• द्वारा लिखित gaurav
  • अंतिम संशोधित दिनांक 31-03-2023

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा तिथि 2023: बीएसईबी कक्षा 10 टाइम टेबल चेक करें

img-icon

बिहार बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2023 (Bihar Board Class 10th Exam Date in Hindi) – बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2023 जारी होने की तिथि और समय जारी कर दी है। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2023, 31 मार्च, 2023 को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार बिहार बोर्ड रिजल्ट 2023 की जांच बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर कर सकते हैं ।

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2023 जांच करने के डाइरेक्ट लिंक इस लेख में प्रदान की गई है। बिहार बोर्ड परीक्षा समिति द्वारा जारी सूचना के मुताबिक बिहार बोर्ड 10 वीं एग्जाम 2023, 14 फरवरी 2023 से 22 फरवरी, 2023 तक आयोजित होगी। बिहार बोर्ड टाइम टेबल 2023 पीडीएफ में बीएसईबी कक्षा 10वीं एग्जाम डेट 2023 (BSEB Class 10th Exam Date), परीक्षा समय और निर्देश शामिल हैं। 10 वीं बिहार बोर्ड एग्जाम शेड्यूल 2023 इस लेख में दिए गए हैं।

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2023 जारी। बिहार बोर्ड कक्षा परिणाम की जांच करने के लिए यहां क्लिक करें।

बिहार बोर्ड 10 वीं एग्जाम डेट शीट 2023

बिहार बोर्ड परीक्षा समिति के द्वारा बिहार बोर्ड कक्षा 10 एडमिट कार्ड 2023 आधिकारिक वेबसाइट पर 8 जनवरी 2023 को जारी किया गया। बिहार बोर्ड 10 वीं एग्जाम शेड्यूल 2023 नीचे दिए टेबल में देखें।

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा तिथि 2023

BSEB 10वीं परीक्षा तिथिपहली पारी (9:30 AM से 12:15 PM)दूसरी पारी (1:45 PM से 4:30 PM)
14 फरवरी, 2023  गणित (Mathematics)गणित (Mathematics)
15 फरवरी, 2023विज्ञान (Science)विज्ञान (Science)
16 फरवरी, 2023सामजिक विज्ञान (Social Science)सामाजिक विज्ञान (Social Science)
17 फरवरी, 2023अंग्रेजी (सामान्य) अंग्रेजी (सामान्य) 
20 फरवरी, 2023मातृ भाषा(हिंदी/उर्दू/बांग्ला/मैथिली)मातृ भाषा(हिंदी/उर्दू/बांग्ला/मैथिली)
21 फरवरी, 2023दूसरी भारतीय भाषाहिंदी भाषी उम्मीदवारों के लिए:संस्कृत/अरबी/फारसी/भोजपुरीगैर-हिंदी भाषी उम्मीदवारों के लिए:केवल हिंदीदूसरी भारतीय भाषाहिंदी भाषी उम्मीदवारों के लिए:संस्कृत/अरबी/फारसी/भोजपुरीगैर-हिंदी भाषी उम्मीदवारों के लिए:केवल हिंदी
22 फरवरी, 2023वैकल्पिक विषय (उच्च गणित, अर्थशास्त्र, व्यापार, संस्कृत, मैथिली, फ़ारसी, अरबी, गृह विज्ञान, संगीत, नृत्य और ललित कला) 
Elective Subjects (Higher Mathematics/ Economics/ Commerce/ Sanskrit/ Maithili/ Persian/ Arabic/ Home Science/ Music/ Dancing and Fine Arts)
वैकल्पिक विषय (उच्च गणित, अर्थशास्त्र, व्यापार, संस्कृत, मैथिली, फ़ारसी, अरबी, गृह विज्ञान, संगीत, नृत्य और ललित कला) 
Elective Subjects (Higher Mathematics/ Economics/ Commerce/ Sanskrit/ Maithili/ Persian/ Arabic/ Home Science/ Music/ Dancing and Fine Arts)

बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 10 एग्जाम टाइमिंग 2023

बिहार बोर्ड परीक्षा समिति द्वारा 10 वीं बोर्ड परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

  1. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 तक अथवा सुबह 9:30 से 12: 45 तक आयोजित की जाएगी।
  2. दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1:45 से शाम 5:00 तक अथवा दोपहर 1:45 से 5:00 तक आयोजित की जाएगी।

बीएसईबी बिहार बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2023 कैसे डाउनलोड करें?

बिहार बोर्ड मैट्रिक का रूटिंग आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। मैट्रिक परीक्षा का रूटिंग डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  • बिहार बोर्ड (Bihar School Examination Board) के आधिकारिक वेब पोर्टल- biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • पेज पर दिए गए ‘Student Section’ पर क्लिक करें और स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  • “Matric Tab” में दिए “BSEB 10th exam date 2023” पर क्लिक करें।
  • बिहार बोर्ड 10 वीं डेट शीट 2023 पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • बिहार बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2023 पीडीएफ का प्रिंटआउट लें और इसकी मदद से अपना स्टडी टाइम टेबल भी तैयार कर लें।

बीएसईबी10वीं 2023 टाइम टेबल पर दिया गया विवरण

Bihar Board मैट्रिक टाइम टेबल पर निम्नलिखित विवरण दिए हुई होते हैं:

  • बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा तिथि 2023
  • परीक्षा का दिन
  • विषयों की सूची
  • पहली पाली का समय
  • दूसरी पाली का समय
  • महत्वपूर्ण निर्देश

बीए 10 वीं समय सारिणी पर उल्लेखित महत्वपूर्ण निर्देश

  • बिहार बोर्ड परीक्षा की अवधि 3 घंटे 15 मिनट है।
  • प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट आवंटित किए गए हैं।
  • बिहार बोर्ड की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी।
  • छात्रों को परीक्षा से 30 मिनट पहले परीक्षा हॉल में पहुंचने होंगे।
  • बोर्ड द्वारा जारी हॉल टिकट के बिना किसी भी छात्र को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

बिहार बोर्ड कक्षा 10 वीं परीक्षा के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा कब शुरू होगी?

बिहार बोर्ड 10 की परीक्षा 14 फरवरी, 2023 से दो पालियों में शुरू होगी।

मैं बिहार बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2023 कैसे डाउनलोड कर सकता हूँ?

आप बिहार बोर्ड 10 वीं एग्जाम कैलेंडर 2023 टाइम टेबल पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से और इस पेज से डाउनलोड कर सकते हैं।

क्या बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा स्थगित कर दी गई है?

अभी तक बिहार बोर्ड परीक्षा को स्थगित करने के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। यदि परीक्षा स्थगित कर दी जाती है, तो हम इसे इस पृष्ठ पर अपडेट कर देंगे।

मैं बिहार बोर्ड 10 टाइम टेबल 2023 पीडीएफ कहां से डाउनलोड कर सकता हूं?

Embibe के इस पेज पर, उम्मीदवार बिहार बोर्ड 10 टाइम टेबल 2023 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए बिहार बोर्ड 10वीं की डेट शीट कब जारी होगी?

बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा तिथि 2023 कंपार्टमेंट परीक्षाओं का टाइम टेबल मई 2023 में जारी होने की उम्मीद है।

हमें उम्मीद है कि बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा तिथि 2023 पर लिखे गए इस आर्टिकल से आपको बीएसईबी मैट्रिक एग्जाम कैलेंडर की पूरी जानकारी मिल गई होगी। यदि आपका कोई प्रश्न हैं, तो बेझिझक हमसे नीचे कमेंट सेक्शन में साझा करें। हम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेंगे।  बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ और अपडेट के लिए Embibe के साथ बने रहें!

सीखने के लिए अब अपनाएं नया तरीका - लाजवाब 3D वीडियो से समझें बिहार बोर्ड कक्षा 10 के सभी कॉन्सेप्ट