• द्वारा लिखित Mahesh Kumawat
  • अंतिम संशोधित दिनांक 10-03-2023

सीटेट परीक्षा पैटर्न 2023 – पेपर 1 और 2 के लिए मार्किंग स्कीम यहां देखें

img-icon

सीटेट परीक्षा पैटर्न 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा सीटीईटी एग्जाम पैटर्न 2023 CTET परीक्षा पैटर्न 2023 सीटेट नोटिफिकेशन के साथ ही जारी किया जाएगा। सीटेट परीक्षा पैटर्न 2023 में प्रश्न पत्रों से जुड़े सभी विवरण जैसे कि प्रश्नों की संख्या, अधिकतम अंक, सीबीटी मोड में कैसे उत्तर दें और सीटीईटी परीक्षा 2023 से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी हुई रहती है।  

सीटेट 2023 एग्जाम पैटर्न (CTET 2022 Exam Pattern) पेपर 1 में पांच , बाल विकास व शिक्षाशास्त्र, भाषा- I, भाषा- II, गणित और पर्यावरण कुल पांच विषय शामलि हैं। एग्जाम में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं, CTET पेपर 2 में चार विषय बाल विकास व शिक्षाशास्त्र, भाषा- I, भाषा- II, गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान से प्रश्न पूछे जाते हैं। हिंदी में सीटेट परीक्षा पैटर्न (ctet exam pattern in hindi) में जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत पढ़ें।

सीटीईटी एग्जाम पैटर्न 2023 हाइलाइट्स

यहां पेपर 1 और पेपर 2 के लिए प्रमुख सीटीईटी एग्जाम पैटर्न 2023 के बारे में बताया गया है:

विवरणसीटीईटी पेपर 1 हाइलाइट्ससीटीईटी पेपर 2 हाइलाइट्स
परीक्षा का तरीकाऑनलाइनऑनलाइन
विषयों/अनुभागों की संख्या54
विषयों के नामबाल विकास और शिक्षाशास्त्र
भाषा-I
भाषा-II
गणित
पर्यावरण अध्ययन
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र
भाषा-I
भाषा-II
गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान
परीक्षा की अवधि2.5 घंटे (150 मिनट)2.5 घंटे (150 मिनट)
कुल सवाल150150
प्रश्नों के प्रकारबहुविकल्पीय प्रश्न; केवल 1 सही विकल्प के साथ 4 विकल्पबहुविकल्पीय प्रश्न; केवल 1 सही विकल्प के साथ 4 विकल्प 
कुल अंक150150
अंकन योजनासही उत्तर के लिए +1 
गलत उत्तर के लिए 0
सही उत्तर के लिए +1 
गलत उत्तर के लिए 0
भाषाअंग्रेजी और हिंदी (उम्मीदवार किसी भी भाषा में पेपर लिख सकते हैं)अंग्रेजी और हिंदी (उम्मीदवार किसी भी भाषा में पेपर लिख सकते हैं)

सीटीईटी एग्जाम पैटर्न 2023 – नया क्या है? 

उम्मीदवारों के सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तैयारी सीटीईटी सिलेबस 2023 के अनुसार ही करें। पिछले वर्ष की ही तरह इस बार भी सीबीएसई सीटेट 2023 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित करेगी ताकि भविष्य के शिक्षकों को कंप्यूटर साक्षर बनने के लिए प्रेरित किया जा सके। यह प्रक्रिया ऑनलाइन के प्रति बढ़ते ट्रेंड्स को देखते हुए सही कदम प्रतीत होता है। इस निर्णय से सीटीईटी प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट में लगने वाले कागज की भी बचत होगी। ऑनलाइन मोड में सीटीईटी के आयोजित किए जाने पर उम्मीदवारों में प्रश्न का उत्तर कैसे दिया जाए, इस बात को लेकर थोड़ी चिंता होती हैं।

सीटीईटी एग्जाम पैटर्न 2023

सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 के लिए सीटीईटी परीक्षा पैटर्न 2023 अलग है। नीचे हमने पेपर के अनुसार परीक्षा पैटर्न और उसकी संरचना के बारे में बताया है :

पेपर 1 के लिए सीटेट एग्जाम पैटर्न 2023, अंकन योजना और प्रश्नों का मानक

पेपर 1 के लिए सीटेट परीक्षा पैटर्न में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं, जिन्हें उम्मीदवारों को ढाई घंटे की अवधि में पूरा करना होता है। यह पेपर ऑनलाइन मोड में पेन-एंड-पेपर आधारित टेस्ट के रूप में आयोजित किया जाता है। सीटेट एग्जाम पैटर्न 2023 के अनुसार प्रश्न को पांच खंडों में विभाजित किया गया है:

सीटीईटी विषयप्रश्नों की संख्याकुल अंक
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र3030
भाषा- I (अनिवार्य)3030
भाषा- II (अनिवार्य)3030
गणित3030
पर्यावरण अध्ययन3030
कुल150150

सीटेट एग्जाम पैटर्न 2023: अंकन योजना

सीटीईटी परीक्षा 2023 में प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाता है। वहीं, इस परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। सीटीईटी में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सभी उम्मीदवारों सीटीईटी प्रीवियस ईयर पेपर का अभ्यास करना चाहिए।

सीटेट एग्जाम पैटर्न 2023: पेपर 1 में प्रश्नों के प्रकार और मानक

पेपर 1 में प्रश्न कक्षा I-V के लिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में निर्धारित विषयों पर आधारित होते हैं। हालांकि, प्रश्नों का कठिनाई स्तर माध्यमिक स्तर तक हो सकता है।

  • पेपर 1 के बाल विकास और शिक्षाशास्त्र विषय में प्रश्न 6-11 वर्ष के आयु वर्ग के लिए प्रासंगिक शिक्षण और सीखने के शैक्षिक मनोविज्ञान पर केंद्रित होते हैं।
  • भाषा-I में प्रश्न शिक्षा के माध्यम से संबंधित दक्षताओं पर आधारित होते हैं।
  • भाषा- II में प्रश्न भाषा, संचार और समझ क्षमताओं के तत्वों पर आधारित होते हैं। बता दें कि परीक्षा में भाषा- II, भाषा- I से भिन्न होनी चाहिए। उम्मीदवारों नीचे दी गई तालिका में उपलब्ध विकल्पों में से किसी एक भाषा को भाषा-I और दूसरी को भाषा-II के रूप में चुन सकते हैं :
सीटीईटी भाषाकोड संख्या
अंग्रेजी01
हिंदी 02
असमिया 03
बंगाली 04
गारो 05
गुजराती 06
कन्नड़ 07
खासी 08
मलयालम 09
मणिपुरी 10
मराठी 11
मिज़ो 12
नेपाली 13
उड़िया 14
पंजाबी 15
संस्कृत 16
तमिल 17
तेलुगु 18
तिब्बती 19
उर्दू20

गणित और पर्यावरण अध्ययन में प्रश्न कॉन्सेप्ट, समस्या-समाधान क्षमताओं और शैक्षणिक समझ एवं विषयों के अनुप्रयोगों पर आधारित होते हैं।

सीटेट 2023 एग्जाम पैटर्न: पेपर 2 के लिए अंकन योजना और प्रश्नों का मानक

सीटीईटी पेपर 2 एग्जाम पैटर्न में 150 अंकों के कुल 150 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होते हैं। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है और उम्मीदवारों को 150 मिनट की अवधि में पेपर पूरा करना होता है। पेपर 2 के लिए सीटीईटी प्रश्न पत्र में चार खंड होते हैं:

सीटीईटी विषयप्रश्नों की संख्याकुल अंक
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (अनिवार्य)3030
भाषा- I (अनिवार्य)3030
भाषा- II (अनिवार्य)3030
गणित और विज्ञान (गणित और विज्ञान शिक्षक के लिए)
या
सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान (सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान शिक्षक के लिए)
या
उपरोक्त में से कोई एक (iv)/(v) – किसी अन्य विषय के शिक्षक के लिए
6060
कुल150150

सीटेट 2023 एग्जाम पैटर्न: पेपर 2 के लिए अंकन योजना

पेपर 1 की तरह ही पेपर – 2 में प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाता है और गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।

सीटेट 2023 एग्जाम पैटर्न: पेपर 2 में प्रश्नों के प्रकार और मानक

सीटीईटी परीक्षा तैयारी टिप्स सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 के एग्जाम में काफी मददगार हो सकता है। पेपर 2 के प्रश्न 6ठीं-8वीं कक्षा के एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में निर्धारित विषयों पर आधारित होते हैं। वहीं, इन प्रश्नों का कठिनाई स्तर उच्चतर माध्यमिक स्तर तक हो सकता है।

  • पेपर 2 के बाल विकास और शिक्षाशास्त्र विषय में प्रश्न 11-14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए प्रासंगिक शिक्षण और सीखने के शैक्षिक मनोविज्ञान पर केंद्रित होते हैं।
  • भाषा- I  में प्रश्न शिक्षा के माध्यम से संबंधित दक्षताओं पर केंद्रित होते हैं।
  • भाषा-II में प्रश्न भाषा, संचार और समझ क्षमताओं के तत्वों पर केंद्रित होते हैं। बता दें कि भाषा- II भाषा- I से अलग होनी चाहिए। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में उपलब्ध विकल्पों में से किसी एक भाषा को भाषा-I और दूसरी को भाषा-II के रूप में चुन सकते हैं :
सीटीईटी भाषाकोड संख्या
अंग्रेजी 01
हिंदी 02
असमिया 03
बंगाली 04
गारो 05
गुजराती 06
कन्नड़ 07
खासी 08
मलयालम 09
मणिपुरी 10
मराठी 11
मिज़ो 12
नेपाली 13
उड़िया 14
पंजाबी 15
संस्कृत16
तमिल 17
तेलुगु 18
तिब्बती 19
उर्दू 20

गणित और विज्ञान व सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान में प्रश्न कॉन्सेप्ट, समस्या-समाधान क्षमताओं और शैक्षणिक समझ व विषयों के अनुप्रयोगों पर केंद्रित हैं। गणित और विज्ञान के प्रश्न 30-30 अंकों के हैं।

जो उम्मीदवार सीटीई परीक्षा मानदंड 2023 को पूरा करेगा केवल उन्ही उम्मीदवार को एग्जाम में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।

सीटीईटी एग्जाम पैटर्न 2023 से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यहाँ हमने सीटीईटी परीक्षा पैटर्न 2023 से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न एवं उनके उत्तर प्रदान किए हैं:

प्रश्न 1: सीटीईटी 2023 की परीक्षा कितने अंकों की होगी?

उत्तर: सीटीईटी 2023 की परीक्षा 150 अंकों की होगी।

प्रश्न 2: क्या सीटेट की परीक्षा में पेपर – 1 और पेपर – 2 समान होते हैं?

उत्तर: नहीं, सीटेट की परीक्षा में पेपर – 1 और पेपर – 2 समान नहीं होते हैं। पेपर – 1 में बाल विकास व शिक्षाशास्त्र, भाषा- I, भाषा- II, गणित और पर्यावरण अध्ययन से 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। जबकि, CTET पेपर 2 में बाल विकास व शिक्षाशास्त्र, भाषा- I, भाषा- II, गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान से 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं।

प्रश्न 3: सीटेट परीक्षा में कितने पेपर होते हैं?

उत्तर: सीटेट परीक्षा में दो पेपर, पेपर-1 और पेपर-2 होते हैं।

प्रश्न 4: क्या मुझे कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए सीटीईटी पेपर देना होगा?

उत्तर: हां, कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए आपको सीटीईटी पेपर 1 देना होगा।

प्रश्न 5: सीटेट परीक्षा में कितने प्रश्न पूछे जाते हैं?

उत्तर: सीटीईटी परीक्षा में पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में 150 वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं।

प्रश्न 6: CTET पेपर 1 में कितने सेक्शन होते हैं?

उत्तर: सीटीईटी पेपर 1 में पांच खंड होते हैं – बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा- I, भाषा- II, गणित और पर्यावरण अध्ययन।

प्रश्न 7: सीटेट की परीक्षा कितनी भाषाओं में आयोजित की जाएगी?

उत्तर: सीटेट की परीक्षा 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

प्रश्न 8: क्या सीटीईटी की परीक्षा की घोषणा हो गई है?

उत्तर: हां, सीटीईटी की परीक्षा दिसंबर के महीने में आयोजित की जाएगी।

प्रश्न 9: क्या इस बार सीटेट की परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी?

उत्तर: हां, इस बार सीटेट की परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

प्रश्न 10: क्या सीटेट की परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है?

उत्तर: हां सीटेट की परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है।

प्रश्न 11: क्या मैं सीटीईटी परीक्षा में भाषा-I और भाषा-II सामान रख सकता हूं?

उत्तर: नहीं, सीटीईटी परीक्षा में भाषा-I और भाषा-II का विकल्प अलग-अलग होना चाहिए। उम्मीदवार 20 भाषाओं के निर्धारित सेट में से भाषा-I और भाषा-II के रूप में चुन सकते हैं।

हमें उम्मीद है कि CTET परीक्षा पैटर्न 2023 के इस लेख ने आपकी मदद की है। यदि आपका कोई प्रश्न हैं, तो बेझिझक हमसे नीचे कमेंट सेक्शन में साझा करें। हम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेंगे। CTET 2023 से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ और अपडेट के लिए Embibe पर बने रहें!

हिंट और सॉल्यूशन की मदद से CTET परीक्षा के जटिल से जटिल सवालों का पाएं चुटकियों में हल