• द्वारा लिखित Mahesh Kumawat
  • अंतिम संशोधित दिनांक 05-04-2023

आईबीपीएस आरआरबी कार्यालय सहायक प्रीलिम्स आंसर की 2023: यहां प्राप्त करें

img-icon

आईबीपीएस आरआरबी कार्यालय सहायक प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2023: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) द्वारा आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिम्स एग्जाम 2023, जून-जुलाई, 2023 को आयोजित किया जाएगा। आईबीपीएस के आयोजित होनो के बाद आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिम्स आंसर की 2023 आईबीपीएस के आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी की जाएगी।

मुफ़्त आईबीपीएस आरआरबी कार्यालय सहायक मॉक टेस्ट लेंमुफ़्त आईबीपीएस आरआरबी कार्यालय सहायक मॉक टेस्ट लें
आईबीपीएस आरआरबी कार्यालय सहायक मॉक टेस्ट – 1आईबीपीएस आरआरबी कार्यालय सहायक मॉक टेस्ट – 3
आईबीपीएस आरआरबी कार्यालय सहायक मॉक टेस्ट – 2आईबीपीएस आरआरबी कार्यालय सहायक मॉक टेस्ट – 4

* मॉक टेस्ट का अभ्यास करने के चरण इस लेख में नीचे दिए गए हैं।

उम्मीदवार आईबीएस के आधिकारिक वेबसाइट से आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिम्स आंसर की 2023 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। आईबीपएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिम्स 2023 आंसर की पीडीएफ डाउनलोड एक्टिवेट लिंक इस लेख में प्रदान की जाएगी।

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स 2023 आंसर की कैसे चेक करें?

उम्मीदवार निम्नलिखत चरणों के माध्यम से आईबीपीएस आरआरबी कार्यालय सहायक प्रीलिम्स आंसर की 2023 पीडिएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

  • पहला चरण: आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • दूसरा चरण: होम पेज पर मौजूद ‘सीआरपी आरआरबी’ टैब पर क्लिक करें।
  • तीसरा चरण: अगले पृष्ठ पर, ‘सामान्य भर्ती प्रक्रिया – क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक ‘ लिंक पर क्लिक करें।
  • चौथा चरण: फिर, ‘आईबीपीएस आरआरबी कार्यालय सहायक प्रारंभिक उत्तर कुंजी’ लिंक पर क्लिक करें।
  • पाँचवाँ चरण: अब, पंजीकरण / रोल नंबर और पासवर्ड / जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • छठा चरण: फिर, ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
  • सातवाँ चरण: आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिम्स आंसर की 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • आठवाँ चरण: अंत में, आगे के उपयोग के लिए उत्तर कुंजी की जांच करें और डाउनलोड करें।

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स आंसर की पर उल्लेखित विवरण 

आईबीपीएस आरआरबी कार्यलाय सहायर प्रारंभिक परीक्षा 2023 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद, यह जानना सबसे महत्वपूर्ण होगा कि आपने जो उत्तर कुंजी डाउनलोड की है वह सही है या नहीं। उम्मीदवार की पहचान करने के लिए आईबीपीएस द्वारा कुछ विवरण दर्ज किए जाते हैं। सभी उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद निम्नलिखित विवरणों की जांच करनी चाहिए।

  • परीक्षा का नाम
  • संचालन निकाय का नाम
  • परीक्षा की तिथि
  • उम्मीदवार का नाम
  • पंजीकरण संख्या
  • रोल नंबर
  • उम्मीदवार का लिंग
  • प्रश्न पत्र सेट (यदि कोई हो)
  • प्रश्नवार सही उत्तर
  • उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाएं

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स स्कोर की गणना कैसे करें?

अब आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स स्कोर की गणना कैसे करें, इस बारे में जानेंगे ताकि उम्मीदवार सही ढंग से स्कोर की गणना कर सके। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स कट ऑफ 2023 का पता कर सकते हैं ।

  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए, उम्मीदवारों को एक अंक मिलता है।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, कुल अंक से 1/3 अंक काट लिए जाएंगे।
  • इस प्रकार, परीक्षार्थी अपने आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स स्कोर की गणना के लिए निम्नलिखित फॉर्मूले का उपयोग कर सकते हैं:

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स स्कोर = (सही उत्तरों की संख्या X1) – (गलत उत्तरों की संख्या  1/3)

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रारंभिक उत्तर कुंजी के बाद क्या है?

उत्तर कुंजी जारी करने के बाद, आरआरबी क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट 2023 जारी किया जाएगा। आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट रिजल्ट 2023 आईबीपीएस द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट, यानी ibps.in पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। उम्मीदवार पंजीकरण/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करके अपना परिणाम देख सकते हैं।

आईबीपीएस आरआरबी कार्यालय सहायक प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2023 पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स उत्तर कुंजी 2023 से संबंधित कुछ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न निम्नलिखित हैं:

प्रश्न : आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिम्स एग्जाम 2023 कब आयोजित किया जाएगा?

उ:  आईबीपीएस द्वारा जारी एग्जाम कैलेंडर के अनुसार आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिम्स एग्जाम 2023 जून-जुलाई,2023 को आयोजित किया जा सकता है।

प्रश्न : मैं आईबीपीएस आरआरबी कार्यालय सहायक प्रारंभिक उत्तर कुंजी की जांच कैसे कर सकता हूं?

उ :  आईबीपीएस द्वारा आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स उत्तर कुंजी ऑनलाइन मोड में आधिकारिक वेबसाइट ibps.in जारी किया जाएगा। इ उम्मीदवार ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। वैकल्पिक रूप से, हम इस लेख में उत्तर कुंजी तक पहुंचने के लिए एक सीधा लिंक भी प्रदान करेंगे।

प्रश्न : आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स उत्तर कुंजी की जांच करने के लिए मुझे किन विवरणों की आवश्यकता है?

उ :  उम्मीदवारों को जांच करने के लिए पंजीकरण/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करना होगा, साथ ही उत्तर कुंजी डाउनलोड करनी होगी।

प्रश्न : आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क उत्तर कुंजी कैसे सहायक है?

उ :  उम्मीदवार अपने अनुमानित अंकों की गणना के लिए आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा उत्तर कुंजी का उपयोग कर सकते हैं। वे उत्तर कुंजी की तुलना अपनी प्रतिक्रियाओं से कर सकते हैं। फिर, उनके संभावित अंकों की गणना करने के लिए सही और गलत उत्तरों की संख्या ज्ञात करें।


प्रश्न : क्या आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स में कोई नकारात्मक अंकन है?

उ:  हां, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।


हमें उम्मीद है कि आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स उत्तर कुंजी 2023 पर यह विस्तृत लेख आपकी मदद करेगा। यदि इस लेख या परीक्षा के संबंध में आपके कोई प्रश्न हैं, तो बेझिझक हमारे ऐप को देखें। हमें आपकी मदद करने में ख़ुशी होगी। आईबीपीएस आरआरबी 2023 की ताजा खबरों और अपडेट के लिए Embibe से जुड़े रहें।

हिंट और सॉल्यूशन की मदद से IBPS RRB कार्यालय सहायक प्रीलिम्स के जटिल से जटिल सवालों का पाएं चुटकियों में हल