• द्वारा लिखित Mahesh Kumawat
  • अंतिम संशोधित दिनांक 15-02-2023

नीट रिजल्ट 2023 – @neet.nta.nic.in से स्कोरकार्ड डाउनलोड करें

img-icon

नीट रिजल्ट 2023 (NEET Result 2023 in Hindi): नीट रिजल्ट 2023 एनटीए के द्वारा आधिकारिक वेबसाइट neet.nta,nic.in पर जारी किया जाएगा। नीट 2023 रिजल्ट डाउनलोड लिंक एक्टिव होने के बाद कैंडिडेट्स अपने लॉग इन क्रैडेंशियल्स जैसे- एप्लिकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल कर अपना नीट स्कोरकार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

नीट 2023 रिजल्ट देखने और नीट 2023 स्कोरकार्ड डाउनलोड प्रक्रिया नीचे लेख में प्रदान किया गया है। नीट 2023 टॉपर्स लिस्ट, नीट कटऑफ 2023 लिस्ट देखने के लिए इस लेख को अंत पढ़ें।

नीट रिजल्ट 2023 महत्वपूर्ण तिथियाँ

सबसे पहले नीट मुख्य तिथियां 2023 (NEET important dates 2023) से जुड़ी कुछ जानकारियाँ हासिल कर लेते हैं। आइए एनटीए द्वारा जारी नीट 2023 परीक्षा से संबंधित संभावित तिथियाँ देखें। चूंकि नीट 2023 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है और सूचना के अनुसार नीट की परीक्षा की तिथि 17 जुलाई रखी गई है। लेख के इस भाग में नीचे टेबल के जरिए मुख्य तिथियाँ देखें:

एग्जाम इवेंट नीट 2023 तिथियां
नीट परीक्षा अधिसूचना 2023 सूचित किया जाएगा
नीट एग्जाम तिथि 7 मई, 2023
प्रोविजनलउत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र जारी होने की तारीख सूचित किया जाएगा
फाइनल आंसर की रिलीज डेट सूचित किया जाएगा
ओएमआर शीट रिलीज डेट सूचित किया जाएगा
नीट परिणाम घोषणा की डेट सूचित किया जाएगा
नीट यूजी काउंसलिंग के शुरू होने की तिथि सूचित किया जाएगा

नीट टॉपर्स 2023: जानिए टॉप 10 नीट टॉपर्स

नीट 2023 एग्जाम अभी तक आयोजित नही हुए हैं पिछले साल तनिष्का ने 99.99 पर्सेंटाइल हासिल करके नीट 2022 एआईआर 1 हासिल और परीक्षा में टॉप की। दिल्ली के वत्स आशीष बत्रा ने 99.99 पर्सेंटाइल हासिल कर NEET AIR 2 हासिल किया।  पिछले साल नीट 2022 की परीक्षा में परीक्षा में, 18,72,343 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया और उनमें से 17,64,571 उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। NEET परीक्षा 2022 के शीर्ष 10 प्रदर्शन करने वालों के नाम कुछ इस प्रकार से हैं:-

सीरीयल नम्बर अनुक्रमांक नाम नीट 2022 ऑल इंडिया रैंक राज्य मार्क्स नीट 2022 पर्सेंटाइल स्कोर
1 3905190306 तनिष्क 1 राजस्थान 715 99.9997733
2 2001350019 वत्स आशीष बत्रा 2 दिल्ली 715 99.9997733
3 2712130298 ऋषिकेश गांगुले 3 कर्नाटक 715 99.9997733
4 2701140052 रुचा पवाशे 4 कर्नाटक 715 99.9997733
5 4204010052 एराबेली सिद्धार्थ राव 5 तेलंगाना 711 99.9997166
6 3110320171 ऋषि विनय बूटी 6 महाराष्ट्र 710 99.9992066
7 1601050034 अर्पित नारंग 7 पंजाब 710 99.9992066
8 4122020826 कृष्णा श्री 8 कर्नाटक 710 99.9992066
9 2209040165 जील विपुल व्यास 9 गुजरात 710 99.9992066
10 2508010476 हाज़िक परवीज़ लोन 10 जम्मू और कश्मीर 710 99.9992066

नीट रिजल्ट 2023 की जांच करने का तरीका 

एनटीए नीट स्कोरकार्ड (NTA NEET score card 2023) या नीट रिजल्ट, एनटीए के आधिकारिक अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन मोड में जल्द ही जारी किया जाएगा। हम आपको उन सभी महत्वपूर्ण चरणों के बारे में बताएंगे जो नीट रिजल्ट 2023(NEET Result, 2023 ) की जाँच में आपकी मदद करेंगे। यहां नीचे स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार रिजल्ट घोषित होने के बाद अपना नीट परिणाम देख सकते हैं। ये कुछ इस प्रकार हैं:

  • पहला चरण: एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट – neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • दूसरा चरण: नीट रिजल्ट 2023 (neet result 2023) लिंक पर क्लिक करें।
  • तीसरा चरण : एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड से लॉग इन करें ।
  • चौथा चरण: ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
  • पाँचवाँ चरण: नीट स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। उल्लेखित विवरण देंखे और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
  • छठा चरण: भविष्य के संदर्भ के लिए अपना एनटीए नीट रिजल्ट प्रिंट करें।

नीट यूजी एग्जाम 2023 रैंक कार्ड पर उल्लिखित विवरण

नीट 2023 के स्कोर कार्ड में कई अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स भी दिए होते हैं, जिसकी जानकारी उम्मीदवारों को होनी ज़रूरी है। लेख के इस भाग में हम नीट यूजी परीक्षा रैंक कार्ड में मौजूद डिटेल्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

NEET परीक्षा परिणाम स्कोरकार्ड में निम्नलिखित डिटेल्स होती है:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • जन्म तिथि
  • राष्ट्रीयता
  • लिंग
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • विषयवार प्राप्त अंक 
  • पर्सेंटाइल स्कोर
  • नीट ऑल इंडिया रैंक
  • समग्र और श्रेणी रैंक
  • कट-ऑफ पर्सेंटाइल
  • परिणाम घोषणा की तिथि
  • महत्वपूर्ण निर्देश

एनटीए नीट 2023 उत्तर कुंजी

एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। जहां से उम्मीदवार उत्तर कुंजी देख सकते हैं और अपनी प्रतिक्रियाओं के साथ अपने उत्तरों की तुलना करके अपने परीक्षा स्कोर की गणना कर सकते हैं। यहाँ ध्यान देने योग्य कुछ महत्वपूर्ण बिंदु दिए गए हैं:

  1. नीट आंसर की (NEET Answer Key) और प्रतिक्रिया पत्रक (Response Sheet) एनटीए द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाते हैं।
  2. उम्मीदवार अपने नीट स्कोर की गणना करने के लिए उत्तर कुंजी का उपयोग कर सकते हैं और अनुसूची के अनुसार ऑनलाइन मोड के माध्यम से अपनी आपत्तियां जमा कर सकते हैं।
  3. प्रत्येक प्रश्न आपत्ति के लिए रु. 1000/- शुल्क के रूप में लिया जाता है। हालांकि, अगर प्राधिकरण द्वारा चुनौती स्वीकार की जाती है, तो उम्मीदवारों को भुगतान वापस कर दिया जाएगा।

एनईईटी 2023 एग्जाम स्कोर और रैंक की गणना कैसे करें?

नीट 2023 स्कोरकार्ड से रैंक गणना करने की प्रक्रिया इस प्रकार हैं:-

  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाते हैं।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, कुल अंक से 1 अंक काटा जाता है।
  • अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाता है।
  • फिजिक्स और केमिस्ट्री सेक्शन 180 मार्क्स का हैं, जबकि बायोलॉजी सेक्शन 360 मार्क्स का है।
  • कुल अंक = 180 X 4 = 720 अंक

फाइनल स्कोर की गणना करने का फ़ॉर्मूला कुछ इस प्रकार है:

एनटीए NEET स्कोर = (सही प्रयासों की संख्या X 4) – (गलत प्रयासों की संख्या X 1)

कैलकुलेटेड स्कोर, रॉ स्कोर होता है और इस स्कोर को एनईईटी पर्सेंटाइल स्कोर में बदल दिया जाता है। इसके बाद, अखिल भारतीय रैंक और श्रेणी रैंक तैयार की जाती है।

नीट 2023 मार्क्स बनाम रैंक (NEET Marks Vs Rank)

नीट 2023 में प्राप्त रैंक के अनुसार ही छात्रों के कांउसलिंक के लिए बुलाये जाएंगे। इसलिए प्रवेश के लिए रैंक का काफी महत्व होता है। नीचे तालिका में संभावित नीट मार्क्स बनाम रैंक दिए गए हैं।

मार्क्स रेंज रैंक रेंज
681 – 701 1 – 19
671 – 680 20 – 88
680 – 671 99 – 214
670 – 661 223 – 476
660 – 651 568 – 930
650 – 640 946 – 1714
639 – 631 1809 – 2570
630 – 621 2788 – 3956
620 – 611 4074 – 5630
610 – 601 5692 – 7580
600 – 591 7784 – 10036
590 – 581 10248 – 12898
580 – 571 13064 – 16008
570 – 561 16173 – 19478
560 – 551 19967 – 23501
550 – 541 23695 – 27650
540 – 531 27994 – 32317
530 – 521 32796 – 37464
520 – 511 37780 – 38736
518 – 508 38822 – 44553
507 – 497 45023 – 51086

नीट पर्सेंटाइल स्कोर क्या है (What is NEET Percentile Score)?

नीट पर्सेंटाइल, अन्य विद्यार्थियों की तुलना में उम्मीदवार का प्रदर्शन को बताता है। नीचे तालिका में पिछले साल उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या, अंक और पर्सेंटाइल दिए गए हैं।

श्रेणी मार्क्स रेंज योग्य उम्मीदवारों की संख्या
अन्य/सामान्य श्रेणी 701-134 (50 पर्सेंटाइल के बराबर) 7,04,335
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) 133-107 (40 पर्सेंटाइल के बराबर) 63,789
अनुसूचित जाति (एससी) 118-96 (40 पर्सेंटाइल के बराबर) 20,009
अनुसूचित जनजाति (एसटी) 118-96 (40 पर्सेंटाइल के बराबर) 8,455
SC-PH 106-96 (40 पर्सेंटाइल के बराबर) 32
ST-PH 106-96 (40 पर्सेंटाइल के बराबर) 14
OBC-PH 106-96 (40 पर्सेंटाइल के बराबर) 142
UR–PH 118-107 (45 पर्सेंटाइल के बराबर) 266

नीट कटऑफ 2021, 2020 की तुलना

नीचे NEET 2021 और NEET 2020 कट-ऑफ की तुलना दी गई है:

श्रेणी कट-ऑफ पर्सेंटाइल NEET 2021 कट-ऑफ NEET 2020 कट-ऑफ
UR/EWS 50वाँ पर्सेंटाइल 720 – 138 720 – 147
OBC 40वाँ पर्सेंटाइल 137-108 146 – 113
SC 40वाँ पर्सेंटाइल 137-108 146 – 113
ST 40वाँ पर्सेंटाइल 137-108 146 – 113
UR PH 45वाँ पर्सेंटाइल 137-122 146 – 129
OBC PH 40वाँ पर्सेंटाइल 121-108 128 – 113
SC PH 40वाँ पर्सेंटाइल 121-108 128 – 113
ST PH 40वाँ पर्सेंटाइल 121-108 128 – 113

नीट रिजल्ट 2023: टाई-ब्रेकिंग मानदंड

जब दो या उससे अधिक उम्मीदवारों के अंक एक समान हो तो प्राधिकरण द्वारा एक खास नियम के अनुसार इसका समाधान किया जाता है, जिसे टाई-ब्रेकिंग मानदंड कहा जाता है।

नीट 2023 टाई-ब्रेकिंग मानदंड नियम कुछ इस प्रकार हैं:-

  • जीव विज्ञान स्कोर: जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान और प्राणिविज्ञान) में उच्च अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा।
  • रसायन विज्ञान स्कोर: रसायन विज्ञान (Chemistry) में उच्च अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार।
  • गलत उत्तरों की संख्या: सभी विषयों में कम प्रयास किए गए गलत उत्तरों वाले उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा।
  • आयु मानदंड: यदि टाई अभी भी हल नहीं हुई है, तो उम्र में बड़े उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी।

नीट रिजल्ट 2023 के बाद क्या (What After NEET 2023)?

नीट परिणाम जारी के होने के बाद के स्टेप्स इस प्रकार हैं:-

  • नीट रिजल्ट घोषित होने के बाद ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा सीटों के लिए नीट काउंसलिंग शुरू हो जाएगी। 
  • काउंसलिंग तिथियाँ जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण करना होगा। 
  • स्टेट कोटा नीट काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवार राज्य काउंसलिंग प्राधिकरण के पास अपना पंजीकरण करना होगा। 
  • काउंसलिंग पंजीकरण पोस्ट करेंगे; अधिकारी NEET रैंक सूची/मेरिट सूची जारी करेंगे।

NEET रिजल्ट 2023 मेरिट सूची

नीट 2023 एग्जाम रिजल्ट (NEET Result 2022) जारी होने के बाद एनटीए द्वारा एक केंद्रीकृत नीट मेरिट सूची 2023(NEET Merit List 2022) जारी की जाएगी। नीट मेरिट सूची में अखिल भारतीय के 15% सीटें और राज्य कोटा 85% सीटे दी जाती है। राज्य, ऑल इंडिया रैंकिंग और उम्मीदवार की श्रेणी के आधार पर अपनी मेरिट सूची तैयार करेंगे। NEET राज्यवार मेरिट सूची, संबंधित राज्य की काउंसलिंग वेबसाइटों पर जारी की जाती है। उम्मीदवार रैंक सूची की जांच कर सकते हैं और काउंसलिंग प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ सकते हैं।

एनईईटी काउंसलिंग 2023

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) – नीट परीक्षा का एक महत्वपूर्ण भाग है काउंसलिंग, ऐसे में लेख के इस भाग में हम नीट काउंसलिंग से जुड़ी अधिक से अधिक जानकारी देने की कोशिश कर रहे हैं। यहाँ हम नीट काउंसलिंग की प्रक्रिया से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियाँ शेयर कर रहे हैं। नीट काउंसलिंग प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु नीचे दिए गए हैं:

  • जिन उम्मीदवारों ने नीट एग्जाम 2023 में क्वालीफाई किया है और जिनका नाम मेरिट सूची में मौजूद है (राज्य परामर्श प्राधिकरण के साथ पंजीकरण के बाद) वे एनटीए नीट काउंसलिंग 2023 के लिए पात्र होंगे।
  • 15% अखिल भारतीय कोटा सीटों और डीम्ड एवं केंद्रीय विश्वविद्यालयों में सीटों के लिए रैंक सूची एमसीसी द्वारा जारी की जाएगी।
  • राज्य कोटा सीटों के लिए, उम्मीदवारों को संबंधित राज्य काउंसलिंग प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी निर्देशों का पालन करना होगा।
  • सीट आवंटन उम्मीदवारों की योग्यता, उनकी पसंद के कॉलेजों और सीटों की उपलब्धता के आधार पर किया जाता है।

NEET रिजल्ट 2023 आंकड़े (NEET Result Statistics)

जैसे कि नीट 2023 की परीक्षाएं अभी तक आयोजित नहीं हुई है, ऐसे में अभी हम पिछले साल के आंकड़े यहां शेयर कर रहे हैं, ताकि उम्मीदवार एक अनुमान लगा सके। पिछले वर्ष नीट परीक्षा के लिए कुल 16.14 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से केवल 15,44,275 उम्मीदवार ही परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। आइए पिछले साल के नीट आंकड़ों के बारे में जानते हैं:

विवरण 2021 2020 2019
पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या 16,14,777 15,97,435 15,19,375
उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या 15,44,275 13,66,945 14,10,755
अनुपस्थित उम्मीदवारों की संख्या 70,502 2,30,490 1,08,620

टॉप भारतीय मेडिकल कॉलेजों के लिए नीट 2022 कट-ऑफ

आप नीचे दी गई तालिका में वर्ष 2019, 2018 और 2017 के लिए टॉप भारतीय मेडिकल कॉलेज के क्लोजिंग रैंक देख सकते हैं:

कॉलेज क्लोजिंग रैंक 2019 क्लोजिंग रैंक 2018 क्लोजिंग रैंक 2017
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, चंडीगढ़ 360 254 278
ग्रांट मेडिकल कॉलेज और सर जेजे अस्पताल, मुंबई 1329 1122 1018
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ 908 703 725
लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली 489 314 369
मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली 32 58 49
पं. भागवत दयाल शर्मा स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, रोहतक 1825 1178 1481
सेठ जीएस मेडिकल कॉलेज, मुंबई 638 296 297
स्टेनली मेडिकल कॉलेज, चेन्नई 4572 3520 3858
यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस, दिल्ली 171 165 185
वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली 157 107 82

नीट रिजल्ट 2023 पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1: नीट 2023 के लिए मार्किंग स्कीम क्या है?
उत्तर: नीट 2023 (NEET 2023) के लिए अंकन योजना कुछ इस प्रकार है: प्रत्येक सही उत्तर के लिए +4 अंक; प्रत्येक गलत उत्तर के लिए -1 अंक; प्रत्येक अनुत्तरित प्रश्न के लिए 0 अंक।

प्रश्न 2: मैं अपना नीट रिजल्ट डाउनलोड नहीं कर पा रहा हूं, मुझे क्या करना चाहिए?
उत्तर: आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपका इंटरनेट कनेक्शन सही है या नहीं। कंप्यूटर पर कैशे को क्लियर और स्कैन किया जा सकता है। ऐसा करने के बाद, आप NEET रिजल्ट 2023 डाउनलोड करने में सक्षम हो सकते हैं।

प्रश्न 3: नीट की परीक्षा किन-किन भाषाओं में आयोजित की जाती है?
उत्तर: नीट अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगु, उड़िया, कन्नड़, उर्दू, पंजाबी और मलयालम में आयोजित किया जाता है।

प्रश्न 4: क्या नीट की परीक्षा कठिन है?
उत्तर: नीट की परीक्षा कठिन होने से ज्यादा कॉम्पिटिटिव है क्योंकि यह एक ऑल इंडिया लेवल की परीक्षा है और इसमें कई उम्मीदवार हिस्सा लेते हैं।

प्रश्न 5: नीट रिजल्ट कब जारी किया जाएगा (NEET Result kab aaega)?
उत्तर: नीट रिजल्ट 2023 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। आप Embibe पर भी रिजल्ट से जुड़े अपडेट देख सकते हैं ।

नीट रिजल्ट 2023 के लिए सभी आवश्यक जानकारियाँ हमने हमारे इस विशेष लेख में दी हैं। उम्मीद है कि आपको यह लेख मददगार लगा होगा।

इसके अलावा, अगर आपके मन में नीट परीक्षा (NEET Exam) या नीट रिजल्ट (NEET Result) से जुड़े अगर कोई प्रश्न हो, तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में अपने सवाल हमें लिखकर भेज सकते हैं। हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि हम जल्द से जल्द आपके सवाल का जवाब दें। नीट 2023 परीक्षा से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ और अपडेट के लिए Embibe के साथ बने रहें।

हिंट और सॉल्यूशन की मदद से नीट के जटिल से जटिल सवालों का पाएं चुटकियों में हल