
जेईई मेन बेस्ट बुक्स 2025 – पूरी सूची यहाँ देखें
June 8, 2022हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन या बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (HBSE या BSEH) हर वर्ष कक्षा 10 की परीक्षा आयोजित करता है। HBSE कक्षा 10 की परीक्षाएँ एक विद्यार्थी के जीवन में महत्वपूर्ण है। कक्षा 10 की परीक्षाएँ विद्यार्थियों के लिए आगामी स्ट्रीम तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सभी विद्यार्थी जिन्होंने अपनी संबंधित कक्षा 9 की परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें HBSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए योग्य माना जाता है। HBSE कक्षा 10 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, एक विद्यार्थी को कुल मिलाकर सभी विषयों में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होते हैं। HBSE बोर्ड परीक्षा के लिए कई पुस्तकों, पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न की सिफारिश करता है। इस प्रकार, यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि HBSE कक्षा 10 में प्रवेश करने वाले विद्यार्थी नवीनतम दिशानिर्देशों और परीक्षा पैटर्न से अवगत हों। ऐसे में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए पूरे वर्ष विद्यार्थियों की मदद करने के लिए इस लेख में इन संसाधनों का विवरण दिया गया है।
HBSE कक्षा 10 की परीक्षा के बारे में विस्तार से जानने के लिए विद्यार्थियों को राज्य बोर्ड की वेबसाइट पर मौजूद विवरणिका को पढ़ना चाहिए। यदि उनके परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव हुआ है तो इससे उन्हें उस पाठ्यक्रम के बारे में पता चलेगा जिसका वे अपने स्कूलों में पालन करेंगे। छात्र यहाँ दिए गए आधिकारक वेबसाईट लिंक https://bseh.org.in/home से विवरणिका के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
हर वर्ष लगभग 3.5 लाख विद्यार्थी HBSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा देते हैं। कक्षा 10 बोर्ड की परीक्षा विद्यार्थियों के सीखने के मूल्यांकन के लिए आयोजित की जाती है, जो उस पाठ्यक्रम के आधार पर होती है जो विद्यार्थियों को वर्ष भर पढ़ाया जाता है। यह विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की अपनी स्ट्रीम तय करने का मार्ग प्रशस्त करता है। HBSE कक्षा 10 परीक्षा का प्राथमिक उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच महत्वपूर्ण सोच, कलात्मक, साहस, अखंडता, अवधारणा ज्ञान और समग्र ज्ञान का विकास करना है।
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH), राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) द्वारा दिए गए कक्षा 10 के पाठ्यक्रम और पाठ्यचर्चा पर आधारित और विकसित है। पाठ्यक्रम के अनुसार, हरियाणा बोर्ड मार्च के महीने में कक्षा 10 की वार्षिक परीक्षा लेता है। यह केंद्रीय प्राधिकरण है जो संबद्ध स्कूलों के माध्यम से हरियाणा राज्य में वर्ष में एक बार मध्य, मैट्रिक (माध्यमिक या उच्च विद्यालय) (शैक्षणिक और व्यावसायिक) स्तरों पर विद्यार्थियों के लिए सार्वजनिक परीक्षा को नियंत्रित और संचालित करता है।
किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए उस एग्जाम के पैटर्न के बारे में जानने व समझने की जरुरत होती है। ऐसे में हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 का परीक्षा पैटर्न हम लेख के इस भगा में शेयर कर रहे हैं। बता दें कि कक्षा 10 के लिए HBSE द्वारा आयोजित परीक्षा प्रत्येक विषय के लिए 100 अंकों की होती है। इनमें से 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन के लिए आवंटित किए गए हैं। स्कूल विभिन्न समूह परियोजनाओं, चर्चाओं, प्रश्नोत्तरी और परीक्षाओं का आयोजन करते हैं और उनके आधार पर वे आंतरिक मूल्यांकन के लिए अंक भेजते हैं। विज्ञान, संगीत, कला, पशुपालन, नृत्य और शारीरिक शिक्षा जैसे विषयों में अंतिम परीक्षा से पहले अलग से आयोजित की जाने वाली प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए अन्य 20 अंक आवंटित किए जाते हैं। बोर्ड शेष अंकों के लिए फाइनल परीक्षा आयोजित करता है। हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा पैटर्न कुछ इस प्रकार है:
विषय | थ्योरी परीक्षा में अधिकतम अंक | प्रायोगिक परीक्षा में अधिकतम अंक | CCE | कुल |
---|---|---|---|---|
हिंदी | 80 | – | 20 | 100 |
अंग्रेजी | 80 | – | 20 | 100 |
गणित | 80 | – | 20 | 100 |
सामाजिक विज्ञान | 80 | – | 20 | 100 |
विज्ञान | 60 | 20 | 20 | 100 |
विज्ञान
विज्ञान मुख्य विषयों में से एक है और इसकी सही तरीके से तैयारी के लिए परीक्षा पैटर्न और अंकों के विभाजन को समझना आवश्यक है। तो ऐसे में हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 विज्ञान का एग्जाम पैटर्न कुछ इस प्रकार है:
प्रश्न का प्रकार | दीर्घ उत्तरीय (E) | लघु उत्तरीय (SA) | अति लघु उत्तरीय (VSA) | वस्तुनिष्ठ | कुल |
---|---|---|---|---|---|
प्रत्येक प्रश्न के लिए अंक | 05 अंक | 03 अंक | 02 अंक | 01 अंक | |
प्रश्नों की संख्या | 03 | 03 | 03 | 30 | 39 |
आवंटित अंक | 15 | 09 | 06 | 30 | 60 |
अनुमानित समय (मिनट) | 40 | 35 | 25 | 50 | 150 |
अंग्रेजी
आज शायद ही कोई क्षेत्र है जहां इंग्लिश की डिमांड न हो। आगे जो इंग्लिश में स्नातक करना चाहते हैं, मीडिया में जाना चाहते हैं, या कोई भी क्षेत्र में जाना चाहते हैं, उनकी इंग्लिश पर पकड़ मजबूत होनी चाहिए। ऐसे में इसकी सही तैयारी के लिए हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 अंग्रेजी विषय का परीक्षा पैटर्न नीचे टेबल के जरिये शेयर किया गया है, जो कुछ इस प्रकार है:
प्रश्न का प्रकार | दीर्घ उत्तरीय (E) | लघु उत्तरीय (SA) | अति लघु उत्तरीय (VSA) | वस्तुनिष्ठ | कुल |
---|---|---|---|---|---|
प्रत्येक प्रश्न के लिए अंक | 05 अंक | 03 अंक | 02 अंक | 01 अंक | |
प्रश्नों की संख्या | 03 | 05 | 05 | 40 | 53 |
आवंटित अंक | 15 | 15 | 10 | 40 | 80 |
अनुमानित समय (मिनट) | 40 | 40 | 20 | 50 | 150 |
गणित
गणित एक उच्च स्कोरिंग विषय है, अगर मैथ्स में सभी सवालों के जवाब व पैटर्न सही हो तो विद्यार्थी पूरे मार्क्स हासिल कर सकते हैं। हालांकि, कई बार यह विषय छात्र व छात्राओं को जटिल भी लगता है। ऐसे में अगर छात्र व छात्राओं को गणित का परीक्षा पैटर्न और अंकों का विभाजन पता हो तो उनके लिए इसकी तैयारी करना आसान हो सकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम नीचे टेबल के जरिये गणित विषय का पाठ्यक्रम शेयर कर रहे हैं, जो कुछ इस प्रकार है:
प्रश्न का प्रकार | दीर्घ उत्तरीय (E) | लघु उत्तरीय (SA) | अति लघु उत्तरीय (VSA) | वस्तुनिष्ठ | कुल |
---|---|---|---|---|---|
प्रत्येक प्रश्न के लिए अंक | 05 अंक | 03 अंक | 02 अंक | 01 अंक | |
प्रश्नों की संख्या | 03 | 03 | 03 | 30 | 39 |
आवंटित अंक | 15 | 09 | 06 | 30 | 60 |
अनुमानित समय (मिनट) | 40 | 35 | 25 | 50 | 150 |
सामाजिक विज्ञान
गणित के बाद हम सामाजिक विज्ञान के एग्जाम पैटर्न के बारे में जानकारी साझा कर रहे हैं। आगे चलकर अगर किसी को पत्रकारिकता, मीडिया, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान में स्नातक करने की इच्छा हो तो उसे अभी से ही इस विषय पर ध्यान देने की आवश्यकता है। तो सामाजिक विज्ञान का परीक्षा पैटर्न कुछ इस प्रकार है:
प्रश्न का प्रकार | दीर्घ उत्तरीय (E) | लघु उत्तरीय (SA) | अति लघु उत्तरीय (VSA) | वस्तुनिष्ठ | कुल |
---|---|---|---|---|---|
प्रत्येक प्रश्न के लिए अंक | 05 अंक | 03 अंक | 02 अंक | 01 अंक | |
प्रश्नों की संख्या | 04 | 04 | 04 | 40 | 52 |
आवंटित अंक | 20 | 12 | 08 | 40 | 80 |
अनुमानित समय (मिनट) | 56 | 28 | 12 | 54 | 150 |
नोट: दीर्घ उत्तरीय/लघु उत्तरीय/अति लघु उत्तरीय प्रकार के प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ के अनुसार अभी सत्र 2022-23 के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा नहीं की गई है। जैसे ही सत्र 2022-23 के लिए परीक्षा तिथियों की आधिकारिक घोषणा होती है, हम उन्हें जल्द से जल्द यहाँ अपडेट करेंगे तब तक छात्रों 2022-23 सत्र के लिए संभावित तिथियों की जाँच कर सकते हैं जो कुछ इस प्रकार है
हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा तिथियां (संभावित) | विषय (दोपहर 12:30 से दोपहर 3:00 बजे तक) |
---|---|
31 मार्च 2023 | सामाजिक विज्ञान |
4 अप्रैल 2023 | अंग्रेज़ी |
6 अप्रैल 2023 | हिन्दी |
11 अप्रैल 2023 | गणित |
19 अप्रैल, 2023 | विज्ञान |
आधिकारिक तिथि पत्र जारी होने के बाद, जो विद्यार्थी HBSE कक्षा 10 तिथि पत्र 2023 डाउनलोड करना चाहते हैं, वे हरियाणा शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डेटशीट की पीडीएफ कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं। जैसे ही आप HBSE कक्षा 10 परीक्षा तिथि 2023 पर क्लिक करेंगे तो एक पीडीएफ खुलेगा जिसमें HBSE कक्षा 10 परीक्षा तिथि 2023 मौजूद होगी, साथ ही ऊपर दाईं तरफ डाउनलोड का आइकॉन बना होगा, जिस पर क्लिक करते ही df आपके सिस्टम में डाउनलोड हो जाएगी। आप चाहें तो उसकी कॉपी निकलवाकर अपने पास रख सकते हैं।
विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी करते समय, पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न के बारे में पता होना चाहिए। इस सत्र के लिए विषयवार पाठ्यक्रम के बारे में विस्तार से जानने के लिए लेख को पढ़ना जारी रखें।
किसी भी एग्जाम की सही तैयारी के लिए छात्र व छात्राओं को अपने सिलेबस की जानकारी होनी जरुरी है। कई छात्र व छात्राओं के लिए गणित एक मुश्किल विषय हो सकता है। ऐसे में पहले से अगर इसके पाठ्यक्रम की जानकारी हो तो सिलेबस को पहले पूरा किया जा सकता है। वहीं, आगे चलकर पूरे किए गए गणित पाठ्यक्रम का अधिक से अधिक अभ्यास किया जा सकता है, क्योंकि गणित विषय को प्रैक्टिस करके ही बेहतर किया जा सकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए और छात्र व छात्राओं की सुविधा के लिए हम यहाँ HBSE बोर्ड कक्षा 10 गणित का पाठ्यक्रम शेयर कर रहे हैं, जो कुछ इस प्रकार है:
अध्याय संख्या | अध्याय का नाम |
---|---|
1 | वास्तविक संख्याएँ |
2 | बहुपद |
3 | दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म |
4 | द्विघात समीकरण |
5 | समांतर श्रेढ़ियाँ |
गणित की तरह ही विज्ञान भी मुख्य विषयों में से एक है। इसमें तीन मुख्य विषय शामिल हैं, जीव विज्ञान यानी बायोलॉजी, रसायन विज्ञान यानी केमिस्ट्री और भौतिकी यानी फिजिक्स। यह एक विस्तृत विषय है, ऐसे में अगर इसके पाठ्यक्रम की जानकारी पहले से हो तो इसे पूरा करना आसान हो सकता है। वहीं, आगे चलकर अगर किसी को साइंस स्ट्रीम यानी बायोलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री की पढ़ाई करनी हो तो इस विषय पर ध्यान देना आवश्यक है। तो HBSE बोर्ड कक्षा 10 विज्ञान विषय का सिलेबस कुछ इस प्रकार है:
अध्याय संख्या | अध्याय का नाम |
---|---|
1 | रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण |
2 | अम्ल, क्षारक एवं लवण |
3 | धातु एवं अधातु |
4 | कार्बन एवं उसके यौगिक |
5 | तत्वों का आवर्त वर्गीकरण |
विज्ञान की तरह ही सामाजिक विज्ञान भी एक विस्तृत सब्जेक्ट है। इसमें इतिहास, भूगोल, नागरिकशास्त्र, अर्थशास्त्र जैसे महत्वपूर्ण विषय हैं। जिन्हें आगे चलकर, आर्ट्स यानी कला के स्ट्रीम में इन्ट्रेस्ट है वे इस विषय पर खास ध्यान दें। इस विस्तृत सब्जेक्ट की तैयारी बेहतर तरीके से हो इसके लिए हम नीचे HBSE बोर्ड कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान का पाठ्यक्रम साझा कर रहे हैं, जो कुछ इस प्रकार है:
अध्याय संख्या | अध्याय का नाम |
---|---|
इकाई 1: भारत और समकालीन विश्व – 2 | |
1 | यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय |
2 | भारत में राष्ट्रवाद |
3 | भूमंडलीकृत विश्व का बनना |
4 | औद्योगीकरण का युग |
अन्य विषयों की तरह ही अंग्रेजी भी एक महत्वपूर्ण विषय है, जिसकी तैयारी होनी आवश्यक है। इंग्लिश के ग्रामर भाग पर छात्र व छात्राओं को अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि गणित की तरह ही व्याकरण भी एक स्कोरिंग भाग है। ऐसे में अंग्रेजी विषय के बेहतर तैयारी के लिए हूँ यहाँ HBSE बोर्ड कक्षा 10 इंग्लिश विषय का सिलेबस शेयर कर रहे हैं, जो कुछ इस प्रकार है:
Chapter Number | Chapter Name |
---|---|
1 | A Letter to God |
2 | Dust of Snow |
3 | Fire and Ice |
4 | A Triumph of Surgery |
5 | Nelson Mandela- Long Walk to Freedom |
यहाँ HBSE बोर्ड कक्षा 10 के सिलेबस की पूरी सूची प्रदान की गई है। हर विषय के सामने दिए गए लिंक पर क्लिक करके छात्र व छात्राएं HBSE बोर्ड कक्षा 10 पाठ्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं। तो HBSE बोर्ड कक्षा 10 सिलेबस कुछ इस प्रकार है:
HBSE कक्षा 10 गणित का पाठ्यक्रम | यहाँ क्लिक करें |
HBSE Class 10th English Syllabus | यहाँ क्लिक करें |
HBSE कक्षा 10 विज्ञान का पाठ्यक्रम | यहाँ क्लिक करें |
HBSE कक्षा 10 हिंदी का पाठ्यक्रम | यहाँ क्लिक करें |
HBSE कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान का पाठ्यक्रम | यहाँ क्लिक करें |
HBSE कक्षा 10 संस्कृत का पाठ्यक्रम | यहाँ क्लिक करें |
ब्लूप्रिंट फाइनल प्रश्न पत्र के लिए एक मार्ग है। बता दें ब्लूप्रिंट किसी भी एग्जाम के प्रश्न पत्र की एक डमी कॉपी होती है, इसे सैंपल प्रश्न पत्र भी समझा जा सकता है। आधिकारिक रूप से सत्र 2022-23 के लिए अभी परीक्षा ब्लूप्रिंट जारी नहीं किया गया है ऐसे में यहाँ हमने विद्यार्थियों के लिए सत्र 2021-22 के लिए HBSE कक्षा 10 के हर विषय का ब्लूप्रिंट शेयर किया है ताकि छात्र व छात्राओं को परीक्षा पैटर्न या एग्जाम में पूछे गए सवालों के बारे में जानकारी मिल सके और वो अनुमान लगा सके कि परीक्षा में कैसे प्रश्न पूछे जा सकते हैं। यहाँ दिए गए ब्लूप्रिंट को ध्यान से पढ़कर विद्यार्थी अपनी परीक्षा के लिए अच्छी तैयारी कर सकते हैं।
लेख में सबसे पहले हम गणित विषय का ब्लू प्रिंट शेयर कर रहे हैं, जिसमें एग्जाम में पूछे जाने वाले टॉपिक्स व अंकों के विभजन के बारे में जानकारी दी गई है। ये कुछ इस प्रकार है:
अध्याय संख्या | अध्याय का नाम | अंक |
---|---|---|
1 | वास्तविक संख्याएँ | 04 |
2 | बहुपद | 18 |
3 | दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म | |
4 | द्विघात समीकरण | |
5 | समांतर श्रेढ़ियाँ | 07 |
अब हम विज्ञान विषय का ब्लूप्रिंट शेयर कर रहे हैं, जो कुछ इस प्रकार है:
अध्याय संख्या | अध्याय का नाम | अंक |
---|---|---|
1 | रासायनिक अभिक्रियाएँ | 04 |
2 | अम्ल, क्षारक एवं लवण | 04 |
3 | धातु एवं अधातु | 02 |
4 | कार्बन एवं उसके यौगिक | 03 |
5 | तत्वों का आवर्त वर्गीकरण | 05 |
अंग्रेजी विषय का ब्लूप्रिंट कुछ इस प्रकार है:
Details | Marks | Number of Questions | Total Marks |
---|---|---|---|
Question (Textbook) VSA | 10 | 05 | 10 |
Comprehension of Unseen Passage | 05 | 01 | 05 |
Explanation (Prose) | 03 | 01 | 03 |
Explanation (Poetry) | 03 | 01 | 03 |
Word Meanings | 13 | 13 | 13 |
यहाँ हम सामाजिक विज्ञान विषय का भी ब्लूप्रिंट शेयर किया है, जिसके जरिये छात्र व छात्राओं को सामाजिक विज्ञान के टॉपिक्स और अंकों के विभाजन के बारे में जानकारी मिलेगी। सामाजिक विज्ञान विषय के लिए ब्लूप्रिंट कुछ इस प्रकार है:
अध्याय संख्या | अध्याय का नाम | प्रश्नों की कुल संख्या | कुल अंक |
---|---|---|---|
इकाई 1: भारत और समकालीन विश्व – II | |||
1 | यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय | 08 | 15 |
2 | भारत में राष्ट्रवाद | ||
3 | भूमंडलीकृत विश्व का बनना | ||
4 | औद्योगीकरण का युग |
प्रयोग (प्रैक्टिकल) लर्निंग के लिए उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि थ्योरी। विद्यार्थियों को उस पाठ्यक्रम के बारे में पता होना चाहिए जो उन्हें अपनी प्रायोगिक परीक्षा के लिए कवर करना होगा। थ्योरी कक्षाओं में सिखाई गई अवधारणाओं के साथ-साथ प्रायोगिक कक्षाएँ भी संचालित की जानी चाहिए।
HBSE कक्षा 10 का प्रायोगिक पाठ्यक्रम: विज्ञान के लिए
प्रयोगों की सूची
1. A. pH पेपर/ सार्वत्रिक सूचक का उपयोग करके निम्नलिखित नमूनों का pH ज्ञात करना: इकाई-I
(i) डायलुट हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
(ii) डायलुट NaOH सोल्यूशन
(iii) डायलुट एथेनोइक अम्ल सोल्यूशन
(iv) नींबू का रस
(v) जल
(vi) डायलुट हाइड्रोजन कार्बोनेट सोल्यूशन
B. अम्ल और क्षारक (HCl और NaOH) के गुणों का उनकी अभिक्रिया के आधार पर अध्ययन करना: इकाई-I
a) लिटमस विलयन (नीला/लाल)
b) जिंक धातु
c) ठोस सोडियम कार्बोनेट
2. निम्नलिखित प्रतिक्रियाओं का प्रदर्शन और अवलोकन करना और उन्हें इसमें वर्गीकृत करना: इकाई-I
A. संयोजन प्रतिक्रिया
B. अपघटन प्रतिक्रिया
C. विस्थापन अभिक्रिया
D. द्वि-विस्थापन प्रतिक्रिया
(i) बुझने वाले चूने पर जल की क्रिया
(ii) फेरस सल्फेट क्रिस्टल पर ऊष्मा की क्रिया
(iii) कॉपर सल्फेट के विलयन में रखी लोहे की कील
(iv) सोडियम सल्फेट और बेरियम क्लोराइड विलयनों के बीच अभिक्रिया
3. निम्नलिखित लवण विलयनों पर Zn, Fe, Cu और Al धातुओं की क्रिया का प्रेक्षण करना: इकाई-I
i) ZnSO4 (aq)
ii) FeSO4(aq)
iii) CuSO4 (aq)
iv) Al2(SO4)3 (aq) Zn, Fe, Cu और Al (धातुओं) को उपरोक्त परिणाम के आधार पर प्रतिक्रियाशीलता के घटते क्रम में व्यवस्थित करना।
4. प्रतिरोधक से गुजरने वाली धारा (I) के दोनों सिरों के बीच विभवांतर (V) की निर्भरता का अध्ययन करना और इसके प्रतिरोध का निर्धारण करना। V और I के बीच एक आलेख भी आलेखित करना। इकाई-IV
5. श्रृंखला और समानांतर में जुड़े होने पर दो प्रतिरोधों के समतुल्य प्रतिरोध का निर्धारण। इकाई-IV
6. रंध्र दिखाने के लिए एक पत्ती के छिलके का अस्थायी माउंट तैयार करना। इकाई-II
7. प्रयोगात्मक रूप से दिखाइए कि श्वसन के दौरान कार्बन डाइऑक्साइड निकलती है। इकाई-II
8. एसिटिक अम्ल (एथेनोइक अम्ल) के निम्नलिखित गुणों का अध्ययन: इकाई-I
i) गंध
ii) पानी में घुलनशीलता
iii) लिटमस पर प्रभाव
iv) सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट के साथ अभिक्रिया
9. नरम और कठोर जल में साबुन के नमूने की तुलनात्मक सफाई क्षमता का अध्ययन। इकाई-I
10. फोकस दूरी का निर्धारण: इकाई-III
i) अवतल दर्पण
ii) उत्तल लेंस
किसी दूर की वस्तु का प्रतिबिम्ब प्राप्त करके।
11. आपतन के विभिन्न कोणों के लिए एक आयताकार कांच के स्लैब से गुजरने वाली प्रकाश की किरण के पथ का पता लगाना। आपतन कोण, अपवर्तन कोण, निर्गत कोण मापें और परिणाम की व्याख्या करें। इकाई-III
12. तैयार स्लाइड की मदद से (A) अमीबा में द्विविखंडन, और (B) खमीर और हाइड्रा में बडिंग का अध्ययन करना। इकाई-II
13. कांच के प्रिज्म के माध्यम से प्रकाश की किरणों के मार्ग का पता लगाना। इकाई-III
14. उत्तल लेंस के मामले में अलग-अलग वस्तु दूरियों के लिए प्रतिबिंब दूरी का पता लगाना और बनने वाले प्रतिबिंब की प्रकृति को दिखाने के लिए संबंधित किरण आरेख बनाना। इकाई-III
15. एक द्विबीजपत्री बीज (मटर, चना या लाल राजमा) के भ्रूण के विभिन्न भागों की पहचान।
HBSE कक्षा 10 का प्रायोगिक पाठ्यक्रम: सामाजिक विज्ञान के लिए
1. प्रत्येक विद्यार्थी को निम्नलिखित टॉपिक पर अनिवार्य रूप से कोई एक परियोजना करना है।
टॉपिक:
a. उपभोक्ता जागरूकता
या
b. सामाजिक मुद्दे
या
c. सतत विकास
2. उद्देश्य: परियोजना कार्य का समग्र उद्देश्य विद्यार्थियों को विषय की अंतर्दृष्टि और व्यावहारिक समझ हासिल करने में मदद करना है और सभी सामाजिक विज्ञान विषयों को एक अंतःविषय परिप्रेक्ष्य से देखना है। यह विद्यार्थियों के जीवन कौशल को बढ़ाने में भी मदद करता है।
विद्यार्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वे उन सामाजिक विज्ञान अवधारणाओं को प्रयोग करें जिन्हें उन्होंने परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए वर्षों से सीखा है। यदि आवश्यक हो, तो विद्यार्थी परियोजना तैयार करने के लिए आंकड़े एकत्र करने और विभिन्न प्राथमिक और द्वितीयक संसाधनों का उपयोग करने के लिए बाहर जा सकते हैं। यदि संभव हो तो परियोजना कार्य में कला के विभिन्न रूपों को एकीकृत किया जा सकता है।
3. परियोजना कार्य से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर अंकों का वितरण इस प्रकार है:
पहलू | अंक |
---|---|
पाठ्यसामग्री की सटीकता, मौलिकता और विश्लेषण | 2 |
प्रस्तुति और रचनात्मकता | 2 |
मौखिक परीक्षा | 1 |
4. विभिन्न विषयों में विद्यार्थियों द्वारा की गई परियोजनाओं को बाद में प्रदर्शनियों, पैनल, चर्चा, आदि जैसे इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से आपस में साझा किया जाना चाहिए।
5. इस गतिविधि के तहत मूल्यांकन से संबंधित सभी दस्तावेजों को संबंधित स्कूलों द्वारा सावधानीपूर्वक बनाए रखा जाना चाहिए।
6. एक सारांश रिपोर्ट तैयार की जानी चाहिए जिसमें निम्नलिखित पर प्रकाश डाला गया हो: व्यक्तिगत कार्य और समूह बातचीत के माध्यम से प्राप्त किए गए उद्देश्य; गतिविधियों का कैलेंडर; प्रक्रिया में उत्पन्न नवीन विचार; मौखिक रूप से पूछे गए प्रश्नों की सूची।
7. यहां सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि तैयार किए गए प्रोजेक्ट और मॉडल बहुत अधिक खर्च किए बिना पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों से बने होने चाहिए।
8. परियोजना रिपोर्ट विद्यार्थियों द्वारा स्वयं हस्तलिखित होनी चाहिए।
9. बोर्ड के विवेक पर सत्यापन के लिए परिणाम की घोषणा की तारीख से तीन महीने की अवधि के लिए विद्यार्थियों की परियोजनाओं (आंतरिक मूल्यांकन) से संबंधित रिकॉर्ड बनाए रखा जाएगा। विचाराधीन मामले, यदि कोई हों या जिनमें RTI/शिकायतें शामिल हों, उन्हें तीन महीने से अधिक समय तक रखा जा सकता है।
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं 2023 में स्कोर बढ़ाने के लिए अध्ययन योजना निम्नानुसार है:
HBSE कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए, यह बोर्ड परीक्षा देने का उनका पहला प्रयास होगा। हो सकता है छात्रों को इस दौरान थोड़ा दबाव महसूस है, जो कि सामान्य है। उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि कड़ी मेहनत से कुछ भी संभव है। विद्यार्थियों को पूरे वर्ष लगातार मेहनत करते रहना चाहिए और जो पढ़ाया जा रहा है उसे सीखने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए जितनी बार हो सके रिवीजन करना चाहिए।
परीक्षा की तैयारी का सबसे महत्वपूर्ण पहलू परिणामोन्मुखी अध्ययन है। विद्यार्थियों को समग्र रूप से अच्छा परिणाम प्राप्त करने के लिए सभी विषयों को समान महत्व देने पर ध्यान देना चाहिए। समान महत्व का अर्थ किसी भी तरह से समान समय नहीं है। उन विषयों पर अधिक समय देना चाहिए जो आपको कठिन लगते हैं या जिनके लिए आप कम तैयार हैं और उन विषयों पर कम समय दें जो अच्छी तरह से तैयार हैं। अच्छे नोट्स तैयार करें और सुनिश्चित करें कि आपके पास सभी अध्ययन सामग्री उपलब्ध है। बोर्ड परीक्षाओं में संचालन करने में आपकी मदद करने के लिए Embibe के पास विशिष्ट HBSE कक्षा 10 की अध्ययन सामग्री है। इसके साथ ही हम यहाँ कुछ महत्वपूर्ण टिप्स की जानकारी भी दे रहे हैं, जिसे वे हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा की तैयारी के दौरान ध्यान में रख सकते हैं। तो पढ़ते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:
1. गणित
सबसे पहले हम सबसे महत्वपूर्ण और छात्र व छात्राओं के लिए जटिल महसूस होने वाले विषय गणित से जुड़े कुछ टिप्स दे रहे हैं। उम्मीद है यहाँ बताए गए सुझाव को जानने के बाद काह्त्र व छात्राओं के लिए यह विषय थोडा आसान हो जाएगा। तो हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 गणित विषय से जुड़े सुझाव कुछ इस प्रकार हैं:
2. भाषाएँ
भाषाएँ काफी महत्वपूर्ण होती है क्योंकि इसके अंक ओवर ऑल अंक को प्रभावित करती है। साथ ही साथ इसमें अंक प्राप्त करने के लिए भी कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। ऐसे में जरुरी है कि आप इस विषय को अनदेखा न करें और इसके अध्ययन में आप पूरा से पूरा ध्यान दें। तो, भाषाओं के अध्ययन के टिप्स कुछ इस प्रकार हैं:
3. विज्ञान
विज्ञान समझने व याद रखने से जुड़ा विषय है। इसमें गणित की तरह फ़ॉर्मूला है तो सामाजिक विज्ञान की तरह याद रखने से जुड़ी कई टॉपिक्स शामिल हैं। इसके साथ ही साथ इसमें सही डायग्राम बनाने से पूरे के पूरे अंक मिलने के भी काफी चांसेस हैं। ऐसे में विज्ञान की सही तैयारी के लिए नीचे बताए गए टिप्स को जरुर फॉलो करें। ये टिप्स कुछ इस प्रकार हैं:
4. सामाजिक विज्ञान अध्ययन
अन्य महत्वपूर्ण विषयों की तरह ही सामाजिक विज्ञान भी जरुरी सब्जेक्ट है। ऐसे में इसमें अच्छे मार्क्स पाने के लिए नीचे बताए गए बातों का ध्यान जरुरी रखें। तो सामाजिक विज्ञान स्टडी टिप्स कुछ इस प्रकार हैं :
पढ़ाई की स्ट्रेटेजी के साथ यह जरुरी है कि परीक्षा की रणनीति भी बनाई जाए। ध्यान रखें कि केवल समझकर याद करना, सीखना और सभी प्रश्नों का यांत्रिक लेखन ही आपको इतना आगे ले जाएगा। प्रश्नों को यह निर्धारित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है कि आपने कक्षा में पढ़ाए गए अवधारणाओं को कितनी अच्छी तरह समझ लिया है। अपनी परीक्षा की तैयारी करते समय समझने पर ध्यान केंद्रित करें, और अंत में, सब कुछ फिर से देखें।
आपकी मदद करने के लिए कुछ परीक्षा देने की रणनीतियाँ भी हम लेख के इस भाग में बता रहे हैं, जो कुछ इस प्रकार है:
परीक्षा देने की रणनीति के बाद अब हम लेख के इस भाग में विस्तृत हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा से जुड़े डिटेल स्टडी प्लान बता रहे हैं, जो छात्र व छात्राओं का पता होना आवश्यक है। ऐसे में हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 के एग्जाम के लिए ये विस्तृत स्टडी प्लान व टिप्स हम लेख के इस भाग में शेयर कर रहे हैं। तो हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 का स्टडी प्लान कुछ इस प्रकार है:
किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए स्टडी प्लान होना आवश्यक है। इससे भी ज्यादा जरुरी है एक ही स्टडी प्लान को लंबे वक़्त तक फॉलो करना। सबसे पहले सिलेबस को छोटे-छोटे भागों में विभाजित करें। पाठ्यक्रम को छोटे-छोटे भागों में विभाजित करने के बाद अलग-अलग विषयों को एक विशिष्ट समय आवंटित करने के लिए एक उचित और यथार्थवादी समय सारणी बनाएँ। स्वस्थ शरीर और दिमाग के लिए अपने कार्यक्रम में कुछ ताज़गी का समय जोड़ना भी महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे न छोड़ें। ध्यान रहे अपने स्टडी प्लान पर आए दिन बदलाव न करें, बल्कि कार्यक्रम पर डटे रहें और पाठ्यक्रम को समय पर पूरा करें। रिवीजन बार-बार किया जाना चाहिए। कभी रिविजन को परीक्षा के पहले के लिए न छोड़ें, बल्कि अपने हर रोज के स्टडी प्लान का हिसा बनाएं।
पूरे पाठ्यक्रम को देखें और पाठ्यसामग्री को दो श्रेणियों- सरल और कठिन में विभाजित करके अध्ययन शुरू करें। याद रखें कि अपनी कमजोरियों को जानना व समझना जरूरी है ताकि आप उन पर उचित तरीके से काम कर सकें। सरल विषयों को उचित समय दें और उनमें से प्रत्येक में सर्वोत्तम संभव ग्रेड का लक्ष्य रखें। यह आपके औसत को बढ़ाएगा और कठिन विषयों में आपके द्वारा खोए गए ग्रेड की भरपाई कर सकता है। इसके अलावा, आप अपने आसान और मुश्किल विषयों के अनुसार ही अपने पढ़ाई का वक़्त निर्धारित करें। यही वक़्त है जब आप अपने स्टडी प्लान में बदलाव कर सकते हैं। अपने आसान विषयों को कम वक़्त दें, वहीं जो मुश्किल सब्जेक्ट या टॉपिक हैं उसे ज्यादा वक़्त देकर तैयारी करें। ध्यान रहे आसान विषयों को कम वक़्त देने का यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि आप उसे अनदेखा कर दें।
प्रतिदर्श प्रश्न पत्रों को हल करना बेहद जरूरी है। यह आपके प्रदर्शन का विश्लेषण करने और आपकी ताकत और कमियों का मूल्यांकन करने में मदद करेगा। विद्यार्थियों को अधिक से अधिक प्रतिदर्श प्रश्न पत्र/मॉडल प्रश्न पत्र पूरे करने चाहिए। इसके अलावा, विद्यार्थी सीख सकते हैं कि वे अपने समय का प्रबंधन कैसे करें। सैंपल प्रश्न पत्र हल करते वक़्त ऐसा सोचें कि आप एग्जाम हॉल में बैठकर प्रश्न पत्र सॉल्व कर रहे हैं। प्रश्नों को हल करते वक़्त टाइमर सेट कर लें ताकि आप समझ सकें कि आपको पूरा प्रश्न पत्र सॉल्व करने में कितना वक़्त लगा। साथ ही साथ आप यह भी जान सकेंगे कि आपके लिए कौन सा प्रश्न या सेक्शन आसान था और कौन सा मुश्किल। इससे आपको अपनी तैयारी के बारे में भी समझ आएगा कि आपकी कितनी तैयारी हो चुकी है और कितनी बाकी है।
हमारे दिमाग को जो कुछ भी हम सीखते हैं उसे संसाधित करने के लिए समय चाहिए। ऐसे में अध्ययन सत्रों के बीच छोटे ब्रेक लेना तनाव को दूर करने और दिमाग को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करने के लिए आवश्यक है। परीक्षा की तैयारी करते समय, एक विद्यार्थी को बीच में 3-4 ब्रेक अवश्य शामिल करने चाहिए क्योंकि लंबे समय तक अध्ययन करना थका देने वाला हो सकता है। ब्रेक के दौरान आप अपनी पसंद की म्यूजिक सुनें, बहार टहलें, कुछ इधर-उधर के काम करें जिससे आपका मन लगे। जितना पढ़ाई करना आवश्यक है उतना ही जरुरी ब्रेक लेना भी है। इसलिए ब्रेक को अहमियत दें।
पढ़ाई करते वक़्त आपका पूरा ध्यान पढ़ाई पर होना आवश्यक है। इसलिए पढ़ाई के दौरान किसी भी तरह के उपकरण जैसे – मोबाइल, टैब आदि से दूर रहें। अगर पढ़ाई के दौरान आपके पास गैजेट होंगे तो आपका मन भटकेगा और आपकी तैयारी अधूरी रह जाएगी। इसलिए अपने मन को शांत रखकर और अपने आप को गैजेट से दूर रखकर हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 तैयारी करें। ध्यान रहे कि यह परीक्षा आपके लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जिसे पार करना आवश्यक है।
किसी भी तैयारी के लिए लक्ष्य निर्धारित करना आवश्यक है। बिना लक्ष्य के कोई भी तैयारी नहीं की जा सकती है। इसलिए पढ़ाई में मन लगाना है तो आगे का सोचकर पढ़ें कि आपको आगे क्या करना है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी करें ताकि आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकें।
ध्यान रहे परीक्षा में साफ़-सुथरी हैंड राइटिंग के लिए भी अंक मिल सकते हैं। कई बार अगर परीक्षा में उत्तर सही हो, लेकिन ओवर राइट करने के वजह से अगर चेक करने वाले को समझ नहीं आया तो मिलने वाले अंक कट सकते हैं। ऐसे में परीक्षा के दौरान ओवर राइट करने से बचें, जितना हो सके साफ़-साफ़ लिखें ताकि चेक करने वाले को समझ आ सके। हो सके तो अपने हर रोज के स्टडी प्लान में हैंड राइटिंग प्रैक्टिस के लिए भी वक़्त निकालें। कोशिश करें कि स्पीड में लिखते वक़्त आपकी राइटिंग बेहतर हो>।
ध्यान रहे पढ़ाई मन से करना जरुरी है, अगर बेमन से पढ़ने बैठेंगे तो सिर्फ और सिर्फ वक़्त बर्बाद होगा। अगर किसी दिन पढ़ने का मन न हो तो जबरदस्ती पढ़ने न बैठें। अगर उस वक़्त को आप उपयोग करना चाह रहे हैं तो बेहतर है कि आप उस वक़्त रिविजन कर लें या हैंड राइटिंग प्रैक्टिस कर लें। ऐसा करने से आपका वक़्त बर्बाद होने से बचेगा और आपको बुरा भी नहीं लगेगा कि आज आपने कुछ पढ़ा नहीं है, क्योंकि आपने पढ़ाई के उस वक़्त को किसी सही काम में ही लगाया है।
वर्ष 2020 में राज्य बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थी निम्नलिखित थे:
स्थान | टॉपर का नाम | अंक |
---|---|---|
1 | रिशिता | 500 |
2 | उमा | 499 |
2 | कल्पना | 499 |
2 | निकिता | 499 |
2 | स्नेह | 499 |
वर्ष 2019 में राज्य बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थी निम्नलिखित थे:
स्थान | टॉपर का नाम | अंक |
---|---|---|
1 | हिमांशू | 497 |
1 | ईशा | 497 |
1 | शालिनी | 497 |
1 | संजू | 497 |
2 | निशि | 496 |
कक्षा 10 एक विद्यार्थी के जीवन में करियर को परिभाषित करने वाली कक्षाओं में से एक है। कक्षा 10 में एक विद्यार्थी की यात्रा चुनौतीपूर्ण हो सकती है, और शिक्षकों के साथ, परिवार के सदस्यों की बच्चे की शिक्षा में बहुत बड़ी भूमिका होती है, खासकर बोर्ड परीक्षाओं के दौरान। हालांकि, इस दौरान छात्र व छात्राओं के मन में कई तरह की दुविधाएं होती है, जिसे दूर करने के लिए काउंसलिंग अहम भूमिका निभा सकता है। विद्यार्थियों के मन में परीक्षा को लेकर डर को काउंसलिंग के जरिये दूर किया जा सकता है।
यहाँ आप जानेंगे कि हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 के लिए छात्र परामर्श क्यों जरुरी हो सकता है, या छात्र व छात्राएं किन कारणों से काउंसलिंग करा सकते हैं।
हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने HBSE कक्षा 10 परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। परीक्षाएँ 31 मार्च 2023 से 26 अप्रैल 2023 तक आयोजित किए जाने की उम्मीद है। अधिकारियों द्वारा जारी की गई समय सारणी और अन्य महत्वपूर्ण तिथियों को इस लेख में अपडेट किया गया है। आप लेख में हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने HBSE कक्षा 10 एग्जाम की परीक्षा तिथि व टाइम टेबल ऊपर दिए गए टेबल में देख सकते हैं। साथ ही आप इस लेख में दिए गए टाइम टेबल की पीडीएफ लिंक भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, आधिकारिक वेबसाइट पर भी हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने HBSE कक्षा 10 परीक्षा तिथि जारी की गई है, तो यहाँ बताए गए तरीके से आप हरियाणा बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट से हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने HBSE कक्षा 10 एग्जाम की तारीख की डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने HBSE कक्षा 10 की परीक्षा तिथि कुछ इस प्रकार करें डाउनलोड:
इसके अलावा, आप नीचे बताए गए अन्य तरीके से भी हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने HBSE कक्षा 10 की परीक्षा तिथि डाउनलोड कर सकते हैं:
अगर ठीक से किया जाए तो HBSE कक्षा 10 परीक्षा के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया आसान है। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन पत्र आमतौर पर HBSE द्वारा नवंबर के अंतिम सप्ताह के आसपास उपलब्ध कराया जाता है। यह आवश्यक है कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में सभी विद्यार्थी परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए नियत तिथि से पहले हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 का आवेदन पत्र भर दें। कक्षा 10 की परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क हरियाणा राज्य के विद्यार्थियों के लिए प्रति उम्मीदवार 100/- रुपये और अन्य राज्यों के विद्यार्थियों के लिए लगभग 150/- रुपये है। यदि फॉर्म समय पर और सावधानी से भरे जाते हैं, तो इससे उन्हें किसी भी अयोग्यता या देरी के लिए दंड से बचने में मदद मिलेगी। उन्हें फॉर्म सावधानी से भरना चाहिए क्योंकि भविष्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि गंभीर हो सकती है। हालांकि बोर्ड द्वारा हरियाणा बोर्ड कक्षा 10, 2022-23 की आवेदन प्रक्रिया शुरू होना बाकी है। इस सत्र के लिए एक संभावित कार्यक्रम नीचे दिया गया है, जो कुछ इस प्रकार है:
बोर्ड का नाम | हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन |
कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा तिथि | मार्च |
आवेदन पत्र भरना-प्रारम्भ तिथि | नवंबर/दिसंबर |
आवेदन पत्र भरना-अंतिम तिथि | अधिसूचित किया जाना है |
शुल्क (गृह-राज्य के उम्मीदवारों के लिए) | 100 रुपये |
शुल्क (गैर-गृह-राज्य उम्मीदवारों के लिए) | 150 रुपये |
जब आवेदन पत्र भरने की डेट जारी की जाएगी तो छात्र व छात्राएं आसानी से हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं। यहाँ हम हरियाणा बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया बता रहे हैं, जो कुछ इस प्रकार है:
विशेष उल्लेख:
सभी विद्यार्थियों को अपने संबंधित स्कूलों से HBSE कक्षा 10वीं 2023 के प्रवेश पत्र प्राप्त करने होंगे। HBSE कक्षा 10 2023 के प्रवेश पत्र में सभी विवरण होंगे: परीक्षा की तारीखों, समय, परीक्षा केंद्र के विवरण आदि सहित। विद्यार्थियों को HBSE 10 वीं 2023 के प्रवेश पत्र को सुरक्षित स्थान पर रखने की सख्ती से सलाह दी जाती है क्योंकि इसके बिना उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। संभावित तिथियाँ निम्नानुसार है:
विशेष | दिनाँक |
---|---|
HBSE कक्षा 10 के प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख | जनवरी 2023 |
HBSE कक्षा 10 की परीक्षा तिथियाँ | मार्च 2023 |
HBSE कक्षा 10 के परिणाम की तिथि | मई 2023 |
लेख के इस भाग में हम हरियाणा बोर्ड कक्षा 10, 2023 के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया बता रहे हैं। हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 2023 के प्रवेश पत्र को सफलतापूर्वक डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें। ये कुछ इस प्रकार हैं:
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10, 2023 के प्रवेश पत्र में परीक्षा की तिथि के अलावा कई अन्य विवरण भी शामिल होते हैं। ऐसे में ये डिटेल्स क्या है इसकी जानकारी हम लेख के इस भाग में शेयर कर रहे हैं। तो HBSE कक्षा 10 2023 के प्रवेश पत्र पर दिए जाने वाले कुछ सामान्य विवरण नीचे दिए गए हैं, ये कुछ इस प्रकार हैं:
एक बार एग्जाम हो जाने के बाद, जब परीक्षा परिणाम की तिथि कि घोषणा होगी तो कक्षा 10 का परिणाम सत्र 2022-23 के लिए विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट https://bseh.org.in/all-results पर परिणाम देख सकते हैं
यहाँ हम हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से हरियाणा बोर्ड 2023 कक्षा 10 के परिणाम की जांच करने का तरीका बता रहे हैं। ये कुछ इस प्रकार है:
संबंधित पृष्ठ भी देखें
हरियाणा बोर्ड कक्षा 6 | हरियाणा बोर्ड कक्षा 9 |
हरियाणा बोर्ड कक्षा 7 | हरियाणा बोर्ड कक्षा 11 |
हरियाणा बोर्ड कक्षा 8 | हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 |
प्र1. HBSE कक्षा 10 परीक्षा को उत्तीर्ण करना कितना मुश्किल है?
उ. HBSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों के समग्र अवधारणा ज्ञान की जाँच करती है, और इसका कठिनाई स्तर एक विषय से दूसरे विषय में भिन्न होता है। हालांकि, सामान्य तौर पर, समग्र कठिनाई स्तर को मध्यम से कठिन के रूप में समझा जा सकता है। अगर छात्र सही तरीके से और सही समय देकर इसकी तैयारी करे तो इसे पास करना मुश्किल नहीं है। हमने हमारे इस खास लेख में हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 की तैयारी को लेकर कई टिप्स भी साझा किए हैं। उम्मीद है ये टिप्स आपके लिए उपयोगी साबित होंगे।
प्र2. HBSE कक्षा 10 के परिणामों की जांच के विभिन्न तरीकों की सूची बताएं।
उ. एक विद्यार्थी अपने HBSE कक्षा 10 के परिणाम विभिन्न तरीकों से देख सकते हैं। मुख्य और सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला तरीका एक वेबसाइट पर ऑनलाइन है और अपने संबंधित स्कूलों में ऑफलाइन है। हालांकि इन दिनों जो उम्मीदवार अपना परिणाम देखना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। अब एक और तरीका है जिसके माध्यम से विद्यार्थी अपना HBSE कक्षा 10 परिणाम जान सकते हैं, जिसमें इंटरनेट कनेक्टिविटी शामिल नहीं है, यानी एसएमएस सेवा का उपयोग करके। सभी उम्मीदवारों के पास उनका अनुक्रमांक होना चाहिए क्योंकि परिणाम की जांच के तरीके के बावजूद यह अनिवार्य जानकारी प्रदान की जानी चाहिए। हमने हमारे इस लेख में भी हरियाणा बोर्ड कक्षा 10, 2022 के परिणाम जांच का तरीका भी साझा किया है।
प्र3. मुझे HBSE पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र कहां मिल सकते हैं?
उ. HBSE कक्षा 10 परीक्षा के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। सभी विद्यार्थियों को विषय का चयन करना है और पीडीएफ प्रारूप में प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए ‘Click here’ टैब पर क्लिक करना है।
प्र4. यदि किसी विद्यार्थी ने HBSE कक्षा 10 परीक्षा के प्रवेश पत्र खो दिए हैं तो क्या किया जा सकता है? वे अपना परिणाम कैसे देख सकेंगे?
उ. यदि कोई उम्मीदवार अपना HBSE कक्षा 10 का अनुक्रमांक खो देता है, तो उन्हें तुरंत अपने स्कूल अधिकारियों को सूचित करना चाहिए और वे अनुक्रमांक प्रदान करेंगे और आगामी परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र की एक प्रति जारी करेंगे। ध्यान रहे एडमिट कार्ड किसी भी परीक्षा के लिए एक जरुरी दस्तावेज है। अगर एडमिट कार्ड न हो तो छात्र या छात्रा को एग्जाम देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
प्र5. यदि प्रवेश पत्र पर विवरण गलत है तो क्या किया जा सकता है?
उ. यदि विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र पर उल्लिखित विवरण में कोई विसंगति मिलती है, तो उन्हें तुरंत अपने शिक्षक या स्कूल प्रशासक से संपर्क करना चाहिए और इसे ठीक कराना चाहिए। प्रवेश पत्र पर सभी विवरणों की जांच करना और यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि वे सही हैं।
प्र6. HBSE कक्षा 10 परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया कब शुरू होगी?
उ. पंजीकरण नवंबर, दिसंबर या जनवरी (संभावित) के महीने में शुरू होती है। जब ऐसा होगा, तो विद्यार्थियों को उनके स्कूल अधिकारियों द्वारा सूचित किया जाएगा। साथ ही साथ जब पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी तो छात्र व छात्राओं की सुविधा के लिए हम अपने वेबसाइट पर भी इस बारे में जानकारी साझा करेंगे
अब हम लेख के इस भाग में हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा या उसकी तैयारी के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं इससे जुड़ी जानकारियां शेयर कर रहे हैं।
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं 2023: क्या करें
सबसे पहले हम जानकारी देते हैं कि क्या करना चाहिए।
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं 2023: क्या ना करें
अब ध्यान दें कि हरियाणा बोर्ड कक्षा 10, 2023 की परीक्षा की तैयारी या एग्जाम के दौरान क्या न करें:
कॉलेज/स्कूल सूची HBSE बोर्ड देश के शीर्ष बोर्डों में से एक है जो अपने सभी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है। नीचे राज्य भर में HBSE से संबद्ध स्कूलों की सूची दी गई है:
स्कूल का नाम और स्थान |
---|
आर्य गर्ल्स हाई स्कूल, बी सी बाजार |
ए एस सीनियर सेकेंडरी स्कूल |
पी के आर जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल |
सरस्वती जनता हाई स्कूल |
सेंट सावन पब्लिक हाई स्कूल, दुर्गा नगर |
हरियाणा में स्कूलों की पूरी सूची तक पहुँचने के लिए, यहाँ क्लिक करें।
बच्चे की मानसिक स्थिति में उनके माता-पिता या अभिभावकों की बहुत बड़ी भूमिका होती है। ‘बच्चे हमेशा अपने माता-पिता के लिए बच्चे होते हैं, चाहे उनकी उम्र कितनी भी हो।’ यही कारण है कि स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद भी युवाओं का नेतृत्व और देखभाल उनके माता-पिता करते हैं। बोर्ड का समय बच्चों के लिए काफी कठिन हो सकता है, और अगर उन्हें अपने माता-पिता के अतिरिक्त दबाव से निपटना पड़ता है, तो यह बोर्ड परीक्षाओं की अंतिम तैयारी में एक रोड़ा हो सकता है। कक्षा 10 की परीक्षा का महत्व बच्चों को उनके माता-पिता द्वारा सिखाया जाना चाहिए। युवाओं के लिए यह संकट का समय है। बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए उन्हें अपने माता-पिता और साथियों से प्रेरणा और समर्थन की आवश्यकता होती है।
यहां माता-पिता द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न दिए गए हैं।
प्र1. मेरा बेटा गणित से डरता है। मैं उसके डर को दूर करने में उसकी मदद कैसे कर सकता हूँ?
उ. डर आमतौर पर या तो उचित समझ की कमी या अतीत में खराब प्रदर्शन पर आधारित होते हैं। अपने बेटे की मदद करने के लिए, आपको उससे इस बारे में बात करनी चाहिए कि उन्हें स्कूल में कैसे पढ़ाया जा रहा है और उसके शिक्षक से भी बात करनी चाहिए और सुनिश्चित करें कि आप अपने बेटे को यह एहसास कराएँ कि अंक, लर्निंग के लिए उतने महत्वपूर्ण नहीं हैं। अपने बेटे पर दबाव कम करें, कुछ आसान सवालों को हल करने में उसकी मदद करें और उसका मनोबल बढ़ाएं। आप चाहें तो अपने बेटे के लिए गणित की कोचिंग या ट्यूशन की सुविधा भी देख सकते हैं। हालाँकि, सबसे जरुरी है कि आप अपने बेटे के मन से गणित का और ज्यादा से ज्यादा अंक प्राप्त करने का दबाव निकालें। उन्हें यह समझाएं कि अंक से ज्यादा सीखना मायने रखता है और एक बार जब वो कॉन्सेप्ट समझ व सीख जाए तो उसे अपने आप ही अच्छे अंक प्राप्त हो जाएंगे। इसके साथ ही साथ उसे अधिक से अधिक अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित करें, क्योंकि गणित विषय ही प्रैक्टिस का है।
प्र2. मेरी लड़की अंग्रेजी बोलने में अच्छी नहीं है। उसके कौशल में सुधार कैसे करें?
उ. अभ्यास मनुष्य को पूर्ण बनाता है। अपनी बेटी के साथ अंग्रेजी में बात करें, उसे अच्छी किताबें पढ़ने के लिए कहें या उसके साथ अंग्रेजी डॉक्यूमेंट्री, कार्टून और फिल्में देखें। इसके साथ ही साथ उसे अंग्रेजी न्यूज़पेपर पढ़ने व हर दिन कुछ नए शब्द व सेंटेंस सीखने व प्रैक्टिस करने की सलाह दें। बता दें कि इंग्लिश न्यूज़पेपर पढ़ने से न सिर्फ उनकी भाषा में पकड़ मजबूत होगी, बल्कि जनरल नॉलेज भी बेहतर होगा। भाषा के बारे में बार-बार संपर्क इसे परिचित कराने का सबसे अच्छा तरीका है।
प्र3. मेरी बेटी को कक्षा 10 के बाद कौन सी स्ट्रीम चुननी चाहिए?
उ. उससे बात करें कि वह अपने करियर में क्या करना चाहती है। आप उससे उसके पसंदीदा विषय पर बात करके शुरुआत कर सकते हैं। कक्षा 10 में अच्छे अंक लाने में उसकी मदद करें ताकि उसे अपनी पसंद की स्ट्रीम मिल सके। उसके सपनों को साकार करें, क्योंकि सभी स्ट्रीम में करियर के लाखों अवसर हैं। अभिभावक के रूप में, आपको उनकी पसंद का समर्थन करना चाहिए और उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद करनी चाहिए।
प्र4. मेरा बेटा वास्तव में क्रिकेट खेलना पसंद करता है लेकिन मुझे लगता है कि उसे अपना अधिक समय अपनी पढ़ाई में लगाना चाहिए। मैं उसे इसका एहसास कैसे कराऊँ?
उ. सभी विद्यार्थियों को शारीरिक गतिविधियों में शामिल होना चाहिए। यह उनके मन और शरीर के विकास के लिए आवश्यक है। आपको अपने बेटे को खेलने देना चाहिए और समय सारणी बनाने में उसकी मदद करनी चाहिए ताकि वह पढ़ाई और खेल दोनों के लिए इष्टतम समय दे सके। याद रखें कि खेल-कूद करने में कोई बुराई नहीं है, बस इसके साथ ही साथ बच्चे का एक स्टडी प्लान भी होना चाहिए, जिसकी मदद से वो अपने पढ़ाई व खेल के समय को बांट सके। हमेशा याद रखें कि बच्चे का जो भी स्टडी प्लान हो उसमें ब्रेक के लिए भी जगह दें, और उस ब्रेक के दौरान उसे अपने मन की एक्टिविटी करने दें।
प्र5. मैं अपनी लड़की को विज्ञान में बेहतर अंक अर्जित करने में कैसे मदद कर सकता हूँ?
उ. विज्ञान में अच्छा स्कोर करने के लिए अवधारणाओं का एक अच्छा आधार तैयार करना शामिल है। प्रतिदिन समय निकालें और अपनी बेटी से पूछें कि उसे स्कूल में क्या पढ़ाया जा रहा है और उसे अपने शब्दों में उसे समझाने के लिए कहें। इसी व्याख्या से आपको पता चलेगा कि आपकी बेटी अवधारणाओं को कैसे समझ रही है। अपने विश्लेषण के आधार पर, उसके साथ आवश्यक अनुभाग पढ़ें या उस अनुभाग में उसकी पाठ्यपुस्तक के प्रश्नों के माध्यम से उसकी सहायता करें। उसे समय-समय पर अपने पाठ्यक्रम को रिवाइज करने के लिए याद दिलाना सुनिश्चित करें। अगर वो कोई कोचिंग या ट्यूशन नहीं कर रही हो तो बेहतर उसे साइंस के लिए कोई अच्छा कोचिंग या ट्यूशन भी दें।
प्रतियोगी परीक्षाएँ एक विद्यार्थी की मानसिक योग्यता और बुद्धि भागफल का परीक्षण करने के लिए आयोजित की जाती हैं, और परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को छात्रवृत्ति से सम्मानित किया जाता है।
1. NTSE (राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा)
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा स्कूली विद्यार्थियों के लिए सबसे प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है। यह मूल रूप से एक राष्ट्रीय स्तर का परीक्षा सह छात्रवृत्ति कार्यक्रम है। परीक्षा पाठ्यक्रम में NCERT पाठ्यक्रम शामिल है, जिसमें विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और मानसिक योग्यता शामिल है।
2. SAT (शैक्षिक योग्यता परीक्षा)
शैक्षिक योग्यता परीक्षा मूल रूप से उन विद्यार्थियों के लिए है जो यह जानना चाहते हैं कि वे किस कॉलेज या विदेशी विश्वविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं। यह कक्षा 10 के बाद एक प्रतियोगी परीक्षा का एक स्पष्ट विकल्प है।
3. KVPY (किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना)
किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना सबसे लोकप्रिय प्रतियोगी परीक्षा है और यह विद्यार्थियों को बुनियादी विज्ञान के क्षेत्र में फेलोशिप प्रदान करती है। यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए जरूरी है जो विज्ञान में शोध करना चाहते हैं क्योंकि यह अध्ययन सहायता भी प्रदान करता है।
3. NSO (राष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड)
राष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा है जो हर वर्ष कक्षा 1-12 के विद्यार्थियों के शैक्षणिक ज्ञान का मूल्यांकन करने के लिए आयोजित की जाती है। चयनित विद्यार्थियों आकर्षक पुरस्कार जीतते हैं।
5. NCO (राष्ट्रीय साइबर ओलंपियाड)
राष्ट्रीय साइबर ओलंपियाड कक्षा 1 से 10 के विद्यार्थियों के लिए SOF द्वारा आयोजित एक कम लोकप्रिय प्रतियोगी परीक्षा है। यह NSO परीक्षा की तरह ही स्कूल स्तर, क्षेत्रीय स्तर और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है।
विद्यार्थियों को ऐसी परीक्षाओं और ओलंपियाड में भाग लेना चाहिए क्योंकि इससे उन्हें अपने कैरियर में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
HBSE कक्षा 10 वास्तविक दुनिया से सीखना कक्षा 10 के विद्यार्थी के लिए अधिकांश शिक्षा कक्षा की बातचीत और विभिन्न स्कूल या राज्य स्तर की परीक्षाओं या पाठ्यसामग्री में भाग लेने से आती है। इन गतिविधियों में भाग लेना चाहिए क्योंकि वे आत्मविश्वास पैदा करती हैं और उनसे सोच और सीखने के कौशल के समग्र सुधार में सहायता होती है।
कोडिंग, DIY, IoT कोडिंग भविष्य है और कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए इसे गर्मियों के शौक के रूप में विकसित किया जा सकता है। हम पहले से ही इस बात से वाकिफ हैं कि हम कंप्यूटर और मोबाइल पर कितना निर्भर हैं। इनमें विभिन्न एप्लिकेशन शामिल हैं जिनमें बुनियादी और उच्च स्तरीय कोडिंग शामिल हैं। यदि आप इस संपन्न संस्कृति का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो बेहतर होगा कि आप कक्षा 10 से ही बुनियादी कोडिंग सीखकर अपने कौशल को निखारें।
विषयों का अध्ययन करते समय निम्नलिखित कौशलों को सीखना चाहिए।
1. रचनात्मकता
2. पारस्परिक कौशल
3. आलोचनात्मक सोच
4. समस्या को सुलझाना
5. सार्वजनिक रूप से बोलना
6. टीमवर्क कौशल
7. संचार
ये आपको साक्षात्कार में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेंगे और आपके कैरियर के विकास में मदद करेंगे।
आजकल हर विषय विभिन्न विकल्प प्रदान करता है, लेकिन सभी को हमेशा अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं के आधार पर चयन करना चाहिए। लेख के इस विशेष भाग में हम हर विषय से जुड़े करियर विकल्प की जानकारी दे रहे हैं, ताकि छात्र व छात्राओं को आगे चलकर अपने करियर का फैसला लेने में कोई दुविधा न हो।
HBSE कक्षा 10 – विज्ञान स्ट्रीम
विज्ञान विषय चुनने वाले विद्यार्थियों के लिए निम्नलिखित में से कुछ करियर विकल्प उपलब्ध हैं:
1. प्रौद्योगिकी में स्नातक
2. बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (MBBS)
3. चिकित्सा प्रयोगशाला प्रौद्योगिकी में विज्ञान स्नातक
4. आर्किटेक्चर
5. विज्ञान में स्नातक डिग्री
6. फैशन प्रौद्योगिकी में स्नातक की डिग्री
HBSE कक्षा 10 – वाणिज्य स्ट्रीम
वाणिज्य के विद्यार्थियों के पास निम्नलिखित में से कुछ करियर विकल्प हैं:
1. व्यवसाय प्रबंधन
2. CFA
3. चार्टर्ड एकाउंटेंट
4. बीमा विज्ञान
5. मानव संसाधन विकास
HBSE कक्षा 10 – कला स्ट्रीम
कला के विद्यार्थियों के पास निम्नलिखित में से कुछ करियर विकल्प हैं:
1. उत्पाद डिजाइनर
2. पत्रकारिता
3. आर्ट गैलरी क्यूरेटर
4. HR शिक्षा, स्कूल शिक्षण
5. फैशन डिजाइनर
6. फैशन सलाहकार