• द्वारा लिखित daksham dwivedi
  • अंतिम संशोधित दिनांक 01-09-2022

जेईई मेन 2022 पेपर 2

img-icon

जेईई मेन 2022 पेपर 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2022 पेपर 2 का रिजल्ट (JEE) Main 2022 Paper 2 Result) आज 1 सितंबर, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर जेईई मेन्स परिणाम (JEE Mains Result) ऑनलाइन देख सकते हैं।

उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके जेईई मेन रिजल्ट सत्र 2 (JEE Main Result 2022 Session 2) चेक कर सकते हैं। जेईई मेन सेशन 2 प्रोविज़नल आंसर की ( JEE Main Provisional Answer Key) चेक करने के लिए नीचे डायरेक्ट लिंक प्रदान किया गया है। हमारे इस विशेष लेख में हम जेईई मेन पेपर 2 से जुड़ी सभी जरुरी जानकारियां दे रहे हैं। इसलिए, जेईई मेन पेपर 2 के बारे में सब कुछ जैसे कि पात्रता, परीक्षा पैटर्न, महत्वपूर्ण तिथियां, पाठ्यक्रम, और बहुत सारी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में जानने के लिए आगे पढ़ें।

जेईई मेन लेटेस्ट अपडेट
1 सितंबर: जेईई मेन 2022 पेपर 2 का परिणाम जारी हुआ।

7 अगस्त: जेईई मेन जुलाई सेशन 2022 रिजल्ट जारी, डाउनलोड हेतु नीचे दिंए लिंक पर क्लिक करें ।
URL 1 : डाउनलोड स्कोरकार्ड जेईई(मेन) सेशन 2 पेपर 1
URL 2 : डाउनलोड स्कोरकार्ड जेईई (मेन) JEE(Main) सेशन 2 पेपर 1
3 अगस्त: जेईई मेन फेज 2 आंसर की जारी हो गई है।
सत्र 2 जेईई प्रोविजनल आंसर की को 5 अगस्त तक चैलेन्ज किया जा सकता है।

बता दें कि जेईई मेन पेपर 2 में दो पेपर शामिल हैं: बी.आर्क के लिए पेपर 2A और बी.प्लानिंग के लिए पेपर 2B। यह लेख उम्मीदवारों को जेईई मेन पेपर 2, 2022 परीक्षा के बारे में आवश्यक सभी जानकारी प्रदान करेगा, जिसमें तिथियां, आवेदन प्रक्रिया, जेईई मेन परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम, प्रवेश पत्र, उत्तर कुंजी, परिणाम आदि शामिल हैं। अधिक जानने के लिए इस लेख को पढ़ना जारी रखें।

जेईई मेन 2022 पेपर 2 (बी.आर्क/ बी.प्लान): परीक्षा अवलोकन

इससे पहले कि हम जेईई मेन 2022 पेपर 2 के विवरण पर आएं, आइए परीक्षा के संक्षिप्त विवरण के बारे में जानते हैं। जेईई के उम्मीदवारों को जेईई पेपर 2 के अवलोकन के बारे में जानकारी होना जरुरी है। नीचे हमने टेबल के जरिए जेईई मेन 2022 पेपर 2 अवलोकन को दर्शाया है:

जेईई मेन 2022 पेपर 2 अवलोकन
परीक्षा का नाम संयुक्त प्रवेश परीक्षा – मेन पेपर 2
संचालन प्राधिकरण राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए)
परीक्षा आवृत्ति साल में दो बार
आवेदन मोड ऑनलाइन
परीक्षा मोड ऑनलाइन और ऑफलाइन (ड्राइंग टेस्ट)
अनुभागों की संख्या 3 अनुभाग – गणित, एप्टीट्यूड टेस्ट और ड्राइंग टेस्ट / प्लानिंग आधारित प्रश्न
परीक्षा अवधि 3:30 घंटे (210 मिनट)
भाषा 13 भाषाएँ – हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, गुजराती, बंगाली, असमिया, कन्नड़, मराठी, मलयालम, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु
अंकन योजना MCQ के लिए
प्रत्येक सही उत्तर के लिए: +4 अंक
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए: -1 अंक
बिना प्रयास वाले प्रश्नों के लिए: 0 अंक
संख्यात्मक मान के लिए
प्रत्येक सही उत्तर के लिए: +4 अंक
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए: -1 अंक
बिना प्रयास वाले प्रश्नों के लिए: 0 अंक
आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in

जेईई मेन पेपर-II 2022 परीक्षा तिथियां

उम्मीदवार जो परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार होने वाले आयोजनों से जेईई मेन लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए विवरण की जांच कर सकते हैं। पहले और दूसरे सत्र के लिए जेईई मेन पेपर 2 परीक्षा की तारीखें नीचे दी गई हैं, जो इस प्रकार हैं:

सबसे पहले जेईई मेन पेपर 2 सत्र 1 की परीक्षा तिथियाँ कुछ इस प्रकार दी गई है:

जेईई मेन पेपर 2 सत्र 1 परीक्षा तिथि
आयोजन जेईई मेन पेपर 2 परीक्षा तिथियां
आवेदन पत्र जारी करने की तारीख 18 अप्रैल, 2022 (रीओपन डेट)
आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल, 2022
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 21 जून 2022
जेईई मेन पेपर 2 सत्र 1 परीक्षा तिथि 23 जून से 29 जून, 2022
जेईई मेन 2022 जून सत्र उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि 6 जुलाई
परिणाम की घोषणा 11 जुलाई

अब, जेईई मेन पेपर 2 सत्र 2 की परीक्षा तिथियाँ कुछ इस प्रकार दी गई है:

जेईई मेन पेपर 2 सत्र 2 परीक्षा तिथि
आयोजन जेईई मेन पेपर 2 परीक्षा तिथियां
आवेदन पत्र जारी करने की तारीख सूचित किया जाना
आवेदन पत्र भरने की अंतिम तारीख सूचित किया जाना
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि जुलाई 2022 का तीसरा सप्ताह
जेईई मेन पेपर 2 सत्र 2 परीक्षा तिथि 21 जुलाई से 30 जुलाई, 2022
उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि सूचित किया जाना
परिणाम की घोषणा सूचित किया जाना

जेईई मेन 2022 पेपर 2 परीक्षा पैटर्न

किसी भी परीक्षा के लिए अगर अच्छी तैयारी करनी है तो उसे जेईई मेन सिलेबस के साथ ही एग्जाम के पैटर्न जानकारी रखना भी आवश्यक है। परीक्षा में कितने प्रश्न पूछे जाएंगे, कैसे प्रश्न पूछे जाएंगे, एग्जाम में पूछे जाने वाले प्रश्नों का स्तर क्या है, ये सब जानना आवश्यक है। इसलिए, इसी बात को ध्यान में रखते हुए और छात्र व छात्राओं की सुविधा के लिए लेख के इस खंड में, हमने जेईई मेन पेपर 2 परीक्षा पैटर्न प्रदान किया हैं जिसमें अंकन योजना, विभिन्न खंड और पूछे गए प्रश्नों के प्रकार शामिल हैं। जेईई मेन पेपर 2 एग्जाम पैटर्न कुछ इस प्रकार हैं:

जेईई मेन 2022 बी. आर्क परीक्षा पैटर्न (पेपर 2A)

विषय कुल प्रश्न अंक
गणित 20 MCQ और 10 संख्यात्मक उत्तर प्रकार के प्रश्न (10 में से किन्ही भी 5 के उत्तर दे सकते हैं) 100
एप्टीट्यूड टेस्ट 50 200
ड्राइंग टेस्ट 02 100
कुल 82 400

 जेईई मेन 2022 बी.प्लानिंग परीक्षा पैटर्न (पेपर 2B)

विषय कुल प्रश्न अंक
गणित 20 MCQ और 10 संख्यात्मक उत्तर प्रकार के प्रश्न (10 में से किन्ही भी 5 के उत्तर दे सकते हैं) 100
एप्टीट्यूड टेस्ट 50 200
प्लानिंग आधारित प्रश्न 25 100
कुल 105 400

जेईई मेन पेपर 2 पात्रता मानदंड 2022

हम उम्मीदवारों को सलाह देते हैं कि आवेदन पत्र भरने से पहले सम्पूर्ण जेईई मेन पात्रता मानदंड देखे लें। नीचे हमने उम्मीदवारों को जेईई मेन पात्रता आवश्यकताओं के बारे में जानकारी साझा की है, ये कुछ इस प्रकार हैं:

जेईई मेन पेपर 2 के लिए पात्रता मानदंड
आयु सीमा जेईई मेन 2022 पेपर 2 के लिए, एनटीए द्वारा निर्दिष्ट कोई आयु सीमा नहीं है।
विषय जेईई मेन 2022 पेपर 2 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के पास कक्षा 12 में गणित एक विषय के रूप में होना चाहिए।
अंक उम्मीदवारों को भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में 50% अंकों के साथ 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उनके पास 10+2 परीक्षा में कुल न्यूनतम अंक 50% होने चाहिए।
क्वालीफाइंग परीक्षा का वर्ष / जेईई मेन में अनुमत प्रयासों की संख्या उम्मीदवार को जेईई मेन पेपर 2 के लिए आवेदन करने के लिए 10+2 परीक्षा 2020, 2021 में उत्तीर्ण या 2022 में उपस्थित होना आवश्यक है। एक उम्मीदवार को लगातार 3 वर्षों तक जेईई मेन पेपर 2 परीक्षा का प्रयास करने की अनुमति है।

जेईई मेन पेपर 2 आवेदन पत्र 2022

जेईई मेन्स पेपर 2 के सत्र 1 के लिए आवेदन पत्र समाप्त हो गया है और सत्र 2 के लिए, यह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा, जिसका लिंक ऊपर दिए गए अनुभागों में से एक में उल्लिखित है। इच्छुक उम्मीदवार जेईई मेन पेपर 2 परीक्षा के लिए समय सीमा (जल्द ही घोषित) तक अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र पंजीकृत और भर सकते हैं।

उम्मीदवार जेईई मेन पेपर 2 परीक्षा के लिए समय सीमा (जल्द ही घोषित) तक अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र पंजीकृत और भर सकते हैं।

उम्मीदवारों को जेईई मेन पेपर 2 परीक्षा पात्रता मानदंड की पुष्टि करने के लिए सूचना बुलेटिन को पढ़ने की सलाह दी जाती है। वे आवेदन पत्र की प्रतिकृति भी डाउनलोड कर सकते हैं और इसे पहले ही भर सकते हैं ताकि मूल जेईई मेन आवेदन पत्र भरते समय कोई गलती न हो।

जेईई मेन पेपर 2 परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के स्टेप्स नीचे दिए गए है:

  • पंजीकरण
  • आवेदन पत्र भरना
  • शुल्क भुगतान

जेईई मेन पेपर 2 आवेदन के विभिन्न चरणों को एक साथ या अलग-अलग समय पर पूरा किया जा सकता है। निर्धारित आवेदन शुल्क के सफल भुगतान के बाद ही उम्मीदवारों का आवेदन जमा करना सफल माना जाएगा। 

निम्नलिखित अनुभागों के तहत जेईई मेन परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने के लिए ऊपर उल्लिखित मुख्य चरणों का विवरण देखें:

पहला चरण: रजिस्ट्रेशन फॉर्म

पहले चरण के रूप में, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर पेपर 2 जेईई मेन 2022 के ऑनलाइन आवेदन पत्र के लिए पंजीकरण करना होगा। उम्मीदवारों को जेईई मेन ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय आवश्यक विवरण भरना होगा और बाद में एक पासवर्ड जनरेट करना होगा जिसका उपयोग आगे की प्रक्रियाओं के लिए लॉग इन करने के लिए किया जाएगा।

सफलतापूर्वक अपना व्यक्तिगत विवरण जमा करने के बाद, उम्मीदवारों को एक आवेदन संख्या प्राप्त होगी जिसका उपयोग जेईई मेन परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया के शेष चरणों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। यह भविष्य के सभी संदर्भ / पत्राचार के लिए भी आवश्यक होगा, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बाद में लॉगिन के लिए अपने सिस्टम-जनरेटेड एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड को सुरक्षित रूप से सहेज लें। वे चाहें तो इसे कहीं सुरक्षित जगह में नोट करके रख सकते हैं।

दूसरा चरण: आवेदन पत्र

उम्मीदवार आवेदन पत्र भरने के लिए अपने जेईई मेन एप्लीकेशन नंबर और पूर्व-निर्मित पासवर्ड के साथ अपने अकाउंट में लॉग इन कर सकते हैं। उन्हें अपना व्यक्तिगत विवरण भरना होगा, जिस पेपर के लिए वे आवेदन कर रहे हैं (पेपर 2), परीक्षा शहरों की चॉइस, उनकी शैक्षिक योग्यता का विवरण और आवश्यकतानुसार फोटो एवं दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

उम्मीदवारों को अपनी फोटो, हस्ताक्षर, श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (जहां लागू हो) की स्कैन की गई छवियां अपलोड करनी होंगी। जेईई मेन सूचना बुलेटिन के अनुसार, उन्हें इसके लिए निम्नलिखित निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है:

  1. हाल ही की फोटो या तो रंगीन या ब्लैक एंड व्हाइट होनी चाहिए, जिसमें 80% चेहरा (बिना मास्क) और कान दिखाई दे और फोटो सफेद बैकग्राउंड के साथ होनी चाहिए।
  2. स्कैन किए गए फोटोग्राफ और हस्ताक्षर जेपीजी/जेपीईजी प्रारूप (स्पष्ट रूप से सुपाठ्य) में होने चाहिए।
  3. स्कैन की गई फोटो का आकार 10 kb से 200 kb (स्पष्ट रूप से सुपाठ्य) के बीच होना चाहिए।
  4. स्कैन किए गए हस्ताक्षर का आकार 4 kb से 30 kb (स्पष्ट रूप से सुपाठ्य) के बीच होना चाहिए।
  5. श्रेणी प्रमाणपत्र (SC/ST/OBC/EWS आदि) की स्कैन की गई कॉपी का आकार 50 kb से 300 kb ( स्पष्ट रूप से पठनीय) के बीच pdf में होना चाहिए।
  6. पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र की स्कैन की गई कॉपी का आकार 50 kb से 300 kb ( स्पष्ट रूप से पठनीय) के बीच pdf में होना चाहिए।

नोट: कृपया आवेदन पत्र जमा करने से पहले अपनी फोटो और हस्ताक्षर की जांच करें। यदि उम्मीदवार की पहचान करने के लिए तस्वीर या हस्ताक्षर धुंधला है या दिखाई नहीं दे रहा है या स्पष्ट तरीके से पढ़ा नहीं जा रहा है, तो आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा। इस स्थिति में, सुधार या संशोधन के किसी भी विकल्प की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए, अपनी फोटो और हस्ताक्षर को लेकर पूरी तरह से सावधानी बरतें और ध्यान से भरें।

तीसरा चरण: शुल्क भुगतान

तीसरे चरण में, उम्मीदवारों को जेईई मेन पेपर 2 परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। वे नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई या पेटीएम सेवाओं के माध्यम से केवल ऑनलाइन मोड में शुल्क जमा कर सकते हैं। उन्हें ऑनलाइन आवेदन पत्र का पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करना होगा जो उम्मीदवार द्वारा सफल भुगतान के बाद उत्पन्न होगा।

जेईई मेन परीक्षा केंद्र 2022

JAB-NTA ने जेईई मेन 2022 परीक्षा केंद्रों को सिटी कोड के साथ जारी किया है। जेईई मेन 2022 देश भर के 331 शहरों में आयोजित किया जाएगा। इसमें भारत के बाहर के 10 शहर भी शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने नजदीकी परीक्षा केंद्र का चयन करें। आवेदन पत्र भरते समय, उम्मीदवारों को पसंदीदा क्रम में परीक्षण शहर की चॉइस दर्ज करनी होगी। उम्मीदवारों को 4 शहरों को चुनने का विकल्प दिया जाएगा।

जेईई मेन पेपर 2 सिलेबस 2022

JAB-NTA ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मेन पेपर 2 (2A और 2B) सिलेबस जारी किया है। कृपया ध्यान दें कि पेपर 2 का सिलेबस कक्षा 11 और 12 के संबंधित विषयों पर आधारित होगा। जेईई मेन 2022 (पेपर 2A) के लिए बी.आर्क सिलेबस को 3 खंडों में विभाजित किया गया है:

  • भाग -1: गणित
  • भाग -2: एप्टीट्यूड टेस्ट
  • भाग -3: ड्राइंग टेस्ट

जेईई मेन 2022 (पेपर 2B) के लिए बी.प्लानिंग पाठ्यक्रम को भी 3 खंडों में विभाजित किया गया है:

  • भाग -1: गणित
  • भाग -2: एप्टीट्यूड टेस्ट
  • भाग -3: प्लानिंग आधारित प्रश्न

जेईई मेन पेपर 2 प्रश्न पत्र 2022

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) परीक्षा पूर्ण होने के बाद जेईई मेन 2022 पेपर 2 प्रश्न पत्र जारी करेगी। उम्मीदवार जेईई मेन 2022 प्रश्न पत्र पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही, वे अपनी प्रतिक्रिया पत्रक (Response Sheet) और प्रश्न भी डाउनलोड कर सकते हैं। तैयारी के लिए, उम्मीदवार हल सहित ऑनलाइन उपलब्ध जेईई मेन पेपर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और नियमित रूप से जेईई मेन मॉक टेस्ट दे सकते हैं।

जेईई मेन पेपर 2 एडमिट कार्ड 2022

JAB-NTA अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पेपर 2 के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड 2022 जारी करेगा। उम्मीदवार जेईई मेन की ऑफिसियल वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और अपने विवरण की जांच कर सकते हैं। यदि कोई त्रुटि है, तो वे अधिकारियों से संपर्क करें और इसे ठीक करवाएं। जेईई मेन पेपर 2 का एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है और इसलिए जेईई मेन पेपर 2 एडमिट कार्ड को परीक्षा केंद्र ले जाना जरुरी है। एडमिट कार्ड के बिना, उम्मीदवारों को परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एग्जाम के दिन के लिए क्या-क्या गाइडलाइन्स जारी की जाती है, इसे लेकर छात्र व छात्राएं काफी जिज्ञासु होते हैं।

खासतौर से COVID के बाद से यह जानना और अधिक जरुरी हो जाता है। ऐसे में लेख में आगे आप जानेंगे कि जेईई मेन के एग्जाम के दिन के क्या-क्या गाइडलाइन्स जारी की जाती है।

जेईई मेन पेपर 2 परीक्षा के दिन से जुड़े निर्देश

यहां जेईई मेन परीक्षा के दिन दिशानिर्देश दिए गए हैं, जिनका प्रत्येक उम्मीदवार को सख्ती से पालन करने की आवश्यकता है, ये गाइडलाइन्स कुछ इस प्रकार हैं:

  • उम्मीदवारों को जेईई मेन एडमिट कार्ड 2022 में उल्लिखित रिपोर्टिंग समय के अनुसार परीक्षा स्थल पर पहुंचना होगा।
  • गेट के बंद होने के समय के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, और परीक्षा समाप्त होने से पहले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र परिसर छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • धार्मिक कारणों से किसी भी विशेष पोशाक वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पूरी तरह से जांच और अनिवार्य तलाशी प्रक्रिया से गुजरने के लिए परीक्षा केंद्रों पर जल्दी पहुंचें।
  • उम्मीदवार को अन्य सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना जेईई मेन एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा।
  • जेईई मेन परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने से पहले, उम्मीदवारों को स्व-घोषणा (self-declaration) पत्र को विधिवत भरना होगा, अपना पासपोर्ट आकार का फोटो चिपकाना होगा और दिए गए स्थान पर बाएं हाथ के अंगूठे का निशान लगाना होगा।
  • केंद्र निरीक्षकों के निर्देशानुसार उम्मीदवारों को निर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए।
  • सोशल डिस्टेंसिंग के सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
  • उम्मीदवार परीक्षा हॉल खुलने के तुरंत बाद अपनी सीट ले लें। वे परीक्षा शुरू होने से पहले लॉग इन कर सकते हैं और परीक्षा देने के सभी निर्देशों को पढ़ सकते हैं।
  • निरीक्षक परीक्षा कक्ष में रफ कार्य के लिए पेन/पेंसिल तथा कोरा कागज उपलब्ध कराएंगे। उम्मीदवारों को अपनी शीट के शीर्ष पर अपना नाम और रोल नंबर लिखना होगा, और उन्हें परीक्षा हॉल छोड़ने से पहले उस शीट को पर्यवेक्षक को वापस करना होगा।

जेईई मेन पेपर 2 उत्तर कुंजी 2022

परीक्षा आयोजित होने के बाद एनटीए ने जेईई मेन पेपर 2 आंसर की जारी की थी। सेशन 1 प्रोविजनल जेईई मेन पेपर 2 आंसर की परीक्षा के कुछ दिनों बाद एनटीए द्वारा जारी की गई। प्रोविजनल जेईई आंसर की के द्वारा उम्मीदवार अपनी प्रतिक्रियाओं की तुलना कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके पेपर 2 उत्तर कुंजी पीडीएफ फॉर्म में डाउनलोड कर सकते हैं।

यदि उम्मीदवार जेईई मेन पेपर 2 उत्तर कुंजी में कोई विसंगति प्राप्त करते हैं, तो वे 200 रुपये की चुनौती शुल्क का भुगतान करके आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। जब अधिकारी उत्तर कुंजी के प्रत्येक चैलेंज को चेक कर लेंगे, तब वे अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर देंगे।

जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट 2022 से जुड़ी जानकारी

जेईई मेन पेपर 2, 2022 का परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर संकलित किया जाता है। अंतिम उत्तर कुंजी का उपयोग करके B. Arch और B. Planning के बहुविकल्पीय प्रश्नों का मूल्यांकन किया जाएगा। जेईई मेन पेपर 2 का रिजल्ट तैयार करते समय उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त वास्तविक अंकों पर विचार किया जाएगा।

बहु-शिफ्ट के प्रश्नपत्रों के लिए, उम्मीदवारों द्वारा विभिन्न पालियों/सत्रों में प्राप्त किए गए यथाप्राप्त अंकों को JAB-NTA अंकों में परिवर्तित कर दिया जाएगा।

जेईई मेन पेपर 2 कट-ऑफ 2022

पेपर 2 के लिए जेईई मेन कट-ऑफ दो प्रकार की होती हैं :

  • क्वालीफाइंग कट-ऑफ मार्क्स
  • प्रवेश कट-ऑफ

JAB-NTA जेईई मेन पेपर 2 का रिजल्ट घोषित करने के तुरंत बाद क्वालीफाइंग जेईई मेन कट-ऑफ अंक जारी करेगा, जबकि जोसा प्रवेश कट-ऑफ (ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक के रूप में) जारी करेगा। पेपर 2 कट-ऑफ निर्धारित करने वाले कारक कुछ इस प्रकार हैं:

  • पेपर 2 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या।
  • परीक्षा का कठिनाई स्तर।
  • भाग लेने वाले संस्थानों में उपलब्ध सीटों की कुल संख्या।
  • पिछले वर्ष के कटऑफ ट्रेंड्स।

अधिकारियों द्वारा जारी किए जाने के बाद उम्मीदवारों को विभिन्न कॉलेजों की जेईई मेन 2022 पेपर 2 कटऑफ यहां प्रदान की जाएगी। तब तक, उम्मीदवार पिछले वर्ष की कटऑफ देख सकते हैं। कट-ऑफ के बाद जेईई मेन काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरु की जाएगी।

जेईई मेन पेपर 2 कट-ऑफ 2020 – बी आर्किटेक्चर

कॉलेज का नाम श्रेणी पुरुष महिला
ग्रह राज्य अन्य राज्य ग्रह राज्य अन्य राज्य
MNIT जयपुर ओपन 2260 930 2260 930
EWS 972 273 972 394
OBC NCL 2530 573 5484 635
SC 832 345 832 345
ST 1015 202 1015 202
MANIT भोपाल OBC 3289 605 3289 605
EWS 447 242 447 282
सामान्य 2455 1104 2455 1104
SC 1119 374 1119 374
ST 409 173 409 173
NIT कालीकट OBC 173 418 173 418
EWS 1101 144 1101 165
ओपन 376 599 376 599
ओपन (PwD) 4 80 4 80
SC 184 137 184 137
ST 2527 66 66
NIT हमीरपुर OBC 15232 710 15232 710
EWS 1625 327 1625 327
सामान्य 5406 1327 5406 1327
SC 1008 280 1008 280
ST 1088 80 1088 231
NIT पटना ओपन 4900 1454 4900 1454
EWS 570 366 570 414
OBC NCL 2080 713 2080 713
SC 905 384 905 384
ST 2115 203 2115 203
NIT रायपुर OBC 4648 717 4648 717
EWS 4050 356 4050 356
सामान्य 5515 1415 5515 1415
SC 1392 358 1392 358
ST 273 196 392 196
NIT राउरकेला OBC 2301 511 2301 511
EWS
सामान्य 1974 842 1974 842
SC 61 103 61 103
ST 336 31 336 31
NIT तिरुचिरापल्ली OBC 439 251 439 251
EWS 2912 96 2912 96
सामान्य 615 422 615 422
SC 341 130 550 167
ST 641 65 641 65
VNIT नागपुर OBC 655 622 655 622
EWS 225 261 225 265
सामान्य 926 1183 926 1183
SC 277 343 277 343
ST 153 200 153 200

जेईई मेन पेपर 2 कट-ऑफ 2017 – बी. प्लानिंग

कॉलेज का नाम श्रेणी होम कोटा अन्य राज्य
ओपनिंग रैंक क्लोजिंग रैंक ओपनिंग रैंक क्लोजिंग रैंक
मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर सामान्य 568 2401 756 1263
अन्य पिछड़ा वर्ग-एनसीएल 392 1688 399 779
अनुसूचित जाति 99 589 82 275
अनुसूचित जनजाति 160 498 32 51
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हमीरपुर


सामान्य 2491 11202 872 1902
अन्य पिछड़ा वर्ग-एनसीएल 2184 38348 479 888
अनुसूचित जाति 445 1269 141 194
अनुसूचित जनजाति 320 486 49 122
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना सामान्य 1625 4151 1169 2092
अन्य पिछड़ा वर्ग-एनसीएल 855 1478 538 930
अनुसूचित जाति 223 427 205 377
अनुसूचित जनजाति 312 560 114 170
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर सामान्य 1452 8689 294 1977
अन्य पिछड़ा वर्ग-एनसीएल 1364 13542 396 883
अनुसूचित जाति 361 1333 125 281
अनुसूचित जनजाति 250 478 111 159
विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, नागपुर सामान्य 692 1513 952 1578
अन्य पिछड़ा वर्ग-एनसीएल 250 701 252 700
अनुसूचित जाति 81 207 152 240
अनुसूचित जनजाति 51 57 119 119
मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भोपाल सामान्य 232 3235 971 1629
अन्य पिछड़ा वर्ग-एनसीएल 583 2192 294 772
अनुसूचित जाति 190 765 104 288
अनुसूचित जनजाति 29 439 57 139
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कालीकट सामान्य 663 1141 44 1323
अन्य पिछड़ा वर्ग-एनसीएल 244 393 233 506
अनुसूचित जाति 127 577 70 145
अनुसूचित जनजाति 229 229 46 84
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, राउरकेला सामान्य 676 2005 637 1469
अन्य पिछड़ा वर्ग-एनसीएल 340 2087 249 610
अनुसूचित जाति 114 114 143 172
अनुसूचित जनजाति 47 47 42 111
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुचिरापल्ली सामान्य 765 1550 436 670
अन्य पिछड़ा वर्ग-एनसीएल 280 577 156 319
अनुसूचित जाति 117 273 69 152
अनुसूचित जनजाति 274 596 23 42

जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया 2022

संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (Joint Seat Allocation Authority) या जोसा (JoSAA) वह प्राधिकरण है जो विभिन्न एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई में प्रवेश के लिए जेईई मेन 2022 की काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित करता है। काउंसलिंग दो मॉक सीट अलॉटमेंट राउंड के साथ केवल छः काउंसलिंग राउंड के साथ ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

जेईई मेन प्रतिभागी संस्थान 2022

प्रतिभागी संस्थान वे संस्थान हैं जो जोसा के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन करते हैं। जेईई मेन प्रतिभागी कॉलेजों में कुल 107 तकनीकी संस्थान शामिल हैं, जिनमें 31 एनआईटी, 25 आईआईआईटी और 28 जीएफटीआई शामिल हैं।

भारत में शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों की सूची

उम्मीदवार नीचे शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों की सूची देख सकते हैं जो प्रवेश के लिए जेईई मेन स्कोर, जेईई एडवांस स्कोर और कई अन्य इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा स्कोर स्वीकार करते हैं।

भारत में शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेज
भारत में शीर्ष 10 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज
जेईई मेन के तहत सरकारी कॉलेजों की सूची
जेईई मेन स्कोर स्वीकार करने वाले शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेज
तमिलनाडु में शीर्ष 10 इंजीनियरिंग कॉलेज
भारत में शीर्ष 25 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज
चेन्नई में शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेज
हैदराबाद में शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेज
बैंगलोर में शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेज
पुणे में शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेज
SRMJEEE स्वीकार करने वाले इंजीनियरिंग कॉलेज
महाराष्ट्र में शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेज
कोलकाता, पश्चिम बंगाल में शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेज
जयपुर में शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेज

जेईई मेन 2022 पेपर 2 से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यहाँ आप जेईई मेन पेपर 2 से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न व उनके उत्तर देख सकते हैं:

प्रश्न 1: क्या जेईई मेन पेपर 2 चार बार आयोजित किया जाएगा?

उत्तर: नहीं, जेईई मेन पेपर 2 इस साल जून और जुलाई में केवल दो बार आयोजित किया जाएगा। 

प्रश्न 2: जेईई मेन पेपर 2 परीक्षा कब आयोजित की गई?

उत्तर: जेईई मेन पेपर 2 परीक्षा दो सत्रों: जून और जुलाई में आयोजित की जाएगी। जेईई मेन पेपर 2 सत्र 1 परीक्षा 23 जून से 29 जून 2022 तक चली, जबकि सत्र 2 परीक्षा 25 जुलाई से 30 जुलाई 2022 तक आयोजित की गई।

प्रश्न 3: क्या संयुक्त प्रवेश परीक्षा – मेन पेपर 2 (JEE Main Paper 2) के लिए उपस्थित होना अनिवार्य है?

उत्तर: नहीं, पेपर 2 के लिए उपस्थित होना अनिवार्य नहीं है। यदि आप बी.आर्क या बी.प्लानिंग पाठ्यक्रम में रुचि रखते हैं, तो ही जेईई मेन पेपर 2 एग्जाम के लिए पंजीकरण करें।

प्रश्न 4: जेईई मेन पेपर 2 के तहत मैं किन कॉलेजों के लिए पात्र होऊंगा?

उत्तर: जेईई मेन पेपर 2 के तहत भाग लेने वाले संस्थान एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई हैं।

प्रश्न 5: क्या जेईई मेन पेपर 2 को क्रैक करना कठिन है?

उत्तर: जेईई मेन पेपर 2 का समग्र कठिनाई स्तर आसान से मध्यम तक होता है। पिछले वर्षों के आकलन के अनुसार, अधिकांश उम्मीदवारों को जेईई मेन पेपर 2 आसान लगता है। ड्राइंग सेक्शन से पूछे गए प्रश्नों को भी हल करना आसान था। ध्यान रहे अगर सही स्टडी प्लान के साथ तैयारी की जाए तो जेईई मेन पेपर 2 को आसानी से क्रैक किया जा सकता है।

हमें उम्मीद है जेईई मेन पेपर 2 का यह विशेष लेख आपके लिए मददगार साबित होगा। अब जब आप जेईई मेन्स पेपर 2 के बारे में लगभग सब कुछ जान चुके हैं तो आप जेईई मेन पेपर 2 की तैयारी और बेहतर तरीके से कर सकते हैं। आप चाहें तो जेईई मेन पेपर 2 की बेहतर तैयारी के लिए प्रभावी तैयारी रणनीति बनाने के साथ-साथ उसमें पिछले साल के प्रश्न पत्रों को हल करने का रूटीन भी शामिल कर सकते हैं। अधिक से अधिक प्रैक्टिस के लिए आप जेईई मेन पेपर 2 मॉक टेस्ट भी दे सकते हैं। 

अगर आपके मन में अभी भी जेईई मेन्स पेपर 2 को लेकर कोई प्रश्न है, तो आप बेझिझक अपने प्रश्न नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के जरिए हम तक पहुंचाएं। हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि हम जल्द से जल्द आपके प्रश्न का जवाब दे सकें। Embibe आपको जेईई मेन 2022 के लिए शुभकामनाएं देता है!

सीखने के लिए अब अपनाएं नया तरीका - लाजवाब 3D वीडियो से समझें जेईई मेन के सभी कॉन्सेप्ट