• द्वारा लिखित Mahesh Kumawat
  • अंतिम संशोधित दिनांक 14-03-2023

सीटेट सिलेबस 2023: पेपर 1 और पेपर 2 पाठ्यक्रम चेक करें

img-icon

सीटेट सिलेबस 2023 (CTET Exam Syllabus in Hindi): CTET परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाने वाली पात्रता परीक्षा है। शिक्षक पदों के लिए पेपर I और पेपर II आयोजित किए जाते हैं। पेपर 1, उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाएगा जो कक्षा I से V के लिए शिक्षक बनने की इच्छा रखते हैं और पेपर 2 उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाएगा जो कक्षा VI से VIII के लिए शिक्षक बनने की इच्छा रखते हैं। सीटीईटी 2023 परीक्षा पैटर्न और सिलेबस में कोई बदलाव नहीं देखा गया है और यहाँ आधिकारिक अधिसूचना में उल्लेख किए गए सीटीईटी पाठ्यक्रम का विस्तृत ब्यौरा CTET सिलेबस 2023 के लेख में दिया गया है।

उम्मीदवारों को सीटीईटी की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए पाठ्यक्रम के सभी विषयों के सटीक ज्ञान की आवश्यकता बेहद ही जरूरी है। ऐसे में नीचे लेख के माध्यम से हम आपको CTET Syllabus 2023 In Hindi प्रदान कर रहे हैं। उम्मीदवार नवीनतम CTET परीक्षा पैटर्न और पेपर-1 और पेपर-2 के पाठ्यक्रम को आसानी से जान सकते हैं। CTET अधिसूचना से पैटर्न, CTET Syllabus In Hindi और सभी महत्वपूर्ण विषयों का विवरण प्राप्त किया जा सकता है। सीटेट पाठ्यक्रम को जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें और सीटेट मॉक टेस्ट 2023 को सॉल्व भी करें।

सीटेट सिलेबस 2023 परीक्षा ओवरव्यू

CTET पेपर 1 में बाल विकास और शिक्षण, भाषा I और II, गणित और पर्यावरण अध्ययन जैसे विषय शामिल हैं। जबकि सीटीईटी पेपर 2 में शामिल विषय बाल विकास और शिक्षण, भाषा I और II, गणित और विज्ञान और सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान हैं। सब्जेक्ट-वाइज CTET 2023 सिलेबस समझने से पहले, आइए नीचे दी गई परीक्षा का ओवरव्यू करें:

परीक्षा का नाम केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी)
परीक्षा संचालन प्राधिकरणकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई)
एप्लीकेशन का माध्यमऑनलाइन
परीक्षा का माध्यमऑनलाइन
चरणों की संख्या एक 
अनुभाग की संख्यापांच
अंकन योजनासही उत्तर के लिए 1 अंक 
कोई ऋणात्मक अंक नहीं
ऑफिशियल वेबसाइटctet.nic.in

सीटेट परीक्षा सिलेबस: पेपर 1 और 2 के CTET विषयों को देखें

CTET पाठ्यक्रम में दो पेपर होते हैं:

  • पेपर-I: यह कक्षा एक से पांच तक के शिक्षकों की भर्ती के लिए है।
  • पेपर-II: यह कक्षा VI से VIII तक के शिक्षकों की भर्ती के लिए है।

CTET पेपर I विषय

  • बाल विकास और शिक्षण
  • भाषा I
  • भाषा II
  • गणित
  • पर्यावरण अध्ययन 

CTET पेपर II विषय

  • बाल विकास और शिक्षण
  • भाषा I
  • भाषा II
  • गणित और विज्ञान
  • सामाजिक अध्ययन/ सामाजिक अध्ययन के शिक्षकों के लिए: सामाजिक विज्ञान

उम्मीदवारों को पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए विस्तार से CTET परीक्षा पैटर्न 2023 के बारे में भी पता होना चाहिए। अभी के लिए, प्रत्येक अनुभाग के लिए विस्तृत CTET सिलेबस पर विचार करें।

CTET सिलेबस 2023: परीक्षा पैटर्न का ओवरव्यू

पेपर 1 और पेपर 2 के लिए नीचे CTET पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न का ओवरव्यू देखें:

विशेष CTET पेपर 1 हाइलाइट CTET पेपर 2 हाइलाइट
परीक्षा का माध्यम ऑनलाइन
विषयों/अनुभाग की संख्या 5 4
विषयों के नाम बाल विकास और शिक्षण
भाषा-I
भाषा-II
गणित
पर्यावरण अध्ययन
बाल विकास और शिक्षण
भाषा-I
भाषा-II
गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन/ समाजिक विज्ञान
परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट
कुल प्रश्न 150
प्रश्नों के प्रकार बहु-विकल्पी प्रश्न (MCQs); केवल 1 सही विकल्प के साथ 4 विकल्प
कुल अंक 150
अंकन योजना सही उत्तर के लिए +1, गलत उत्तर के लिए 0
CTET प्रश्न पत्र की भाषा अंग्रेजी और हिंदी (उम्मीदवार किसी भी भाषा में पेपर लिख सकते हैं।)

CTET परीक्षा पैटर्न 2023

उम्मीदवारों के संदर्भ के लिए सीटेट पेपर 1 2023 और सीटेट पेपर 2, 2023 के लिए सीटीईटी परीक्षा पैटर्न 2023 का ओवरव्यू यहां दिया गया है:

पेपर 1 के लिए सीटीईटी परीक्षा पैटर्न 2023

यहां पेपर 1 परीक्षा पैटर्न है जिसमें प्रश्नों की कुल संख्या और अंकन योजना शामिल है:

CTET विषयCTET पेपर 1 में प्रश्नों की संख्याकुल अंक
बाल विकास और शिक्षण3030
भाषा-I (अनिवार्य)3030
भाषा-II (अनिवार्य)3030
गणित3030
पर्यावरण अध्ययन3030
कुल 150150

पेपर 2 के लिए सीटीईटी परीक्षा पैटर्न 2023

यहां CTET पेपर 2, 2023 परीक्षा पैटर्न है जिसमें प्रश्नों की कुल संख्या और अंकन योजना शामिल है:

CTET विषयCTET पेपर 2 में प्रश्नों की संख्याकुल अंक
बाल विकास और शिक्षण (अनिवार्य)3030
भाषा-I (अनिवार्य)3030
भाषा-II (अनिवार्य)3030
गणित और विज्ञान (गणित और विज्ञान शिक्षक के लिए)
या
सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान (सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान के शिक्षक के लिए)
या 
गणित, विज्ञान और सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान (किसी अन्य विषय के शिक्षक के लिए)
6060
कुल150150

CTET सिलेबस 2023: पेपर 1 और पेपर 2 के लिए ओवरव्यू

नीचे CTET पेपर 1 और पेपर 2 पाठ्यक्रम के महत्वपूर्ण टॉपिक पर एक नज़र डालें:

CTET पेपर 1 सिलेबस ओवरव्यू

सीटीईटी पेपर 1 पाठ्यक्रम के प्रत्येक अनुभाग के मुख्य टॉपिक नीचे दिए गए हैं जिनसे परीक्षा में प्रश्न पूछे जाते हैं:

CTET विषयCTET महत्वपूर्ण टॉपिक
बाल विकास और शिक्षणबाल विकास, अधिगम और शिक्षण
भाषा-Iसमझबूझ कर पढ़ना, भाषा विकास का शिक्षण
भाषा-IIसमझबूझ कर पढ़ना, भाषा विकास का शिक्षण
गणितज्यामिति, आकृतियाँ और स्थानिक जानकारी, हमारे चारों ओर ठोस, संख्याएँ, जोड़ और घटाव, गुणा, भाग
पर्यावरण अध्ययनपरिवार और दोस्त, भोजन, आश्रय, जल, यात्रा

CTET पेपर 2 सिलेबस ओवरव्यू

सीटीईटी पेपर 2 पाठ्यक्रम के प्रत्येक अनुभाग के मुख्य टॉपिक नीचे दिए गए हैं जिनसे परीक्षा में प्रश्न पूछे जाते हैं:

CTET विषयCTET महत्वपूर्ण टॉपिक
बाल विकास और शिक्षणबाल विकास, अधिगम और शिक्षण
भाषा-Iभाषा बोधगम्यता, भाषा विकास का शिक्षण
भाषा-IIबोधगम्यता, भाषा विकास का शिक्षण
गणितसंख्या पद्धति, बीजगणित, ज्यामिति, क्षेत्रमिति
विज्ञानभोजन, सामग्री, प्राकृतिक घटना, प्राकृतिक संसाधन
सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञानइतिहास, भूगोल, सामाजिक और राजनीतिक जीवन, शैक्षणिक मुद्दे

CTET सिलेबस 2023

सीटेट 2023 परीक्षा पेपर 1 और पेपर 2 के लिए अलग-अलग सत्रों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पेपर 150 अंकों का होता है और इसमें 150 MCQ होते हैं। नीचे दिए गए विस्तृत अनुभाग सिलेबस पर एक नज़र डालें।

पेपर 1: अनुभाग के लिए सीटीईटी पाठ्यक्रम 2023

उम्मीदवार विस्तृत विषयवार सीटीईटी पेपर 1 का पाठ्यक्रम नीचे देख सकते हैं:

बाल विकास और शिक्षण के लिए सीटीईटी पाठ्यक्रम

बाल विकास और शिक्षण अनुभाग में, दिए गए टॉपिक से कुल 30 MCQ पूछे जाते हैं:

CTET विषय/इकाईटॉपिक
बाल विकास (प्राथमिक विद्यालय का बालक) (15 MCQs)विकास की अवधारणा और अधिगम के साथ इसका संबंध
बालकों के विकास के सिद्धांत• आनुवंशिकता और पर्यावरण का प्रभाव
सामाजिकीकरण प्रक्रियाएं: सामाजिक विश्व और बालक (शिक्षक,अभिभावक, मित्रगण)
पियाजे, कोह्लबर्ग, वाइगोत्स्की: निर्माण और विवेचित संदर्श
बाल केंद्रित और प्रगामी शिक्षा की अवधारणाएं
बौद्धिकता के निर्माण का विवेचित संदर्श
बहु-आयामी बौद्धिकता
भाषा और चिंतन
समाज के निर्माण के रूप में लिंग; लिंग भूमिकाएं, लिंग-पूर्वाग्रह और शैक्षणिक व्यवहार
शिक्षार्थियों के मध्य व्यैक्तिक विभेद, भाषा, जाति, लिंग, समुदाय, धर्म आदि की विविधता के आधार पर विभेदों को समझना
अधिगम के लिए मूल्यांकन और अधिगम का मूल्यांकन के बीच अंतर
विद्यालय-आधारित मूल्यांकन, सतत और व्यापक मूल्यांकन: संदर्श और व्यवहार
शिक्षार्थियों की तैयारी के स्तर के मूल्यांकन के लिए (कक्षा में शिक्षण और विवेचित चिंतन के लिए को बढ़ाने और शिक्षार्थी की उपलब्धि के लिए) उपयुक्त प्रश्न तैयार करना
समावेशी शिक्षा की अवधारणा और विशेष आवश्यकता वाले बालकों को समझना (5 MCQs)गैर-लाभप्राप्त और अवसर वंचित शिक्षार्थियों सहित विभिन्न पृष्ठभूमियों से आए शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं को समझना
अधिगम संबंधी समस्याएं, कठिनाई वाले बालकों की आवश्यकताओं को समझना
मेधावी, सृजनशील, विशिष्ट प्रतिभावान शिक्षणार्थियों की आवश्यकताओं को समझना
अधिगम और अध्यापन (10 MCQs)बालक किस प्रकार सोचते और सीखते हैं; बालक विद्यालय प्रदर्शन में सफलता प्राप्त करने में कैसे और क्यों ‘असफल’ होते हैं
अधिगम और अध्यापन की बुनियादी प्रक्रियाएं; बालकों की अधिगम कार्यनीतियाँ; सामाजिक क्रियाकलाप के रूप मेंअधिगम; अधिगम के सामाजिक संदर्भ
एक समस्या समाधानकर्ता और एक ‘वैज्ञानिक अन्वेषक’ के रूप में बालक
बालकों में अधिगम की वैकल्पिक संकल्पना, अधिगम प्रक्रिया में महत्वपूर्ण चरणों के रूप में बालक की ‘त्रुटियों’ को समझना
बोध और संवेदनाएं
प्रेरणा और अधिगम
अधिगम में योगदान देने वाले कारक – निजी और पर्यावरणीय

भाषा-I अनुभाग के लिए सीटीईटी पाठ्यक्रम 

भाषा- I अनुभाग निर्देशों के माध्यम से संबंधित उम्मीदवारों के ज्ञान का परीक्षण करता है। जिन टॉपिक से प्रश्न पूछे जाते हैं वे हैं:

CTET विषय/इकाईटॉपिक
भाषा बोधगम्यता (15 MCQs)अनदेखे अनुच्छेदों को पढ़ना – दो अनुच्छेद एक गद्य अथवा नाटक और एक कविता जिसमें बोधगम्यता, निष्कर्ष, व्याकरण और मौखिक योग्यता से संबंधित पर प्रश्न होंगे (गद्य अनुच्छेद साहित्यिक, वैज्ञानिक, वर्णनात्मक अथवा तर्कमूलक हो सकता है)
भाषा विकास का अध्यापन (15 MCQs)अधिगम अर्जन
भाषा अध्यापन के सिद्धांत
सुनने और बोलने की भूमिका; भाषा का कार्य और बालक इसे किस प्रकार एक उपकरण के रूप में प्रयोग करते हैं 
मौखिक और लिखित रूप में विचारों के संप्रेषण के लिए किसी भाषा के अधिगम में व्याकरण की भूमिका पर विवेचित संदर्श 
एक भिन्न कक्षा में भाषा पढ़ाने की चुनौतियाँ; भाषा की कठिनाइयां, त्रुटियाँ और विकार
भाषा कौशल
भाषा बोधगम्यता और प्रवीणता का मूल्यांकन करना: बोलना, सुनना, पढ़ना और लिखना
अध्यापन-अधिगम सामग्रियां: पाठ्यपुस्तक, मल्टी-मीडिया  सामग्री, कक्षा का बहुभाषायी संसाधन
उपचारात्मक अध्यापन

भाषा-II अनुभाग के लिए सीटीईटी पाठ्यक्रम

भाषा-II, भाषा-  से अलग होगी। सिलेबस इस प्रकार है:

सीटेट विषय/इकाईटॉपिक
बोधगम्यता (15 MCQs)दो अनदेखे गद्य अनुच्छेद (तर्कमूलक अथवा साहित्यिक अथवा वर्णनात्मक अथवा वैज्ञानिक) जिनमें बोधगम्यता, निष्कर्ष, व्याकरण और मौखिक योग्यता से संबंधित प्रश्न होंगे
भाषा विकास का अध्यापन (15 MCQs)अधिगम और अर्जन
भाषा अध्यापन के सिद्धांत
सुनने और बोलने की भूमिका; भाषा का कार्य और बालक इसे किस प्रकार एक उपकरण के रूप में प्रयोग करते हैं
मौखिक और लिखित रूप में विचारों के संप्रेषण के लिए किसी भाषा अधिगम में व्याकरण की भूमिका पर निर्णायक संदर्श;
एक भिन्न कक्षा में भाषा पढ़ाने की चुनौतियाँ; भाषा की कठिनाइयां, त्रुटियां और विकार।
भाषा कौशल
भाषा बोधगम्यता और प्रवीणता का मूल्यांकन करना : बोलना, सुनना, पढ़ना और लिखना
अध्यापन-अधिगम सामग्री: पाठ्यपुस्तक, मल्टी-मीडिया सामग्री, कक्षा का बहुभाषायी संसाधन
उपचारात्मक अध्यापन

गणित अनुभाग के लिए सीटीईटी पाठ्यक्रम

गणित अनुभाग में, उम्मीदवारों की अवधारणाओं, समस्या को सुलझाने की क्षमता और शैक्षणिक समझ का परीक्षण किया जाएगा। नीचे दिए गए सिलेबस पर एक नजर डालें:

CTET विषय/इकाईटॉपिक
कंटेंट (15 MCQs)ज्यामिति 
आकृतियाँ और स्थानिक जानकारी 
हमारे चारों ओर ठोस
संख्याएं
जोड़ और घटाव 
गुणा
भाग 
मापन
भार
समय 
आयतन 
आंकड़ा प्रबंधन
प्रतिरूप
धनराशि
अध्यापन संबंधी मुद्दे (15 MCQs)गणितीय तार्किक चिंतन की प्रकृति; बालकों की सोच तथा तर्क पैटर्न और अर्थ तथा अधिगम की कार्यनीतियों को समझना
पाठ्यचर्या में गणित का स्थान
गणित की भाषा 
सामुदायिक गणित
औपचारिक और अनौपचारिक विधियों द्वारा मूल्यांकन 
शिक्षण की समस्याएं 
त्रुटि विश्लेषण और अधिगम और अध्यापन से संबंधित पहलू
निदानात्मक और उपचारात्मक शिक्षण

पर्यावरण अध्ययन अनुभाग के लिए सीटीईटी पाठ्यक्रम

पर्यावरण अध्ययन (EVS) के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम नीचे देखें:

CTET विषय/इकाईटॉपिक
कंटेंट (15 MCQs)परिवार और दोस्त: रिश्ते, कार्य और खेल, जानवर, पादप
भोजन
आश्रय
जल
यात्रा
वस्तुएं और उनका उपयोग
अध्यापन संबंधी मुद्दे (15 MCQs)EVS की अवधारणा और क्षेत्र
EVS का महत्व, एकीकृत EVS
पर्यावरण अध्ययन और पर्यावरण शिक्षा
अधिगम सिद्धांत
विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र और संबंध
अवधारणाओं को प्रस्तुत करने के दृष्टिकोण
क्रियाकलाप
प्रयोग/व्यावहारिक कार्य
चर्चा
CCE
शिक्षण सामग्री/सहायक सामग्री
समस्याएं

पेपर 2 अनुभाग के लिए सीटेट पाठ्यक्रम 2023

उम्मीदवार विषयवार सीटीईटी पेपर 2 पाठ्यक्रम नीचे देख सकते हैं:

बाल विकास और शिक्षण अनुभाग के लिए सीटीईटी पाठ्यक्रम

बाल विकास और शिक्षण अनुभाग में, प्रश्न 11-14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए प्रासंगिक शिक्षण और सीखने के उम्मीदवारों के शैक्षिक मनोविज्ञान का परीक्षण करेंगे। नीचे दिए गए सिलेबस पर एक नजर डालें:

CTET विषय/इकाईटॉपिक
बाल विकास (प्राथमिक विद्यालय का बालक) (15 MCQs)विकास की अवधारणा और अधिगम के साथ इसका संबंध
बालकों के विकास के सिद्धांत
आनुवंशिकता और पर्यावरण का प्रभाव
सामाजिकीकरण प्रक्रियाएं: सामाजिक विश्व और बालक (शिक्षक,अभिभावक, मित्रगण)
पियाजे, कोह्लबर्ग, वाइगोत्स्की: निर्माण और विवेचित संदर्श
बाल केंद्रित और प्रगामी शिक्षा की अवधारणाएं
बौद्धिकता के निर्माण का विवेचित संदर्श
बहु-आयामी बौद्धिकता
भाषा और चिंतन
समाज के निर्माण के रूप में लिंग; लिंग भूमिकाएं, लिंग-पूर्वाग्रह और शैक्षणिक व्यवहार
शिक्षार्थियों के मध्य व्यैक्तिक विभेद, भाषा, जाति, लिंग, समुदाय, धर्म आदि की विविधता के आधार पर विभेदों को समझना
अधिगम के लिए मूल्यांकन और अधिगम का मूल्यांकन के बीच अंतर
विद्यालय-आधारित मूल्यांकन, सतत और व्यापक मूल्यांकन: संदर्श और व्यवहार
शिक्षार्थियों की तैयारी के स्तर के मूल्यांकन के लिए (कक्षा में शिक्षण और विवेचित चिंतन के लिए को बढ़ाने और शिक्षार्थी की उपलब्धि के लिए) उपयुक्त प्रश्न तैयार करना
समावेशी शिक्षा की अवधारणा और विशेष आवश्यकता वाले बालकों को समझना (5 MCQs)गैर-लाभप्राप्त और अवसर वंचित शिक्षार्थियों सहित विभिन्न पृष्ठभूमियों से आए शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं को समझना
अधिगम संबंधी समस्याएं, कठिनाई वाले बालकों की आवश्यकताओं को समझना
मेधावी, सृजनशील, विशिष्ट प्रतिभावान शिक्षणार्थियों की आवश्यकताओं को समझना
अधिगम और अध्यापन (10 MCQs)बालक किस प्रकार सोचते और सीखते हैं; बालक विद्यालय प्रदर्शन में सफलता प्राप्त करने में कैसे और क्यों ‘असफल’ होते हैं
अधिगम और अध्यापन की बुनियादी प्रक्रियाएं; बालकों की अधिगम कार्यनीतियाँ; सामाजिक क्रियाकलाप के रूप मेंअधिगम; अधिगम के सामाजिक संदर्भ
एक समस्या समाधानकर्ता और एक ‘वैज्ञानिक अन्वेषक’ के रूप में बालक
बालकों में अधिगम की वैकल्पिक संकल्पना, अधिगम प्रक्रिया में महत्वपूर्ण चरणों के रूप में बालक की ‘त्रुटियों’ को समझना
बोध और संवेदनाएं
प्रेरणा और अधिगम
अधिगम में योगदान देने वाले कारक – निजी और पर्यावरणीय

भाषा-I अनुभाग के लिए CTET पाठ्यक्रम

भाषा-I अनुभाग निर्देशों के माध्यम से संबंधित उम्मीदवारों के ज्ञान का परीक्षण करता है। जिन टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाते हैं वे हैं:

CTET विषय/इकाईटॉपिक
भाषा बोधगम्यता(15 MCQs)अनदेखे अनुच्छेदों को पढ़ना – दो अनुच्छेद एक गद्य अथवा नाटक और एक कविता जिसमें बोधगम्यता, निष्कर्ष, व्याकरण और मौखिक योग्यता से संबंधित पर प्रश्न होंगे (गद्य अनुच्छेद साहित्यिक, वैज्ञानिक, वर्णनात्मक अथवा तर्कमूलक हो सकता है)
भाषा विकास का अध्यापन(15 MCQs)अधिगम अर्जन
भाषा अध्यापन के सिद्धांत
सुनने और बोलने की भूमिका; भाषा का कार्य और बालक इसे किस प्रकार एक उपकरण के रूप में प्रयोग करते हैं 
मौखिक और लिखित रूप में विचारों के संप्रेषण के लिए किसी भाषा के अधिगम में व्याकरण की भूमिका पर विवेचित संदर्श 
एक भिन्न कक्षा में भाषा पढ़ाने की चुनौतियाँ; भाषा की कठिनाइयां, त्रुटियाँ और विकार
भाषा कौशल
भाषा बोधगम्यता और प्रवीणता का मूल्यांकन करना: बोलना, सुनना, पढ़ना और लिखना
अध्यापन-अधिगम सामग्रियां: पाठ्यपुस्तक, मल्टी-मीडिया  सामग्री, कक्षा का बहुभाषायी संसाधन
उपचारात्मक अध्यापन

भाषा-II अनुभाग के लिए सीटीईटी पाठ्यक्रम

भाषा-II अनुभाग के टॉपिक्स जिनसे प्रश्न पूछे जाते हैं:

CTET विषय/इकाईटॉपिक
बोधगम्यता(15 MCQs)दो अनदेखे गद्य अनुच्छेद (तर्कमूलक अथवा साहित्यिक अथवा वर्णनात्मक अथवा वैज्ञानिक) जिनमें बोधगम्यता, निष्कर्ष, व्याकरण और मौखिक योग्यता से संबंधित प्रश्न होंगे
भाषा विकास का अध्यापन(15 MCQs)अधिगम और अर्जन
भाषा अध्यापन के सिद्धांत
सुनने और बोलने की भूमिका; भाषा का कार्य और बालक इसे किस प्रकार एक उपकरण के रूप में प्रयोग करते हैं
मौखिक और लिखित रूप में विचारों के संप्रेषण के लिए किसी भाषा अधिगम में व्याकरण की भूमिका पर निर्णायक संदर्श;
एक भिन्न कक्षा में भाषा पढ़ाने की चुनौतियाँ; भाषा की कठिनाइयां, त्रुटियां और विकार।
भाषा कौशल
भाषा बोधगम्यता और प्रवीणता का मूल्यांकन करना : बोलना, सुनना, पढ़ना और लिखना
अध्यापन-अधिगम सामग्री: पाठ्यपुस्तक, मल्टी-मीडिया सामग्री, कक्षा का बहुभाषायी संसाधन
उपचारात्मक अध्यापन

गणित अनुभाग के लिए सीटेट पाठ्यक्रम

गणित अनुभाग के टॉपिक्स जिनसे प्रश्न पूछे जाते हैं:

सीटेट विषय / इकाईटॉपिक
कंटेंट (20 MCQs)संख्या पद्धति
हमारी संख्या जानना
नंबरों के साथ खेलना
पूर्ण संख्याएं
ऋणात्मक संख्याएं और पूर्णांक
भिन्न
बीजगणित
बीजगणित का परिचय
अनुपात और समानुपात
ज्यामिति
बुनियादी ज्यामितीय विचार (2-D)
प्राथमिक आकृतियों को समझना (2-D और 3-D)
समरूपता: (प्रतिबिंब)
रचना (सीधे किनारे के पैमाने, चांदा, परकार का उपयोग करके)
क्षेत्रमिति
डेटा संधारण
शैक्षणिक मुद्दे (10 MCQs)गणित/तार्किक सोच की प्रकृति
पाठ्यचर्या में गणित का स्थान
गणित की भाषा
सामुदायिक गणित
मूल्यांकन
उपचारात्मक शिक्षण
शिक्षण की समस्या

विज्ञान अनुभाग के लिए सीटेट पाठ्यक्रम

विज्ञान अनुभाग के टॉपिक्स जिनसे प्रश्न पूछे जाते हैं:

सीटेट विषय / इकाईटॉपिक
कंटेंट (20 MCQs)भोजनभोजन के स्रोत
भोजन के अवयव
भोजन को स्वच्छ करना
सामग्री
दैनिक उपयोग की सामग्री
जीव-जंतुओं की दुनिया
सचल वस्तुएं, लोग और विचार
चीजें कैसे कार्य करती हैं
विद्युत धारा और परिपथ 
चुंबक 
प्राकृतिक घटनाएँ
प्राकृतिक संसाधन 
अध्यापन संबंधी मुद्दें(10 MCQs)विज्ञान की प्रकृति और संरचना
प्राकृतिक विज्ञान/लक्ष्य/उद्देश्य
विज्ञान को समझना और उसकी सराहना करना
दृष्टिकोण/एकीकृत दृष्टिकोण
प्रेक्षण/प्रयोग/अन्वेषण (विज्ञान की पद्धति)
अभिनवता
पाठ्यचर्या सामग्री/सहायता सामग्री
मूल्यांकन – संज्ञानात्मक/मनोप्रेरक/प्रभावन
समस्याएं
उपचारात्मक शिक्षण

सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान अनुभाग के लिए सीटीईटी पाठ्यक्रम

सामाजिक अध्ययन अनुभाग के टॉपिक जिनसे प्रश्न पूछे जाते हैं:

सीटेट विषय / इकाईटॉपिक
कंटेंट (40 MCQs)इतिहास
कब, कहाँ और कैसे
प्रारंभिक समाज 
प्रथम कृषक और चरवाहे
प्रथम शहर
प्रारंभिक राज्य
नए विचार
प्रथम साम्राज्य
सूदूरवर्ती भूभागों के साथ संपर्क
राजनैतिक गतिविधियाँ
संस्कृति और विज्ञान
नए सम्राट और सम्राज्य 
दिल्ली के सुल्तान
वास्तुकला
एक साम्राज्य का निर्माण
सामाजिक परिवर्तन
क्षेत्रीय संस्कृतियां
कंपनी शासन की स्थापना
ग्रामीण जीवन और समाज
उपनिवेशवाद और जनजातीय समाज
1857-58 का विद्रोह
महिलाएं और सुधार
जाति व्यवस्था को चुनौती
राष्ट्रवादी आंदोलन
स्वतंत्रता के पश्चात भारत
भूगोल
एक सामाजिक अध्ययन तथा एक विज्ञान के रूप में भूगोल 
ग्रह: सौरमंडल में पृथ्वी
ग्लोब
अपनी समग्रता में पर्यावरण: प्राकृतिक और मानव पर्यावरण
वायु 
जल
मानव पर्यावरण: बस्तियां, परिवहन और संप्रेषण 
संसाधन: प्रकार- प्राकृतिक एवं मानवीय
कृषि
सामाजिक और राजनीतिक जीवन
विविधता
सरकार
स्थानीय सरकार
आजीविका चलाना
लोकतंत्र
राज्य सरकार
मीडिया को समझना
लिंग-भेद समाप्ति
संविधान
संसदीय सरकार
न्यायपालिका
सामाजिक न्याय और सीमांत लोग 
अध्यापन संबंधी मुद्दे (20 MCQ)सामाजिक विज्ञान/सामाजिक अध्ययन की अवधारण और पद्धति
कक्षा की प्रक्रियाएं, क्रियाकलाप और व्याख्यान
विवेचित चिंतन का विकास करना
पूछताछ/अनुभवजन्य साक्ष्य
सामाजिक विज्ञान/सामाजिक अध्ययन पढ़ाने की समस्याएं
स्रोत – प्राथमिक और माध्यमिक
प्रोजेक्ट कार्य
मूल्यांकन

सीटीईटी 2023 परीक्षा की तैयारी के लिए सुझाव 

सीटेट परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे उपरोक्त सभी विषयों को पढ़ें। हालांकि, सीटेट प्रीवियस ईयर पेपर. मॉक टेस्ट सीरीज़ और सीटीईटी सैंपल पेपर पूरी तरह से सीटीईटी परीक्षा की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सीटीईटी परीक्षा में अच्छी तैयारी करने और उच्च स्कोर करने के लिए उम्मीदवारों को अधिक से अधिक सीटेट प्रश्न पत्रों को हल करने की सलाह दी जाती है।

CTET सिलेबस 2023 से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न : सीटीईटी परीक्षा के लिए अंकन योजना क्या है?

उ : सीटेट परीक्षा में, प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक आवंटित किया जाता है।

प्रश्न : सीटीईटी परीक्षा के किस अनुभाग में अधिकतम वेटेज है?

उ : सीटेट पेपर 1 में सभी वर्गों को समान महत्व दिया जाता है। पेपर 2 में, अंतिम अनुभाग (गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान) में अधिकतम 60 अंक होते हैं।

प्रश्न : क्या सीटीईटी का सिलेबस हर साल बदलता है?

उ : नहीं, सीटीईटी पाठ्यक्रम हर साल समान रहता है, जब तक कि सीबीएसई के तरफ से आधिकारिक तौर पर किसी भी बदलाव की घोषणा नहीं की जाती है।

प्रश्न : क्या सीटीईटी पाठ्यक्रम ऑफलाइन मोड में उपलब्ध है?

उ : नहीं, आप सीटीईटी पाठ्यक्रम को केवल परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में एक्सेस कर सकते हैं।


प्रश्न : सीटीईटी परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम क्या है?

उ : सीटीईटी परीक्षा पाठ्यक्रम में पेपर 1 और पेपर 2 से बाल विकास और शिक्षण, भाषा-I, भाषा-II, गणित, पर्यावरण अध्ययन, विज्ञान और सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान के टॉपिक शामिल हैं।

प्रश्न : सीटीईटी परीक्षा की अवधि क्या है?

: प्रत्येक पेपर के लिए सीटीईटी परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट है।

हमें उम्मीद है कि CTET सिलेबस 2023 के इस लेख ने आपकी मदद की है। यदि आपका कोई प्रश्न हैं, तो बेझिझक हमसे नीचे कमेंट सेक्शन में साझा करें। हम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेंगे। CTET सिलेबस 2023 की नवीनतम जानकारी के लिए Embibe पर बने रहें!

हिंट और सॉल्यूशन की मदद से CTET परीक्षा के जटिल से जटिल सवालों का पाएं चुटकियों में हल