नीट एडमिट कार्ड 2023 – यहां जानें डाउनलोड करने के स्टेप्स
June 23, 2022Embibe Is A Global Innovator
नीट 2023 प्रिपरेशन टिप्स (NEET Preparation Tips 2023) : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित नीट 2022 एग्जाम में मात्र 53.3 फीसदी छात्रों को ही सफलता हाथ लगी। ये आंकड़े यह बताने के लिए काफी हैं कि इस परीक्षा का कठिनाई स्तर क्या है। इस परीक्षा को पास करने के लिए कितनी मेहनत करने की आवश्यकता होती है। दरअसल इस परीक्षा में सिर्फ कड़ी मेहतन से सफतला प्राप्त नही की जा सकती है, इस एग्जाम को क्रैक करने लिए एक स्मार्ट योजना के साथ ही साथ नीट यूजी प्रिपरेशन टिप्स 2023 (NEET UG 2023 preparation tips) की अवश्यता भी होती है।
यदि आप एक डॉक्टर बनने की चाहत रखतें हैं और नीट एग्जाम 2023(NEET 2023) में शामिल होने जा रहें तो आपको परीक्षा की तैयारी अभी से शुरु कर देनी चाहिए ताकि परीक्षा से पहले तैयारी पूरी हो जाए और रिवीजन के लिए समय बचे। हमने इस लेख में उपयोगी नीट प्रिपरेशन टिप्स (NEET preparation tips) के साथ नीट मॉक टेस्ट सीरीज प्रैक्टिस टेस्ट भी प्रदान किये हैं। जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को पूर पढ़े और इस पेज को बुकमार्क कर लें।
नीट प्रिपरेशन टिप्स तैयार करने से पहले, छात्रों को नीट सिलेबस 2023 (NEET Syllabus 2023) की तकनीकी समझ होना आवश्यक है। नीट पाठ्यक्रम की तकनीकी समझ के बिना एक बेहतर नीट अध्ययन योजना तैयार नहीं की जा सकती है। नीट की तैयारी की योजना बनाते समय, छात्रों को यह ध्यान रखना चाहिए कि आपकी तैयारी का स्तर अन्य छात्रों से अलग और बेहतर होना चाहिए। तभी आप नीट परीक्षा 2023 में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
नीट सिलेबस में 95 से अधिक चैप्टर्स और 14,000 से अधिक कॉन्सेप्ट्स हैं। इसलिए पूर्ण अध्ययन योजना बनाने से पहले, आपको पाठ्यक्रम की तकनीकी ज्ञान होना चाहिए। छात्रों के नीट सिलेबस को एग्जाम शुरु होने से कम से कम दो महीने पहले पूरा कवर कर लेना चाहिए। ताकि रिवीजन करने के लिए समय मिल सके। छात्रों के ना सिर्फ एनसीईआरटी बुक्स को पढ़ना चाहिए बल्कि अन्य बोर्ड के कक्षा 11 और कक्षा 12 सिलेबस को भी पढ़ना चाहिए। क्योंकि नीट सिलेबस को सभी राज्यों के सिलेबस की समीक्षा करने के बाद तैयार किया जाता है।
नीट सिलेबस 2023 को 4 सेक्शन में बांटा गया है, जो कुछ इस प्रकार हैं
एनसीईआरटी कक्षा 11 और 12 के पाठ्यक्रम में इन सभी चार विषयों को समान रूप से शामिल किया गया है। इसलिए, यदि आप प्रत्येक कॉन्सेप्ट को बेसिक से समझना चाहते हैं, तो आपको एनसीईआरटी बुक्स को पढ़ना चाहिए, खासकर यदि आप नीट परीक्षा की तैयारी (NEET exam preparation) कर रहे हैं।
नीचे दिए गए सिलेबस की जाँच करें।
फिजिक्स कक्षा 11 | केमिस्ट्री कक्षा 11 | बायोलॉजी कक्षा 11 |
---|---|---|
भौतिक जगत और मापन | रसायन विज्ञान की मूल अवधारणाएँ | जीव जगत में विविधता |
गतिकी | परमाणु की संरचना | पादप एवं प्राणियों में संरचनात्मक संगठन |
गति के नियम | तत्वों का वर्गीकरण एवं गुणों में आवर्तिता | कोशिका संरचना और कार्य |
कार्य, ऊर्जा और शक्ति | रासायनिक आबंधन और आण्विक संरचना |
पादप कार्यकीय |
कणों के निकाय और दृढ़ पिण्ड की गति | द्रव्य की अवस्थाएँ: गैसीय और द्रव | मानव शरीर विज्ञान |
गुरुत्वाकर्षण | ऊष्मागतिकी | – |
स्थूल पदार्थों के गुण | साम्यावस्था | – |
ऊष्मागतिकी | अपचयोपचय अभिक्रियाएँ | – |
आदर्श गैस का व्यवहार और अणुगति सिद्धांत | हाइड्रोजन | – |
दोलन और तरंगें | s-ब्लॉक तत्व | – |
– | कुल p-ब्लॉक तत्व | – |
– | कार्बनिक रसायन – कुछ आधारभूत सिद्धांत और तकनीकें | – |
– | हाइड्रोकार्बन | – |
– | पर्यावरणीय रसायन | – |
फिजिक्स कक्षा 12 | केमिस्ट्री कक्षा 12 | बायोलॉजी कक्षा 12 |
---|---|---|
स्थिर वैद्युतिकी | ठोस अवस्था | जनन |
विद्युत धारा | विलयन | आनुवंशिकी और विकास |
धारा के चुंबकीय प्रभाव और चुंबकत्व | वैद्युतरसायन | जीव विज्ञान और मानव कल्याण |
वैद्युतचुंबकीय प्रेरण और प्रत्यावर्ती धारा | रासायनिक बलगतिकी | जैव प्रौद्योगिकी और उसके अनुप्रयोग |
वैद्युतचुम्बकीय तरंगें | पृष्ठ रसायन | पारिस्थितिकी और पर्यावरण |
प्रकाशिकी | तत्वों के निष्कर्षण के सिद्धांत और प्रक्रम | – |
विकिरण तथा द्रव्य की द्वैत प्रकृति | p-ब्लॉक तत्व | – |
परमाणु और नाभिक | d और f-ब्लॉक तत्व | – |
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण | उपसहसंयोजन यौगिक | – |
– | हैलोऐल्केन तथा हैलोऐरीन | – |
– | ऐल्कोहॉल, फिनॉल एवं ईथर | – |
– | ऐल्डिहाइड, कीटोन एवं कार्बोक्सिलिक अम्ल | – |
– | नाइट्रोजन युक्त कार्बनिक यौगिक | – |
– | जैव अणु | – |
– | बहुलक | – |
– | दैनिक जीवन में रसायन | – |
Embibe में, हमने स्टूडेंट्स को बेहतर स्कोर के साथ NEET 2023 परीक्षा को क्रैक करने में मदद करने के लिए मॉक टेस्ट सीरीज़ प्रदान की है। नीचे दिए स्टेप्स के माध्यम से देने आप आसानी से मॉक टेस्ट दे सकते हैं।
स्टेप 1: Embibe की आधिकारिक वेबसाइट, यानी Embibe.com पर जाएं।
स्टेप 2: अपने मोबाइल नंबर / ईमेल के माध्यम से लॉगिन करें।
स्टेप 3: फिर Medical बटन पर क्लिक कर ‘Goal’ को “नीट” के रूप में चुनें।
स्टेप 4: ”Next’ पर क्लिक करें और अपनी पसंदीदा भाषा चुनें।
स्टेप5 : एक बार हो जाने के बाद, टेस्ट देने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
टेस्ट संख्या | टेस्ट लिंक |
---|---|
नीट 2023 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 1 | अभी प्रयास करें |
नीट 2023 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 2 | अभी प्रयास करें |
नीट 2023 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 3 | अभी प्रयास करें |
नीट 2023 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 4 | अभी प्रयास करें |
नीट 2023 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 5 | अभी प्रयास करें |
नीट 2023 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 6 | अभी प्रयास करें |
नीट 2023 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 7 | अभी प्रयास करें |
नीट 2023 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 8 | अभी प्रयास करें |
किसी भी एग्जाम की तैयारी में सबसे अहम् भूमिका बुक्स की होती है। बिना किताबों के तैयारी कर पाना मुमकिन नहीं है। ऐसे में नीट कि तैयारी के दौरान बेहतरीन किताबों (NEET Best Books) के बारे में जानना और उनसे तैयारी करना आवश्यक है। एनसीईआरटी बुक्स सबसे महत्वपूर्ण हैं, जिन्हें पूरी तरह से तैयार किया जाना चाहिए। इसके अलावा भी कुछ और रिफरेन्स किताब हैं जिसकी मदद से उम्मीदवार अपनी तैयारी को बेहतर कर सकते हैं।
नीट 2023 की सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों का चयन करते समय उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट्स को ध्यान में रखना चाहिए।
ऐसे में उम्मीदवार यहां नीट की किताबों की सूची देख सकते हैं। ये कुछ इस प्रकार हैं:
भौतिक विज्ञान
रसायन विज्ञान
जीवविज्ञान
किसी भी परीक्षा का सबसे महत्वपूर्ण स्टेप है टाइम टेबल तैयार करना। अगर उम्मीदवार एक सही टाइम टेबल बनाते हैं तो उनकी तैयारी सुगम हो जाएगी। अगर उम्मीदवार उचित टाइम टेबल नहीं बनाते हैं तो उनके पूरे पाठ्यक्रम को कवर करना मुश्किल हो सकता है। इसलिए, बेहतर है उम्मीदवार सबसे पहले समय सारिणी तैयार करने पर ध्यान दें। यहां हम नीट कि तैयारी के लिए टाइम टेबल तैयार करने के बारे में जानकारी दे रहे हैं:
नीट 2023 की तैयारी कैसे करें, यह जानने के लिए विद्यार्थियों को विशेषज्ञों द्वारा दिए गए इन महत्वपूर्ण नीट प्रिपरेशन टिप्स (NEET Preparation Tips) की जांच करनी चाहिए। सबसे पहले, आपको यह पता लगाना होगा कि किस विषय पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। हमेशा याद रखें हर सब्जेक्ट एक दूसरे से अलग और खास है, ऐसे में हर सब्जेक्ट की तैयारी की रणनीति भी अलग है। यहां हमने हर सब्जेक्ट के अनुसार अलग-अलग तैयारी टिप्स शेयर किये हैं। आइए इसे विस्तार से समझते हैं।
नीट बायोलॉजी की तैयारी करते समय, आपको कठिनाई के स्तर के बारे में पता होना चाहिए। तभी आप अपने अनुसार अपना समय दे सकते हैं। जीवविज्ञान पूरी तरह से थ्योरी के बारे में है और इसके लिए आपकी आलोचनात्मक सोच शक्ति की आवश्यकता नहीं है। आपको तथ्यों, आरेखों (diagram), वैज्ञानिक नामों, कॉन्सेप्ट्स और परिभाषाओं को याद रखने की आवश्यकता है। यदि आप आरेख के सभी उदाहरणों से अच्छी तरह वाकिफ हैं और उन्हें उसी के अनुसार आप तैयार करते हैं, तो आपकी तैयारी सही तरीके से हो रही है। ध्यान रखें कि नीट परीक्षा में इन आरेखों से कई प्रश्न पूछें जाते हैं। इसलिए, आपको इन सभी आरेखों को अच्छी तरह से याद रखना चाहिए।
रसायन विज्ञान एक ऐसा विषय है जिसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों ही शामिल हैं। नीट केमिस्ट्री को तीन भागों में बांटा गया है। ये कुछ इस प्रकार हैं:
टॉपर्स के अनुसार, NEET की तैयारी में भौतिकी सबसे कठिन विषयों में से एक है। प्रश्न, फ़ॉर्मूला और एप्लीकेशन पर आधारित होते हैं। इसलिए, आपको उन प्रश्नों को हल करने में काफी समय लगाना होगा। जो विद्यार्थी अच्छा स्कोर करना चाहते हैं, उन्हें अपने सभी एप्लिकेशन और फॉर्मूलों को अच्छी तरह से जानने की आवश्यकता है। अच्छा स्कोर करने का एक ही तरीका है कि पढ़ाई के दौरान ज्यादा से ज्यादा अभ्यास किया जाए।
आप अपने विषयों व टॉपिक्स को उनके कठिनाई स्तर के अनुसार विभाजित कर सकते हैं। इससे आपको यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि किस टॉपिक पर अधिक समय और ध्यान देने की आवश्यकता है। याद रखने वाली किसी चीज पर समय बर्बाद किए बिना उसी के अनुसार अपनी प्राथमिकताएं निर्धारित करें। इसके साथ ही अपने मजबूत और कमजोर क्षेत्रों का पता लगाएं और उनके अनुसार काम करें।
ध्यान रखें कि अगर आप केवल अपनी बुक्स पढ़ते हैं, तो यह लंबे समय के लिए आपकी मदद नहीं करेगा। विद्यार्थियों को अपने पढ़े गए टॉपिक्स का ट्रैक रखने की आवश्यकता है, यह टॉपर्स द्वारा नीट की तैयारी के लिए सबसे महत्वपूर्ण टिप्स में से एक है। यदि आप अभी भी सोच रहे हैं कि NEET की तैयारी कैसे करें, तो आपको इसका पालन करना चाहिए। अन्यथा, आप जल्द ही ट्रैक और प्रेरणा खो देंगे।
यदि किसी भी NEET विशेषज्ञ से बात करेंगे, तो वह निस्संदेह अपने NEET प्रिपरेशन टिप्स में NCERT बुक्स को शामिल करेगा। इन बुक्स में सभी महत्वपूर्ण टॉपिक्स, कॉन्सेप्ट्स और स्पष्टीकरण उपलब्ध हैं। आपको इन बुक्स में बेहतरीन उदाहरण भी मिलेंगे।
इसके साथ ही, ये बुक्स प्रत्येक टॉपिक को चरण दर चरण विस्तार से समझाती हैं। भाषा भी इतनी सरल है कि कोई भी इसे समझ सकता है। इसलिए, आप निश्चित रूप से इन पुस्तकों का उपयोग क्विक रिवीजन के लिए भी कर सकते हैं। एक बात का ध्यान रखें यदि आप एनसीईआरटी बुक्स का अच्छी तरह से अध्ययन करते हैं, तो आप बिना किसी परेशानी के नीट परीक्षा के प्रश्नों को आसानी से हल कर सकते हैं।
नीट परीक्षा की तैयारी करते समय इस बात का ध्यान रखें कि अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। नीट प्रीवियस ईयर पेपर 2023 (NEET Previous Year Papers 2023) आपको परीक्षा में पूछें जाने वाले प्रश्नों के प्रकार को समझने में मदद करेंगे। यदि आप बिना प्रैक्टिस के केवल अध्ययन करते हैं, तो आपको प्रश्नों को हल करने में बहुत अधिक समय लगेगा। नतीजतन, आपके नीट परीक्षा को पास करने की संभावना कम हो जाएगी। याद रखें कि यह गति और सटीकता का खेल है, और आप अधिक से अधिक प्रैक्टिस करके ही इस खेल को जीत सकते हैं।
इसलिए, प्रीवियस ईयर पेपर्स को हल करते रहें, इससे आपकी प्रैक्टिस तो होगी ही इसके साथ ही साथ आपको एग्जाम पैटर्न और प्रश्नों के स्तर के बारे में भी जानकारी मिलेगी। इतना ही नहीं, इससे आप असल परीक्षा के माहौल को भी बेहतर तरीके से समझ सकेंगे। आप जब भी प्रीवियस ईयर पेपर्स को हल करें, आप हल करते वक़्त यह समझें कि आप असलियत में एग्जाम हॉल में बैठकर परीक्षा दे रहे हैं। पेपर हल करने के बाद यह विश्लेषण करें कि आपको कौन सा सेक्शन कठिन लगा और कौन सा आसान। कौन से सेक्शन को हल करने में अधिक वक्त लगा और कौन से सेक्शन में कम। इससे आपको अपनी तैयारी के स्तर को पता करने में भी आसानी होगी। फिर इसी आधार पर आप आगे के रिवीजन प्लान में बदलाव करें।
यदि आप अपनी NEET की तैयारी को बेहतर करना चाहते हैं, तो आपको नियमित रूप से NEET मॉक टेस्ट हल करना चाहिए। यदि आप नियमित रूप से नीट मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस करते हैं, तो आप वास्तविक परीक्षा सेटिंग को आसानी से समझ सकते हैं। इसके अतिरिक्त, यदि आप फ्री मॉक टेस्ट खोज रहें हैं, तो आप हमेशा Embibe की मदद ले सकते हैं।
नीट अच्छे अंक हासिल करने और टॉप-टीयर कॉलेजों में प्रवेश के लिए, समय, कड़ी मेहनत और लगन की मांग करता है। इस खंड में उन बिन्दुओं का उल्लेख किया गया है जिन्हें आपको रिवीजन करते समय ध्यान में रखना चाहिए। NEET 2023 परीक्षा की कठिनाई मध्यम होगी, लेकिन हर साल बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण उम्मीदवारों को इस एग्जाम को लेकर तैयार रहना चाहिए। ऐसे में नीट में 90+ स्कोर करने से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण टिप्स जो आपको अवश्य जानना चाहिए, वे कुछ इस प्रकार हैं:
अब हम कुछ तैयारी टिप्स उस वक्त के लिए भी दे रहे हैं, जब एग्जाम में बस 10 दिन ही बचे हों। नीट की सारी तैयारी करने के बाद जब बस दस दिन ही बचे हो तो नीचे दिए गए टिप्स को अपनाते हुए आप 10 दिनों के भीतर तैयारी करें। ये टिप्स कुछ इस प्रकार हैं:
लेख के इस भाग में हम नीट एग्जाम प्रिपरेशन टिप्स से जुड़े कुछ अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न शेयर कर रहे हैं। NEET की तैयारी के बारे में अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न कुछ इस प्रकार हैं:
प्रश्न 1: नीट 2023 परीक्षा कब होगी?
उत्तर: नीट 2023 परीक्षा को लेकर नोटफिकेशन जारी नही की गई है।
प्रश्न 2: नीट परीक्षा कौन आयोजित करता है?
उत्तर: नीट 2022 की परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA), के द्वारा आयोजित की गई थी।
प्रश्न 3: क्या एनटीए ने नीट 203 के सिलेबस को कम किया है?
उत्तर: नहीं, NEET 2023 का सिलेबस पिछले साल जैसा ही है, इसे कम नहीं किया गया है।
प्रश्न 4: क्या नीट 2023 परीक्षा के लिए कोई ड्रेस कोड है?
उत्तर: हां, नीट 2023 एग्जाम में बैठने के लिए आपको नीट ड्रेस कोड का पालन करना होगा।
प्रश्न 5: नीट 2023 परीक्षा को पास करने के लिए कितने महीने तैयारी करनी होगी?
उत्तर: नीट परीक्षा की तैयारी के लिए कोई भी पर्याप्त समय नहीं है। इस परीक्षा में उम्मीदवारों को 15 से 16 लाख उम्मीदवारों के साथ कम्पीट करना होता है। इसलिए, इसकी जितनी तैयारी की जाए कम हैं। उम्मीदवारों का लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रहना चाहिए और NEET 2023 के लिए अच्छी तरह से अध्ययन करना चाहिए।
प्रश्न 6: क्या नीट 2023 में कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी?
उत्तर: 2023 की परीक्षा पेन और पेपर मोड में ऑफलाइन आयोजित की जाएगी।
प्रश्न 7: उम्मीदवारों को नीट मॉक टेस्ट मुफ्त में कहां मिल सकता है?
उत्तर: उम्मीदवार Embibe पर फ्री नीट मॉक टेस्ट प्राप्त कर सकते हैं और अपनी तैयारी को और बेहतर कर सकते हैं।
प्रश्न 8: नीट 2023 पात्रता मानदंड क्या है?
उत्तर: हाल के अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने उन सभी उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा को हटा दिया है जो यूजी नीट परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। हालांकि, नीट प्रवेश परीक्षा 2023 में बैठने के लिए उम्मीदवारों की कम से कम 17 वर्ष की आयु होनी चाहिए। यदि नीट पात्रता मानदंड 2023 पर कोई और बदलाव होता है, तो एनटीए आधिकारिक तौर पर इसके बारे में घोषणा करेगा और फिर इसे यहां अपडेट किया जाएगा।
प्रश्न 9: क्या दस दिनों में नीट की तैयारी की जा सकती है?
उत्तर: जैसे कि हमने पहले ही जानकारी दी है कि नीट की तैयारी के लिए जितना भी वक्त दें वो कम हैं क्योंकि यह कठिन परीक्षाओं में से एक है। हालांकि, पहले से अगर किसी ने नीट की अच्छी तैयारी कर ली है तो वे यहां बताए गए दस दिन के भीतर नीट की तैयारी टिप्स को फ़ॉलो करके भी नीट एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं। लेख में हमने नीट की तैयारी से जुड़ा डिटेल्स प्लान शेयर किया है।
हमें उम्मीद है कि यह विस्तृत लेख आपकी परीक्षा की तैयारी में आपकी मदद करेगा। यदि अब भी आपके मन में नीट 2023 या सामान्य रूप से परीक्षा की तैयारी के बारे में कोई प्रश्न हैं, तो अपने प्रश्न नीचे कमेंट बॉक्स के जरिये हमसे पूछ सकते हैं। हम आपकी पूरी मदद करने की कोशिश करेंगे और जल्द से जल्द आपके प्रश्नों के उत्तर देने की कोशिश करेंगे। Embibe सभी इच्छुक विद्यार्थियों को उनकी आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देता है।