• द्वारा लिखित Mahesh Kumawat
  • अंतिम संशोधित दिनांक 13-03-2023

नीट एडमिट कार्ड 2023 – यहां जानें डाउनलोड करने के स्टेप्स

img-icon

नीट एडमिट कार्ड 2023 (NEET Admit Card 2023): नेशनल टेस्ट एजेंसी (एनटीए) द्वारा नीट 2023 एडमिट कार्ड एनटीए की आधिकारिक वेबसाटइ @neet.nta.nic.in पर अप्रैल 2023 के अंतिम सप्ताह में जारी किया जा सकता है। आधिकारिक सूचना के मुताबिक नीट 2023 परीक्षा 7 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। नीट हॉल टिकट 2023 केवल उन्ही उम्मीदवारों के लिए जारी किए जाएंगे, जो नीट 2023 परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवदेन करेंगे।

एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार नीट 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड (NEET admit card download) कर सकते हैं। एनटी द्वारा एडमिट कार्ड जारी किए जाने के बाद नीट एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड एक्टिवेट लिंक इस पेज पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। नीट 2023 हॉल टिकट में एग्जाम गाइडलाइंस के साथ अभ्यर्थी का नाम और व्यक्तिगत विवरण, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तारीख और समय, प्रश्न पत्र माध्यम आदि जैसी जानकारी उल्लेखित होंगे।

नीट एडमिट कार्ड (NEET Admit Card 2023) से संबंधित महत्वपूर्ण तारीखों व इवेंट्स जानने के लिए उम्मीदवार इस लेख को पूरा पढ़ सकते हैं।

नीट एडमिट कार्ड 2023: ओवरव्यू

नीट एडमिट कार्ड 2023 को नीट 2023 हॉल टिकट या फिर नीट प्रवेश पत्र 2023 भी कहा जाता है। यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जिसके बिना अभ्यर्थियों को नीट एग्जाम हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नही दी जाती है। नीट एग्जाम 2023 में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार को नीट एडमिट कार्ड 2023 पीडीए कॉपी यानि कि नीट एडमिट कार्ड का हार्ड काफी अपने साथ ले जाना अनिवार्य होगा। नीट एडमिट कार्ड की डिजिटल कॉपी मान्य नही होंगे। हम नीचे टेबल में आपके साथ एनटीए नीट एग्जाम से संबंंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां साक्षा कर रहे हैं, जिसकी जानकारी सभी उम्मीदवार को आवश्यक रूप से होनी चाहिए।

परीक्षा का नामराष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2023 (NEET 2023)
परीक्षा तिथि7 मई, 2023
नीट एडमिट कार्ड रिलीज डेटजल्द ही सूचित किया जाएगा
परीक्षा संचालन प्राधिकरणराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए)
परीक्षा का प्रकारराष्ट्रीय स्तर की परीक्षा
परीक्षा संचालन की आवृत्तिवर्ष में एक बार
परीक्षा का तरीकाऑफलाइन
परीक्षा अवधि3 घंटे 20 मिनट (200 मिनट)
अधिकतम अंक720
प्रश्नों की संख्या200
परीक्षा का सिलेबसकक्षा 11 और 12 से भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषय
आधिकारिक वेबसाइटneet.nta.nic.in

नीट एग्जाम की मुख्य जानकारी

भारत में आयोजित होने वाली सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के लिए लगभग 16 लाख से अधिक उम्मीदवार आवेदन करते हैं। नीट परीक्षा में उम्मीदवारों को 90,825 MBBS, 27,948 BDS, 52,720 आयुष, 603 BVSc, और AH सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा, जिसमें 249 JIPMER और 1,899 AIIMS सीटें शामिल हैं। अब नीट 2023 एग्जाम काफी नजदीक है, इसलिए विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अब नीट की तैयारी कैसे करें (neet ki taiyari kaise kare), महत्वपूर्ण चैप्टर कौन कौनसे हैं जैसे प्रश्नों पर ध्यान दिए बिना रिवीजन का ध्यान केन्द्रित रखें।

नीट प्रवेश पत्र 2023 कब जारी होगा?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा परीक्षा के कुछ दिनों पहले (NEET UG) एडमिट कार्ड 2023 लॉगिंन लिंक को एक्टिव कर किया जाएगा। एनटीए नीट यूजी प्रवेश पत्र 2023 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। नीट हॉल टिकट डाउनलोड (neet admit card 2023 download) केवल एनटीए की वेबसाइट से किया जा सकता है।

नीट एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें (How to Download NEET admit card)

NTA नीट 2023 एडमिट कार्ड (NEET admit card download ) केवल ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होगा। अभ्यर्थियों को नीट एडमिट कार्ड 2023 लिंक एवं नीट प्रवेश पत्र 2023 डाउनलोड करने का तरीका पता होना चाहिए। ध्यान रहे कि नीट हॉल टिकट केवल उन उम्मीदवारों के लिए जारी किया जिन्होंने नीट आवेदन पत्र सफलतापूर्वक भरा होगा। कुछ विद्यार्थी सोच रहे होंगे कि प्रवेश पत्र जारी होने के बाद हम एनटीए नीट एडमिट कार्ड 2023 लिंक से नीट प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें (Neet admit card kaise download kre)।

नीट एडमिट कार्ड डाइनलोड करने की पूरी प्रक्रिया इस प्रकार है:-

  • पहला चरण: नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • दूसरा चरण: वेबसाइट के होम पेज पर “Download Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  • तीसरा चरण: अब अपना नीट “एप्लीकेशन नंबर” डालें, “जन्म तिथि”, “पासवर्ड” और “सुरक्षा पिन” दर्ज करें। इसके बाद “सबमिट” पर क्लिक करें।
  • चौथा चरण: सबमिट का बटन दबाते ही आपका नीट 2023 एडमिट कार्ड (NEET 2023 Admit Card) प्रदर्शित हो जाएगा। आप इसको डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

हमें आशा है कि नीट एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के बारे में उपरोक्त जानकारी आपके लिए मददगार होगी

नीट परीक्षा प्रवेश पत्र 2023 में दिए गए विवरण

नीट 2023 एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण परीक्षा के दिन उम्मीदवार के आईडी प्रमाण के साथ मिलाया जाएगा। यदि वे मेल नहीं खाते हैं, तो उम्मीदवार को परीक्षा के लिए उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस प्रकार, त्रुटियों के लिए NEET एडमिट कार्ड 2023 की जांच करना महत्वपूर्ण है। नीट एडमिट कार्ड में क्या जानकारी दी गई होगी, इसका पूरा विवरण नीचे दिया गया है:

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. नीट 2023 रोल नंबर
  3. नीट पंजीकरण संख्या
  4. परीक्षा की तिथि और समय
  5. पिता का नाम
  6. माता का नाम
  7. जन्म की तारीख
  8. लिंग
  9. श्रेणी / उप-श्रेणी
  10. पता
  11. परीक्षा का माध्यम (भाषा)
  12. परीक्षा केंद्र का नंबर और पता
  13. हस्ताक्षर

अगर आपके नीट 2023 एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि या गलतियां हैं, तो आप नीचे दिए गए हेल्पडेस्क नंबर या ईमेल पर बात कर सकते हैं:

ईमेल: [email protected]
हेल्पडेस्क नंबर: 0120-6895200

नीट 2023 एडमिट कार्ड: रजिस्ट्रेशन नंबर भूलने पर क्या करें?

कई बार ऐसा देखने में आता है कि कुछ अभ्यर्थी अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या भूल जाते हैं और वे परेशान हो जाते हैं कि नीट एडमिट कार्ड 2023 रिलीज डेट जारी होने के बाद रिलीज डेट को वे अपना एडमिट कार्ड कैसे निकाले (Neet admit card kaise nikale)। इस करण हम इस सेक्शन में हम आपको रजिस्ट्रेशन संख्या को वापस लाने का तरीका बताएंगे। यदि आप आप अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या भूल गए हैं, तो आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करके इसका पता लगा सकते हैं।

  • पहला चरण: एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और “पंजीकरण संख्या भूल गए” पर क्लिक करें।
  • दूसरा चरण: निम्नलिखित विवरण दर्ज करें: नाम, माता का नाम, पिता का नाम, श्रेणी, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन।
  • तीसरा चरण: पंजीकरण संख्या स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी।
  • चौथा चरण: आप इस नंबर को कॉपी करें और इसे अपना नीट 2023 एडमिट कार्ड (neet ug 2023 admit card) डाउनलोड करने के लिए इस्तेमाल करें।

नीट परीक्षा प्रवेश पत्र: इंटरनेट कनेक्शन के अभाव में कैसे डाउनलोड करें नीट एडमिट कार्ड?

जिन उम्मीदवारों के पास इंटरनेट या प्रिंटर नहीं है, वे अपने निकटनम कॉमन सर्विसेज सेंटर (CSC) से नीट 2023 एडमिट कार्ड (NEET admit card 2023) डाउनलोड कर सकते हैं। ये सीएससी देश भर में फैले हुए हैं और प्रदान की गई सेवाओं के लिए मामूली शुल्क लेते हैं। भारत में 2.5 लाख से अधिक सीएससी हैं और हर साल, इनकी संख्या बढ़ रही है। निकटतम सीएससी का पता लगाने के लिए, आपको csc.gov.in पर जाना होगा।

सर्विस शुल्क
नीट का आवेदन फॉर्म भरना ₹25
शुल्क का ऑनलाइन भुगतान लेनदेन मूल्य का 0.5%
एडमिट कार्ड डाउनलोड करना ₹10
रंगीन प्रिंटआउट ₹5 (प्रति पृष्ठ)

नीट मॉक टेस्ट सीरीज़

Embibe में, हमने स्टूडेंट्स को बेहतर स्कोर के साथ NEET 2023 परीक्षा को क्रैक करने में मदद करने के लिए मॉक टेस्ट सीरीज़ प्रदान की है। नीचे दिए स्टेप्स के माध्यम से देने आप आसानी से मॉक टेस्ट दे सकते हैं।

  • स्टेप 1: Embibe की आधिकारिक वेबसाइट, यानी Embibe.com पर जाएं।
  • स्टेप 2: अपने मोबाइल नंबर / ईमेल के माध्यम से लॉगिन करें।
  • स्टेप 3: फिर Medical बटन पर क्लिक कर ‘Goal’ को “नीट” के रूप में चुनें।
  • स्टेप 4: ”Next’ पर क्लिक करें और अपनी पसंदीदा भाषा चुनें।
  • स्टेप 5 : एक बार हो जाने के बाद, टेस्ट देने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
टेस्ट संख्याटेस्ट लिंक
नीट 2023 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 1अभी प्रयास करें
नीट 2023 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 2अभी प्रयास करें
नीट 2023 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 3अभी प्रयास करें

नीट 2023 एडमिट कार्ड के अलावा परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाएं?

NEET 2023 Admit Card (नीट 2023 एडमिट कार्ड) के अलावा, विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में कुछ आवश्यक दस्तावेज ले जाना ज़रूरी है। ऐसे में उम्मीदवारों को इन डाक्यूमेंट्स के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इन दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है:

  1. NEET एडमिट कार्ड 2023
  2. पासपोर्ट के आकार का फोटो (आवेदन पत्र के साथ अपलोड किया गया)
  3. एक वैध फोटो आईडी प्रूफ (आधार कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / पैन कार्ड / पासपोर्ट / वोटर आईडी कार्ड)

कृपया ध्यान दें:

  • NTA आपके पंजीकृत ईमेल पते पर नीट 2023 एडमिट कार्ड की सॉफ्ट कॉपी भेजेगा।
  • माता-पिता / अभिभावक द्वारा हस्ताक्षरित एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है।
  • परीक्षा के दिन एक वैध फोटो आईडी प्रमाण ले जाना अनिवार्य है।
  • परीक्षा के दिन उम्मीदवार को पासपोर्ट के आकार का एक फोटो ले जाना होगा। इस तस्वीर को अटेंडेंस शीट पर चिपकाना होगा।

नीट 2023 एडमिट कार्ड COVID-19 एडवाइजरी

एनटीए ने NEET एडमिट कार्ड के साथ COVID-19 के लिए एक विशेष सलाह जारी की है। हमने इसका सारांश नीचे प्रदान किया है:

नीट परीक्षा प्रवेश पत्र प्री-एग्जाम एडवाइजरी

  • सबसे पहले सेल्फ-डिक्लेरेशन फॉर्म  भरें, अपनी फोटो को चिपकाएं और बाएं अंगूठे की प्रिंट लगाएं। पहले हस्ताक्षर न करें। निर्धारित स्थान पर माता-पिता के हस्ताक्षर प्राप्त करें।
  • निर्धारित समय पर परीक्षा की सूचना दें।
  • भीड़ से बचें और मास्क पहनें।

प्रवेश के समय एनटीए नीट एडमिट कार्ड 2023 की एडवाइजरी

  • एक दूसरे से कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखें।
  • परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले साबुन या सैनिटाइजर का उपयोग करके हाथ धोएं।
  • परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले अपना मास्क हटाएं और अधिकारियों द्वारा प्रदान किए गए 3 प्लाई मास्क का उपयोग करें।
  • थर्मल स्क्रीनिंग के लिए अनुमति दें और कर्मचारियों से कमरा नंबर लें।
  • किसी भी तरह की प्रतिबंधित वस्तुओं को परीक्षा केंद्र में न लाएं।

नीट परीक्षा के समापन के दिशा-निर्देश

  • एक बार नीट परीक्षा समाप्त होने के बाद, उम्मीदवारों को एक समय में एक क्रमबद्ध तरीके से बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी।
  • परीक्षा हॉल से बाहर निकलने से पहले उन्हें अपने नीट एडमिट कार्ड को स्वयं घोषणा (भरा हुआ) के साथ परिचालक को सौंपना चाहिए, जिसमें उनकी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।
  • उन्हें अपनी नीट ओएमआर शीट (दोनों ओरिजिनल और ऑफिस कॉपी) को भी परिवादी को सौंपना होगा। उन्हें अपने टेस्ट बुकलेट को घर ले जाने की अनुमति होगी।

नीट एडमिट कार्ड 2023: महत्वपूर्ण निर्देश

NEET एडमिट कार्ड 2023 पर कुछ महत्वपूर्ण नीट एग्जाम डे गाइडलाइन्स दी हुई होंगी, जिनका उम्मीदवारों को पता होना चाहिए। ऐसे में लेख के इस भाग में हम नीट एडमिट कार्ड से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्देश जिनका उम्मीदवारों को पालन करना चाहिए, उसकी जानकारी नीचे दी गई है, जो कुछ इस प्रकार हैं:

  • अपने एनईईटी प्रवेश पत्र 2023 (NEET admit card 2023) का प्रिंटआउट लेना सुनिश्चित करें और उस हार्डकॉपी को परीक्षा केंद्र में ले जाएं। यदि कोई उम्मीदवार अपना नीट हॉल टिकट (NEET hall ticket) ले जाने में विफल रहता है, तो उन्हें किसी भी परिस्थिति में परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • इसके अलावा, पहचान के उद्देश्य से अपने पासपोर्ट आकार के फोटो की एक कॉपी परीक्षा केंद्र में ले जाएं। ध्यान रहे यह फोटो बिल्कुल नीट आवेदन पत्र 2023 में जमा किए गए फोटो के जैसा ही होना चाहिए।
  • NEET हॉल टिकट केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से जारी किया जाएगा, और कोई भी उम्मीदवार इसे डाक द्वारा प्राप्त नहीं करेगा।

नीट 2023 ड्रेस कोड

उम्मीदवारों को यह पता होना चाहिए कि नीट एग्जाम ड्रेस कोड भी तय होता है। ऐसे में परीक्षा के दिन नीट 2023 ड्रेस कोड (NEET Dress Code) का पालन करना अनिवार्य होगा। ये नियम एनटीए की तरफ से जारी किए जाते हैं। इसलिए परीक्षार्थी को निम्नलिखित बातों का ध्यान देना अनिवार्य होगा।

नीट ड्रेस कोड पुरुष उम्मीदवार

  1. परीक्षा के दिन पुरुष उम्मीदवारों को पूरी आस्तीन की शर्ट / टी-शर्ट नहीं पहननी है। उन्हें आधी आस्तीन वाली शर्ट और टी-शर्ट पहनने की अनुमति है।
  2. पुरुष उम्मीदवारों को हल्के कपड़े पहनने होंगे, जिसका मतलब है कि ज़िप जेब, बड़े बटन या कढ़ाई नहीं होनी चाहिए।
  3. वे सिंपल पैंट या ट्राउजर पहन सकते हैं। पुरुष उम्मीदवारों के लिए कुर्ता पायजामा पहनने की अनुमति भी नहीं है।
  4. पुरुष उम्मीदवारों को जूते के साथ परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वे पतली यानी फ्लैट सैंडल या चप्पल पहनकर परीक्षा दे सकते हैं।

नीट ड्रेस कोड महिला उम्मीदवार

  1. महिला उम्मीदवारों को कढ़ाई, फूल, ब्रोच या बटन के साथ कपड़े नहीं पहनने हैं।
  2. परीक्षा के दिन उन्हें पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने की अनुमति नहीं है। महिला उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन आधे आस्तीन के कपड़े पहनने होंगे।
  3. महिला उम्मीदवारों को ऊँची एड़ी और मोटे तलवों से बचना होगा। उन्हें चप्पल या फ्लैट फुटवियर पहनने की अनुमति है। उन्हें लो हील फुटवियर पहनने की भी अनुमति है।
  4. महिला उम्मीदवारों को किसी भी गहने जैसे कि बालियां, नोज़ पिन, अंगूठी, हार, पायल, कंगन या लटकन नहीं पहनने हैं। मेटल डिटेक्टरों की जाँच के दौरान उन्हें परेशानी हो सकती है।

नीट 2023 एडमिट कार्ड: नीट परीक्षा केंद्र

इस वर्ष एनटीए ने 6000 परीक्षा केंद्र की योजना बनाई है ताकि सरकार के आदेशों का पालन सुनिश्चित कर सकें। नीचे हमने नीट से जुड़े परीक्षा केंद्रों के नाम दिए हैं। आप अपने नीट परीक्षा केंद्र के बारे में यहाँ जांच कर सकते हैं।

राज्य शहर का कोड और नाम
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 1101 – पोर्ट ब्लेयर
आंध्र प्रदेश 1201 – गुंटूर
1202 – कुरनूल
1203 – नेल्लोर
1204 – तिरुपति
1205 – विजयवाड़ा
1206 – विशाखापट्टनम
अरुणाचल प्रदेश 1301 – ईटानगर / नाहरलगुन
असम 1401 – डिब्रूगढ़
1402 – गुवाहाटी
1403 – सिलचर
1404 – तेजपुर
बिहार 1501 – गया
1502 – पटना
चंडीगढ़ 1601 – चंडीगढ़ / मोहाली / पंचकुला
छत्तीसगढ़ 1701 – भिलाई / दुर्ग / भिलाई नगर
1702 – बिलासपुर
1703 – रायपुर
दादरा और नगर हवेली 1801 – दादरा और नागर हवेली
दमन और दीव 1901 – दमन
दिल्ली 2001 – नई दिल्ली
गोवा 2101 – पणजी / मडगांव / मार्गो
गुजरात 2201 – अहमदाबाद
2202 – आनन्द
2203 – भावनगर
2204 – गांधीनगर
2205 – गोधरा
2206 – पाटन
2207 – राजकोट
2208 – सूरत
2209 – वडोदरा
2210 – वलसाड
हरियाणा 2301 – फरीदाबाद
2302 – गुरुग्राम
हिमाचल प्रदेश 2401 – हमीरपुर
2402 – शिमला
जम्मू और कश्मीर 2501 – जम्मू
2502 – श्रीनगर
झारखंड 2601 – बोकारो
2602 – जमशेदपुर
2603 – रांची
कर्नाटक 2701 – बेलगाम
2702 – बेंगालुरू
2703 – दावानगेरे
2704 – धारवाड़
2705 – गुलबर्गा / कालाबुर्गी
2706 – हुबली
2707 – मंगलुरु
2708 – मैसूरु
2709 – उडुपी
केरल 2801 – अलपुझा
2802 – अंगमाली
2803 – एर्नाकुलम
2804 – कन्नूर
2805 – कासरगोड
2806 – कोल्लम
2807 – कोट्टायम
2808 – कोज़िकोड / ब्लैककट
2809 – मलप्पुरम
2810 – पलक्कड़
2811 – तिरुवनंतपुरम
2812 – त्रिशूर
लद्दाख 4701 – लेह
लक्षद्वीप 2901 – कवरत्ती
मध्य प्रदेश 3001 – भोपाल
3002 – ग्वालियर
3003 – इंदौर
3004 – जबलपुर
3005 – उज्जैन
महाराष्ट्र 3101 – अहमदनगर
3102 – अकोला
3103 – अमरावती
3104 – औरंगाबाद
3105 – बीड
3106 – बुलढाना
3107 – जलगांव
3108 – कोल्हापुर
3109 – लातूर
3110 – मुंबई
3111 – नागपुर
3112 – नांदेड़
3113 – नासिक
3114 – नवी मुंबई
3115 – पुणे
3116 – सतारा
3117 – सोलापुर
3118 – ठाणे
मणिपुर 3201 – इंफाल
मेघालय 3301 – शिलांग
मिजोरम 3401 – आइजोल
नगालैंड 3501 – दीमापुर
3502 – कोहिमा
ओडिशा 3601 – अंगुल
3602 – बालासोर / बालेश्वर
3603 – बेरहामपुर
3604 – भुवनेश्वर
3605 – कटक
3606 – राउरकेला
3607 – संबलपुर
पुडुचेरी 3701 – पुडुचेरी
पंजाब 3801 – अमृतसर
3802 – बठिंडा
3803 – जालंधर
3804 – लुधियाना
3805 – पटियाला
राजस्थान 3901 – अजमेर
3902 – बीकानेर
3903 – जयपुर
3904 – जोधपुर
3905 – कोटा
3906 – उदयपुर
सिक्किम 4001 – गंगटोक
तमिलनाडु 4101 – चेन्नई
4102 – कोयंबत्तूर
4103 – कुड्डालोर
4104 – कांचीपुरम
4105 – करूर
4106 – मदुरै
4107 – नागरकोइल
4108 – नमक्कल
4109 – सलेम
4110 – तंजावुर
4111 – तिरुवल्लुर
4112 – तिरुचिरापल्ली
4113 – तिरुनेलवेली
4114 – वेल्लोर
तेलंगाना 4201 – हैदराबाद
4202 – करीमनगर
4203 – खम्मम
4204 – रंगारेड्डी
4205 – वारंगल
त्रिपुरा 4301 – अगरतला
उत्तर प्रदेश 4401 – आगरा
4402 – इलाहाबाद / प्रयागराज
4403 – बरेली
4404 – गाज़ियाबाद
4405 – गोरखपुर
4406 – झांसी
4407 – कानपुर
4408 – लखनऊ
4409 – मेरठ
4410 – नोएडा / ग्रेटर नोएडा
4411 – वाराणसी
उत्तराखंड 4501 – देहरादून
4502 – हल्द्वानी
4503 – रुड़की
पश्चिम बंगाल 4601 – उत्तर 24 परगना
4602 – आसनसोल
4603 – बर्धमान
4604 – दुर्गापुर
4605 – हुगली
4606 – हावड़ा
4607 – खड़गपुर
4608 – कोलकाता
4609 – सिलीगुड़ी

नीट परीक्षा 2023 एडमिट कार्ड से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उम्मीद है हमारे इस नीट एडमिट कार्ड के विशेष लेख में दी गई जानकारियां आपके लिए उपयोगी साबित होंगी। यहां हम नीट परीक्षा एडमिट कार्ड से जुड़े कुछ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल और जवाब भी शेयर कर रहे हैं। इसलिए लेख का यह भाग ध्यान से पढ़ें, हो सकता है इनमें से कोई सवाल आपके मन में भी हो। नीट एडमिट कार्ड से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल कुछ इस प्रकार हैं:

प्रश्न : नीट परीक्षा 2023 कब आयोजित की जाएगी?

उ : नीट 2023 की परीक्षा तारीख से संबंधित कोई आधिकारिक सूचना अभी नहीं आई है। सूचना आते ही हम इस लेख में अपडेट करेंगे।

प्रश्न : हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए किसकी आवश्यकता होगी?

उ : नीट 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने पंजीकृत खाते में लॉगिन करना होगा। इसके लिए, उसे पंजीकरण के समय बनाए गए यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।


प्रश्न : क्या NTA मुझे मेरा एडमिट कार्ड डाक के माध्यम से भेजेगा?

: नहीं, NTA किसी भी उम्मीदवार को पोस्ट द्वारा एडमिट कार्ड नहीं भेजेगा। आपको उसे केवल एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा।
– हेल्पलाइन नंबर: 0120-6895200
– ईमेल आईडी: [email protected]

प्रश्न : नीट हॉल टिकट पर मेरा नाम गलत लिखा गया है। मुझे क्या करना चाहिए?

: आपको तुरंत एनटीए से संपर्क करना चाहिए और इसे ठीक करवाना चाहिए। यदि आपके एडमिट कार्ड पर छपी डिटेल्स उन आधिकारिक आईडी प्रमाणों से मेल नहीं खाती हैं, जिन्हें आप परीक्षा के दिन ले जाते हैं, तो आपको इसके लिए उपस्थित नहीं होने दिया जाएगा। आप परीक्षा अधिकारियों को संपर्क करके इन्हें सही करवा सकते हैं।

प्रश्न : एडमिट कार्ड कब मिलेगा 2023?

उ : एनटीए ने नीट 2023 एडमिट कार्ड जारी नहीं किया है। जारी होते ही आप अपना नीट हॉल टिकट इस पर दिए लिंक से से या आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रश्न : अगर मेरा नीट 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा होगा है तो मुझे किससे संपर्क करना चाहिए?

उ : आपके द्वारा दर्ज किए गए लॉगिन क्रेडेंशियल्स की जांच करें। आपके पंजीकृत खाते का पासवर्ड संवेदनशील है, इस प्रकार, पासवर्ड सावधानी से दर्ज करें। यदि आप अभी भी नीट 2023 एडमिट कार्ड को डाउनलोड नहीं कर सकते हैं, तो आप एनटीए (NTA) के हेल्पलाइन नंबर 8076535482 या 7703859909 पर पूछताछ कर सकते हैं।

प्रश्न : नीट एडमिट कार्ड कब आएगा (NEET Admit card kab aaega)?

उ : नीट एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द ही जारी होगा। NEET ka admit card kab milega इसकी पूरी जानकारी इसे पेज से लेते रहें।

प्रश्न 8: नीट में कितने चांस मिलते है?

उत्तर: नीट एग्जाम में प्रयासों की संख्या पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं है। कोई कैंडिडेट कितनी भी बार नीट यूजी एग्जाम दे सकता है, बशर्ते उसने अन्य नीट पात्रता मानदंडों को पूरा किया हो।

हमें उम्मीद है कि NEET-UG 2023 एडमिट कार्ड की इस जानकारी ने आपकी मदद की है। यदि आपके कोई प्रश्न हैं तो आप हमसे पूछ सकते हैं और हम आपको उत्तर देंगे। किसी भी प्रश्न और टिप्पणी के लिए नीचे दिए गए टिप्पणी अनुभाग का उपयोग करें।UG-NEET 2023 की ताजा खबरों और अपडेट के लिए Embibe के साथ बने रहें ।

स्व-मूल्यांकन का बेहतरीन उपाय - प्रतिदिन करें AI-पावर्ड पर्सनलाइज्ड नीट टेस्ट का अभ्यास