• द्वारा लिखित Rajnish Goswami
  • अंतिम संशोधित दिनांक 08-08-2022

जेईई मेन एनालिसिस 2022 – शिफ्ट-वाइज विश्लेषण देखें

img-icon

जेईई मेन एनालिसिस 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा जेईई मेन 2022 सत्र 2 स्कोरकार्ड (JEE Main 2022 Session 2 Scorecard) कर दिया गया है। जेईई मेन 2022 सत्र 2 स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक हमने नीचे लेख में में प्रदान किया है। जेईई मेन सत्र 2 आंसर की (JEE Main Session 2 answer key) 3 अगस्त, 2022 को जारी की गई थी है। एनटीए ने सेशन 1 फाइनल जेईई मेन आंसर की 2022 (पेपर 1) ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in जारी कर दी है। अंतिम जेईई मेन उत्तर कुंजी को स्टूडेंट्स द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों की जाँच करने के बाद जारी किया जाता है।

जेईई मेन जुलाई सत्र परीक्षा की समाप्त के बाद एनटीए जेईई मेन पेपर विश्लेषण (NTA JEE Main paper analysis 2022) देश के विभिन्न कोचिंग संस्थानों द्वारा सॉल्युशन पेपर के साथ जारी किया जाएगा।। जेईई मेन 2022 विश्लेषण हिंदी (JEE Main Analysis In Hindi) में जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत पढ़ें।

जेईई मेन लेटेस्ट अपडेट


7 अगस्त: जेईई मेन जुलाई सेशन 2022 रिजल्ट जारी, डाउनलोड हेतु नीचे दिंए लिंक पर क्लिक करें ।
URL 1 : डाउनलोड स्कोरकार्ड जेईई(मेन) सेशन 2 पेपर 1
URL 2 : डाउनलोड स्कोरकार्ड जेईई (मेन) JEE(Main) सेशन 2 पेपर 1
3 अगस्त : जेईई मेन 2022 सेशन 2 के आंसर की जारी, डाउनलोड हेतु यहां क्लिक करें।
20 जुलाई : एनटीए ने जेईई मेन (जुलाई सत्र) सेशन 2 के लिए एग्जाम की संशोधित तिथि की घोषणा की।
– जेईई मेन (जुलाई सत्र) सेशन-2 की एग्जाम 25 जुलाई से आयोजित की जाएगी।
– जेईई मेन (जुलाई सत्र) सेशन-2 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 21 जुलाई के जारी किया जाएगा।

11 जुलाई : जेईई मेन 2022(जुलाई सत्र) सेशन 2 के लिए आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करे

11 जुलाई:  संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) – 2022 सत्र 1 (जून 2022) रिजल्ट जारी हो गया है। सेशन 1 जेईई मेन रिजल्ट 2022 डाउनलोड कर अपना स्कोर चेक करें।

10 जुलाई: 
जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम डेट (jee mains 2nd attempt date) 21 से 30 जुलाई, 2022 के बीच निर्धारित की गई है।

जेईई मेन पेपर एनालिसिस 2022 (Embibe द्वारा)

जेईई मेन 2022 सत्र 2 मेमोरी आधारित पेपर्स

जेईई मेन 2022 सत्र 2 के हल सहित मेमोरी आधारित पेपर्स के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

पेपर (शिफ्ट)पेपर एंड सॉल्यूशन PDF
25 जुलाई शिफ्ट 1जेईई मेन – सॉल्यूशन के साथ मेमोरी बेस्ड प्रश्नपत्र
25 जुलाई शिफ्ट 2जेईई मेन – सॉल्यूशन के साथ मेमोरी बेस्ड प्रश्नपत्र
26 जुलाई शिफ्ट 1जेईई मेन – सॉल्यूशन के साथ मेमोरी बेस्ड प्रश्नपत्र
26 जुलाई शिफ्ट 2जेईई मेन – सॉल्यूशन के साथ मेमोरी बेस्ड प्रश्नपत्र
27 जुलाई शिफ्ट 1जेईई मेन – सॉल्यूशन के साथ मेमोरी बेस्ड प्रश्नपत्र
27 जुलाई शिफ्ट 2जेईई मेन – सॉल्यूशन के साथ मेमोरी बेस्ड प्रश्नपत्र

जेईई मेन 2022 सत्र 1 मेमोरी आधारित पेपर्स

जेईई मेन 2022 सत्र 1 के हल सहित मेमोरी आधारित पेपर्स के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

पेपर (शिफ्ट)पेपर एंड सॉल्यूशन PDFसॉल्यूशन विडियो लिंक
24 जून शिफ्ट 1जेईई मेन – सॉल्यूशन के साथ मेमोरी बेस्ड प्रश्नपत्रअभी देखें!
24 जून शिफ्ट 2जेईई मेन – सॉल्यूशन के साथ मेमोरी बेस्ड प्रश्नपत्रजल्द ही जारी
25 जून शिफ्ट 1जेईई मेन – सॉल्यूशन के साथ मेमोरी बेस्ड प्रश्नपत्रजल्द ही जारी
25 जून शिफ्ट 2जेईई मेन – सॉल्यूशन के साथ मेमोरी बेस्ड प्रश्नपत्रजल्द ही जारी
26 जून शिफ्ट 1जेईई मेन – सॉल्यूशन के साथ मेमोरी बेस्ड प्रश्नपत्रजल्द ही जारी
26 जून शिफ्ट 2जेईई मेन – सॉल्यूशन के साथ मेमोरी बेस्ड प्रश्नपत्रजल्द ही जारी
27 जून शिफ्ट 1जेईई मेन – सॉल्यूशन के साथ मेमोरी बेस्ड प्रश्नपत्रजल्द ही जारी
27 जून शिफ्ट 2जेईई मेन – सॉल्यूशन के साथ मेमोरी बेस्ड प्रश्नपत्रजल्द ही जारी
28 जून शिफ्ट 1जेईई मेन – सॉल्यूशन के साथ मेमोरी बेस्ड प्रश्नपत्रजल्द ही जारी
28 जून शिफ्ट 2जेईई मेन – सॉल्यूशन के साथ मेमोरी बेस्ड प्रश्नपत्रजल्द ही जारी
29 जून शिफ्ट 1जेईई मेन – सॉल्यूशन के साथ मेमोरी बेस्ड प्रश्नपत्रजल्द ही जारी
29 जून शिफ्ट 2जेईई मेन – सॉल्यूशन के साथ मेमोरी बेस्ड प्रश्नपत्रजल्द ही जारी

जेईई मेन पेपर एनालिसिस सत्र-I जून, 2022 छात्रों और विषेशज्ञों की प्रतिक्रिया

प्रत्येक दिन की परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षा में शामिल छात्र Embibe के साथ अपनी प्रतिक्रिया शेयर करते हैं, जिसके आधार पर परीक्षा एक्सपर्ट के द्वारा डेली बेस पर आधिरत एक रिपोर्ट तैयारी जाती है। हमारे एक्सपर्ट छात्रों द्वारा प्राप्त प्रतिक्रिया का एनालिसिस करते हैं और परीक्षा की कठिनाई स्तर का पता लगाते हैं। हमने नीचे चरणबद्ध तरीके से पेपर डेली बेस पेपर एनालिसिस प्रदान की है।

जेईई मेन शिफ्ट-1 पेपर विश्लेषण (25 जून, 2022)

25 जून 2022 को पहली पाली की परीक्षा समाप्त होते ही छात्रों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। छात्रों से प्राप्त प्रतिक्रिया के अनुसार, पूछे गए प्रश्नों का कठिनाई स्तर मध्यम से कठिन स्तर का था। अधिकांश प्रश्न कक्षा 12 के सिलेबस से पूछे गए थे। सेक्शन वाइज विस्तृत विश्लेषण नीचे दिया गया है

  • फिजिक्स: फिजिक्स सेक्शन के ज्यादातर सवाल एनसीईआरटी के थे। रोटेशनल मैकेनिक्स, वर्क एनर्जी और ऑप्टिक्स से कई सवाल पूछे गए थे। ज्यादातर संख्यात्मक प्रश्न और सैद्धांतिक प्रश्न कम थे।
  • केमेस्ट्री: केमिस्ट्री के सेक्शन में ऑर्गेनिक केमिस्ट्री, बायोमोलेक्यूल्स केमिस्ट्री से कई सवाल पूछे गए। भौतिक रसायन और कार्बनिक की तुलना में अकार्बनिक का वेटेज अधिक था। ज्यादातर प्रश्न एनसीईआरटी के कक्षा 12 और कक्षा 11 पर आधारिकत था। छात्रों की माने तो यह सेक्शन बाकी सभी सेक्शन से आसान थे।
  • मैथ: मैथ सेक्शन बाकी दूसरे सेक्शन के कठिनाई का स्तर अधिक था । इस सेक्शन में ज्यदा समय लेना वाला और लंबा था। छात्रों की माने तो इस सेक्शन में ज्यादातर प्रश्न कक्षा 11 और कक्षा 12 के सिलेबस से थे।

जेईई मेन शिफ्ट-2 पेपर विश्लेषण (25 जून, 2022)

25 जून 2022 की शिफ्ट-2 की परीक्षा अभी चल रही है। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों से प्राप्त प्रतिक्रिया के बाद इस लेख को अपडेट किया जाएगा। नीचे दी गई तालिका को भी अपडेट किया जाएगा।

जेईई मेन शिफ्ट-2 पेपर विश्लेषण (24 जून, 2022)

छात्रों के अनुसार परीक्षा का कठिनाई स्तर मध्यम था। ज्यादातर सवाल एनसीईआर की किताबों से पूछे गए थे। कुछ सवाल ऐसे थे जिन्हें दोहराया गया था। सेक्शन वाइज विश्लेषण नीचे दिया गया है।

  • गणित: जेईई मेन 24 जून परीक्षा का कठिनाई स्तर मध्यम था। हालाँकि, कुछ प्रश्न ऐसे थे जिनके लिए अधिक गणना की आवश्यकता थी।
  • भौतिकी: इस खंड में कठिनाई का स्तर मध्यम था। अधिकांश प्रश्न संख्यात्मक थे। सैद्धान्तिक प्रश्नों की संख्या कम थी।
  • केमिस्ट्री: केमिस्ट्री सेक्शन का कठिनाई स्तर मध्यम था। इस खंड में अकार्बनिक रसायन विज्ञान से कम प्रश्न थे।

जेईई मेन शिफ्ट-1 पेपर विश्लेषण (24 जून, 2022)

24 जून 2022 पहली पाली की परीक्षा का कठिनाई स्तर मध्यम से कठीन के बीच था। इस शिफ्ट में पूछे गए सभी प्रश्न कक्षा 12 और कक्षा 11 के थे। गणित अन्य सेक्शन की तुलना में सबसे अधिक समय लेने वाला और अधिक कठिन था। जिन छात्रों ने Embibe के मॉक टेस्ट को हल किए थे । उसके लिए यह सेक्शन काफी आसान लगा। सेक्शन वाइज कठिनाई स्तर चरणबद्ध तरीके से नीचे दिया गया है।

  • मैथ: मैथ का सेक्शन छात्रों को सबसे कठिन लगा क्योकिं इस सेक्शन प्रश्नो को हल करने में छात्रों को अधिक मेहनत कर पड़ रहे थे। द्विपद प्रमेय,निर्देशांक ज्यामिति कैलकुलस में विभेदक समीकरण से प्रश्न पूछे गए थे।
  • फिजिक्स: ज्यादातर प्रश्न 12 वीं एवं 11 कक्षा के सिलेबस से होने के कारण यह सेक्शन छात्रों के लिए आसान रहा। अधिकतर छात्रो ने फिजिक्शन के सबसे आसान सेक्शन माना। छात्रों ने बताया कि ज्यादातर प्रश्न एनसीईआरटी के बुक्स से पूछे गए थे।
  • केमिस्ट्री: केमिस्ट्री सेक्शन को सबसे कठिन स्तर का सेक्शन माना जाता है। छात्रों ने बताया कि पर्यावरण रसायन विज्ञान, रोजमर्रा की जिंदगी में रसायन विज्ञान और पी-ब्लॉक तत्वों जैसे चैप्टर से प्रश्न पूछे गए थे। कुछ छात्रो नें भौतिक रसायन विज्ञान के कुछ प्रश्नों को कठिन एवं अकार्बनिक रसायन विज्ञान के प्रश्नों आसान माना।

जेईई मेन शिफ्ट-1 पेपर विश्लेषण (23 जून, 2022)

जेईई मेन प्रथम दिन की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। परीक्षा समाप्त होने के साथ, छात्रों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। छात्रों ने बताया कि परीक्षा का कठिनाई स्तर आसान से मध्यम था। कुछ छात्रों ने बताया कि गणित का पेपर कठिन था। फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स के ज्यादातर सवाल एनसीईआरटी से पूछे गए थे। जेईई मेन शिफ्ट वाइज और पेपर वाइज विश्लेषण बहुत जल्द जारी किया जाएगा।

जेईई मेन एनालिसिस 2022 – बी आर्क पेपर 

गणित: जेईई मेन बी.आर्क के पेपर में मध्यम से कठिन स्तर के प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा में बैठने वाले छात्रों का कहना है कि न्यूमेरिकल बेसिस कैलकुलेशन से संबंधित कुछ लंबे प्रश्न थे। 3डी ज्योमेट्री के चैप्टर से अधिक वेटेज के प्रश्न पूछे गए थे।

एप्टीट्यूड: एप्टीट्यूड में आसान से मध्यम स्तर के प्रश्न पूछे गए थे। इस खंड के अधिकांश प्रश्न 3-आयामी आंकड़ों से थे।

ड्राइंग: ड्राइंग सेक्शन में आसान स्तर के प्रश्न पूछे गए थे। इस होली पर्व की तस्वीर बनाने के लिए एक प्रश्न दिया गया था। बर्गर किंग के लोगो से सबंधित एक प्रश्न दिया गया था।

जेईई मेन 2022 – बी.प्लान पेपर विश्लेषण

जेईई मेन 2022 की परीक्षा 23 जून से 29 जून तक चलेगी। वहीं जेईई मेन रिजल्ट परीक्षा के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जेईई मेन 2022 बी प्लान पेपर विश्लेषण नीचे चरणबद्ध तरीके से दिया गया है।

मैथ्स: जेईई मेन बी प्लान में कैलकुलस से कुछ सवाल पूछे गए थे। इसके अलावा वेक्टर, 3जी ज्योमेट्री से अधिक वेटेज प्रश्न पूछे गए।

एप्टीट्यूड: एप्टीट्यूड में आसान से मध्यम स्तर के प्रश्न थे। इस खंड के अधिकांश प्रश्न 3डी से पूछे गए थे।

योजना: इस खंड में आसान स्तर के प्रश्न पूछे गए थे। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फाइनेंस कंपनी से अधिक प्रशन पूछे गए थे। 

जेईई मेन 2022 शिफ्ट – 2 पेपर विश्लेषण

जेईई मेन परीक्षा समाप्त होने के बाद, आधिकारिक वेबसाइट दो चरणों में जेईई मेन आंसर की जारी करेगी। जहां उम्मीदवार आंसर की को डाउनलोड कर सकते हैं। और अपने स्कोर का आकंलन कर सकते हैं। नीचे तालिक में दोनों शिफ्टों के Embibe के एक्सर्ट के द्वारा किए गए पेपर एनालिसिस का लिंक प्रदान किए हैं जहां से उम्मीदवार जेईई मेन पेपर के विस्तृत विश्लेषण को प्राप्त कर सकते हैं।

जेईई मेन पेपर एनालिसिससितंबर 2021

जेईई मेन 2022 के लिए जेईई मेन काउंसलिंग 2022 की प्रक्रिया एमएमसी द्वारा अंतिम परिणाम के बाद जारी की जाएगी। इस लेख में आगे जेईई मेन पिछले साल के विश्लेषण को शामिल किया है। पिछले वर्ष के जेईई मेन विश्लेषण प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत पढ़ें।  

जेईई मेन के पिछले वर्ष 2021 के चैथे सत्र की आयोजित परीक्षा का विश्लेषण नीचे चरणबद्ध तरीके दी गई है। पिछले साल आयोजित परीक्षा मे छात्रों से प्राप्त  प्रतिक्रिया के मुताबिक पिछले वर्ष के पेपर का कठिनाई स्तर मध्यम था  इसमें आसानी से 55 से अधिक अंक प्राप्त किए जा सकते थे। नीचे हमने विषय वाइज विश्लेषण दिए हैं। 

  • गणित: गणित के सेक्शन में मध्यम से कठिन स्तर के प्रश्न पूछेे गए थे। इसमें 3 डी, ज्यामिति, कॅल्क्युलुस , सेट्स , रिलेशन्स &फंक्शन्स , को-ऑर्डिनटस  & स्ट्रैट  लाइन्स 
  • जनरल  एप्टीटुड: जनलर एप्टीटुड में समान्य से मध्यम स्तर  के प्रश्न शामिल थे। मिरर इमेज, ऑड वन आउट, ऑर्थोग्राफिक प्रोजेक्शन औऱ हिडन फिगर्स आदि चैप्टर से पूछे गए थे। 
  • ड्राइंग : समान्य स्तर से मध्यम स्तर के प्रश्न पूछे गए थे। इस सेक्शन में स्वर्ण मंदिर में खड़े सरदार का चित्, एक पारंपरिक  बाजार का एक दृश्य, निगमज-छवि को डिकोड करना और सौंदर्य रचना बनना शामिल है।

जेईई मेन शिफ्ट 2  पेपर विश्लेषण (1 सितंबर, 2021 ) 

जेईई मेन 2021 सितंबर 1 औऱ शिफ्ट 2 का पेपर मध्यम स्तर था। प्रश्न मुख्य रुपर से एनसीईआरटी के सिलेबस से पूछे गए थे। इसमें 60+ अंक आसान से प्राप्त किए जा सकते थे। विषय वाइज एनालिसिस नीचे दिए गए है। 

  • गणित : गणित के सेक्शन में मध्यम और लंबा प्रश्न था। कैलकुलस, मैथमेटिकल रीजनिंग, बीजगणित, सांख्यिकी, वेक्टर- 3डी, द्विपद, क्रमपरिवर्तन और संयोजन, निर्देशांक ज्यामिति आदि से प्रश्न पूछे गए थे। कैलकुलस, बीजगणित और निर्देशांक ज्यामिति अधिक वेजेट वाले सेक्शन थे। 
  • भौतिकी : इस सेक्शन में आसान प्रश्न थे। इस सेक्शन में ग्रेविटेशन, मॉडर्न फिजिक्स, इलेक्ट्रोमैग्नेटिज्म, इलेक्ट्रोस्टैटिक्स, सेमीकंडक्टर्स, कम्युनिकेशन, मैकेनिक्स, एसी, ऑप्टिक्स, थर्मोडायनामिक्स से प्रश्न पूछे गए थे। इलेक्ट्रोस्टैटिक्स, इलेक्ट्रोमैग्नेटिज्म, मॉडर्न फिजिक्स और ऑप्टिक्स चैप्टर के अधिक वेटेज के प्रश्न पूछे गए थे। अधिकांश प्रश्न कक्षा 12 के सिलेबस के पूछे गए थे। 
  • रसायन विज्ञान : इस सेक्शन के प्रश्न एनसीआरटी पर आधारित था। यह खंड आसान और एनसीईआरटी आधारित था। कार्बनिक रसायन विज्ञान और अकार्बनिक रसायन विज्ञान में भौतिक रसायन विज्ञान की तुलना में अधिक भार था। पी-ब्लॉक एलिमेंट्स, एनवायरनमेंटल केमिस्ट्री, पॉलीमर, बायोमोलेक्यूल्स, केमिस्ट्री इन एवरीडे लाइफ आदि के बारे में प्रश्न पूछे गए थे। फिजिकल केमिस्ट्री के न्यूमेरिकल्स इंटीजर-बेस्ड वैल्यू वाले प्रश्नों अधिक थे।

जेईई मेन पेपर विश्लेषण (31 अगस्त, 2021)

जेईई मेन्स 2021 अगस्त 31 के पेपर कठिनाई स्तर मध्यम था। छात्रों को जेईई मेन 31 अगस्त की परीक्षा पिछले सत्रों की तुलना में आसान लगा। जेईई मेन्स 2021 शिफ्ट 1 और शिफ्ट 2 विषयवार विश्लेषण नीचे दिया गया है।

  • गणित: गणित सेक्शन का कठिनाई स्तर मध्यम था। कोऑर्डिनेट्स, स्टैटिस्टिक्स, प्रोबेबिलिटी, इंटीग्रल कैलकुलस, वेक्टर, 3डी, अलजेब्रा, कोऑर्डिनेट ज्योमेट्री आदि से प्रश्न पूछे गए थे।
  • भौतिकी: भैतिकी सेक्शन में आसान से मध्यम स्तर के प्रश्न पूछे गए थे। प्रश्न पत्र में ग्रेविटेशन, मॉडर्न फिजिक्स, करंट इलेक्ट्रिसिटी, किनेमेटिक्स, इलेक्ट्रोस्टैटिक्स, थर्मोडायनामिक्स, मैकेनिक्स आदि जैसे विषय शामिल थे।
  • रसायन विज्ञान: रसायन विज्ञान हमेशा के इस बार आसान था। बायोमोलेक्यूलस, पी-ब्लॉक, पॉलिमर, रोजमर्रा की जिंदगी में रसायन, जैविक रसायन, भौतिक रसायन आदि के बारे में प्रश्न पूछे गए।

जेईई मेन पेपर विश्लेषण (27 अगस्त, 2021)

जेईई मेन 2021 27 अगस्त का पेपर शिफ्ट1 की  परीक्षा समान्य मध्यम स्तर का था। प्रश्न मुख्य रूप से एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से पूछे गए थे। 

  • गणित : गणित सेक्शन में मध्यम से  कठिन और लंबा था। गणितीय रीजनिंग, बीजगणित, कैलकुलस, 3डी, परवलय, सम्मिश्र संख्या, कोऑर्डिनेट ज्योमेट्री आदि के बारे में प्रश्न पूछे गए थे। इंटीग्रल कैलकुलस, कोऑर्डिनेट ज्योमेट्री और डिफरेंशियल कैलकुलस का वेटेज अधिक था।
  • भौतिकी : भौतिकी के सेक्शन में मध्यम से  आसान प्रश्न पूछे गए थे। मैकेनिक्स, थर्मोडायनामिक्स, ग्रेविटेशन, मॉडर्न फिजिक्स, इलेक्ट्रोस्टैटिक्स, सेमीकंडक्टर्स, कम्युनिकेशन आदि जैसे विषयों पर प्रश्न पूछे गए थे, मैकेनिक्स और मॉडर्न फिजिक्स का वेटेज ज्यादा था। कुछ संख्यात्मक प्रश्न समय लेने वाले थे।
  • रसायन विज्ञान: रसायन विज्ञान का सेक्शन सबेस आसान सेक्शन था। इस सेक्शन में ऑर्गेनिक केमिस्ट्री का वेटेज इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री से ज्यादा प्रश्न थे। हाइड्रोकार्बन, पॉलिमर, बायोमोलेक्यूल्स, रोजमर्रा की जिंदगी में रसायन विज्ञान आदि के बारे में प्रश्न पूछे गए थे। भौतिक रसायन विज्ञान के भाग  समय लेने वाले थे।

जेईई मेन पेपर विश्लेषण (26 अगस्त, 2021) 

जेईई मेन्स 2021, 26 अगस्त का पेपर मध्यम स्तर का था। विषयवार विश्लेषण नीचे दिया गया है।

गणित: गणित खंड मध्यम और काफी लंबा था।

केमिस्ट्री: केमिस्ट्री सेक्शन आसान से मध्यम था। पेपर थ्योरी बेस्ड था और ज्यादातर सवाल एनसीईआरटी के थे। रसायन विज्ञान में, रोजमर्रा की जिंदगी में बायोमोलेक्यूलस, पॉलिमर और रसायन विज्ञान जैसे विषयों से प्रश्न पूछे गए थे।

फिजिक्स: फिजिक्स सेक्शन में कठिनाई का स्तर मध्यम था। ग्रेविटी, सेमीकंडक्टर्स, ऑप्टिक्स, मॉडर्न फिजिक्स, ईएम वेब आदि विषयों से प्रश्न पूछे गए थे।

जेईई मेन पेपर विश्लेषण (26 अगस्त, 2021)

जेईई मेन्स 2021 26 अगस्त का पेपर मध्यम कठिनाई स्तर का था। यह 20 जुलाई की पाली 1 की परीक्षा से थोड़ा आसान था।

गणित: गणित खंड मध्यम से कठिन और लंबा था। प्रोबेबिलिटी, मैथ्स रीजनिंग, स्टैटिस्टिक्स, डिफरेंशियल इक्वेशन, कैलकुलस, वेक्टर और 3 डी, मैट्रिसेस आदि के बारे में प्रश्न पूछे गए थे।

केमिस्ट्री: केमिस्ट्री सेक्शन आसान था; सैद्धान्तिक प्रश्न अधिक थे। पेपर एनसीईआरटी आधारित था। कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन विज्ञान विषयों में अधिक वेटेज था। एस-ब्लॉक और पी-ब्लॉक तत्वों, पॉलिमर, बायोमोलेक्यूल्स, रोजमर्रा की जिंदगी में रसायन विज्ञान, कार्बनिक रसायन विज्ञान, भौतिक रसायन विज्ञान आदि के बारे में प्रश्न पूछे गए थे।

फिजिक्स: फिजिक्स सेक्शन मध्यम कठिनाई स्तर का था, प्रश्न मैकेनिक्स, सेमीकंडक्टर, ऑप्टिक्स, कम्युनिकेशन सिस्टम, मॉडर्न फिजिक्स और किनेमेटिक्स से थे। खंड संख्यात्मक सूत्रों पर आधारित था।

जेईई मेन विश्लेषण (27 जुलाई, 2021 – शिफ्ट 2)

जेईई मेन्स का कठिनाई स्तर 27 जुलाई शिफ्ट 2 का पेपर मध्यम से कठिन था। जेईई मेन्स जुलाई 27 शिफ्ट 2 पेपर पिछले सत्रों की तुलना में कठिनाई स्तर में कमोबेश समान था। इस बार, समग्र पेपर एनसीईआरटी आधारित और संतुलित था।

  1. भौतिकी: यह खंड कठिनाई स्तर में मध्यम था। जेईई मेन्स 2021 27 जुलाई शिफ्ट 2 में फिजिक्स सेक्शन संतुलित था। सेमीकंडक्टर, केटीजी और थर्मोडायनामिक्स से प्रश्न पूछे गए थे।
  2. केमिस्ट्री: केमिस्ट्री सेक्शन का कठिनाई स्तर आसान था। प्रश्न एनसीईआरटी आधारित थे। कार्बनिक रसायन विज्ञान का एक महत्वपूर्ण भार था। भौतिक रसायन विज्ञान के प्रश्न पूर्णांक आधारित थे।
  3. गणित: यह खंड मध्यम से कठिन और लंबा था। गणना कठिन थी और कई प्रश्न समय लेने वाले थे। मैथमैटिकल रीजनिंग, कैलकुलस, स्टैटिस्टिक्स, कोऑर्डिनेट ज्योमेट्री और ट्रिगोनोमेट्री से प्रश्न पूछे गए थे।

जेईई मेन एनालिसिस (27 जुलाई, 2021 – शिफ्ट 1)

शिफ्ट 1 जेईई मेन्स 27 जुलाई के पेपर का कठिनाई स्तर मध्यम से कठिन था। जेईई मेन्स जुलाई 27 शिफ्ट 1 का पेपर पिछले सत्रों की तुलना में कठिनाई स्तर में कमोबेश समान था। इस बार, समग्र पेपर एनसीईआरटी आधारित और संतुलित था।

  1. भौतिकी: यह खंड कठिनाई स्तर में मध्यम था। जेईई मेन्स 2021 में 27 जुलाई की शिफ्ट 1 में फिजिक्स सेक्शन बैलेंस्ड था। सेमीकंडक्टर्स, किनेमेटिक्स और संचार के बारे में प्रश्न पूछे गए थे। खंड में संख्यात्मक प्रश्न सूत्र आधारित थे।
  2. केमिस्ट्री: केमिस्ट्री सेक्शन का कठिनाई स्तर आसान था। प्रश्न एनसीईआरटी आधारित थे। ऑर्गेनिक केमिस्ट्री को दिया गया वेटेज पिछले सत्रों की तुलना में कम था। रोजमर्रा की जिंदगी में पॉलिमर, बायोमोलेक्यूल्स और केमिस्ट्री के बारे में एक सवाल पूछा गया।
  3. गणित: यह खंड मध्यम से कठिन और लंबा था। गणना कठिन थी और कई प्रश्न समय लेने वाले थे। मैथमैटिकल रीजनिंग, स्टैटिस्टिक्स और कोऑर्डिनेट ज्योमेट्री से एक प्रश्न पूछा गया था

जेईई मेन विश्लेषण शिफ्ट 2 (25 जुलाई, 2021 )

  1. फिजिक्स सेक्शन का कठिनाई स्तर आसान था। पेपर में काइनेमेटिक्स से 5 प्रश्न, सेमीकंडक्टर्स से प्रश्न, संचार से 1 प्रश्न पूछे गए थे।
  2. केमिस्ट्री सेक्शन आसान था। अधिकांश प्रश्न एनसीईआरटी आधारित थे। फिजिकल केमिस्ट्री को ज्यादा वेटेज दिया गया। ऑर्गेनिक को समान वेटेज दिया गया और अकार्बनिक केमिस्ट्री को समान वेटेज दिया गया। फिजिकल केमिस्ट्री से न्यूमेरिकल प्रश्न पूछे गए थे।
  3. गणित अनुभाग आसान से मध्यम था। पेपर में वेक्टर 3डी से 2-3 सवाल, मैथमेटिकल रीजनिंग से 1 सवाल और स्टैटिस्टिक्स से 1 सवाल पूछे गए थे।

जेईई मेन विश्लेषण शिफ्ट 1 (25 जुलाई, 2021)

पहले जेईई मेन्स 25 जुलाई के पेपर का कठिनाई स्तर मध्यम था। जेईई मेन्स जुलाई 25 शिफ्ट 1 पेपर पिछले सत्रों की तुलना में कठिनाई स्तर में कमोबेश समान था। कुल मिलाकर, पेपर संतुलित था, जिसमें कक्षा 11 और 12 दोनों से प्रश्न पूछे गए थे। 

  1. भौतिकी खंड में कठिनाई का स्तर मध्यम था। प्रश्नों का वेटेज संतुलित था। जेईई मेन्स 2021 25 जुलाई शिफ्ट 1 फिजिक्स का पेपर कैलकुलेटिव था। पूर्णांक आधारित प्रश्न कठिन और समय लेने वाले थे। मैकेनिक्स, करंट इलेक्ट्रिसिटी, मॉडर्न फिजिक्स और थर्मोडायनामिक्स प्रमुख विषय थे।
  2. रसायन विज्ञान अनुभाग में कठिनाई का स्तर आसान था। ज्यादातर सवाल एनसीईआरटी से पूछे गए थे। इस बार ऑर्गेनिक, इनऑर्गेनिक और फिजिकल केमिस्ट्री को बराबर वेटेज दिया गया। पॉलिमर और बायोमोलेक्यूलस से भी प्रश्न पूछे गए थे।
  3. गणित मध्यम से कठिन और लंबा था। कई प्रश्नों की गणना में समय लगा।

जेईई मेन विश्लेषण पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जेईई मेन पेपर एनालिसिस से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले कुछ सवालों के जवाब नीचे पाएं।

प्रश्न 1: क्या विश्लेषण छात्र की प्रतिक्रिया पर आधारित है या एक्सपर्ट द्वारा तैयार किया गया है?
उत्तर: विश्लेषण में छात्रों के प्रतिक्रिया  के साथ-साथ एक्सपर्ट के प्रतिक्रिया भी मायने रखती है। इस एनालिसिस को छात्रों एवं एक्सपर्ट के द्वारा तैयार किया गया है। 
प्रश्न 2: मुझे जेईई मेन का सटीक विश्लेषण कहां मिल सकता है?
उत्तर: जईई मेन के सटीक विश्लेषण embibe पर उपलब्ध है जहां से परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र लाभ ले  सकते हैं। 
प्रश्न 3: मैं जेईई मेन पेपर का विश्लेषण कैसे कर सकता हूं?
उत्तर: उम्मीदवार ऊपर दिए गए लेख में Embibe द्वारा प्रदान किए गए पाली-वार और पेपर-वार विश्लेषण का उपयोग करके अपनी जेईई मेन परीक्षा का विश्लेषण कर सकते हैं। हम परीक्षा शुरू होने के बाद सभी दिनों के लिए जेईई मेन सत्र -1 का विस्तृत शिफ्ट-वार विश्लेषण जोड़ेंगे।
प्रश्न 4: एनटीए जेईई मेन सत्र 2 कब आयोजित करेगा?
उत्तर: एनटीए ने जेईई मेन सत्र 1 के कार्यक्रम में बदलाव किया है। अब, सत्र -1 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29 जून 2022 को आयोजित किया गया, जबकि सत्र-2 की एग्जाम 25 जुलाई 30 जुलाई 2022 के ।
प्रश्न 5: मुझे जेईई मेन मॉक टेस्ट मुफ्त में कहां मिल सकता है?
उत्तर: आप Embibe पर मुफ्त में जेईई मेन मॉक टेस्ट प्राप्त कर सकते हैं।

हमें उम्मीद है कि जेईई मेन विश्लेषण 2022 के इस लेख ने आपकी मदद की है। यदि आपका कोई प्रश्न हैं, तो बेझिझक हमसे नीचे कमेंट सेक्शन में साझा करें। हम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेंगे। जेईई मेन की नवीनतम जानकारी के लिए Embibe पर बने रहें!

Embibe पर 3D लर्निंग, बुक प्रैक्टिस, टेस्ट और डाउट रिज़ॉल्यूशन के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ हासिल करें