• द्वारा लिखित Mahesh Kumawat
  • अंतिम संशोधित दिनांक 22-08-2022

सीटेट परीक्षा तारीख 2022 – नोटिफिकेशन, फॉर्म, एडमिट कार्ड आदि डेट्स देखें

img-icon

सीटेट परीक्षा तारीख 2022 (CTET Exam Date 2022): सीबीएसई द्वारा सीटीईटी परीक्षा का 16 वां संस्करण (सीटेट दिसंबर सत्र) इस साल दिसंबर महीने में ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जल्द ही सीटीईटी परीक्षा 2022 तारीख (CTET Exam Date) की घोषणा की जाएगी। सीटीईटी 2022 अधिसूचना में परीक्षा तिथियां और कार्यक्रम, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा संरचना और पाठ्यक्रम आदि के बारे में जानकारी दी हुई होगी।

अधिसूचना जारी होने के साथ ही सीटीईटी आवेदन पत्र 2022 भी जारी किया जाएगा। सीटेट एग्जाम डेट्स 2022 आर्टिकल में सीटीईटी एग्जाम (CTET Exam) से जुड़ी सभी तारीखों जैसे सीटेट ऑनलाइन फॉर्म डेट, सीटेट एडमिट कार्ड डेट, सीटेट आंसर की और सीटेट रिजल्ट डेट्स आदि का विवरण दिया हुआ होगा।

सीटीईटी 2022 परीक्षा तारीख ओवरव्यू

नीचे दी गई तालिका के जरिए शिक्षक के रूप में अपना करियर शुरू करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार सीटेट दिसंबर 2022 के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं: 

परीक्षा का नामCTET दिसंबर 2022 (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसंबर सत्र)
परीक्षा संचालन निकाय केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
परीक्षा स्तर राष्ट्रीय
परीक्षा वर्ष में दो बार
परीक्षा का मोड ऑनलाइन
सीटीईटी परीक्षा तिथि 2022 दिसंबर सत्रदिसंबर 2022
परीक्षा की अवधि150 मिनट
पेपर की भाषाअंग्रेजी और हिंदी
परीक्षा का उद्देश्य कक्षा 1-8 में शिक्षक के रूप में नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों की पात्रता प्राप्त करने के लिए
सीटों की संख्यापूरे भारत में (135 शहर)
परीक्षा हेल्पडेस्क नंबर 011-22235774
आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in

सीटीईटी 2022 परीक्षा तारीख

सीबीएसई द्वारा दिसंबर 2022 सत्र के लिए जल्द ही सीटीईटी पंजीकरण 2022 प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की गई है। CTET 2022 दिसंबर परीक्षा के लिए सभी महत्वपूर्ण तिथियों को नीचे दी गई तालिका में देखें।

सीटीईटी परीक्षा 2022 आयोजनतिथि
सीटीईटी अधिसूचना 2022जल्द जारी होगी
CTET ऑनलाइन पंजीकरण जल्द जारी होगी
सीटेट फॉर्म लास्ट डेट घोषित होना बाकी
ई-चालान के माध्यम से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथिघोषित होना बाकी
ऑनलाइन सुधार अनुसूचीघोषित होना बाकी
सीटीईटी प्रवेश पत्र डाउनलोडघोषित होना बाकी
सीटीईटी परीक्षा तिथि दिसंबर 2022
सीटेट उत्तर कुंजीदिसंबर 2022
सीटीईटी परिणाम घोषणा घोषित होना बाकी

सीटीईटी परीक्षा कार्यक्रम 2022 (CTET Exam Schedule 2022)

CTET 2022 परीक्षा के महत्वपूर्ण कार्यक्रम नीचे देखें:

  1. सीटीईटी अधिसूचना (CTET Notification): सीटीईटी अधिसूचना 2022 में परीक्षा के बारे में महत्वपूर्ण विवरण जैसे- परीक्षा तिथियां, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम और परीक्षा का दिन और दिशा निर्देश आदि शामिल होते हैं। अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होती है और यह परीक्षा के संबंध में पहला महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है।
  1. सीटीईटी आवेदन पत्र (CTET Application Form): सीबीएसई द्वारा ऑनलाइन आवेदन लिंक को सक्रिय करने के बाद सीटीईटी पंजीकरण 2022 शुरू होता है। सीटीईटी पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार सीटीईटी आवेदन पत्र भर सकते हैं। फॉर्म जमा करने के लिए, उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की जाती है। सीबीएसई किसी भी ऑफलाइन फॉर्म को स्वीकार नहीं करता है।
  1. सीटीईटी प्रवेश पत्र (CTET Admit Card): सीटेट प्रवेश पत्र 2022, परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग दो सप्ताह पहले जारी किया जाता है। उम्मीदवारों को परीक्षा से एक दिन पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और उसे परीक्षा केंद्र पर ले जाने की आवश्यकता है।
  1. सीटीईटी परीक्षा (CTET Exam): सीटेट 2022 परीक्षा पेपर 1 और पेपर 2 के लिए विभिन्न शिफ्टों में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।
  1. सीटीईटी उत्तर कुंजी (CTET Answer key): आधिकारिक अंतिम सीटेट उत्तर कुंजी 2022 परीक्षा के आयोजन के कुछ सप्ताह बाद जारी की जाती है। उम्मीदवार परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम कुंजी को देख सकते हैं।
  1. सीटीईटी परिणाम (CTET Result): सीटेट परिणाम 2022 सीबीएसई द्वारा परीक्षा आयोजित होने के छह सप्ताह के अंदर घोषित किया जाता है। उम्मीदवार रोल नंबर के साथ लॉग इन करके आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।

सीटीईटी परीक्षा कार्यक्रम तिथि 2022

CTET एग्जाम शेड्यूल 2022 नीचे उल्लिखित है:

परीक्षा कार्यक्रमसीटीईटी शिफ्ट 1 समय सारणीसीटीईटी शिफ्ट 2 समय सारणी
परीक्षा की तिथिदिसंबर 2022दिसंबर 2022
परीक्षा केंद्र में प्रवेश7:30 सुबहदोपहर 12:30 बजे
एडमिट कार्ड की जांच9:00-09:15 AM2:00-2:15 PM
कंप्यूटर की जांच9:15 AM2:15 PM
परीक्षा केंद्र में अंतिम प्रवेश09:30 AM2:30 PM
परीक्षा शुरू09:30 AM2:30 PM
परीक्षा समाप्त12:00  PM5:00 PM

सीटीईटी 2022 पंजीकरण (CTET Registration 2022)

सीटीईटी 2022 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया परीक्षा अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू होगी। वैसे उम्मीदवार जो सीटीईटी दिसंबर 2022 परीक्षा की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे नीचे दिए गए लिंक से अपना पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं।

अब, आपको सीटेट 2022 परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन के लिए सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की आवश्यकता नहीं है। आप सीटेट परीक्षा के लिए सीधे ऑनलाइन आवेदन यहां से भी कर सकते हैं। पंजीकरण लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होते ही नीचे उपलब्ध करा दिया जाएगा जिसका उपयोग करके उम्मीदवार आसानी से परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।

सीटीईटी 2022 आवेदन शुल्क

सीटेट 2022 परीक्षा (CTET 2022 Exam) के लिए सामान्य या ओबीसी वर्ग से संबंधित उम्मीदवार को आवश्यक रूप में शुल्क जमा करना है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को राशि में थोड़ी छूट दी गई है।

सीटीईटी परीक्षा के लिए शुल्क विवरण इस प्रकार है:

श्रेणीकेवल पेपर I या IIदोनों पेपर I और II
सामान्य/ओबीसी रु.1000/- रु.1200/-
एससी / एसटी / डिफ। विकलांग व्यक्ति रु.500/-रु.600/-

महत्वपूर्ण लिंक

सीटीईटी परीक्षा पैटर्न 2022सीटीईटी परीक्षा सिलेबस 2022
सीटीईटी प्रीवियस पेपर 2022सीटीईटी मानदंड 2022

सीटीईटी परीक्षा तिथियां 2022 से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1: सीटेट 2022 परीक्षा किस मोड में आयोजित की जाएगी?
उत्तर: सीटेट 2022 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट के माध्यम से ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

प्रश्न 2: सीटीईटी परीक्षा कौन आयोजित करता है?
उत्तर: सीटीईटी परीक्षा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित की जाती है।

प्रश्न 3: सीटीईटी पात्रता प्रमाण पत्र की वैधता क्या है?
उत्तर: सीटेट पात्रता प्रमाण पत्र की वैधता को आजीवन अवधि के लिए बढ़ा दिया गया है।

प्रश्न 4: सीटीईटी अधिसूचना 2022 कब जारी होगी?
उत्तर: सीबीएसई जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर दिसंबर सत्र के लिए सीटीईटी अधिसूचना 2022 जारी करेगा।

प्रश्न 5: सीटीईटी 2022 की परीक्षा तिथि क्या है?
उत्तर: सीटीईटी 2022 परीक्षा इस साल दिसंबर में आयोजित की जाएगी। सीबीएसई द्वारा अभी तक सटीक CTET 2022 परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं की गई है।

प्रश्न 6: सीटीईटी अधिसूचना में कौन सी तिथियां शामिल हैं?
उत्तर: सीटीईटी अधिसूचना में आम तौर पर आवेदन पत्र, प्रवेश पत्र, परीक्षा तिथि और उत्तर कुंजी आदि से संबंधित तिथियां होती हैं।

प्रश्न 7: एक उम्मीदवार कितनी बार सीटीईटी परीक्षा के लिए प्रयास कर सकता है?
उत्तर: परीक्षा के लिए कोई न्यूनतम या अधिकतम प्रयास नहीं हैं। इसका मतलब है कि उम्मीदवार जितनी बार चाहे सीटीईटी परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

प्रश्न 8: क्या सीटीईटी परीक्षा एक ही दिन आयोजित की जाती है?
उत्तर: अब तक, सीटीईटी परीक्षा एक ही दिन में दो पालियों में आयोजित की जाती थी। पहली पाली (9:30 AM-12 दोपहर) CTET पेपर 1 के लिए आयोजित की गई थी और दूसरी पाली (2:30-5:00 PM) CTET पेपर 2 के लिए थी। हालांकि, CTET परीक्षा अब कई दिनों और कई शिफ्टों में आयोजित की जाती है।

प्रश्न 9: सीटेट परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड कहां से डाउनलोड कर सकते हैं?
उत्तर: सीटेट परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड सीटीईटी की आधिकारि वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

हमें उम्मीद है कि सीटीईटी परीक्षा तिथियां 2022 के इस लेख ने आपकी मदद की है। यदि आपका कोई प्रश्न हैं, तो बेझिझक हमसे नीचे कमेंट सेक्शन में साझा करें। हम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेंगे। CTET परीक्षा 2022 से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ और अपडेट के लिए Embibe के साथ बने रहें!

हिंट और सॉल्यूशन की मदद से CTET परीक्षा के जटिल से जटिल सवालों का पाएं चुटकियों में हल