पहले एक नजर आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल1 के ओवरव्यू पर डालते हैं। हमने  नीचे दी गई तालिका में आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर 1 ओवरव्यू प्रदान किया है। 

कार्यक्रम विवरण
संचालन निकायबैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस)
एग्जाम  का नाम ऑफिसर स्केल 1 (असिस्टेंट मैनेजर)
एग्जाम  मोडऑनलाइन
प्रारंभिक परीक्षा की तिथि07, 13, 14, और 21 अगस्त 2022
प्रारंभिक परीक्षा परिणाम घोषित करने की तिथि: सितंबर 2022
ऑनलाइन परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करने की तिथि मुख्य / एकल: 16-07-2022 से 14-08-2022
ऑनलाइन एकल परीक्षा की संभावित तिथि: 24 अक्टूबर 2022
परिणाम घोषित करने की तिथि – मुख्य / एकल (अधिकारी स्केल I, II और III के लिए)अक्टूबर 2022
साक्षात्कार की तिथि (अधिकारी स्केल I, II और III के लिए): अक्टूबर/नवंबर 2022
अनंतिम आवंटन की घोषणा की तिथि (अधिकारियों के लिए स्केल I, II और III और कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय)):जनवरी 2023
अधिकारी स्केल 1 रिक्तियां 2676
आधिकारिक वेबसाइट ibps.in

आईबीपीएस आरआरबी अधिकारी स्केल 1 चयन प्रक्रिया

आईबीपीएस आरआरबी अधिकारी स्केल 1 चयन प्रक्रिया तीन चरणों में की जाएगी, पहला प्रीलिम्ल एग्जाम है, दूसरा चरण मेन एग्जाम है और तीसरा चरण आईबीपीएस द्वारा आयोजित सामान्य साक्षात्कार है। आइए सभी चरणों के स्टेप बाइ स्टेप समझते है।

आईबीपीएस आरआरबी अधिकारी स्केल 1 परीक्षा पैटर्न

 बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) में भर्ती के लिए ऑनलाइन सामान्य लिखित परीक्षा (सीडब्ल्यूई) आयोजित करता है। आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल I एग्जाम पैटर्न नीचे उल्लिखित है:

आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 चयन प्रक्रिया 2022: प्रीलिम्स एग्जाम

आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर 1 प्रीलिम्स एग्जाम(IBPS RRB Officer 1 Prelims Exam) केवल मेन एग्जाम में शामिल होने वाले योग्य उम्मीवारों के चयन करने के लिए आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 80 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक दिए जाएंगे जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए कुल अंको में एक चौथाई अंक कम कर दिए जाएंगे। हमने नीचे दी गई तालिका में टेस्ट के नाम, परीक्षा की भाषा, प्रश्नों की संख्या, मार्क्स एवं परीक्षा समय प्रदान किया है। 

क्र. सं. टेस्ट का नाम भाषा प्रश्नों की संख्या मार्क्स समय
1 रीजनिंग हिंदी/ अंग्रेजी 40 40 45 मिनट
2 क्वांटिटेटिव एप्टीटुड हिंदी/ अंग्रेजी 40 40
कुल
80 80

आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 चयन प्रक्रिया 2022: मेन एग्जाम 

आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 चयन प्रक्रिया में मेन एग्जाम का महत्व सबसे अधिक होता है। फाइनल रिजल्ट आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 मेन एग्जाम में प्राप्त अंकों आधार तैयार किया जाता है और साक्षात्कार  के लिए बुलाय जाता है। इस परीक्षा में भी प्रीलिम्स परीक्षा की तरह मार्किंग किया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि उन्ही सवालोंं के जबाव दें जिसके बारे में आपको मालूम हो। तुका या फिर आंदाजा लगाने से बचें । हमने नीचे दी गई तालिका में टेस्ट का नाम भाषा, प्रश्नों की संख्या, अधिकतम अंक और परीक्षा समय प्रदान किया है। 

क्र. सं. टेस्ट का नाम भाषा प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक समय
1 रीजनिंग हिंदी/ अंग्रेजी 40 50 2 घंटे
2 क्वांटिटेटिव एप्टीटुड & डाटा इंटरप्रिटेशन हिंदी/ अंग्रेजी 40 50
3 जनरल अवेयरनेस हिंदी/ अंग्रेजी 40 40
4 a इंग्लिश लैंग्वेज हिंदी/ अंग्रेजी 40 40
4 b हिन्दी लैंग्वेज हिंदी/ अंग्रेजी 40 40
5 कंप्यूटर नॉलेज हिंदी/ अंग्रेजी 40 20
200 200

आईबीपीएस आरआरबी अधिकारी स्केल 1 चयन प्रक्रिया: साक्षात्कार 

आईबीपीएस आरआरबी पीओ  साक्षात्कार (IBPS RRB PO Interview) आईबीपीएस आरआरबी अधिकारी स्केल 1 चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार के लिए केवल उन्ही उम्मीदवार को बुलाया जाता है जो पहले दो एग्जाम के कट ऑफ क्राइटेरिया को पास कर लेता है। आईबीपीएस की मदद से प्रत्येक राज्य / केंद्र शासित प्रदेश में नोडल बैंकों द्वारा समन्वित किया जाएगा। साक्षात्कार के लिए कुल 100 निर्धारित किया गया है जिसमें अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग/पीडब्ल्यूडी/ के लिए न्यूनतम पास केवल मार्क्स 35 प्रतिशत है जबकि सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के 40 प्रतिशत। उम्मीदवारों के फाइनल मेरिट लिस्ट सीआरपी और साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंकों के आधार तैयार किए जाएंगे। साक्षात्कार के स्कोर का जारी किया किया जाएगा।

आईबीपीएस आरआरबी अधिकारी स्केल 1 चयन प्रक्रिया: अंतिम आवंटन

साक्षात्कार प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद वित्तीय वर्ष के दौरान भरी जाने वाली रिक्तियों के आधार पर भाग लेने वाले संगठन की आवश्यकताओं के आधार पर अनंतिम आवंटन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी संस्थान सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए बाध्य होंगे। सभी संस्थानों को सरकार द्वारा जारी आरक्षण नीतियों का पालन करना होगा। संस्थान की आवश्यकताओं के आधार पर अंतिम समय में रिक्तियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

उम्मीदवार के अनंतिम आवंटन में आईबीपीएस का निर्णय अंतिम और चयनित उम्मीदवारों पर बाध्यकारी होगा। हालांकि, आईबीपीएस के पास आकस्मिकता के आधार पर संगठन-वार आवंटन को रद्द करने और पुन: आवंटित करने का अधिकार सुरक्षित है। नियुक्ति के प्रस्ताव के लिए भाग लेने वाले संगठनों का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा। यहां आईबीपीएस की कोई भूमिका नहीं होगी।

आईबीपीएस आरआरबी अधिकारी स्केल 1: महत्वपूर्ण बातें 

  1. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए कुल अंको में एक चौथाई अंक कर दिए जाएंगे।
  2. कट ऑफ औसत के आधार पर तय किए जाएंगे
  3. सीडब्ल्यूई स्कोर केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा।
  4. स्कोर कार्ड केवल एक साल के लिए वैध होगा
  5. सीडब्ल्यूई एग्जाम का आयोजन अधिसूचना में दिए गए परीक्षा केंद्रो पर ही आयोजित होगी।
  6. पूर्व परीक्षा में केवल वहीं उम्मीदवार शामिल हो सकेगा जो इस परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन करेगा।

महत्वपूर्ण लिंक

आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्कले 1 प्रीलिम्स मॉक टेस्ट 2022आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 प्रीलिम्स आंसर की 2022

आईबीपीएस आरआरबी अधिकारी स्केल- I से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1: आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 की  कितने चरण हैं?
उत्तर: आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 की कुल तीन चरण शामिल हैं। प्रीलिम्ल एग्जाम, मेन एग्जाम एवं साक्षात्कार 

प्रश्न 2: आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 साक्षात्कार कितने नंबर का होता है?
उत्तर: आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 में साक्षत्कार 100 अंको का होता है।

प्रश्न 3: आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 रिजल्ट कब जारी होगा?
उत्तर: आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 फाइनल रिजल्ट दिसंबर में जारी होने की संभावनाएं हैं।

प्रश्न 4: आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 प्रोविशनल आल्लोटमेंट की प्रक्रिया कब शुरु होगी?
उत्तर: आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 प्रोविशनल आल्लोटमेंट की प्रक्रिया जनवरी 23 में शुरु की जाएगी

प्रश्न 5: आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 मेन एग्जाम कितने अंकों का होगा?
उत्तर: आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 मेन्स एग्जाम 200 अंको का होगा। 

हमें उम्मीद है कि आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 चयन प्रक्रिया 2022 के इस लेख ने आपकी मदद की है। यदि आपका कोई प्रश्न हैं, तो बेझिझक हमसे नीचे कमेंट सेक्शन में साझा करें। हम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेंगे। आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 परीक्षा 2022 से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ और अपडेट के लिए Embibe के साथ बने रहें!

सीखने के लिए अब अपनाएं नया तरीका - लाजवाब 3D वीडियो से समझें IBPS RRB ऑफिसर स्केल- I प्रीलिम्स के सभी कॉन्सेप्ट