• द्वारा लिखित gaurav
  • अंतिम संशोधित दिनांक 01-09-2022

बिहार बोर्ड 10वीं एग्जाम पैटर्न 2023 (लेटेस्ट) – मार्किंग स्कीम और परीक्षा अवधि जानें

img-icon

बिहार बोर्ड 10वीं एग्जाम पैटर्न 2023 (Bihar Board Class 10 Exam Pattern 2023 in Hindi): बिहार बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर बीएसईबी 10वीं पाठ्यक्रम के साथ-साथ परीक्षा पैटर्न भी जारी करता है। बिहार मैट्रिक परीक्षा की तैयारी करते समय छात्रों को बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं सिलेबस के साथ-साथ परीक्षा पैटर्न को भी चेक करना होगा। BSEB कक्षा 10वीं परीक्षा आम तौर पर हर साल फरवरी में आयोजित की जाती है। अगर आप बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले हैं और अभी से तैयारी कर रहे हैं तो इस पोस्ट को शुरू से अंत तक जरूर पढ़ें।

इस पोस्ट में बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 न्यू सिलेबस और प्रश्न पैटर्न के बारे में बताया गया है। बीएसईबी कक्षा 10वीं परीक्षा 2021-22 में प्रश्न पैटर्न में बदलाव किया गया था। कोरोना महामारी के कारण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या बढ़ा दी गई थी। लेकिन बीएसईबी कक्षा 10 वीं परीक्षा 2023 बीएसईबी कक्षा 10 वीं परीक्षा 2021-22 की तरह नहीं होगी। इस बार बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या कम कर दी गई है। अगर आप बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 में कुछ अच्छा करना चाहते हैं, अच्छे अंकों से पास होना चाहते हैं या बिहार में टॉप करना चाहते हैं तो आपको सिलेबस और प्रश्न पैटर्न को अच्छी तरह से समझना होगा।

बिहार बोर्ड 10वीं एग्जाम पैटर्न 2023

बिहार बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए विस्तृत बीएसईबी 10वीं परीक्षा पैटर्न नीचे दिया गया है:

विषय थ्योरी उत्तीर्ण अंक
थ्योरी प्रैक्टिकल कुल
English 100 100 33
सामाजिक विज्ञान 100 80 28 12 40
विज्ञान 100 80 28 12 40
गणित 100 100 33
भाषा पेपर 100 100 33
भाषा पेपर I 100 100 33
वैकल्पिक पेपर 100 100 33

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2021-22 गणित, हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी में टोटल ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की संख्या 100 थी जिसमें आपको 50 प्रश्नों का उत्तर देना था। वही सामाजिक विज्ञान, विज्ञान में 80 प्रश्न पूछे गए थे जिसमें 40 प्रश्नों का उत्तर देना था। लेकिन बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 में इस तरह से ऑब्जेक्टिव प्रश्न नहीं पूछे जाएंगे नया बिहार दसवीं पैटर्न क्या है नीचे दिया गया है:

विषय पूछे जाने वाले ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर देना है
गणित 60 50 प्रश्नों का
विज्ञान 48 40 प्रश्नों का
सामाजिक विज्ञान 48 40 प्रश्नों का
हिंदी 60 50 प्रश्नों का
संस्कृत 60 50 प्रश्नों का
English 60 50 प्रश्नों का

Note: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 में लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा जिस तरह से ये प्रश्न पिछले सत्र में पूछे गए थे, उसी तरह से प्रश्न इस सत्र में भी पूछे जाएंगे।

बीएसईबी 10वीं एग्जाम पैटर्न 2023: विषयवार (Subject-wise Bihar 10th Pattern 2023)

विषय-वार बिहार बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा पैटर्न नीचे दिया गया है:

बीएसईबी 10वीं एग्जाम पैटर्न 2023: अंग्रेजी पैटर्न (Bihar Board 10th English Pattern 2023)

Unit/s अंक
English Prose 20 अंक
Grammar 15 अंक
Text Book & Supplementary Textbooks 50 अंक
Composition 15 अंक

बीएसईबी 10वीं हिंदी एग्जाम पैटर्न 2023 (Bihar Board 10th Hindi Pattern 2023)

अनुभाग का नाम कुल अंक
अपठित गद्यांश 20 अंक
लेखन (Writing) 15 अंक
व्याकरण 15 अंक
पाठ्य पुस्तक (Text Book) 40 अंक
पूरक पाठ्यपुस्तक (Supplementary Textbook) 10 अंक
कुल अंक 100 अंक

बिहार बोर्ड 10वीं गणित एग्जाम पैटर्न 2023 (Bihar Board 10th Maths Pattern 2023)

गणित विषय की परीक्षा 3 घंटे 15 मिनट की होगी। इस विषय में 100 अंकों की परीक्षा होती है। किसका सब्जेक्ट कोड, ऑब्जेक्टिव, सब्जेक्टिव नीचे दिया गया है। उनमें से कितने प्रश्नों को हल करना है? यह नीचे दिया तालिका में दिया गया है।

विषय कोड 110/210 फुल मार्क्स 100
प्रश्न का प्रकार प्रश्नों की कुल संख्या उत्तर दिए जाने वाले प्रश्नों की संख्या अंक
वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न 60 50 50×1=50
लघु उत्तरीय प्रश्न 27 15 15×2=30
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 8 04 4×5=20
कुल 95 69 100

बीएसईबी 10वीं विज्ञान एग्जाम पैटर्न 2023 (Bihar Board 10th Science Pattern 2023)

बिहार मैट्रिक एग्जाम में विज्ञान विषय की परीक्षा 100 अंकों की होती है। जिसमें से 20 अंकों की प्रैक्टिकल परीक्षा होती है। 80 अंकों की थ्योरी परीक्षा होती है यानी लिखित परीक्षा। तो आपकी जानकारी के लिए बता दे कि प्रैक्टिकल 20 अंक का होगा। यह विद्यालय स्तर पर आयोजित किया जाता है। वहीं 80 अंकों की थ्योरी परीक्षा होगी। विज्ञान विषय के प्रश्न पत्र को हल करने के लिए आपको 2 घंटे 45 मिनट का समय दिया जाएगा। उसका परीक्षा पैटर्न नीचे दिया गया है।

विषय कोड 110/210 फुल मार्क्स 100
प्रश्न का प्रकार प्रश्नों की कुल संख्या उत्तर दिए जाने वाले प्रश्नों की संख्या अंक
वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न 48 40 400×1=40
लघु उत्तरीय प्रश्न भौतिक विज्ञान – 8, रसायन विज्ञान – 7, जीव विज्ञान – 7 भौतिक विज्ञान – 4, रसायन विज्ञान – 4, जीव विज्ञान – 4 12×2=24
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न भौतिक विज्ञान – 2, रसायन विज्ञान – 2, जीव विज्ञान – 2 भौतिक विज्ञान – 1, रसायन विज्ञान – 1, जीव विज्ञान – 1 6+5+5=16
कुल 76 55 80

बिहार बोर्ड 10वीं सामाजिक विज्ञान एग्जाम पैटर्न 2023 (Bihar Board 10th Social Science Pattern 2023)

विज्ञान की तरह बिहार मैट्रिक एग्जाम में सामाजिक विज्ञान की भी 80 अंकों की परीक्षा और 20 अंकों की प्रैक्टिकल परीक्षा होगी। सामाजिक विज्ञान के प्रश्न पत्र को हल करने के लिए आपको 2 घंटे 45 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा पैटर्न को बारीकी से समझने के लिए छात्रों के सलाह दी जाती है वे बिहार बोर्ड कक्षा 10 मॉक टेस्ट 2023 का निरंतर अभ्यास करें।

विषय कोड 110/210 फुल मार्क्स 100
प्रश्न का प्रकार प्रश्नों की कुल संख्या उत्तर दिए जाने वाले प्रश्नों की संख्या अंक
वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न 48 40 40×1=40
लघु उत्तरीय प्रश्न इतिहास – 5, राजनीति विज्ञान – 6, अर्थशास्त्र – 3, भूगोल – 5, आपदा प्रबंधन – 4 इतिहास – 3, राजनीति विज्ञान – 2, अर्थशास्त्र – 2, भूगोल – 3, आपदा प्रबंधन – 2 3×2+2×2+2×2+3×2+2×2=24
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न इतिहास – 2, राजनीति विज्ञान – 2, अर्थशास्त्र – 2, भूगोल – 2 इतिहास – 1, राजनीति विज्ञान – 1, अर्थशास्त्र – 1, भूगोल – 1 4+4+4+4=16
कुल 79 56 80

बीएसईबी कक्षा 10वीं मैट्रिक परीक्षा 2023 की तैयारी कैसे करें?

अगर आप बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 देने जा रहे हैं तो आपको अभी से बिहार बोर्ड कक्षा 10 सैंपल पेपर 2023 एवं नए मैट्रिक परीक्षा पैटर्न के अनुसार तैयारी करनी होगी, नीचे कुछ टिप्स दिए गए हैं, उसका पालन जरूर करें।

  • अब सभी विषयों के वस्तुनिष्ठ और सब्जेक्टिव प्रश्नों को अध्याय दर अध्याय पढ़ें क्योंकि आपके पास अभी समय है।
  • आप जो प्रश्न आप पढ़ते हैं उसे एक नोटबुक में लिखें और प्रत्येक दिन उसका रिवीजन करें ऐसा करने से आपको प्रश्न हमेशा के लिए याद हो जाएगा। 
  • अध्याय दर अध्याय, जो प्रश्न आप अभी पढ़ रहे हैं उस पर अपने दोस्तों के साथ चर्चा करें, इससे बहुत लाभ होगा।
  • जब मैट्रिक परीक्षा 2023 के मॉडल पेपर आ जाएंगे तो उसका प्रैक्टिस सेट शुरू करें, अभी आपको बिहार बोर्ड कक्षा 10 सिलेबस 2022 के अनुसार चैप्टर बाय चैप्टर पढ़ाई करनी है। 
  • बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा प्रीवियस ईयर प्रश्नों का रिवीजन भी आप लोग जरूर कर लें क्योंकि प्रीवियस ईयर प्रश्न रिपीट होते हैं, इसलिए इसे अनदेखा न करें।

बिहार बोर्ड 10वीं एग्जाम पैटर्न 2023 पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1: बिहार बोर्ड मैट्रिक पैटर्न 2023 क्या है?

उत्तर: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा पैटर्न ऊपर दिया गया है।

प्रश्न 2: मैं बीएसईबी कक्षा 10वीं सिलेबस और परीक्षा पैटर्न कहां से प्राप्त कर सकता हूं?

उत्तर: राज्य बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सभी सूचनाएं और पाठ्यक्रम जारी करता है।

प्रश्न 3: क्या बिहार बोर्ड एनसीईआरटी को फॉलो करता है?

उत्तर: हां, बीएसईबी एनसीईआरटी पाठ्यक्रम का पालन करता है।

प्रश्न 4: मैं बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में सेल्फ स्टडी कैसे कर सकता हूं?

उत्तर: ऊपर दिए गए सुझावों का उपयोग करके, कोई भी बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा की तैयारी स्वयं शुरू कर सकता है।

प्रश्न 5: बिहार बोर्ड 10 वीं परीक्षा 2023 के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक क्या हैं?

उत्तर: छात्रों को प्रत्येक पेपर को उत्तीर्ण करने के लिए थ्योरी में न्यूनतम 30% अंक और प्रायोगिक परीक्षा में 40% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है।

हमें उम्मीद है कि बिहार बोर्ड कक्षा 10 एग्जाम पैटर्न 2023 पर यह विस्तृत लेख आपकी मदद करेगा। यदि आपके पास बिहार बोर्ड कक्षा 10 एग्जाम पैटर्न के बारे में कोई प्रश्न हैं, तो अपने प्रश्न नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें। हम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेंगे। बिहार बोर्ड कक्षा 10 एग्जाम पैटर्न 2023 पर अधिक अपडेट के लिए Embibe के साथ बने रहें!

सीखने के लिए अब अपनाएं नया तरीका - लाजवाब 3D वीडियो से समझें बिहार बोर्ड कक्षा 10 के सभी कॉन्सेप्ट