नीट आंसर की 2022 (जारी) – @neet.nta.nic.in से डाउनलोड करें
June 23, 2022Embibe Is A Global Innovator
नीट एडमिट कार्ड 2023: नीट 2023 एडमिट कार्ड, परीक्षा सेंटर में एंट्री पास की भूमिका निभाता है क्योंकि बिना इसके आपको परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से रोक दिया जाएगा, जिससे उनकी उम्मीदवारी खारिज हो जाएगी। NEET 2023 हॉल टिकट में नीट एग्जाम गाइडलाइंस के साथ अभ्यर्थी का नाम और व्यक्तिगत विवरण, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तारीख और समय, प्रश्न पत्र माध्यम आदि जैसी जानकारी उल्लेखित होगी।
नीट एडमिट कार्ड (NEET Admit Card 2023) से संबंधित महत्वपूर्ण तारीखों व इवेंट्स जानने के लिए उम्मीदवार इस लेख को पूरा पढ़ सकते हैं।
NEET परीक्षा के एडमिट कार्ड से जुड़े सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए NEET 2023 के उम्मीदवारों को इस पेज पर विजिट करते रहना चाहिए। इस पेज के माध्यम से नीट एग्जाम अपडेट पता चलती रहेंगी। चुँकि नीट परीक्आषा काफी नजदीक है जिसके करना विद्यार्थियों के मन में प्रश्न जरूर आते हैं कि नीट एडमिट कार्ड रिलीज डेट क्या है, नीट एडमिट कार्ड कब जारी होगा (Neet admit card kab jari hoga) आदि। लेटेस्ट न्यूज़ का अनुसार नीट प्रवेश पत्र जल्दी ही जारी होगा तब तक आइए हम नीट 2023 एडमिट कार्ड से जुड़ी मुख्य तिथियों तथा परीक्षा पर एक नजर डालें:
परीक्षा का नाम | राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2023 (NEET 2023) |
परीक्षा तिथि | सूचित किया जाएगा |
नीट एडमिट कार्ड रिलीज डेट | सूचित किया जाएगा |
परीक्षा संचालन प्राधिकरण | राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) |
परीक्षा का प्रकार | राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा |
परीक्षा संचालन की आवृत्ति | वर्ष में एक बार |
परीक्षा का तरीका | ऑफलाइन |
परीक्षा अवधि | 3 घंटे 20 मिनट (200 मिनट) |
अधिकतम अंक | 720 |
प्रश्नों की संख्या | 200 |
परीक्षा का सिलेबस | कक्षा 11 और 12 से भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषय |
आधिकारिक वेबसाइट | neet.nta.nic.in |
भारत में आयोजित होने वाली सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के लिए लगभग 16 लाख से अधिक उम्मीदवार आवेदन करते हैं। नीट परीक्षा में उम्मीदवारों को 90,825 MBBS, 27,948 BDS, 52,720 आयुष, 603 BVSc, और AH सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा, जिसमें 249 JIPMER और 1,899 AIIMS सीटें शामिल हैं। अब नीट 2023 एग्जाम काफी नजदीक है, इसलिए विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अब नीट की तैयारी कैसे करें (neet ki taiyari kaise kare), महत्वपूर्ण चैप्टर कौन कौनसे हैं जैसे प्रश्नों पर ध्यान दिए बिना रिवीजन का ध्यान केन्द्रित रखें।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा परीक्षा के कुछ दिनों पहले (NEET UG) एडमिट कार्ड कर दिया जाएगा। नीट यूजी प्रवेश पत्र 2023 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से ही एनटीए की वेबसाइट से नीट हॉल टिकट डाउनलोड (neet admit card 2023 download) के लिए उपलब्ध होगा।
NTA नीट 2023 एडमिट कार्ड (NEET Admit Card 2023 ) केवल ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होगा। अभ्यर्थियों को नीट प्रवेश पत्र 2023 डाउनलोड करने का तरीका पता होना चाहिए। ध्यान रहे कि नीट हॉल टिकट केवल उन उम्मीदवारों के लिए जारी किया जिन्होंने नीट आवेदन पत्र सफलतापूर्वक भरा होगा। कुछ विद्यार्थी सोच रहे होंगे कि प्रवेश पत्र जारी होने के बाद हम नीट प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें (Neet admit card kaise download kre)। इसलिए, यहां हम नीट प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का चरण दर चरण प्रक्रिया बताया है, कृपया ध्यान दे देखें:
हमें आशा है कि नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बारे में उपरोक्त जानकारी आपके लिए मददगार होगी।
नीट 2023 एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण परीक्षा के दिन उम्मीदवार के आईडी प्रमाण के साथ मिलाया जाएगा। यदि वे मेल नहीं खाते हैं, तो उम्मीदवार को परीक्षा के लिए उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस प्रकार, त्रुटियों के लिए NEET एडमिट कार्ड 2023 की जांच करना महत्वपूर्ण है। नीट एडमिट कार्ड में क्या जानकारी दी गई होगी, इसका पूरा विवरण नीचे दिया गया है:
अगर आपके नीट 2023 एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि या गलतियां हैं, तो आप नीचे दिए गए हेल्पडेस्क नंबर या ईमेल पर बात कर सकते हैं:
ईमेल: [email protected]
हेल्पडेस्क नंबर: 0120-6895200
कई बार ऐसा देखने में आता है कि कुछ अभ्यर्थी अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या भूल जाते हैं और वे परेशान हो जाते हैं कि नीट एडमिट कार्ड 2023 रिलीज डेट जारी होने के बाद रिलीज डेट को वे अपना एडमिट कार्ड कैसे निकाले (Neet admit card kaise nikale)। इस करण हम इस सेक्शन में हम आपको रजिस्ट्रेशन संख्या को वापस लाने का तरीका बताएंगे। यदि आप आप अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या भूल गए हैं, तो आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करके इसका पता लगा सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों के पास इंटरनेट या प्रिंटर नहीं है, वे अपने निकटनम कॉमन सर्विसेज सेंटर (CSC) से नीट 2023 एडमिट कार्ड (NEET admit card 2023) डाउनलोड कर सकते हैं। ये सीएससी देश भर में फैले हुए हैं और प्रदान की गई सेवाओं के लिए मामूली शुल्क लेते हैं। भारत में 2.5 लाख से अधिक सीएससी हैं और हर साल, इनकी संख्या बढ़ रही है। निकटतम सीएससी का पता लगाने के लिए, आपको csc.gov.in पर जाना होगा।
सर्विस | शुल्क |
---|---|
नीट का आवेदन फॉर्म भरना | ₹25 |
शुल्क का ऑनलाइन भुगतान | लेनदेन मूल्य का 0.5% |
एडमिट कार्ड डाउनलोड करना | ₹10 |
रंगीन प्रिंटआउट | ₹5 (प्रति पृष्ठ) |
Embibe में, हमने स्टूडेंट्स को बेहतर स्कोर के साथ NEET 2023 परीक्षा को क्रैक करने में मदद करने के लिए मॉक टेस्ट सीरीज़ प्रदान की है। नीचे दिए स्टेप्स के माध्यम से देने आप आसानी से मॉक टेस्ट दे सकते हैं।
स्टेप 1: Embibe की आधिकारिक वेबसाइट, यानी Embibe.com पर जाएं।
स्टेप 2: अपने मोबाइल नंबर / ईमेल के माध्यम से लॉगिन करें।
स्टेप 3: फिर Medical बटन पर क्लिक कर ‘Goal’ को “नीट” के रूप में चुनें।
स्टेप 4: ”Next’ पर क्लिक करें और अपनी पसंदीदा भाषा चुनें।
स्टेप 5 : एक बार हो जाने के बाद, टेस्ट देने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
टेस्ट संख्या | टेस्ट लिंक |
---|---|
नीट 2023 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 1 | अभी प्रयास करें |
नीट 2023 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 2 | अभी प्रयास करें |
नीट 2023 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 3 | अभी प्रयास करें |
NEET 2023 Admit Card (नीट 2023 एडमिट कार्ड) के अलावा, विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में कुछ आवश्यक दस्तावेज ले जाना ज़रूरी है। ऐसे में उम्मीदवारों को इन डाक्यूमेंट्स के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इन दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है:
कृपया ध्यान दें:
एनटीए ने NEET एडमिट कार्ड के साथ COVID-19 के लिए एक विशेष सलाह जारी की है। हमने इसका सारांश नीचे प्रदान किया है:
NEET एडमिट कार्ड 2023 पर कुछ महत्वपूर्ण नीट एग्जाम डे गाइडलाइन्स दी हुई होंगी, जिनका उम्मीदवारों को पता होना चाहिए। ऐसे में लेख के इस भाग में हम नीट एडमिट कार्ड से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्देश जिनका उम्मीदवारों को पालन करना चाहिए, उसकी जानकारी नीचे दी गई है, जो कुछ इस प्रकार हैं:
उम्मीदवारों को यह पता होना चाहिए कि नीट एग्जाम ड्रेस कोड भी तय होता है। ऐसे में परीक्षा के दिन नीट 2023 ड्रेस कोड (NEET Dress Code) का पालन करना अनिवार्य होगा। ये नियम एनटीए की तरफ से जारी किए जाते हैं। इसलिए परीक्षार्थी को निम्नलिखित बातों का ध्यान देना अनिवार्य होगा।
इस वर्ष एनटीए ने 6000 परीक्षा केंद्र की योजना बनाई है ताकि सरकार के आदेशों का पालन सुनिश्चित कर सकें। नीचे हमने नीट से जुड़े परीक्षा केंद्रों के नाम दिए हैं। आप अपने नीट परीक्षा केंद्र के बारे में यहाँ जांच कर सकते हैं।
राज्य | शहर का कोड और नाम |
---|---|
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह | 1101 – पोर्ट ब्लेयर |
आंध्र प्रदेश | 1201 – गुंटूर 1202 – कुरनूल 1203 – नेल्लोर 1204 – तिरुपति 1205 – विजयवाड़ा 1206 – विशाखापट्टनम |
अरुणाचल प्रदेश | 1301 – ईटानगर / नाहरलगुन |
असम | 1401 – डिब्रूगढ़ 1402 – गुवाहाटी 1403 – सिलचर 1404 – तेजपुर |
बिहार | 1501 – गया 1502 – पटना |
चंडीगढ़ | 1601 – चंडीगढ़ / मोहाली / पंचकुला |
छत्तीसगढ़ | 1701 – भिलाई / दुर्ग / भिलाई नगर 1702 – बिलासपुर 1703 – रायपुर |
दादरा और नगर हवेली | 1801 – दादरा और नागर हवेली |
दमन और दीव | 1901 – दमन |
दिल्ली | 2001 – नई दिल्ली |
गोवा | 2101 – पणजी / मडगांव / मार्गो |
गुजरात | 2201 – अहमदाबाद 2202 – आनन्द 2203 – भावनगर 2204 – गांधीनगर 2205 – गोधरा 2206 – पाटन 2207 – राजकोट 2208 – सूरत 2209 – वडोदरा 2210 – वलसाड |
हरियाणा | 2301 – फरीदाबाद 2302 – गुरुग्राम |
हिमाचल प्रदेश | 2401 – हमीरपुर 2402 – शिमला |
जम्मू और कश्मीर | 2501 – जम्मू 2502 – श्रीनगर |
झारखंड | 2601 – बोकारो 2602 – जमशेदपुर 2603 – रांची |
कर्नाटक | 2701 – बेलगाम 2702 – बेंगालुरू 2703 – दावानगेरे 2704 – धारवाड़ 2705 – गुलबर्गा / कालाबुर्गी 2706 – हुबली 2707 – मंगलुरु 2708 – मैसूरु 2709 – उडुपी |
केरल | 2801 – अलपुझा 2802 – अंगमाली 2803 – एर्नाकुलम 2804 – कन्नूर 2805 – कासरगोड 2806 – कोल्लम 2807 – कोट्टायम 2808 – कोज़िकोड / ब्लैककट 2809 – मलप्पुरम 2810 – पलक्कड़ 2811 – तिरुवनंतपुरम 2812 – त्रिशूर |
लद्दाख | 4701 – लेह |
लक्षद्वीप | 2901 – कवरत्ती |
मध्य प्रदेश | 3001 – भोपाल 3002 – ग्वालियर 3003 – इंदौर 3004 – जबलपुर 3005 – उज्जैन |
महाराष्ट्र | 3101 – अहमदनगर 3102 – अकोला 3103 – अमरावती 3104 – औरंगाबाद 3105 – बीड 3106 – बुलढाना 3107 – जलगांव 3108 – कोल्हापुर 3109 – लातूर 3110 – मुंबई 3111 – नागपुर 3112 – नांदेड़ 3113 – नासिक 3114 – नवी मुंबई 3115 – पुणे 3116 – सतारा 3117 – सोलापुर 3118 – ठाणे |
मणिपुर | 3201 – इंफाल |
मेघालय | 3301 – शिलांग |
मिजोरम | 3401 – आइजोल |
नगालैंड | 3501 – दीमापुर 3502 – कोहिमा |
ओडिशा | 3601 – अंगुल 3602 – बालासोर / बालेश्वर 3603 – बेरहामपुर 3604 – भुवनेश्वर 3605 – कटक 3606 – राउरकेला 3607 – संबलपुर |
पुडुचेरी | 3701 – पुडुचेरी |
पंजाब | 3801 – अमृतसर 3802 – बठिंडा 3803 – जालंधर 3804 – लुधियाना 3805 – पटियाला |
राजस्थान | 3901 – अजमेर 3902 – बीकानेर 3903 – जयपुर 3904 – जोधपुर 3905 – कोटा 3906 – उदयपुर |
सिक्किम | 4001 – गंगटोक |
तमिलनाडु | 4101 – चेन्नई 4102 – कोयंबत्तूर 4103 – कुड्डालोर 4104 – कांचीपुरम 4105 – करूर 4106 – मदुरै 4107 – नागरकोइल 4108 – नमक्कल 4109 – सलेम 4110 – तंजावुर 4111 – तिरुवल्लुर 4112 – तिरुचिरापल्ली 4113 – तिरुनेलवेली 4114 – वेल्लोर |
तेलंगाना | 4201 – हैदराबाद 4202 – करीमनगर 4203 – खम्मम 4204 – रंगारेड्डी 4205 – वारंगल |
त्रिपुरा | 4301 – अगरतला |
उत्तर प्रदेश | 4401 – आगरा 4402 – इलाहाबाद / प्रयागराज 4403 – बरेली 4404 – गाज़ियाबाद 4405 – गोरखपुर 4406 – झांसी 4407 – कानपुर 4408 – लखनऊ 4409 – मेरठ 4410 – नोएडा / ग्रेटर नोएडा 4411 – वाराणसी |
उत्तराखंड | 4501 – देहरादून 4502 – हल्द्वानी 4503 – रुड़की |
पश्चिम बंगाल | 4601 – उत्तर 24 परगना 4602 – आसनसोल 4603 – बर्धमान 4604 – दुर्गापुर 4605 – हुगली 4606 – हावड़ा 4607 – खड़गपुर 4608 – कोलकाता 4609 – सिलीगुड़ी |
उम्मीद है हमारे इस नीट एडमिट कार्ड के विशेष लेख में दी गई जानकारियां आपके लिए उपयोगी साबित होंगी। यहां हम नीट परीक्षा एडमिट कार्ड से जुड़े कुछ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल और जवाब भी शेयर कर रहे हैं। इसलिए लेख का यह भाग ध्यान से पढ़ें, हो सकता है इनमें से कोई सवाल आपके मन में भी हो। नीट एडमिट कार्ड से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल कुछ इस प्रकार हैं:
प्रश्न 1: नीट परीक्षा 2023 कब आयोजित की जाएगी?
उत्तर: नीट 2023 की परीक्षा तारीख से संबंधित कोई आधिकारिक सूचना अभी नहीं आई है। सूचना आते ही हम इस लेख में अपडेट करेंगे।
प्रश्न 2: हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए किसकी आवश्यकता होगी?
उत्तर: नीट 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने पंजीकृत खाते में लॉगिन करना होगा। इसके लिए, उसे पंजीकरण के समय बनाए गए यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
प्रश्न 3: क्या NTA मुझे मेरा एडमिट कार्ड डाक के माध्यम से भेजेगा?
उत्तर: नहीं, NTA किसी भी उम्मीदवार को पोस्ट द्वारा एडमिट कार्ड नहीं भेजेगा। आपको उसे केवल एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा।
– हेल्पलाइन नंबर: 0120-6895200
– ईमेल आईडी: [email protected]
प्रश्न 4: नीट हॉल टिकट पर मेरा नाम गलत लिखा गया है। मुझे क्या करना चाहिए?
उत्तर: आपको तुरंत एनटीए से संपर्क करना चाहिए और इसे ठीक करवाना चाहिए। यदि आपके एडमिट कार्ड पर छपी डिटेल्स उन आधिकारिक आईडी प्रमाणों से मेल नहीं खाती हैं, जिन्हें आप परीक्षा के दिन ले जाते हैं, तो आपको इसके लिए उपस्थित नहीं होने दिया जाएगा। आप परीक्षा अधिकारियों को संपर्क करके इन्हें सही करवा सकते हैं।
प्रश्न 5: मैं अपना नीट 2023 एडमिट कार्ड कब तक डाउनलोड कर पाऊँगा?
उत्तर: एनटीए ने नीट 2023 एडमिट कार्ड जारी नहीं किया है। जारी होते ही आप अपना नीट हॉल टिकट यहाँ से या आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रश्न 6: अगर मेरा नीट 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा होगा है तो मुझे किससे संपर्क करना चाहिए?
उत्तर: आपके द्वारा दर्ज किए गए लॉगिन क्रेडेंशियल्स की जांच करें। आपके पंजीकृत खाते का पासवर्ड संवेदनशील है, इस प्रकार, पासवर्ड सावधानी से दर्ज करें। यदि आप अभी भी नीट 2023 एडमिट कार्ड को डाउनलोड नहीं कर सकते हैं, तो आप एनटीए (NTA) के हेल्पलाइन नंबर 8076535482 या 7703859909 पर पूछताछ कर सकते हैं।
प्रश्न 7: NEET Admit card kab aaega?
उत्तर: नीट एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द ही जारी होगा। NEET ka admit card kab milega इसकी पूरी जानकारी इसे पेज से लेते रहें।
प्रश्न 8: नीट में कितने चांस मिलते है?
उत्तर: नीट एग्जाम में प्रयासों की संख्या पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं है। कोई कैंडिडेट कितनी भी बार नीट यूजी एग्जाम दे सकता है, बशर्ते उसने अन्य नीट पात्रता मानदंडों को पूरा किया हो।
हमें उम्मीद है कि NEET-UG 2023 एडमिट कार्ड की इस जानकारी ने आपकी मदद की है। यदि आपके कोई प्रश्न हैं तो आप हमसे पूछ सकते हैं और हम आपको उत्तर देंगे। किसी भी प्रश्न और टिप्पणी के लिए नीचे दिए गए टिप्पणी अनुभाग का उपयोग करें।UG-NEET 2023 की ताजा खबरों और अपडेट के लिए Embibe के साथ बने रहें ।