जेईई मेन बेस्ट बुक्स 2023 – पूरी सूची यहाँ देखें
June 8, 2022Embibe Is A Global Innovator
जेईई मेन्स रिजल्ट 2023(JEE Main result 2023): जेईई मेन रिजल्ट 2023 एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाता है। जेईई मेन जनवरी सत्र 2023 के लिए रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जेईई मेन 2023 अप्रैल सत्र की परीक्षा 6 अप्रैल 2023 से 12 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएगी। रिजल्ट देखने की डायरेक्ट लिंक और पूरी प्रक्रिया नीचे लेख में बताई गई है।
उम्मीदवार को जेईई मेन 2023 जनवरी सत्र की परिणाम की जांच करने के लिए उन्हें एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि एवं पासवर्ड (जो पंजीकरण के समय बनाए गए ) से लॉग इन करने होंग। इस लेख में रिजल्ट देखने की पूरी प्रक्रिया के साथ ही साथ जेईई मेन स्कोरकार्ड से पर्सेंटाइल की गणना की पूरी प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई है, इसलिए इस लेख को अंत पढ़ें।
जेईई मेन रिजल्ट 2023 जनवरी सत्र एक्टिवेट लिंक:-
एनटीए के द्वारा जेईई मेन रिजल्ट को जारी किए जाने के बाद नीचे दिए गए आधिकारिक लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक पर बताए गए प्रक्रिया का पालन कर परिणाम की जांच कर सकते हैं एवं स्कोरकार्ड को भी डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रवेश प्रक्रिया के पूर्ण होने तक परिणाम की कॉपी को सुरक्षित रखें।
एनटीए जेईई मेन रिजल्ट में कई महत्वपूर्ण विवरण दिए होते हैं, जिनकी जांच सभी उम्मीदवारों को आवश्यक रूप कर लेनी चाहिए। जेईई मेन 2023 स्कोरकार्ड पर वर्णित जानकारियों कुछ इस प्रकार होतें हैं।
नोट: उम्मीदवार जेईई मेन लॉगिन पोर्टल 2023 के माध्यम से स्कोरकार्ड प्राप्त कर सकते हैं। यह ईमेल, एसएमएस या डाक सेवाओं के माध्यम से नहीं भेजा जाता है।
एनटीए उन सभी उम्मीदवारों के लिए जेईई मेन 2023 परिणाम (JEE Main result 2023) जारी करेगा जो परीक्षा में उपस्थित हुए हैं। फाइनल रिजल्ट में नीचे उल्लिखित विवरण दिए होंगे:
यदि एनटीए जेईई मेन परिणाम 2023 में कोई विसंगति या गलती है, तो उम्मीदवार नीचे दिए गए नंबर पर अधिकारियों से संपर्क कर विसंगतियों की सुधार आवश्यक रूप से कर लेनी चाहिए।
पर्सेंटाइल स्कोर परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के सापेक्ष प्रदर्शन को दर्शाता है। आसान शब्दों में कहें तो पर्सेंटाइल दो उम्मीदवारोंं के बीच किए प्रदर्शन के मानक को बताता है । उम्मदवार को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि प्रतिशत एवं पर्सेंटाइल दोनों में अलग-अगल हैं। इसको साधारण भाषा में कहे तो पर्सेंटाइल स्कोर एक विशेष उम्मीदवार द्वारा प्राप्त कुल अंकों (jee main total marks) का प्रतिशत है, जो अन्य सभी उम्मीदवारों के प्रतिशत की तुलना में होता है यह प्रत्येक सत्र में प्राप्त स्कोर को पर्सेंटाइल स्कोर (0 से 100) में बदल दिया जाता है, जिसे जेईई मेन नॉर्मलाइजेशन के रूप में भी जाना जाता है। इस प्रकार, प्रत्येक सत्र का टॉपर इस पद्धति के अनुसार 100 पर्सेंटाइल हासिल करता है।
जेईई मेस रिजल्ट 2023 की गणना भौतिकी, रसायन अथवा गणित के लिए प्रकाशित एनटीए स्कोर और एक संयुक्त स्कोर के रूप में की जाती है। उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त किए गए स्कोर का उपयोग करके सामान्यीकरण स्कोर प्राप्त किया जाता है। जेईई मेन के लिए पर्सेंटाइल स्कोर निकाले के लिए निम्नलिखित पर्सेंटाइल फॉर्मूला का उपयोग किया जाता है:
एक उम्मीदवार का पर्सेंटाइल स्कोर = 100 x (उम्मीदवारों की संख्या जिन्होंने उम्मीदवार के बराबर या उससे कम स्कोर प्राप्त किया है) / (उस सत्र में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या)
विषय वार पर्सेटाइल स्कोर की गणना निम्न प्रकार की जाती है:
कुल पर्सेंटाइल (T1P) = 100 x (उम्मीदवारों की संख्या जिन्होंने T1 स्कोर के बराबर या उससे कम स्कोर प्राप्त किया है) / (उस सत्र में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या)
गणित पर्सेंटाइल (M1P) = 100 x (उम्मीदवारों की संख्या जिन्होंने गणित में T1 स्कोर के बराबर या उससे कम स्कोर प्राप्त किया है) / (उस सत्र में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या)
भौतिकी पर्सेंटाइल (P1P) = 100 x (उम्मीदवारों की संख्या जिन्होंने भौतिकी में T1 स्कोर के बराबर या उससे कम स्कोर प्राप्त किया है) / (उस सत्र में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या)
रसायन विज्ञान पर्सेंटाइल (C1P) = 100 x (उम्मीदवारों की संख्या जिन्होंने रसायन विज्ञना में T1 स्कोर के बराबर या उससे कम स्कोर प्राप्त किया है) / (उस सत्र में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या)
जब जेईई मेन प्रतिशत और पर्सेंटाइल की बात आती है, तो कई उम्मीदवार इसमें भ्रमित हो जाते हैं और उन्हें एक ही मानने लगते हैं जबकि परसेंट और परसेंटाइल में काफी अंतर है। जेईई मेन प्रतिशत का परिणाम पूर्ण अंकन से होता है, जबकि जेईई मेन पर्सेंटाइल की गणना रिलेटिव अंकन के माध्यम से की जाती है।
जेईई मेन प्रतिशत की गणना: प्रतिशत, 100 में से एक संख्या है।
फॉर्मूला: (100 * उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंक) / कुल अंक
जेईई मेन पर्सेंटाइल की गणना: पर्सेंटाइल स्कोर यह दर्शाता है कि जेईई मेन परीक्षा में कितने उम्मीदवारों ने उस उम्मीदवार से नीचे स्कोर किया है। पर्सेंटाइल स्कोर एक ऐसा मान है जिसके नीचे एक निश्चित प्रतिशत अवलोकन आता है।
NTA ने टाई-ब्रेकिंग नियम में दो बड़े बदलाव किए हैं। आयु मानदंड जिसे पहले समाप्त कर दिया गया था, उसे फिर से लागू किया गया है। साथ ही, जेईई मेन परीक्षा के लिए पहले आवेदन करने वाले उम्मीदवार को दूसरो की तुलना में वरीयता दी जाएगी। लेटेस्ट टाई-ब्रेकिंग नियम निम्न हैं:
एनटीए ने अभी तक जेईई मेन 2023 कटऑफ की घोषणा नहीं की है। जेईई कटऑफ दोनों सत्रों के रिजल्ट घोषित होने के बाद जारी की जाएँगी। जेईई मेन कटऑफ दो प्रकार की होती है, पहली प्रवेश कटऑफ और दूसरी क्वॉलिफाइंग कटऑफ। क्वॉलिफाइंग कटऑफ का प्रयोग जेईई एडवांस के लिए पात्र उम्मीदवारों के चयन के लिए किया जाता है।
श्रेणी | जेईई मेन कटऑफ 2021 | जेईई मेन कटऑफ 2020 |
---|---|---|
सामान्य रैंक सूची | 87.8992241 | 90.3765335 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) | 66.2214845 | 70.2435518 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी-एनसीएल) | 68.023447 | 72.8887969 |
अनुसूचित जाति (एससी) | 46.8825338 | 50.1760245 |
अनुसूचित जनजाति (एसटी) | 34.6728999 | 39.0696101 |
पीडब्ल्यूडी | 0.0096 | 0.0618524 |
हम जेईई मेन 2023 रिजल्ट से जुड़े कुछ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और उनके उत्तर शेयर कर रहे हैं, जो कुछ इस प्रकार हैं:
उत्तर: परीक्षा के बाद आप जेईई मेन रिजल्ट 2023 आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
उत्तर: एनटीए स्कोर आम तौर पर कई सत्रों के पेपरों में सामान्यीकृत स्कोर होता है और यह एक सत्र में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के सापेक्ष प्रदर्शन को दर्शाता है। प्रत्येक सत्र के परीक्षार्थियों द्वारा प्राप्त अंकों को 100 से 0 तक के पैमाने में बदल दिया जाता है। आपके जेईई मेन रिजल्ट 2023 में स्कोर एवं पर्सेंटाइल स्कोर दोनों दिए होते हैं।
उत्तर: आधिकारिक वेबसाइट पर, जेईई मेन 2023 रिजल्ट / परिणाम / स्कोरकार्ड पर क्लिक करें। लॉगिन पेज पर, एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड / जन्म तिथि दर्ज करें। आपका परिणाम आपके सामने प्रदर्शित हो जाएगा। इस लेख में हम रिजल्ट का सीधा लिंक भी प्रदान करेंगे।
उत्तर: एनटीए के अनुसार, जेईई मेन जनवरी 2020 (बी.ई / बी.टेक) के लिए 9,21,261 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 8,69,010 विद्यार्थी जनवरी 2020 में परीक्षा के लिए उपस्थित हुए।
उत्तर: नहीं, जेईई मेन 2023 परिणाम (jeemain nta nic in 2023 result) का पुनर्मूल्यांकन / पुन: जांच का कोई प्रावधान नहीं है। एनटीए इस संबंध में किसी भी पत्राचार के संबंध में नहीं है।
उत्तर: NTA द्वारा जारी जेईई मेन 2023 रिजल्ट के बाद जारी किए गए कटऑफ से अधिक या उसके बराबर अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी जेईई एडवांस परीक्षा के लिए योग्य होंगे। जेईई मेन 2023 के पेपर-1 से केवल शीर्ष 2,50,000 (सभी श्रेणियों सहित) जेईई एडवांस 2023 परीक्षा के लिए पात्र होंगे।
उत्तर: नहीं, एनटीए जेईई मेन 2023 रिजल्ट के बारे में किसी भी परीक्षार्थी को ईमेल नहीं करेगा। आपको अपने रिजल्ट की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
उम्मीद है जेईई मेन रिजल्ट से जुड़ा यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा होगा। जेईई मेन परीक्षा के बाद परिणाम जैसे ही जारी किए जाएंगे, हम उन्हें यहाँ अपडेट करेंगे। यदि जेईई मेन परीक्षा, रिजल्ट या तैयारी टिप्स से जुड़ा कोई प्रश्न आपके मन में है, तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि हम जल्द से जल्द आपके सवाल का जवाब दे सकें।
जेईई मेन रिजल्ट 2023 से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ और अपडेट के लिए Embibe के साथ बने रहें।