• द्वारा लिखित Manisha Jha
  • अंतिम संशोधित दिनांक 26-08-2022

सीटेट FAQ 2022: CTET परीक्षा से जुड़ी हर दुविधा का हल यहाँ देखें

img-icon

सीटेट से जुड़े FAQ (CTET FAQ in Hindi): सीबीएसई द्वारा सीटेट परीक्षा 2022 इस साल दिसंबर महीने में ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जल्द ही सीटीईटी परीक्षा 2022 तारीख (CTET Exam Date) की घोषणा की जाएगी। सीटेट एग्जाम की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के मन में सीटीईटी परीक्षा को लेकर कई सारे सवाल और दुविधाएं होती हैं। सीटेट FAQ 2022 जैसे- सीटेट का सिलेबस क्या है, सीटेट के पात्रता मानदंड क्या हैं? यह परीक्षा कितनी बार दी जा सकती है? आदि।

इस लेख में हमने आपकी इन्हीं दुविधाओं को दूर करने के लिए सीटेट एग्जाम 2022 से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों (सीटेट FAQ 2022) का एक संकलन प्रदान किया है। ताकि आपके CTET परीक्षा से जुड़े सभी कन्फ्यूजन दूर हो जाए। आपसे अनुरोध है कि आप इस लेख के हर प्रश्न को अवश्य पढ़े। इसमें आपको सीटीईटी परीक्षा से संबंधित लगभग हर सवाल (सीटेट FAQ 2022) का जवाब मिल जाएगा।

सीटेट एफएक्यू 2022: ओवरव्यू

सीबीएसई द्वारा प्रत्येक वर्ष केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा परीक्षा (सीटीईटी) दो बार आयोजित की जाती है ताकि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए शिक्षकों की योग्यता का आकलन किया जा सके। सीटेट FAQ 2022 के विवरण में जाने से पहले आइए परीक्षा का अवलोकन करें:

परीक्षा का नामCTET दिसंबर 2022 (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा)
परीक्षा संचालन निकायकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
परीक्षा स्तरराष्ट्रीय
परीक्षा आवृत्तिवर्ष में दो बार
परीक्षा मोडऑनलाइन
सीटीईटी परीक्षा तिथि 2022दिसंबर 2022 (संभावित)
परीक्षा अवधि150 मिनट
एग्जाम पैटर्नपेपर 1 और पेपर 2
पेपर की भाषाअंग्रेजी और हिंदी
परीक्षा का उद्देश्यकक्षा 1-8 में शिक्षक के रूप में नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों को पात्रता प्रदान करने के लिए
परीक्षा शहरों की संख्यापूरे भारत में 135 शहर
परीक्षा हेल्पडेस्क नं.011-22235774

सीटीईटी एफएक्यू 2022: परीक्षा तारीख

सीबीएसई द्वारा सत्र दिसंबर 2022 के लिए जल्द ही सीटीईटी पंजीकरण 2022 प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की जाएगी। CTET 2022 दिसंबर परीक्षा के लिए सभी महत्वपूर्ण तिथियों को नीचे दी गई तालिका में देखें।

सीटीईटी परीक्षा 2022 आयोजनतिथि
सीटीईटी अधिसूचना 2022जल्द जारी होगी
CTET ऑनलाइन पंजीकरण जल्द जारी होगी
सीटेट आवेदन करने की अंतिम तिथिघोषित होना बाकी
ई-चालान के माध्यम से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथिघोषित होना बाकी
ऑनलाइन सुधार अनुसूचीघोषित होना बाकी
सीटीईटी प्रवेश पत्र डाउनलोडघोषित होना बाकी
सीटीईटी परीक्षा तिथि दिसंबर 2022 (संभावित)
सीटेट उत्तर कुंजीदिसंबर 2022 (संभावित)
सीटीईटी परिणाम घोषणा घोषित होना बाकी

सीटेट परीक्षा से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 2022 (सीटेट FAQ 2022)

प्रश्न 1: CTET परीक्षा 2022 का आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उत्तर: सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट www.ctet.nic.in है। उम्मीदवार अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के लिए इस वेबसाइट पर जा सकते हैं।

प्रश्न 2: क्या सीटेट परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद जॉब की सिक्योरिटी है?

उत्तर: नहीं, सीटेट परीक्षा को उत्तीर्ण करना किसी भी प्रकार से जॉब की गारंटी प्रदान नहीं करता है। जब सरकार वैकेंसी निकालेगी तब यह एक पात्रता मानदंड के रूप कार्य करेगा।

प्रश्न 3: क्या मैं बी.एड उत्तीर्ण किए बिना सीटीईटी परीक्षा दे सकता हूं?

उत्तर: नहीं, आप बी.एड उत्तीर्ण किए बिना सीटीईटी परीक्षा नहीं दे सकते। क्योंकि बी.एड डिग्री एक उम्मीदवार के लिए आवश्यक पात्रता मानदंड है।

प्रश्न 4: CTET परीक्षा में कितने प्रयास किए जा सकते हैं?

उत्तर: परीक्षा के लिए कोई न्यूनतम या अधिकतम प्रयास सीमा नहीं हैं। इसका मतलब है कि उम्मीदवार जितनी बार चाहें सीटीईटी परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

प्रश्न 5: क्या सीटीईटी सभी राज्यों में मान्य है?

उत्तर: हां, सीटीईटी सभी राज्यों में मान्य है। ऐसे में राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के अनुसार सीटीईटी प्रमाण पत्र धारक निजी स्कूलों के तहत शिक्षण कार्य के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न 6: क्या मैं सीटीईटी आवेदन पत्र 2022 को ऑफलाइन मोड में भर सकता हूं?

उत्तर: नहीं, सीबीएसई ऑफलाइन मोड में आवेदन पत्र भरने की सुविधा प्रदान नहीं करता है। उम्मीदवार केवल परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर सीटीईटी आवेदन पत्र भर सकते हैं।

प्रश्न 7: सीटीईटी परीक्षा शुल्क 2022 क्या है?

उत्तर: सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए CTET 2022 परीक्षा शुल्क के रूप में 1,000 रुपये और दो पेपर के लिए1,200 रुपये का भुगतान करना होगा। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 500 रुपये और दोनों पेपर के लिए 600 रुपये का भुगतान करना होगा।

प्रश्न 8: सीटीईटी 2022 की परीक्षा कितने अंकों की होगी?

उत्तर: सीटीईटी 2022 की परीक्षा 150 अंकों की होगी।

प्रश्न 9: सीटीईटी परीक्षा के किस अनुभाग का अधिकतम वेटेज है?

उत्तर: सीटेट पेपर 1 में सभी अनुभागों को समान वेटेज दिया गया है। पेपर 2 में, अंतिम अनुभाग (गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान) में अधिकतम 60 अंक होते हैं।

प्रश्न 10: सीटीईटी परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम क्या है?

उत्तर: सीटीईटी परीक्षा पाठ्यक्रम में पेपर 1 और पेपर 2 से बाल विकास और शिक्षण, भाषा-I, भाषा-II, गणित, पर्यावरण अध्ययन, विज्ञान और सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान के टॉपिक शामिल हैं।

प्रश्न 11: क्या सीटीईटी का सिलेबस हर साल बदलता है?

उत्तर: नहीं, सीटीईटी पाठ्यक्रम हर साल समान रहता है, जब तक कि सीबीएसई के तरफ से आधिकारिक तौर पर किसी भी बदलाव की घोषणा नहीं की जाती है।

प्रश्न12: क्या सीटीईटी पाठ्यक्रम ऑफलाइन मोड में उपलब्ध है?

उत्तर: नहीं, आप सीटीईटी पाठ्यक्रम को केवल परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में एक्सेस कर सकते हैं।

प्रश्न 13: सीटीईटी परीक्षा की अवधि क्या है?

उत्तर: प्रत्येक पेपर के लिए सीटीईटी परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट है।

प्रश्न 14: CTET प्रमाणपत्र किसे दिया जाता है?

उत्तर: सीटीईटी परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत  (आरक्षित श्रेणियों के लिए 55 प्रतिशत) कुल अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को सीटीईटी पात्रता प्रमाण पत्र अर्थात  CTET eligibility certificate जारी किया जाता है।

प्रश्न 15: सीटीईटी रिजल्ट घोषित होने के बाद क्या होगा?

उत्तर: सीटेट रिजल्ट की घोषणा होने के बाद, उम्मीदवारों को पात्रता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाता है।

प्रश्न 16: CTET उत्तीर्ण करने के बाद मुझे नौकरी कैसे मिल सकती है?

उत्तर: अहर्ता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार निजी स्कूलों, केंद्रीय विद्यालयों जैसे KVS, NVS आदि में शिक्षण संबधी नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वे राज्य सरकारों के स्वामित्व वाले और प्रबंधित स्कूल होते हैं जो परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सीटीईटी स्कोर स्वीकार करते हैं।

प्रश्न 17: सीटेट फाइनल आंसर की कैसे डाउनलोड करें?

उत्तर: सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट से उम्मीदवार सीटेट फाइनल आंसर की (CTET Final Answer Key) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, हमारे इस लेख में दिए गए सीधे लिंक से भी उम्मीदवार सीटेट फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रश्न 18: मैं सीटेट 2022 आंसर की कब देख सकता हूं?

उत्तर: सीबीएसई, सीटीईटी 2022 परीक्षा के सफल समापन के बाद उत्तर कुंजी जारी करेगा। आप उसके बाद ही आंसर की देख सकते हैं।

प्रश्न 19: सीटेट दिसंबर 2022-23 आंसर की के लिए मैं कहां से ऑब्जेक्शन उठा सकता हूं?

उत्तर: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर पंजीकृत अकाउंट में लॉग इन करके ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं।

प्रश्न 20: क्या सीटेट आंसर की दोनों पेपरों के लिए जारी की जाएगी?

उत्तर: हां, सीबीएसई द्वारा सीटेट के पेपर-I और II दोनों के लिए आंसर की जारी की जाती है।

प्रश्न 21: सीटेट आंसर की पर क्या विवरण उपलब्ध होते हैं?

उत्तर: सीटीईटी उत्तर कुंजी में परीक्षा का नाम, परीक्षा तिथि, पेपर का नाम, सेट नाम, प्रश्न संख्या और सही उत्तर विकल्प शामिल हैं।

प्रश्न 22: CTET की तैयारी के लिए सबसे अच्छी किताब कौन-सी है?

उत्तर: बाजार में बहुत सारे विकल्प उपलब्ध होने के कारण, CTET प्रिपरेशन के लिए सीटीईटी बेस्ट बुक्स 2022 का नाम बता पाना मुश्किल है। हालांकि, उम्मीदवारों को अरिहंत, उपकार, NCERT और दिशा पब्लिकेशन जैसे प्रसिद्ध लेखकों और प्रकाशकों की पुस्तकों को पढ़ने की सलाह दी जाती है।

प्रश्न 23: मैं सीटेट मॉक टेस्ट कैसे प्राप्त कर सकता हूं?

उत्तर: सीबीएसई, सीटीईटी परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट- ctet.nic.in पर मॉक टेस्ट जारी करता है। इसके अलावा, Embibe पर भी पेपर 1 और पेपर 2 के लिए सीटीईटी मॉक टेस्ट 2022 उपलब्ध हैं। उम्मीदवार बिना किसी कठिनाई के इन मॉक टेस्ट का अभ्यास कर सकते हैं।

प्रश्न 24: क्या सीटीईटी मॉक टेस्ट हिंदी में उपलब्ध है?

उत्तर: सीबीएसई द्वारा जारी आधिकारिक सीटीईटी मॉक टेस्ट अंग्रेजी भाषा अनुभाग को छोड़कर, अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में उपलब्ध होते हैं। मॉक टेस्ट को हल करने से पहले आपको भाषा के माध्यम का चयन करना होगा।

प्रश्न 25: सीटेट परीक्षा में कितने प्रश्न पूछे जाते हैं?

उत्तर: सीटीईटी परीक्षा में पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में 150 वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं।

प्रश्न 26: क्या मैं सीटीईटी परीक्षा में भाषा-I और भाषा-II सामान रख सकता हूं?

उत्तर: नहीं, सीटीईटी परीक्षा में भाषा-I और भाषा-II का विकल्प अलग-अलग होना चाहिए। उम्मीदवार 20 भाषाओं के निर्धारित सेट में से भाषा-I और भाषा-II के रूप में चुन सकते हैं।

प्रश्न 27: CTET पेपर 1 में कितने सेक्शन होते हैं?

उत्तर: सीटीईटी पेपर 1 में पांच खंड – बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा- I, भाषा- II, गणित और पर्यावरण अध्ययन होते हैं।

प्रश्न 28: सीटेट परीक्षा कितनी भाषाओं में आयोजित की जाएगी?

उत्तर: सीटीईटी परीक्षा कुल 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

प्रश्न 29: क्या सीटेट परीक्षा में पेपर 1 और पेपर 2 समान होते हैं?

उत्तर: नहीं, सीटेट परीक्षा में पेपर 1 और पेपर 2 समान नहीं होते हैं। पेपर 1 में बाल विकास व शिक्षाशास्त्र, भाषा- I, भाषा- II, गणित और पर्यावरण अध्ययन से 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। जबकि, CTET पेपर 2 में बाल विकास व शिक्षाशास्त्र, भाषा- I, भाषा- II, गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान से 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं।

प्रश्न 30: CTET परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए कौन पात्र है?

उत्तर: कक्षा I-V के लिए शिक्षक बनने की न्यूनतम योग्यता (प्राथमिक चरण):

  1. सीनियर सेकेंडरी या इसके समकक्ष कम से कम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण और 2 वर्षीय Diploma in Elementary Education (नाम कोई भी हो सकता है) मेंं उत्तीर्ण या अंंतिम वर्ष मेंं हो या सीनियर सेकेंडरी या इसके समकक्ष) कम से कम 45% अंकों के साथ उत्तीर्ण और NCTE Regulations, 2002 के अनुसार 2 वर्षीय Diploma in Elementary Education (नाम कोई भी हो सकता है) मेंं उत्तीर्ण या अंंतिम वर्ष मेंं हो या
  2. सीनियर सेकेंडरी या इसके समकक्ष कम से कम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण और 4 वर्षीय बैचलर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन (B.EI.Ed) उत्तीर्ण या अंंतिम वर्ष मे हो या
  3. सीनियर सेकेंडरी या इसके समकक्ष कम से कम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण और 2 वर्षीय Diploma in Education (Special Education) उत्तीर्ण या अंंतिम वर्ष मे हो या
  4. कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक और शिक्षा स्नातक (बी.एड)

कक्षा VI-VIII के लिए शिक्षक बनने की न्यूनतम योग्यता (प्राथमिक चरण):

  1. Graduation और 2-वर्षीय Diploma in Elementary Education (जिस नाम से भी जाना जाता हो) उत्तीर्ण हो या अंतिम वर्ष में हो। या
  2. कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक और 1-वर्षीय बैचलर इन एजुकेशन (बी.एड) या
  3. न्यूनतम 45% अंकों के साथ Graduation और 1-वर्षीय बैचलर इन एजुकेशन (B.Ed) में उत्तीर्ण समय-समय पर जारी NCTE विनियमों के अनुसार या
  4. कम से कम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी या इसके समकक्ष) और 4- वर्षीय बैचलर इन एलीमेंट्री एजुकेशन (B.EI.Ed) में उत्तीर्ण या अंतिम वर्ष मेंं हो। या
  5. सीनियर सेकेंडरी(या इसके समकक्ष कम से कम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण और 4- वर्षीय बी.ए / बी.एससी.एड या बी.एड. / बी.एससी.एड के अंतिम वर्ष में या उत्तीर्ण। या
  6. कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक और 1-वर्षीय बी.एड. (विशेष शिक्षा)

प्रश्न 31: अगर मैं सीटीईटी उत्तीर्ण करता हूं, तो क्या सीटीईटी इकाई या सीबीएसई मुझे नौकरी प्रदान करता है?

उत्तर: नहीं, सीबीएसई केवल एक परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था है। नौकरी/रोजगार प्रदान करना इसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है।

प्रश्न 32: सीटेट सर्टिफिकेट की वैधता कितने समय तक रहती है? 

उत्तर: सीटेट सर्टिफिकेट की वैधता पहले 7 वर्ष तक के लिए थी लेकिन अब “नियुक्ति के लिए टीईटी योग्यता प्रमाण पत्र की वैधता अवधि, जब तक कि उपयुक्त सरकार द्वारा अन्यथा अधिसूचित नहीं किया जाता है, जीवन भर के लिए वैध रहेगा। दिनांक 21.06.2021 की एक सार्वजनिक सूचना सीटीईटी की वेबसाइट अर्थात https://ctet.nic.in पर भी उपलब्ध है।

प्रश्न 33: अगर सीटेट का फॉर्म भरते समय मुझसे से कोई जानकारी जैसे – नाम, माता /पिता का नाम या पता त्रुटिवश गलत भर गई तो ऐसे में मुझे क्या करना चाहिए? 

उत्तर: अगर किसी उम्मीदवार से फॉर्म भरते समय कोई विवरण गलत भर गया हो तो आप इसे ऑनलाइन ठीक कर सकते हैं। ऑनलाइन सुधार के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव रहती है और आधिकारिक विवरणिका में उल्लिखित सूचना के अनुसार बंद हो जाती है। 

नोट: कोई भी करेक्शन ऑफलाइन मोड के माध्यम से अर्थात फैक्स / आवेदन या ईमेल आदि के माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा। कृपया ध्यान दें कि ऑनलाइन करेक्शन के लिए निर्धारित तिथि समाप्त होने के बाद किसी भी परिस्थिति में विवरण में किसी भी करेक्शन के लिए कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।

सुधार करने के बाद, उम्मीदवार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसने करेक्शन कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लिया है। निर्धारित अवधि के दौरान सुधार किए जाने के बाद पूर्व में जनरेट किया गया कन्फर्मेशन पेज मान्य नहीं होगा।

प्रश्न 34: CTET परीक्षा में पेपर 1 और पेपर 2 क्या है?

उत्तर: सीटीईटी में दो पेपर होते हैं। सीटेट पेपर 1, कक्षा I-V के योग्य शिक्षकों का चयन करने हेतु पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए आयोजित किया जाता है जबकि सीटेट पेपर 2, कक्षा VI-VIII के योग्य शिक्षकों का चयन करने के लिए पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए आयोजित किया जाता है।

प्रश्न 35: क्या कोई उम्मीदवार एलीमेंट्री पेपर में विज्ञान और सामाजिक विज्ञान दोनों प्रश्न हल कर सकता है?

उत्तर: नहीं, उम्मीदवारों को केवल एक खंड का प्रयास करने की आवश्यकता है।

प्रश्न 36: क्या सीटीईटी परीक्षा कठिन है?

उत्तर: सीटेट परीक्षा देश में एक बहुत ही लोकप्रिय परीक्षा है। हर साल लाखों उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं जिससे परीक्षा का कठिनाई स्तर बढ़ जाता है। सीटीईटी कट ऑफ हाइ होता है जा रहा है।

प्रश्न 37: क्या सीटीईटी परीक्षा की तैयारी के लिए प्रीवियस ईयर के पेपर के साथ-साथ मॉक टेस्ट भी हल करना आवश्यक है?

उत्तर: सीटेट प्रीवियस ईयर पेपर आपको बताते हैं कि परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। सीटीईटी प्रीवियस ईयर पेपर आपको नवीनतम परीक्षा रुझानों के बारे में भी बताते हैं। हालाँकि, मॉक टेस्ट का अभ्यास करने से सीटीईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान आपकी तैयारी को बढ़ावा मिलता है।

हमें उम्मीद है कि सीटेट FAQ 2022 के इस लेख ने आपकी मदद की है। यदि आपका कोई प्रश्न हैं, तो बेझिझक हमसे नीचे कमेंट सेक्शन में साझा करें। हम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेंगे। सीटेट परीक्षा 2022 से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ और अपडेट के लिए Embibe के साथ बने रहें!

सीखने के लिए अब अपनाएं नया तरीका - लाजवाब 3D वीडियो से समझें CTET परीक्षा के सभी कॉन्सेप्ट