
जेईई मेन बेस्ट बुक्स 2025 – पूरी सूची यहाँ देखें
June 8, 2022एनआरए का फुल फॉर्म क्या है?
अंग्रेजी में एनआरए का फुल फॉर्म: National Recruitment Agency.
हिंदी में एनआरए का फुल फॉर्म: “राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी”
राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) ने समूह बी और सी पदों के लिए उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग करने के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) की शुरुआत की है। यह केंद्र सरकार के टियर 1 या पेपर 1 परीक्षा या प्रारंभिक परीक्षा की जगह लेगी जिसके माध्यय से केंद्र सरकार में गैर-तकनीकी और अराजपत्रित पदों पर चयन किया जाएगा। परीक्षा के बाद, एनआरए परीक्षा में उपस्थित सभी उम्मीदवारों को सीईटी स्कोर प्रदान करेगा और इन अंकों को सभी भर्ती एजेंसियों के साथ साझा करेगा। राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) साल में दो बार इस परीक्षा का आयोजन करती है। सीईटी परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को कर्मचारी चयन आयोग (SSC), IBPS और भारतीय रेलवे द्वारा जारी गैर-तकनीकी और अराजपत्रित पदों के लिए एक ही परीक्षा देनी होती है।
माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा सामान्य पात्रता परीक्षा आयोजित करने के लिए राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी की स्थापना की गई है। उम्मीदवार अब प्रत्येक संगठन के लिए अलग अलग परीक्षा के बजाए एक परीक्षा में भाग लेंगे।
एनआरए अन्य भर्ती निकायों जैसे कि IBPS, RRB, SSC और केंद्रीय स्तर के मंत्रालयों जैसे कि वित्त और रेलवे के कुछ सदस्यों का चयन करेगा।
केंद्रीय मंत्रिमंडल को उम्मीद है कि राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी सभी क्षेत्रों में केंद्र सरकार की भर्ती एजेंसियों की सहायता के लिए एक मजबूत तकनीकी आधार के साथ-साथ एक आदर्श विकल्प प्रदान करेगी।
राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) एक नव स्थापित राष्ट्रीय स्तर की बहु-एजेंसी निकाय है। यह टियर- I या पेपर -1 के लिए एक सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) और समूह B और समूह C जैसे गैर-तकनीकी और अराजपत्रित पदों जैसे कि IBPS, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) और रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के लिए प्रारंभिक जांच परीक्षा का आयोजन करेगा।
राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) को 19 अगस्त, 2020 को स्थापित किया गया था। एनआरए को सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत एक सोसायटी के रूप में पंजीकृत किया गया था। एनआरए के पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, मध्य भारत और उत्तर पूर्व में छह क्षेत्रीय कार्यालय हैं। एनआरए का मुख्यालय नई दिल्ली में है।
एनआरए के सात कार्यात्मक विभाग हैं: नियंत्रण और अनुसंधान, परीक्षा नियंत्रक, रणनीतिक निर्देश, प्रशासन, आईटी समाधान, आईईसी, पाठ्यसामग्री विकास।
एनआरए सीईटी का प्रमुख दायरा विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए समग्र भर्ती प्रक्रिया में लगने वाले कुल समय को कम करना है। भर्ती की लंबी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) का गठन किया गया है।
अब उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के लिए कई परीक्षाओं में शामिल होने की आवश्यकता नहीं है। एनआरए सीईटी विभिन्न निकायों द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं की सभी प्रारंभिक स्तर की परीक्षाओं की जगह लेगा और उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा। एनआरए सीईटी, भर्ती प्रक्रिया में लगने वाले समय और खर्च को भी काफी कम कर देगा।
विवरण | सारांश |
---|---|
भर्ती एजेंसी | राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) |
भर्ती परीक्षा का नाम | राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) द्वारा सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) |
संक्षेप | नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट को एनआरए सीईटी के रूप में संक्षिप्त किया गया था |
स्थापना | एनआरए सीईटी की स्थापना 19 अगस्त 2020 को माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में की थी। |
कार्यभार | ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग। |
राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) की विशिष्टताएं – सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी):
राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) ने उच्च माध्यमिक स्तर पर सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के बारे में कोई आधिकारिक विवरणिका जारी नहीं किया है। आपके सन्दर्भ के लिए हम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद 19 अगस्त को जारी प्रेस विज्ञप्ति यहां उपलब्ध करा रहे हैं।
हम जानते हैं कि राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) एसएससी, आईबीपीएस, भारतीय रेलवे (आरआरबी) के ग्रुप-सी और ग्रुप-डी जैसे विभिन्न गैर-तकनीकी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए केवल एक परीक्षा आयोजित करेगी। एनआरए द्वारा आयोजित एकल परीक्षा को सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के रूप में जाना जाता है। परीक्षा के बारे में पूरा विवरण आपके संदर्भ के लिए नीचे सूचीबद्ध किया गया है:
संगठन | राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी |
---|---|
परीक्षा का नाम | राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी- सामान्य पात्रता परीक्षा (एनआरए- सीईटी) उच्चतर माध्यमिक स्तर |
परीक्षा का स्तर | तीन स्तर:
10वीं उत्तीर्ण |
परीक्षा | ग्रेड-बी/ग्रेड-सी पद की भर्ती
SSC |
परीक्षा का मोड | ऑनलाइन (सीबीटी) लिखित परीक्षा |
परीक्षा चरण | प्रारंभिक या चरण- I/चरण- I या टियर -1 |
उच्च माध्यमिक (12वीं बोर्ड उत्तीर्ण) की न्यूनतम शैक्षिक पात्रता रखने वाले उम्मीदवारों को उच्चतर माध्यमिक नौकरियों के लिए एनआरए सीईटी परीक्षा में बैठने की अनुमति है। एनआरए सीईटी उच्च माध्यमिक स्तर परीक्षा स्कोर की वैधता 3 साल के लिए होगी।
एनआरए सीईटी की चयन प्रक्रिया राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) द्वारा स्थापित दिशानिर्देशों का पालन करेगी। चयन प्रक्रिया के लिए राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) द्वारा अपनाए जाने वाले चरण या चरणों का उल्लेख नीचे किया गया है:
चरण 1: एनआरए सीईटी के लिए आवेदन पत्र भरना
एनआरए सीईटी परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और सीईटी आवेदन पत्र भरें। इसे केवल ऑनलाइन मोड में भरना होगा। सीटीईटी पंजीकरण फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए एक न्यूनतम शुल्क होगा जो सीईटी के द्वारा आवेदन शुल्क के रूप में एकत्र किया जाएगा। आरक्षित श्रेणियों के लिए शायद कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी निर्धारित परीक्षा के लिए कार्यक्रम का एक विकल्प चुनें। फॉर्म भरते समय अपनी पसंद के परीक्षा केंद्र का चयन करना होगा और उम्मीदवारों को पात्रता शर्तों जैसे कि आयु, शिक्षा, आयु संबंध जानकारी को भरना होगा।
चरण 2: सीईटी प्रवेश पत्र डाउनलोड करें
पहले, उम्मीदवार को आवेदन पत्र भरना होगा। पूर्व-निर्धारित समय सीमा के बाद, एनआरए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सामान्य पात्रता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगा। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि सही जानकारी दर्ज करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट से सीईटी का प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
चरण 3: सीईटी परीक्षा में भाग लेना
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद परीक्षा के लिए उम्मीदवार को आवंटित परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। एनआरए सीईटी पेपर ऑनलाइन मोड में है। एनआरए सीईटी परीक्षा में वस्तुनिष्ठ या बहुविकल्पी प्रश्न होंगे। उम्मीदवार को दिए गए चार विकल्पों में से सही विकल्प का चयन करना होगा।
चरण 4: एनआरए सीईटी परिणाम की जांच
सीईटी परिणामों की जांच, भर्ती पक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण चरण है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एनआरए द्वारा निर्देशित आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देखें। एनआरए का परिणाम मेरिट सूची के रूप में घोषित किया जाएगा। एनआरए द्वारा घोषित सीईटी स्कोर तीन साल के लिए वैध होगा।
चरण 5: अगले स्तर की परीक्षा के लिए उपस्थित होना
एनआरए द्वारा घोषित परिणाम में सफल होने वाले उम्मीदवार अगले चरण की परीक्षाओं में बैठने के लिए पात्र हैं। उम्मीदवारों को संबंधित भर्ती एजेंसियों SSC, RRB और IBPS द्वारा आयोजित परीक्षा के अगले चरण में शामिल होने की अनुमति होगी।
लगभग 2 करोड़ उम्मीदवार विभिन्न सरकारी नौकरियों या सरकारी नौकरी के लिए होने वाली परीक्षाओं में उपस्थित होते हैं। इन सबमें भर्ती के लिए एनआरए एक समान परीक्षा के रूप में कार्य करेगा।
एनआरए सीईटी चयन प्रक्रिया के बारे में निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं की जाँच करें:
केंद्र सरकार में उपलब्ध विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विभिन्न परीक्षाओं की जगह एक परीक्षा आयोजित करने के लिए राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (NRA) द्वारा टियर -1 या पेपर -1 परीक्षा या प्रारंभिक परीक्षा के तौर पर सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) को प्रस्तावित किया गया था।
सीईटी 2021 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को कर्मचारी चयन आयोग (SSC), बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS), और रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के गैर नकनीकी और अराजपत्रित पदों के लिए केवल परीक्षा देनी होगी।
राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) ने ग्रुप बी और ग्रुप सी में विभिन्न गैर-तकनीकी पदों के लिए उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग के लिए एक सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) आयोजित की थी। एनआरए सीईटी परीक्षा पैटर्न नीचे दी गई तालिका में दिखाया गया है:
परीक्षा का नाम | राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी- सामान्य पात्रता परीक्षा (एनआरए- सीईटी) उच्चतर माध्यमिक स्तर |
परीक्षा के लिए चुनी गई भाषाएं | एनआरए सीईटी परीक्षा 12 प्रमुख भारतीय भाषाओं जैसे कि तमिल, तेलुगु, कन्नड़, उड़िया, बंगाली, मराठी, पंजाबी, गुजराती, उर्दू, असमी, मलयालम और हिंदी में आयोजित की जाएगी। |
खंड | परीक्षा के चार खंड हैं |
प्रश्नों की कुल संख्या | 200 |
कुल अंक | 200 |
याद रखने योग्य बिंदू:
राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) ने एनआरए सीईटी परीक्षा के संबंध में कोई अधिसूचना जारी नहीं की है। यहां, अपेक्षित परीक्षा पैटर्न का उल्लेख किया गया है। एनआरए सीईटी परीक्षा पैटर्न को समझने और अपनी शंकाओं को दूर करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दी गई तालिका जरूर देखनी चाहिए :
खंड के नाम | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
---|---|---|
सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क ज्ञान | 50 | 50 |
सामान्य जागरूकता और सामान्य ज्ञान | 50 | 50 |
मात्रात्मक योग्यता | 50 | 50 |
भाषा (अंग्रेजी, हिंदी, आदि) | 50 | 50 |
कुल | 200 | 200 |
एनआरए सीईटी एकल चरण की परीक्षा है। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने के 2 घंटे या 120 मिनट के भीतर अपनी परीक्षा पूरी करनी होगी।
भर्ती एजेंसी के पूर्णत: सक्रिय होने के बाद राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) द्वारा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) द्वारा सीईटी परीक्षा तिथियों के बारे में कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। अपेक्षित एनआरए सीईटी परीक्षा तिथियां नीचे दी गई हैं:
परीक्षा | तिथि |
---|---|
सीईटी ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ | अक्टूबर 2021 (अपेक्षित) |
सीईटी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | अक्टूबर-नवंबर 2021 (अपेक्षित) |
सीईटी प्रवेश पत्र | नवंबर 2021 (अपेक्षित) |
सीईटी परीक्षा (Bank, SSC & RRB) | नवंबर-दिसंबर 2021 (अपेक्षित) |
सीईटी परिणाम | दिसंबर 2021 (अपेक्षित) |
परीक्षा | तिथि |
---|---|
सीईटी ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ | सितंबर 2021 (अपेक्षित) |
सीईटी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | अक्टूबर 2021 (अपेक्षित) |
सीईटी प्रवेश पत्र | नवंबर 2021 (अपेक्षित) |
सीईटी परीक्षा (Bank, SSC & RRB) | नवंबर 2021 (अपेक्षित) |
सीईटी परिणाम | दिसंबर 2021 (अपेक्षित) |
राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) द्वारा आयोजित सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए एनआरए सीईटी पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न को जानना आवश्यक है। एनआरए केवल पेपर -1 या प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करता है जबकि, पेपर -2 या मुख्य परीक्षा संबंधित निकायों द्वारा आयोजित की जाती है।
नीचे दी गई तालिका में राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) द्वारा सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) का पूरा पाठ्यक्रम देखें:
विषय-सूची:
भाग | विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | अवधि/समय |
---|---|---|---|---|
भाग क | सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क ज्ञान | 50 | 50 | 02 घंटे |
भाग ख | सामान्य जागरूकता और सामान्य ज्ञान | 50 | 50 | |
भाग ग | मात्रात्मक योग्यता | 50 | 50 | |
भाग घ | English Comprehension | 50 | 50 |
तर्क ज्ञान को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा गया है:
आप नीचे दी गई तालिका में तर्क ज्ञान विषय का पूरा पाठ्यक्रम देख सकते हैं:
सामान्य मानसिक क्षमता | अभाषिक तर्कशक्ति |
---|---|
वर्णमाला परीक्षण | पेपर कटिंग और फोल्डिंग |
सादृश्यता | छिपी हुई आकृति |
अंकगणितीय तर्क | चित्र निर्माण और विश्लेषण |
रक्त संबंध | श्रृंखला |
वर्गीकरण | घन और पासा |
आप तालिका में सामान्य ज्ञान और जागरूकता का पूरा पाठ्यक्रम देख सकते हैं:
इतिहास | भूगोल | राजनीति, अर्थव्यवस्था | विज्ञान | स्टेटिक जीके | समसामयिकी |
---|---|---|---|---|---|
प्राचीन | भौगोलिक | भारतीय अर्थव्यवस्था (आधार) | रसायन विज्ञान | क्षेत्र आधारित महत्वपूर्ण पुस्तकें, पुरस्कार, दिवस | राष्ट्रीय |
मध्यकालीन | विश्व | भारतीय राजव्यवस्था | जीवविज्ञान | कला और संस्कृति | अंतरराष्ट्रीय |
आधुनिक | – | – | भौतिक विज्ञान | विविध |
आप नीचे दी गई तालिका में मात्रात्मक योग्यता का पूरा पाठ्यक्रम देख सकते हैं:
अंकगणित | उन्नत गणित |
---|---|
औसत | ज्यामिति |
नाव और धारा | क्षेत्रमिति |
सीआई और एसआई | आंकड़ों की व्याख्या |
एलसीएम और एचसीएफ | त्रिकोणमिति |
मिश्रण और पृथक्कीकरण | डिग्री और रेडियन माप, हिस्टोग्राम |
आप नीचे दी गई तालिका में अंग्रेजी का पूरा पाठ्यक्रम विवरण देख सकते हैं। इस खंड में उम्मीदवारों की सही अंग्रेजी व्याकरण को समझने की क्षमता, बुनियादी समझ और लेखन क्षमता आदि का परीक्षण किया जाएगा।
Topics |
---|
Vocabulary |
Spotting the Error |
Reading Comprehension |
Sentence Correction |
Single Fillers |
एनआरए सीईटी परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम और तैयारी के तरीकों के बारे में पता होना चाहिए। तैयारी के ये सुझाव और शॉर्टकट उम्मीदवारों को एक उचित अध्ययन योजना बनाने में मदद करेंगे और निश्चित समय सीमा में सभी विषयों को कवर करने में मदद करेंगे ताकि, रिवीजन के लिए भी पर्याप्त समय मिल सके। यहां, हमने परीक्षा की तैयारी के लिए प्रभावी युक्तियों को सूचीबद्ध किया है।
एनआरए सीईटी-अंग्रेजी भाषा की तैयारी के लिए सुझाव:
अंग्रेजी अनुभाग उम्मीदवार की शब्दावली, अंग्रेजी व्याकरण और मौखिक क्षमता के बुनियादी ज्ञान का परीक्षण करता है। हम पढ़ने की समझ, त्रुटि सुधार और त्रुटि का पता लगाने, समानार्थक शब्द और विलोम शब्द, रिक्त स्थान को भरने, गलत वर्तनी वाले शब्द, वाक्य सुधार आदि पर प्रश्नों की अपेक्षा कर सकते हैं। उम्मीदवारों को इस खंड में अधिक स्कोर करने के लिए मूल व्याकरण पर मजबूत पकड़ की आवश्यकता होती है। शब्दावली में सुधार करने के लिए अंग्रेजी अखबार पढ़ें, गद्यांशों को पढ़ें और वाक्य निर्माण के लिए अंग्रेजी अखबार के संपादकीय कॉलम में देखना चाहिए।
एनआरए सीईटी-सामान्य तर्क ज्ञान और बुद्धिमत्ता की तैयारी के लिए सुझाव:
तर्क ज्ञान, एनआरए सीईटी परीक्षा का महत्वपूर्ण खंड है। तर्क क्षमता से उम्मीदवार की समस्या-समाधान कौशल का पता चलता है। इस खंड को तैयार करने का एक बहुत ही सरल तरीका है कि आप मॉक टेस्ट और सैंपल पेपर के माध्यम से अभ्यास करें। आप मॉक टेस्ट के माध्यम से आसानी से कोडिंग-डिकोडिंग, अल्फ़ान्यूमेरिक श्रृंखला,घडी, छिपी हुई आकृति, रक्त संबंध, दिशा ज्ञान, क्रम और पदानुक्रम का अभ्यास कर सकते हैं। व्यवस्था, पहेली के लिए आपको सावधान रहने और अतिरिक्त ध्यान देने की आवश्यकता है।
एनआरए सीईटी- सामान्य जागरूकता के लिए तैयारी के सुझाव:
इस खंड में समसामयिकी के साथ-साथ स्टेटिक जीके के प्रश्न होते हैं। खेल, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाओं का अभ्यास करना सबसे अच्छा होगा। इस खंड की तैयारी के लिए दैनिक समाचार पत्रों का अध्ययन सबसे बेहतर उपय है।
एनआरए सीईटी- मात्रात्मक अभिक्षमता की तैयारी के लिए सुझाव
यह खंड उम्मीदवारों के बुनियादी गणितीय ज्ञान का परीक्षण करता है। इस खंड में साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ और हानि, समय और कार्य जैसे अंकगणित संबंधी प्रश्न शामिल होते हैं। साथ ही बीजगणित, त्रिकोणमिति और इसके अनुप्रयोगों, संख्या श्रृंखला, आंकड़ों की पर्याप्तता और व्याख्या आदि से भी प्रश्न होते हैं। बुनियादी बातों को याद कर लें और इस खंड में प्रश्नों को हल करने के लिए शॉर्टकट ट्रिक्स सीखें। अंकगणित के प्रश्न गणनात्मक हो सकते हैं इसलिए, इन प्रश्नों का अधिक अभ्यास करें। उन्नत गणित के लिए, उम्मीदवार किसी मानक पुस्तक का चयन कर अभ्यास कर सकते हैं।
सुनिश्चित करें कि आपकी शुरुआत अच्छी हो और पहले प्रयास में ही सफलता आपके कदम चूम ले। आपकी सुविधा के लिए यहॉं एक कार्ययोजना के बारे में बताया गया है:
खंड | समय |
---|---|
तर्क ज्ञान | 2-3 घंटे |
मात्रात्मक अभियोग्यता | 2-3 घंटे |
अंग्रेजी भाषा | 2 घंटे |
सामान्य जागरूकता | 1 घंटा |
मॉक टेस्ट | 2 घंटे |
जैसा कि हम जानते हैं कि राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) उन उम्मीदवारों के लिए केवल एक परीक्षा आयोजित करेगी जो एसएससी, आईबीपीएस, भारतीय रेलवे (आरआरबी) के ग्रुप-सी और ग्रुप-डी जैसे विभिन्न गैर-तकनीकी पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं। राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी द्वारा आयोजित एकल परीक्षा को सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के रूप में जाना जाता है।
आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा तिथियों के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। इस बारे में जानकारी उपलब्ध होते ही इसे यहां भी अपडेट किया जाएगा। हालांकि, एनआरए द्वारा सीईटी परीक्षा की अपेक्षित तिथियां नीचे तालिका में सूचीबद्ध हैं:
NRA CET Exam एनआरए सीईटी परीक्षा | एनआरए सीईटी परीक्षा तिथियां (अनुमानित) |
---|---|
अधिसूचना | अप्रैल 2021 |
आवेदन पत्र | अप्रैल 2021-मई 2021 |
कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) | सितंबर 2021 |
सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड के माध्यम से एनआरए सीईटी आवेदन पत्र भरने से पहले पात्रता मापदंड की जांच करने की सलाह दी जाती है। यहां, हमने मूल एनआरए सीईटी पात्रता मानदंड को सूचीबद्ध किया है। बेहतर समझ के लिए उम्मीदवारों को इसे जांच लेना चाहिए।
आयु मानदंड | उम्मीदवार की आयु सीमा आवेदित पद के अनुसार अलग-अलग है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, विकलांग व्यक्ति आदि जैसे आरक्षित श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को आयु में छूट मिलेगी। |
शैक्षणिक मापदंड | एनआरए सीईटी परीक्षा तीन स्तरों पर आयोजित की जाती है – 10वीं कक्षा, 12वीं और स्नातक। उम्मीदवार अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। |
एनआरए सीईटी आधिकारिक भर्ती अधिसूचना के लिए पात्रता मापदंड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अधिकारिक जानकारी निकलते ही उसे यहां भी अपडेट कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी की स्थापना की है जो गैर-तकनीकी और अराजपत्रित समूह बी और समूह सी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक सामान्य पात्रता परीक्षा का आयोजन करेगी। एनआरए सीईटी सितंबर 2021 में होने वाला है।
यदि आप एनआरए सीईटी 2021 के लिए उपस्थित होते हैं, तो आधिकारिक अधिसूचना में उल्लिखित पद के लिए उल्लिखित पात्रता शर्तों का पालन आवश्यक है। आपके संदर्भ के लिए हम एनआरए द्वारा दी गई सभी पात्रता शर्तों के साथ तालिका प्रदान कर रहे हैं:
आयु | पद के अनुसार |
---|---|
शैक्षिक योग्यता | परीक्षा तीन स्तरों पर आयोजित की जाएगी: कक्षा10 वीं (मैट्रिकुलेशन), कक्षा 12 वीं (उच्च माध्यमिक) और स्नातक स्तर |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
प्रयासों की संख्या | प्रयासों की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं |
भाषा | अंग्रेजी और हिंदी सहित 12 अलग-अलग भाषाएं |
स्कोर वैधता | 3 वर्ष |
एनआरए सीईटी परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई आयु सीमा नहीं होगी। पात्रता शर्तों के बारे में आधिकारिक अधिसूचना नहीं दी गई है। आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद, इसे यहां अपडेट किया जाएगा। न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा मापदंड को एनआरए द्वारा घोषित किया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना में अनुसूचित जनजाति (एसटी), अनुसूचित जाति (एससी), दिव्यांगजनों (पीडब्ल्यूडी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आदि के उम्मीदवारों के लिए आयु में कुछ छूट का भी वर्णन किया जाएगा।
राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी, मैट्रिक (कक्षा 10वीं) स्तर, उच्चतर माध्यमिक (कक्षा 12वीं) स्तर और स्नातक (उच्च) स्तर जैसे वर्ग के आधार पर तीन स्तरों पर सीईटी परीक्षा आयोजित की जाएगी।
मैट्रिक स्तर सीईटी: जो उम्मीदवार मैट्रिक स्तर पर राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) द्वारा आयोजित सीईटी के लिए आवेदन कर रहे हैं उन्हें मान्यता प्राप्त बोर्ड या स्कूलों से अपनी 10वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है।
उच्चतर माध्यमिक स्तर सीईटी: जो उम्मीदवार उच्च माध्यमिक स्तर पर राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) द्वारा आयोजित सीईटी के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें मान्यता प्राप्त कॉलेजों या विश्वविद्यालयों से अपनी 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
स्नातक स्तर सीईटी: स्नातक स्तर पर राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) द्वारा आयोजित सीईटी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालयों से स्नातक या समकक्ष डिग्री परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एनआरए सीईटी प्रवेश पत्र 2021 जारी करेगी। एनआरए सीईटी हॉल टिकट केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से उपलब्ध होगा। हम इस पृष्ठ पर नीचे एनआरए सीईटी कॉल लेटर 2021 डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक प्रदान करेंगे। केवल वे उम्मीदवार जो सफलतापूर्वक अपना एनआरए सीईटी आवेदन पत्र जमा करते हैं वे परीक्षा की तारीख से कुछ दिन पहले इसे ऐक्सेस कर पाएंगे। एनआरए सामान्य पात्रता परीक्षा सितंबर 2021 में आयोजित होने की संभावना है। उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी जाती है ताकि, परीक्षा से संबंधित लेटेस्ट अपडेट पा सकें।
राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी सामान्य पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा जो उन्हें ऑनलाइन फॉर्म भरने के समय मिला था। सभी उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा केंद्र पर अपना हॉल टिकट ले जाना अनिवार्य है, अन्यथा परीक्षा संचालन निकाय के अधिकारी उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं देंगे। साथ ही एक मूल पहचान पत्र भी लाना होगा।
राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी ने एनआरए सीईटी प्रवेश पत्र जारी करने की तारीख की घोषणा नहीं की है। उम्मीदवारों के लिए नीचे दी गई तालिका में महत्वपूर्ण तिथियों के संबंध में जानकारी दी गई है। आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशन के तुरंत बाद यहां भी उन्हें अपडेट कर दिया जाएगा।
वृत्तांत | तिथि |
---|---|
NRA CET अधिसूचना जारी होने की तिथि | घोषित किए जाने हेतु |
NRA CET प्रवेश पत्र | घोषित किए जाने हेतु |
NRA CET परीक्षा तिथि | घोषित किए जाने हेतु |
NRA CET परिणाम घोषणा | घोषित किए जाने हेतु |
वर्तमान में राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) ने सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) आयोजित करने के लिए परीक्षा केंद्रों की कोई सूची जारी नहीं की है। सूत्रों के अनुसार, भारत में सभी राज्यों के हर जिले में सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) आयोजित की जाती है। लगभग 5000 से अधिक शहरों को परीक्षा केंद्रों के रूप में चुना गया है। यहां हम कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी), बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपी), एनआरए सीईटी के रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जैसे केंद्र सरकार के निकायों द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्रों की सूची को नीचे सूचीबद्ध कर रहे हैं:
नोट: यह केवल संदर्भ के लिए है। अधिसूचना राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) द्वारा जारी किए जाने के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची यहां अपडेट की जाएगी।
राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) द्वारा गैर-तकनीकी और गैर-राजपत्रित पदों जैसे समूह बी और समूह सी पदों के लिए आयोजित सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए क्षेत्रवार परीक्षा केंद्र तालिका नीचे सूचीबद्ध हैं:
क्षेत्र | परीक्षा केंद्र |
---|---|
मध्य क्षेत्र (सीआर) | मध्य प्रदेश उप-क्षेत्र (एमपीआर) आगरा (3001), प्रयागराज (3003), बरेली (3005), गोरखपुर (3007), कानपुर (3009), लखनऊ (3010), मेरठ (3011), वाराणसी (3013), भागलपुर ( 3201), मुजफ्फरपुर (3205), पटना (3206) |
पूर्वी क्षेत्र | गंगटोक (4001), रांची (4205), कोलकाता (4410), सिलीगुड़ी (4415), भुवनेश्वर (4604), कटक (4605), संबलपुर (4609), पोर्ट ब्लेयर (4802) |
कर्नाटक केरल क्षेत्र (केकेआर) | बेंगलुरु (9001), बेलगावी (9002), हुबली (9011), कालाबुरागी (गुलबर्गा) (9005), मंगलुरु (9008), मैसूर (9009), शिवमोग्गा (9010), उडुपी (9012), तिरुवनंतपुरम (9211), एर्नाकुलम ( 9213), कन्नूर (9202), कोल्लम (9210), कोट्टायम (9205), कोझीकोड (9206), त्रिशूर (9212) |
मध्य प्रदेश उप-क्षेत्र (एमपीआर) | भोपाल (6001), ग्वालियर (6005), इंदौर (6006), जबलपुर (6007), सतना (6014), सागर (6015), उज्जैन (6016), बिलासपुर (6202), रायपुर (6204), दुर्ग-भिलाई (6205) |
उत्तर पूर्वी क्षेत्र (एनईआर) | ईटानगर (5001), डिब्रूगढ़ (5102), गुवाहाटी (दिसपुर) (5105), जोरहाट (5107), सिलचर (5111), कोहिमा (5302), शिलांग (5401), इंफाल (5501), चुराचंदपुर (5502), उखरुल ( 5503), अगरतला (5601), आइजोल (5701) |
राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) द्वारा गैर-तकनीकी और अराजपत्रित पदों जैसे समूह बी और समूह सी पदों के लिए आयोजित सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए राज्यवार परीक्षा केंद्र नीचे तालिका में सूचीबद्ध हैं:
राज्य | परीक्षा केंद्र |
---|---|
अण्डमान और निकोबार | पोर्ट ब्लेयर |
आंध्र प्रदेश | अमलापुरम, अनंतपुर, भीमावरम, चल्लापल्ली, चिराला, चित्तूर, एलुरु, गूटी, गुडीवाडा, गुडूर, गुंटूर, कडपा, काकीनाडा, कांचिकचेरा, कवाली, कुरनूल, नंदयाल, नरसापुरम, नरसरावपेट, नेल्लोर, ओंगोल, राजमुंदरी, नरसरावपेट, नेल्लोर, ओंगोल, प्रोद्दातुर, राजमपेट, श्रीकाकुलम, सुरमपालेम, तडीपल्लीगुडेम, टेककली, तिरुपति, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम, विजया नगरम |
अरुणाचल प्रदेश | ईटानगर, नाहरलगुनी |
असम | डिब्रूगढ़, गुवाहाटी, जोरहाट, कोकराझार, सिलचर, तेजपुर |
बिहार | आरा, औरंगाबाद, भागलपुर, बिहारशरीफ, दरभंगा, गया, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, समस्तीपुर, सीवान |
उच्च माध्यमिक स्तर के लिए एनआरए सीईटी की कट ऑफ एनआरए सीईटी परिणामों के साथ प्रकाशित होने की उम्मीद है। एनआरए सीईटी अपने स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों के कट-ऑफ की घोषणा करेगा। आधिकारिक कट ऑफ जानने की प्रक्रिया नीचे बताई गई है।
चरण 1: राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें
चरण 2: आपको ‘एनआरए सीईटी फॉर हायर सेकेंडरी कट ऑफ’ का एक लिंक दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।
चरण 3: फिर उच्च माध्यमिक स्तर के लिए एनआरए सीईटी के लिए कटऑफ अंकों के साथ पीडीएफ डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
चरण 4: भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ को डाउनलोड करें।
एनआरए सीईटी उच्च माध्यमिक स्तर पर कट ऑफ हर साल बदलने की उम्मीद है। एनआरए सीईटी के कटऑफ अंक स्थिर न होना विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है और यह हर साल खुद बदलते रहते हैं। कटऑफ अंक को प्रभावित करने वाले कारक नीचे सूचीबद्ध हैं:
परीक्षा | वर्ग | कट ऑफ पर्सेंटाइल |
---|---|---|
सीईटी | सामान्य |
कट-ऑफ अंक जल्द ही अपडेट किए जाएंगे |
सीईटी | अन्य पिछड़ा वर्ग | |
सीईटी | अनुसूचित जाति | |
सीईटी | अनुसूचित जनजाति | |
सीईटी | अनारक्षित और दिव्यांग |
प्र1. एनआरए सीईटी 2021 परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
उ. एनआरए सीईटी 2021 परीक्षा सितंबर 2021 में आयोजित की जाने की संभावना है। संचालन निकाय अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जैसे ही तिथियों की घोषणा करेगा, वास्तविक परीक्षा तिथि यहां पर भी अपडेट कर दी जाएगी।.
प्र2. एनआरए सीईटी प्रवेश पत्र पर उल्लिखित विवरण क्या होगा?
उ. एनआरए सीईटी प्रवेश पत्र में उल्लिखित विवरण में परीक्षा की तारीख, परीक्षा का समय, परीक्षा स्थल, उम्मीदवार का व्यक्तिगत विवरण, पालन किए जाने वाले निर्देश सहित अन्य चीजें होंगी।
प्र3. एनआरए सीईटी 2021 की स्कोर वैधता क्या है?
उ. एनआरए सीईटी 2021 स्कोर तीन साल के लिए वैध है। इसमें शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने प्राप्त अंकों का उपयोग विभिन्न सरकारी निकायों में नौकरी पाने के लिए कर सकते हैं।
प्र4. एनआरए सीईटी आवेदन पत्र 2021 कब जारी होगा?
उ. एनआरए सीईटी आवेदन पत्र 2021 का आवेदन पत्र केवल आधिकारिक वेबसाइट पर सितंबर 2021 के महीने में जारी होने की संभावना है।
प्र5. क्या मैं एनआरए सीईटी आवेदन पत्र ऑफलाइन भर सकता हूं?
उ. नहीं, एनआरए सीईटी 2021 आवेदन पत्र केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से जारी किया जाएगा। फॉर्म ऑफलाइन उपलब्ध नहीं होगा।
प्र6. क्या मैं एनआरए सीईटी आवेदन पत्र को अंतिम रूप से जमा करने के बाद उसमें सुधार कर सकता हूं?
उ. नहीं, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम रूप से जमा करने के बाद एनआरए सीईटी आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार का सुधार नहीं कर सकते हैं। किसी भी गलती से बचने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन जमा करने से पहले सभी सूचनाओं की जांच करनी चाहिए।
प्र7. क्या एनआरए सीईटी 2021 में नेगेटिव मार्किंग होगी?
उ. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे और सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा। परीक्षा संचालन संस्था ने अभी तक परीक्षा पैटर्न जारी नहीं किया है। विवरण जल्द ही अपडेट किया जाएगा।
प्र8. एनआरए सीईटी 2021 में कितने खंड होंगे?
उ. एनआरए सीईटी में चार खंड होंगे – सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क ज्ञान, सामान्य जागरूकता और सामान्य ज्ञान, मात्रात्मक अभियोग्यता और भाषा प्रवीणता (इंग्लिश, हिंदी, आदि)।
प्र9. एनआरए सीईटी 2021 की अंग्रेजी भाषा में कौन से टॉपिक शामिल हैं?
उ. Basics of english language, vocabulary, grammar, sentence structure, spot the error, fill in the blanks, synonyms, antonyms, active/passive voice of verbs, conversion into direct/indirect narration, comprehension passage, spellings/detecting mis-spelt words, and more.,
प्र10. एनआरए सीईटी परीक्षा को पूरा करने की समय सीमा क्या होगी?
उ. यह अनुमान है कि एनआरए सीईटी 2021 परीक्षा को पूरा करने के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय दिया जाएगा। इसके लिए कोई अतिरिक्त समय आवंटित नहीं किया जाएगा।
प्र11. एनआरए सीईटी 2021 में किस प्रकार के प्रश्न होंगे?
उ. एनआरए सीईटी 2021 में वस्तुनिष्ठ प्रकार (एमसीक्यू) के प्रश्न होंगे जिसमें उम्मीदवारों को दिए गए चार में से एक सही विकल्प चुनना होगा।
प्र12. क्या एनआरए भी यूपीएससी परीक्षा आयोजित करेगा?
उ. नहीं, एनआरए यूपीएससी परीक्षा आयोजित नहीं करेगा। यह केवल एसएससी, आरआरबी और आईबीपीएस के लिए परीक्षा आयोजित करेगा।
प्र13. एनआरए सीईटी किन पदों या रिक्तियों के लिए परीक्षा आयोजित किया करेगा?
उ. एनआरए सीईटी एसएससी, आरआरबी और आईबीपीएस के तहत जारी रिक्तियों के लिए परीक्षा आयोजित करेगा। भविष्य में एनआरए द्वारा ली जाने वाली कुछ टियर- I परीक्षाओं में एसएससी सीजीएल, एसएससी सीएचएसएल, एसएससी जीडी, एसएससी सीपीओ, एसएससी एमटीएस, आरआरबी ग्रुप-डी, आरआरबी एनटीपीसी, आईबीपीएस पीओ और आईबीपीएस क्लर्क शामिल होंगे।
प्र14. एनआरए क्या है?
उ. एनआरए या राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी एक बहु-एजेंसी भर्ती निकाय है जिसे केंद्र सरकार की विभिन्न नौकरियों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए स्थापित किया जाएगा।
टियर-अनुसार शहर | X – टियर I | Y – टियर II | Z – टियर III | जॉब प्रोफाइल |
---|---|---|---|---|
ग्रेड पे | 1800 रुपये | 1800 रुपये | 1800 रुपये |
|
मूल वेतन | 18000 रुपये | 18000 रुपये | 18000 रुपये | |
एचआरए | 4320 रुपये | 2880 रुपये | 1440 रुपये | |
डीए | 0 | 0 | 0 | |
टीए | 1350 रुपये | 900 रुपये | 900 रुपये |
पद का नाम | SSC CPO वेतन (पोस्ट अुनसार) | नौकरी का विवरण |
---|---|---|
दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर (पुरुष / महिला) | 35400-112400/- रुपये | दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर कानून-व्यवस्था को सख्ती से बनाए रखने के लिए जिम्मेदार हैं। |
सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर | 35400-112400/- रुपये | सीआरपीएफ दंगों और नक्सलियों को नियंत्रित करने के लिए जिम्मेदार है। |
सीआईएसएफ में सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) | 29200-92300/- रुपये | विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों और विभिन्न महत्वपूर्ण अवसंरचनाओं को सुरक्षा प्रदान करना। सरकारी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और कुछ महत्वपूर्ण औद्योगिक इकाइयों की रक्षा करना। |
ग्रेड/पोस्ट | सकल वेतन (प्रति माह) (रुपये) | नौकरी का विवरण |
---|---|---|
SSC आशुलिपिक ग्रेड 'सी' | 50,682/- रुपये |
|
SSC एसएससी आशुलिपिक ग्रेड 'डी' | 37,515/- रुपये |
पद का नाम | प्रारंभिक वेतन | नौकरी का विवरण |
---|---|---|
कनिष्ठ लिपिक सह टाइपिस्ट | 19,900/- रुपये | कनिष्ठ लिपिक सह टाइपिस्ट वित्त एवं लेखा विभाग के अधीन होंगे। वे उच्च अधिकारियों की सहायता करेंगे और डेटा प्रविष्टि कार्यों में उनकी सहायता करेंगे। |
सहायक लिपिक सह टाइपिस्ट | 19,900/- रुपये | वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए। प्रशासन की गतिविधियों में सहायता करना। |
कनिष्ठ समय रक्षक | 19,900/- रुपये | वे ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के समय के रिकॉर्ड को बनाए रखने के लिए वरिष्ठ टाइमकीपर की सहायता करेंगे। |
ट्रेन लिपिक | 19,900/- रुपये | वे ट्रेनों में कोचों की संख्या पर नज़र रखते हैं। |
वाणिज्यिक सह टिकट लिपिक | 21,700/- रुपये | आरक्षित और अनारक्षित टिकट जारी करना। |
वेतन पट्टा | ग्रेड पे - एंट्री लेवल | नौकरी का विवरण |
---|---|---|
PB-1 | 21000/- रुपये |
|
23190/- रुपये | ||
25380/- रुपये | ||
29730/- रुपये | ||
34080/- रुपये |
हम जानते हैं कि राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) एक नव स्थापित राष्ट्रीय स्तर की बहु-एजेंसी निकाय है। यह टीयर- I या पेपर -1 के लिए एक सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) आयोजित करने या बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS), कर्मचारी चयन आयोग (SSC), भारतीय रेलवे द्वारा रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के लिए समूह बी और समूह सी और गैर-तकनीकी व अराजपत्रित पदों की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करता है। राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) द्वारा आयोजित सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को अगले स्तर की परीक्षा या टियर -2 या पेपर -2 या केंद्र सरकार के निकायों जैसे कि भारतीय रेलवे द्वारा रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) बैंकिंग कार्मिक चयन (IBPS), कर्मचारी चयन आयोग (SSC) और और रेलवे भर्ती सेल (RRC) द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा देने की अनुमति है।
राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) द्वारा स्क्रीन टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए निम्नलिखित परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं, जो नीचे सूचीबद्ध हैं:
कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
RRB रेलवे