नीट एडमिट कार्ड 2023 – यहां जानें डाउनलोड करने के स्टेप्स
June 23, 2022Embibe Is A Global Innovator
नीट एनालिसिस 2022 (NEET Exam Analysis): एनटीए द्वारा नीट यूजी परिणाम 2022 (NEET UG Result 2022) 7 सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर घोषित कर दिया गया। नीट रिजल्ट के साथ ही नीट 2022 कैटेगरी वाइज कटऑफ भी (NEET 2022 Category Wise Cutoff) जारी हुआ। स्टूडेंट्स अपने नतीजे, स्कोर व रैंक neet.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं। नीट 2022 रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक इस लेख में प्रदान किया गया है।
इससे पहले नीट प्रोविज़नल आंसर की 2022 (प्रोविज़नल आंसर की) जारी की गई थी। नीट पेपर 2021, 2020, 2019 का विश्लेषण इस लेख में दिया गया है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस साल किस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
नीट लेटेस्ट अपडेट • 7 सितंबर 2022 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट रिजल्ट 2022 जारी कर दिया है। अपना नीट यूजी स्कोरकार्ड अभी डाउनलोड करें। • 31 अगस्त 2022: एनटीए ने नीट आंसर 2022 जारी कर दी है। NEET 2022 उत्तर कुंजी को 2 सितंबर, 2022 तक चैलेंज किया जा सकता है। • 19 जुलाई 2022: Embibe द्वारा नीट 2022 हल सहित पेपर जारी कर दिया गया है। हल सहित नीट प्रश्न पत्र डाउनलोड लिंक पर क्लिक कर नीट 2022 प्रश्नों के समाधान चेक करें और नीट आंसर की देखें। • 17 जुलाई 2022: एनटीए नीट 2022 एग्जाम सम्पन्न हो गया है। प्रोविजनल नीट आंसर की जल्द ही जारी होगी। |
नीट 2022 परीक्षा विश्लेषण पर आने से पहले आइए परीक्षा का एक संक्षिप्त अवलोकन प्राप्त करते है:
नीट 2022 एग्जाम ओवरव्यू | |
---|---|
एग्जाम | राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) |
संचालन निकाय | राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) |
एग्जाम मोड | पेन एंड पेपर (ऑफलाइन मोड) |
अवधि | 200 मिनट (3 घंटे और 20 मिनट) |
प्रश्नों की संख्या | 200 प्रश्न (180 प्रश्नों के उत्तर देने हैं) |
प्रश्नों का प्रकार | बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) |
भाषा | 13 भाषाएँ – अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगु, उड़िया, कन्नड़, उर्दू, पंजाबी और मलयालम |
अंकन योजना | प्रत्येक सही उत्तर के लिए: +4 अंक प्रत्येक गलत उत्तर के लिए: -1 अंक अनुत्तरित प्रश्न के लिए: 0 अंक |
आधिकारिक वेबसाइट | neet.nta.nic.in |
नीट सब्जेक्ट-वाइज प्रीवियस ईयर पेपर्स के एनालिसिस की जानकारी प्राप्त करने से पहले एक बार पिछले साल के आवेदनों पर नज़र डालते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 1,72,996 सीटों के लिए नीट परीक्षा 2022 के लिए 18,72,393 छात्रों ने आवेदन पत्र भरा है। 10,64,606 लड़कियों ने, 8,07,711 लड़के एवं अन्य 12 ने नीट परीक्षा 2022 के लिए आवेदन किया है। यह आंकड़े पिछले साल के मुकाबले काफी अधिक है। नीचे प्रीवियस ईयर आवेदन के कुछ आंकड़े दिए गए है।
वर्ष | आवेदन की संख्या |
---|---|
2022 | 18,72,339 |
2021 | 16,14,772 |
2020 | 15,96,435 |
2019 | 15,19, 335 |
2018 | 13,23,375 |
कैटगरी | आवेदन की संख्या |
---|---|
सामान्य वर्ग | 5,68,382 |
एससी कैटगरी | 2,67,876 |
जनरल ईडब्लूएस | 1,29,515 |
एसटी कैटगरी | 1,13,607 |
दिव्यांग | 6,430 |
नीट एग्जाम 2022 में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों को प्रीवियस ईयर नीट पेपर्स (Previous Year NEET Papers) का विश्लेषण करना चाहिए। प्रीवियस ईयर पेपर्स एनालिसिस (Previous Year Paper Analysis) से उम्मीदवारों को परीक्षा में पूछें गए प्रश्नों के कठिनाई स्तर का पता चलता है। इस लेख में नीट प्रीवियस ईयर पेपर्स का विश्लेषण दिया गया है जो उम्मीदवारों के लिए प्रश्नों की प्रकृति को समझने में बहुत मददगार होगा। यहाँ हमने 2021, 2022, 2019 और 2018 के NEET पेपर्स का विश्लेषण प्रदान किया है।
नीट परीक्षा में तीन सेक्शन फिजिक्स, केमेस्ट्री और जीव विज्ञान से प्रश्न पूछें जाते हैं। नीट परीक्षा 2021 में ज्यादातर प्रश्न एनसीईआरटी बुक्स (NCERT Books) से पूछें गए थे। सब्जेक्ट वाइज़ कठिनाई स्तर के बारे में नीचे क्रमबद्ध रुप में बताया गया है।
सेक्शन | प्रश्नों का स्तर |
---|---|
जीव विज्ञान | आसान |
फिजिक्स | उच्च |
कमेस्ट्री | आसान से मध्यम |
ओवरऑल पेपर | मध्यम |
एलन कोटा के विशेषज्ञों द्वारा किए गए नीट एनालिसिस के अनुसार, नीट 2021 का पेपर आसान से मध्यम था। फिजिक्स और केमिस्ट्री आसान थे। नीट-यूजी परीक्षा का बायोलॉजी सेक्शन थोड़ा लॉग था।
रेजोनेंस के विषय विशेषज्ञों अनुसार तीनों विषयों में फिजिक्स का कठिनाई स्तर, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की तुलना में अधिक था। फिजिक्स में कुल 45 बहुविकल्पीय प्रश्नों में से 9 कठिन थे जबकि कमेस्ट्री में मात्र एक बहुविकल्पीय प्रश्न कठिन था। जीव विज्ञान सेक्शन की बात करें तो इसमें 90 बहुविकल्पीय प्रश्नों में से 17 कठिन प्रश्न थे।
परीक्षा आयोजित होने के बाद Embibe सहित शीर्ष कोचिंग संस्थान NEET 2021 की उत्तर कुंजी जारी की थी। नीट उत्तर कुंजी की मदद से स्टूडेंट्स परीक्षा में अपने संभावित स्कोर का पता लगा सकते हैं।
यहाँ कोचिंग संस्थानों की सूची दी गई है जो परीक्षा तिथि के कुछ दिनों के बाद NEET परीक्षा विश्लेषण भी जारी करते हैं। परीक्षा कठिनाई स्तर के बारे में बेहतर विचार प्राप्त करने के लिए दिए गए लिंक पर एक नज़र डालें। छात्र निम्न तालिका से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं:
कोचिंग संस्थानों द्वारा NEET उत्तर कुंजी |
---|
Aakash Institute |
Allen Kota |
Brilliant Study Centre |
Career Point |
Motion IIT JEE |
Plancess |
Affinity Classes |
Rao IIT Academy |
Resonance |
Triumph |
Sri Chaitanya |
Embibe में, हमने स्टूडेंट्स को बेहतर स्कोर के साथ NEET 2022 परीक्षा को क्रैक करने में मदद करने के लिए मॉक टेस्ट सीरीज़ प्रदान की है। नीचे दिए स्टेप्स के माध्यम से देने आप आसानी से मॉक टेस्ट दे सकते हैं।
स्टेप 1: Embibe की आधिकारिक वेबसाइट, यानी Embibe.com पर जाएं।
स्टेप 2: अपने मोबाइल नंबर / ईमेल के माध्यम से लॉगिन करें।
स्टेप 3: फिर Medical बटन पर क्लिक कर ‘Goal’ को “नीट” के रूप में चुनें।
स्टेप 4: ”Next’ पर क्लिक करें और अपनी पसंदीदा भाषा चुनें।
स्टेप5 : एक बार हो जाने के बाद, टेस्ट देने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
टेस्ट संख्या | टेस्ट लिंक |
---|---|
नीट 2022 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 1 | अभी प्रयास करें |
नीट 2022 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 2 | अभी प्रयास करें |
नीट 2022 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 3 | अभी प्रयास करें |
नीट 2022 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 4 | अभी प्रयास करें |
नीट 2022 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 5 | अभी प्रयास करें |
नीट 2022 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 6 | अभी प्रयास करें |
नीट 2022 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 7 | अभी प्रयास करें |
नीट 2022 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 8 | अभी प्रयास करें |
नीट 2020 परीक्षा के फिजिक्स, कमेस्ट्री और बायोलॉजी सेक्शन में ज्यादातर प्रश्न एनसीईआरटी बुक्स से पूछें गए थे। यहाँ नीट 2020 परीक्षा की मुख्य जानकारियां दी गई हैं:
सब्जेक्ट-वाइज NEET पेपर एनालिसिस 2020 नीचे दिया गया है:
नीचे NEET 2020 भौतिकी का विस्तृत विश्लेषण दिया गया है।
नीचे दी गई तालिका वर्ष 2020 में आयोजित नीट परीक्षा के फिजिक्स सेक्शन के कठिनाई स्तर को दर्शाती है, जो 17 जुलाई को होने वाली नीट परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए काफी मददगार होगी।
कठिनाई स्तर | प्रश्नों का प्रतिशत |
---|---|
आसान | 55% |
मध्यम | 36% |
कठिन | 9% |
नीट से जुड़ी अन्य अहम जानकारी के लिए नीचे हमने कुछ लिंक प्रदान करें:
यह भी पढ़ें-
नीट फिजिक्स में टॉपिक | नीट 2020 पेपर में वेटेज (प्रतिशत में) |
---|---|
यांत्रिकी (Mechanics) | 27% |
विद्युत धारा (Electricity) | 20% |
आधुनिक भौतिकी (Modern Physics) | 18% |
चुंबकत्व (Magnetism) | 13% |
ऊष्मा एवं ऊष्मागतिकी (Heat and Thermodynamics) | 11% |
प्रकाशिकी (Optics) | 9% |
तरंग (Waves) | 2% |
नीचे NEET 2020 केमिस्ट्री का विस्तृत विश्लेषण दिया गया है।
नीचे दी गई तालिका वर्ष 2020 में आयोजित नीट परीक्षा के केमिस्ट्री सेक्शन के कठिनाई स्तर को दर्शाती है, जो 17 जुलाई को होने वाली नीट परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए काफी मददगार होगी।
कठिनाई स्तर | प्रश्नों का प्रतिशत |
---|---|
आसान | 31% |
मध्यम | 49% |
कठीन | 20% |
नीट केमिस्ट्री में टॉपिक | नीट 2020 पेपर में वेटेज (प्रतिशत में) |
---|---|
अकार्बनिक रसायन विज्ञान – कक्षा 11 | 22% |
भौतिक रसायन विज्ञान – कक्षा 12 | 20% |
कार्बनिक रसायन विज्ञान – कक्षा 12 | 20% |
भौतिक रसायन विज्ञान – कक्षा 11 | 16% |
अकार्बनिक रसायन विज्ञान – कक्षा 12 | 13% |
कार्बनिक रसायन विज्ञान – कक्षा 11 | 9% |
नीट 2020 बायोलॉजी का विस्तृत विश्लेषण नीचे दिया गया है
नीचे नीट 2020 में प्राणिविज्ञान सेक्शन से पूछें गए प्रश्नों के कठिनाई स्तर के बारे में बताया गया है:
कठिनाई स्तर | प्रश्नों का प्रतिशत |
---|---|
आसान | 28% |
मध्यम | 42% |
कठिन | 30% |
नीचे दी गई तालिका NEET 2020 में प्राणिविज्ञान सेक्शन के टॉपिक्स और प्रश्नों के वेटेज पर केंद्रित है:
नीट प्राणिविज्ञान के टॉपिक | नीट 2020 पेपर में वेटेज |
---|---|
मानव शरीर विज्ञान | 26% |
पशुपालन और जैव प्रौद्योगिकी | 21% |
जैव अणु | 13% |
प्राणि जगत | 11% |
मानव जनन | 9% |
विकास | 8% |
मानव स्वास्थ्य तथा रोग | 8% |
प्राणियों में संरचनात्मक संगठन | 4% |
नीचे NEET 2020 परीक्षा में वनस्पति विज्ञान सेक्शन में पूछें गए प्रश्नों के कठिनाई स्तर के बारे में बताया गया है:
कठिनाई स्तर | प्रश्नों का प्रतिशत |
---|---|
आसान | 30% |
मध्यम | 26% |
कठिन | 44% |
नीचे दी गई तालिका NEET 2020 में वनस्पति विज्ञान सेक्शन के टॉपिक्स और प्रश्नों के वेटेज पर केंद्रित है:
नीट वनस्पति विज्ञान से टॉपिक | नीट 2020 पेपर में वेटेज |
---|---|
पादप कार्यकीय | 21% |
आनुवंशिकी | 16% |
पारिस्थितिकी | 16% |
कोशिका और कोशिका चक्र | 14% |
पादपों में संरचनात्मक संगठन | 12% |
पादपों की विविधता | 11% |
मानव कल्याण में जीवविज्ञान | 5% |
पादपों में प्रजनन | 5% |
Embibe के विशेषज्ञों ने 2020 के लिए एक सटीक कटऑफ की भविष्यवाणी की थी क्योंकि NTA द्वारा जारी किए गए आँकड़े पिछले वर्ष की तुलना में अधिक थे। यहाँ NEET 2020 की आधिकारिक कटऑफ दी गई है:
श्रेणी | कटऑफ पर्सेंटाइल | कटऑफ स्कोर |
---|---|---|
समान्य | 50वां पर्सेंटाइल | 720 – 147 |
OBC | 40वां पर्सेंटाइल | 146 – 113 |
SC | 40वां पर्सेंटाइल | 146 – 113 |
ST | 40वां पर्सेंटाइल | 146 – 113 |
UR & PH | 45वां पर्सेंटाइल | 146 – 129 |
OBC & PH | 40वां पर्सेंटाइल | 128 – 113 |
SC & PH | 40वां पर्सेंटाइल | 128 – 113 |
ST & PH | 40वां पर्सेंटाइल | 128 – 113 |
विद्यार्थियों के अनुसार नीट 2019 के पेपर में पिछले वर्षों के पैटर्न का पालन किया गया था। नीट 2019 में, बायोलॉजी तीनों सेक्शन में सबसे आसान थी, कठिनाई स्तर में रसायन विज्ञान मध्यम था और भौतिकी सभी सेक्शन में सबसे कठिन थी। Embibe विशेषज्ञों के अनुसार, NEET 2019 का पेपर प्रीवियस ईयर की तुलना में आसान था।
नीट पेपर 2018 एनालिसिस के अनुसार, नीट 2018 के पेपर का स्तर आसान-से-मध्यम माना गया था जिसमें एनसीईआरटी पर आधारित लगभग 150 प्रश्नों थे और लगभग 30 प्रश्न ट्रिकी और कई टॉपिक पर आधारित थे।
छात्रों के अनुसार बायोलॉजी सबसे आसान, कमेस्ट्री का स्तर मध्यम से आसान और फिजिक्स सभी सेक्शन में से कठीन था।
विषय | कक्षा 11 | कक्षा 12 | कुल | |||
---|---|---|---|---|---|---|
प्रश्नों की संख्या | अंक | प्रश्नों की संख्या | अंक | प्रश्नों की संख्या | अंक | |
बॉटनी | 29 | 116 | 20 | 80 | 49 | 196 |
जूलॉजी | 19 | 76 | 22 | 88 | 1 | 164 |
फिजिक्स | 19 | 76 | 26 | 104 | 45 | 180 |
कमेस्ट्री | 23 | 92 | 22 | 88 | 45 | 180 |
कुल | 90 | 360 | 90 | 360 | 180 | 720 |
कुछ उम्मीदवारों के पास NEET एग्जाम एनालिसिस के बारे में प्रश्न हो सकते हैं। इसलिए, हमने निम्नलिखित सेक्शन में कुछ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर दिए है:
प्रश्न 1: नीट 2022 एग्जाम कब आयोजित किया गया था?
उत्तर: नीट 2022 एग्जाम 17 जुलाई को आयोजित किया गया था।
प्रश्न 2: क्या यह एनालिसिस छात्र की प्रतिक्रिया पर आधारित है या कुछ विशेषज्ञों द्वारा लिखा गया है?
उत्तर: NEET एग्जाम एनालिसिस, Embibe के विशेषज्ञों द्वारा कवर किया जाता है। इसके अतिरिक्त, एग्जाम के बाद विद्यार्थियों की प्रतिक्रियाओं को ध्यान में रखा जाता है।
प्रश्न 3: मुझे नीट 2022 का सटीक एनालिसिस कहां मिल सकता है?
उत्तर: नीट 2022 एग्जाम होने के बाद आप Embibe पर एक सटीक नीट 2022 एनालिसिस प्राप्त कर सकते हैं, जहाँ हम विशेषज्ञों की राय के साथ-साथ विद्यार्थियों की प्रतिक्रियाओं के साथ-साथ परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के कठिनाई स्तर और सब्जेक्ट-वाइज वेटेज को कवर करेंगे।
प्रश्न 4: मैं फ्री में नीट मॉक टेस्ट का प्रयास कहां कर सकता हूं?
उत्तर: आप Embibe पर फ्री में NEET मॉक टेस्ट सीरीज़ सॉल्व कर सकते हैं।
प्रश्न 5: NEET 2022 एग्जाम एनालिसिस कब किया जाएगा?
उत्तर: एनटीए द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर नीट 2022 आयोजित करने के बाद, एग्जाम एनालिसिस Embibe प्लेटफार्म पर जारी किया जाएगा। साथ ही, हम कुछ निजी संस्थानों, जैसे आकाश, रेजोनेंस आदि द्वारा किए गए नीट पेपर एनालिसिस के लिंक भी जोड़ेंगे।
हमें उम्मीद है कि NEET एनालिसिस पर यह विस्तृत लेख आपकी मदद करेगा। यदि आपके पास NEET पेपर एनालिसिस के बारे में कोई प्रश्न हैं, तो नीचे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं, हम आपसे जल्द से जल्द संपर्क करेंगे।
NEET एनालिसिस से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ और अपडेट के लिए Embibe के साथ बने रहें।