• द्वारा लिखित Aviriti Gautam
  • अंतिम संशोधित दिनांक 06-09-2022

मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2023: ऑनलाइन परिणाम जानने के लिए यह विस्तृत लेख पढ़ें

img-icon

मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 वीं रिजल्ट 2023 (Madhya Pradesh Board Class 10 Result 2023): मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) द्वारा एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 ऑनलाइन मोड में घोषित किया जाएगा। बता दें कि एमपी 10 वीं बोर्ड रिजल्ट 2023 की तारीख अप्रैल 2023 के अंतिम सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। विद्यार्थी अपना एमपी बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2023, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर ऑनलाइन देख सकेंगे।

एमपीबीएसई (मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन), एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट (MP Board Class 10th Result 2022) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करता है, जहां विद्यार्थी अपने रोल नंबर दर्ज करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सत्र 2022-23 के लिए रिजल्ट जारी हो जाने के बाद इसका डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करा दिया जाएगा गया। इस लेख में रिजल्ट कैसे चेक करना है, रिजल्ट चेक करने के अन्य तरीके क्या है, स्टूडेंट्स बिना इंटरनेट एसएमएस की मदद से भी रिजल्ट देख सकते हैं आदि के बारे में जानकारी प्रदान की गई है। अतः मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 वीं रिजल्ट 2023 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक पढ़े।

मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2023 – हाइलाइट्स

विद्यार्थी एमपी बोर्ड कक्षा 10 वीं परिणाम 2023 (MP Board Class 10th Result 2023) की तारीख और अन्य जरूरी जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं: 

बोर्ड का नामएमपीबीएसई (मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड)
एमपी बोर्ड परिणाम वेबसाइटmpbse.nic.in
परीक्षा स्तरराज्य स्तर
एमपी बोर्ड 10 वीं का परिणाम 2023 तारीखअप्रैल, 2023 (अस्थायी रूप से)
एमपी बोर्ड 10 वीं परिणाम 2023 का मोडऑनलाइन

मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2023: तारीख

एमपी बोर्ड 10 वीं रिजल्ट 2023, एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। ऐसे में, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन रिजल्ट देखने के लिए एक अच्छे इंटरनेट कनेक्शन का उपयोग करें। 

इसके अलावा, एमपी बोर्ड कक्षा 10 वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2023 और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया की आधिकारिक तिथियां भी परीक्षा परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद जारी की जाएंगी। यह उम्मीद जताई जा रही है कि सप्लीमेंट्री परीक्षा और पुनर्मूल्यांकन फॉर्म मई के महीने में ही आयोजित की जाएगी।  

इवेंट्सतिथि
एमपी बोर्ड कक्षा 10 वीं रिजल्ट 2023 जारी होने की तिथिअप्रैल, 2023
एमपी बोर्ड कक्षा 10 वीं परिणाम 2023 पुनर्मूल्यांकन प्रक्रियामई 2023
एमपी बोर्ड कक्षा 10 वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 2023मई/जून 2023
एमपी बोर्ड कक्षा 10 वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम रिजल्ट 2023मई/जून 2023
एमपीबीएसई 10 वीं परीक्षा के लिए उपस्थित हुए कुल छात्रTBU
एमपीबीएसई 10 वीं थ्योरी परीक्षा में उत्तीर्ण अंक 33%
एमपीबीएसई 10 वीं प्रैक्टिकल परीक्षा में उत्तीर्ण अंक20 
एमपीबीएसई 10 वीं परिणाम सत्र 2022-23

एमपी बोर्ड 10 वीं परिणाम 2023 कहां देखें

विद्यार्थी, एमपी बोर्ड कक्षा 10 वीं परिणाम 2023 को आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन मोड में देख सकेंगे। इसके अलावा, छात्र एमपी बोर्ड 10th रिजल्ट 2023 की जांच करने के लिए अपने स्कूलों में भी जा सकते हैं। एमपी बोर्ड 10 वीं परिणाम 2023 देखने के लिए यहां हम कुछ आधिकारिक वेबसाइट के बारे में बता रहे हैं:

  • mpbse.nic.in
  • mpresults.nic.in
  • डिजिलॉकर एप्लिकेशन के माध्यम से
  • एसएमएस के जरिए

एमपी बोर्ड 10 वीं रिजल्ट 2023 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

विद्यार्थी नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर के अपने एमपी बोर्ड कक्षा 10 वीं के परिणाम (MP Board Class 10th Result 2023) ऑनलाइन देख देख सकते हैं:

  • स्टेप 1: एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: होम पेज पर, परीक्षा परिणाम नामक टैब पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: इसके बाद पोर्टल में लॉग इन करने के लिए अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
  • स्टेप 4: रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। भविष्य में इसके इस्तेमाल के लिए डाउनलोड कर सेव कर लें। 

डिजिलॉकर ऐप के जरिए मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें?

छात्र डिजिलॉकर का उपयोग करके भी एमपी बोर्ड 10 वीं परिणाम 2023 (MP Board Class 10th Result 2023) देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

  • स्टेप 1: डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करने के लिए ऐप स्टोर ऐप पर जाएं। आप चाहें तो  डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं।
  • स्टेप 2: अब एमपी बोर्ड के लिए क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके प्लेटफॉर्म पर लॉग इन/साइन अप करें।
  • स्टेप 3: यहां एमपी बोर्ड कक्षा 10 परिणाम खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5: फिर वहां मांगे गए विवरण सही-सही दर्ज करें।
  • स्टेप 6: विवरण दर्ज करते ही मार्कशीट आपके स्क्रीन पर उपलब्ध होगी।

मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट एसएमएस के जरिए कैसे चेक करें?

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर के अलावे एसएमएस के जरिए भी एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 देख सकते हैं। दरअसल, एसएमएस के माध्यम से छात्रों को अपना परिणाम आसानी से प्राप्त हो सकता है। इसके लिए उन्हें 56263 पर एसएमएस भेजना होगा। नीचे हम इसकी प्रक्रिया विस्तार से बता रहे हैं: 

  • स्टेप 1: मोबाइल फोन में मौजूद एसएमएस ऐप ओपन करें।
  • स्टेप 2: अब वहां एमपीबीएसई 10 (स्पेस) अपना रोल नंबर टाइप करें।
  • स्टेप 3: इसके बाद उसे 56263 पर भेज दें। (यहां हम बता दें कि प्राधिकरण परिणाम की जांच के लिए नया एसएमएस नंबर भी जारी कर सकता है)
  • स्टेप 4: एसएमएस भेजते ही छात्र अपने मोबाइल फोन पर एमपी बोर्ड कक्षा 10 वीं का परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

नोट: छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि कभी-कभी भारी अनुरोधों के कारण, एमपीबीएसई को आपका परिणाम दिखाने में कुछ समय लग सकता है।

एमपी बोर्ड 10 वीं स्कोरकार्ड पर कौन-कौन से विवरण उल्लेखित होंगे?

कक्षा 10वीं स्कोरकार्ड पर निम्नलिखित विवरण उल्लेखित होंगे:

  • उम्मीदवार का नाम
  • उम्मीदवार का रोल कोड
  • उम्मीदवार का रोल नंबर
  • उम्मीदवार का डिवीजन
  • पिता का नाम
  • माँ का नाम
  • विभिन्न विषयों में प्राप्त अंक (थ्योरी और प्रैक्टिकल)
  • कुल प्राप्त अंक
  • अंतिम परिणाम: पास या फेल

एमपी बोर्ड 10th मार्कशीट 2023 पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें

मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं मार्कशीट 2023 पीडीएफ को एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि, यहां हम स्पष्ट कर दें कि छात्र परिणाम घोषित होने के कुछ समय बाद ही अपनी अंकतालिका प्राप्त कर सकते हैं। एमपी बोर्ड 10 मार्कशीट 2023 पीडीएफ डाउनलोड करने के स्टेप्स नीचे बताए गए हैं:

  • स्टेप 1: एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • स्टेप 2: यहां ‘डाउनलोड डाक्यूमेंट’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: क्लिक करने के बाद उस सेक्शन में, छात्रों को कक्षा, परीक्षा, दस्तावेज़ प्रकार, रोल नंबर, आदि जैसे विवरण दर्ज करना होगा।
  • स्टेप 4: सभी विवरण सही-सही दर्ज करने के बाद, मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्टेप 5: अंत में डाउनलोड पर क्लिक करें और भविष्य में उपयोग के लिए मार्कशीट को सेव कर लें।

एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 के बाद क्या?

अगर कोई छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं है तो वह उसे पुनर्मूल्यांकन के लिए भेज सकता है। इसके अलावे एक या दो पाठ्यक्रमों में फेल होने वाले छात्रों के लिए बोर्ड की तरफ से कंपार्टमेंटल परीक्षाएं भी आयोजित की जाती हैं।

वहीं, रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद छात्र अपने एमपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2023 (MP Board Class 10th Result 2023) की वास्तविक कॉपी प्राप्त कर सकेंगे। इसकी जानकारी उन्हें संबंधित स्कूल अधिकारियों से प्राप्त करनी होगी। उसके बाद, छात्रों को उनके एमपी बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम 2023 के आधार पर कक्षा 11वीं में प्रवेश दिया जाएगा। छात्र अपनी स्ट्रीम के मुताबिक, आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स आदि में प्रवेश पा सकेंगे।

एमपी 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2023 से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1: एमपी बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2023 कहां देख सकते हैं?

उत्तर: एमपी बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2023 एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट, डिजिलॉकर और एसएमएस के माध्यम से देख सकते हैं।

प्रश्न 2: अगर रिजल्ट कार्ड पर मेरे नाम की स्पेलिंग गलत है तो मुझे क्या करना चाहिए?

उत्तर: अगर रिजल्ट कार्ड पर नाम की स्पेलिंग गलत है तो इस स्थिति में, छात्रों को एमपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2023 में संशोधन का अनुरोध करने के लिए अपने व्यक्तिगत स्कूलों या बोर्ड अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।

प्रश्न 3: मैं वर्ष 2023 के लिए रोल नंबर द्वारा एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट कहां प्राप्त कर सकता हूं?

उत्तर: एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर एमपी 10वीं रिजल्ट 2023 जारी किया जाएगा। छात्र वहां रोल नंबर दर्ज कर अपना परिणाम देख सकते हैं। 

प्रश्न 4: एमपी बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2023 कब जारी होगा?

उत्तर: एमपी बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2023 अप्रैल (संभावित रूप से) महीने में जारी किया जा सकता है।

प्रश्न 5: एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 कौन आयोजित करता है?

उत्तर: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 का आयोजन किया जाएगा।

हमें उम्मीद है कि एमपी बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2023 पर आधारित यह विस्तृत लेख आपके लिए मददगार साबित होगा। यदि आपके पास एमपी बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2023 के बारे में कोई प्रश्न हैं, तो अपने प्रश्न नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें। हम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेंगे। एमपी बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2023  पर अधिक अपडेट के लिए Embibe के साथ बने रहें !

Embibe पर 3D लर्निंग, बुक प्रैक्टिस, टेस्ट और डाउट रिज़ॉल्यूशन के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ हासिल करें