• द्वारा लिखित gaurav
  • अंतिम संशोधित दिनांक 02-05-2023

नीट सिलेबस 2023 (NEET Syllabus 2023) – नवीनतम विषयवार पाठ्यक्रम डाउनलोड करें

img-icon

नीट सिलेबस 2023 (NEET 2023 Syllabus in Hindi): नीट की तैयारी कर रहे समस्त उम्मीदवारों को नीट सिलेबस के बारे में जानकारी पूरी होनी चाहिए ताकि वे इसके मुताबिक एग्जाम की तैयारी कर सके। यह लेख न सिर्फ गहराई में जाकर नीट सिलेबस 2023 की जानकारी देता है बल्कि नीट 2023 महत्वपूर्ण टॉपिक्स, चैप्टर्स और पुस्तकों के साथ-साथ नीट 2023 एग्जाम टिप्स भी प्रदान करता है। यह लेख भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के नीट चैप्टर वाइज वेटेज 2023 की भी जानकारी प्रदान करता है।

नीट 2023 सिलेबस भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों के प्रश्न मुख्यतः कक्षा 11 और 12 के पाठ्यक्रम पर आधारित हैं। क्या 2023 के लिए नीट का सिलेबस घटाया गया है (is neet syllabus reduced for 2023) नीट यूजी पाठ्यक्रम (NEET UG Syllabus in Hindi) के बारे में विस्तार से जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें और साथ इसे बुकमार्क भी कर लें।

नीट 2023 ओवरव्यू (NEET 2023 Exam Overview)

नीट परीक्षा सिलेबस की जानकारी प्राप्त करने से पहले आइए एक नजर नीट Exam के ओवरव्यू पर डाल लेतें हैं जिससे कि परीक्षा के बारे में सामान्य जानकारी प्राप्त हो सके।

नीट 2022: ओवरव्यू
विवरण ब्यौरा
प्रवेश परीक्षा का नाम राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)
परीक्षा संचालन प्राधिकरण राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए)
परीक्षा का प्रकार राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा
परीक्षा का उद्देश्य एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम
परीक्षा संचालन की आवृत्ति साल में एक बार
परीक्षा की श्रेणी स्नातक
नीट आवेदन का तरीका ऑनलाइन
शुल्क भुगतान का तरीका ऑनलाइन
नीट परीक्षा का तरीका ऑफलाइन (पेन और पेपर मोड)
नीट परीक्षा अवधि 3 घंटे 20 मिनट
अधिकतम अंक 720
प्रश्नों की संख्या 180
प्रश्नों के प्रकार बहु विकल्पीय प्रश्न
परीक्षा का सिलेबस कक्षा 11 और 12 के भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान पर आधारित
नीट परीक्षा आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in

नीट सिलेबस 2023 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) एनईईटी पाठ्यक्रम पीडीएफ 2023 जारी करता है। नीट 2023 परीक्षा को अच्छे स्कोर के साथ क्रैक करने के लिए, उम्मीदवारों को नीट यूजी पाठ्यक्रम से बेहतर तरीके से परिचित होना चाहिए। नीट सिलेबस भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के लिए कक्षा 11 और 12 के पाठ्यक्रम पर आधारित होता है। नीट 2023 सिलेबस (neet syllabus hindi) बहुत ही व्यापक है। इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे 11वीं एवं 12वीं के साथ ही नीट 2023 प्रिपरेशन शुरू कर दें।

नीट सिलेबस 2023 पीडीएफ डाउनलोड – सब्जेक्ट-वाइज

NEET परीक्षा को क्रैक करने के लिए, उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय का अच्छी तरह से अध्ययन करना चाहिए। नीचे नीट सिलेबस 2023 पीडीएफ (विषयवार) डाउनलोड करने के लिए लिंक दिए गए हैं। उम्मीदवारों को भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान के लिए नीट 2023 सिलेबस पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड करना चाहिए और परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। neet 2023 syllabus pdf download in hindi में जीव विज्ञान, भौतिकी और रसायन विज्ञान के सभी महत्वपूर्ण चैप्टर्स और टॉपिक्स शामिल हैं, जिनमें से NEET 2023 परीक्षा में प्रश्न पूछें जाएंगे। नीट 2023 सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

प्रत्येक विषय के लिए नीट सिलेबस 2023 पीडीएफ

प्रत्येक विषयों के लिए नीट सिलेबल पीडीए (NEET Syllabus PDF) इस प्रकार हैं:-

विषय का नामसिलेबस
नीट 2023 सिलेबस PDFयहाँ क्लिक करें
डाउनलोड नीट फिजिक्स 2023 सिलेबस पीडीएफयहाँ क्लिक करें
डाउनलोड नीट केमिस्ट्री 2023 सिलेबस पीडीएफयहाँ क्लिक करें
डाउनलोड नीट बायोलॉजी 2023 सिलेबस पीडीएफयहाँ क्लिक करें

नोट – ऊपर टेबल में दिया गया नीट पाठ्यक्रम (neet syllabus 2023 hindi medium) पिछले वर्ष के सत्र पर आधारित है। नीट सिलेबस 2023 में कोई भी बदलाव होने पर यहां अपडेट किया जाएगा।

डॉक्टर बनने की दिशा में पहला कदम बढ़ाएं और फ्री नीट मॉक टेस्ट सीरीज टेस्ट सॉल्व करें

नीट टेस्ट का नामनीट टेस्ट सीरीज़ लिंक
नीट ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 1यहां क्लिक करें
नीट ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 2यहां क्लिक करें
नीट ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 3यहां क्लिक करें

नीट बायोलॉजी सिलेबस 2023: टॉपिक-वाइज (NEET Syllabus 2023 Topic Wise)

NEET परीक्षा के लिए जीव विज्ञान को सबसे महत्वपूर्ण विषय माना जाता है। NEET परीक्षा के जीव विज्ञान खंड में अधिकांश प्रश्न कक्षा 11 और 12 के सिलेबस से पूछें जाते हैं। इसलिए, उम्मीदवारों को सीबीएसई कक्षा 11 और 12 से ही NEET परीक्षा की तैयारी करने की सलाह दी जाती है। पिछले वर्षों के सत्रों के आधार पर NEET के लिए जीव विज्ञान सिलेबस (NEET syllabus Biology) नीचे सारणीबद्ध है:

कक्षा XI कक्षा XII
जीव जगत में विविधता जनन
पादप एवं प्राणियों में संरचनात्मक संगठन आनुवंशिकी और विकास
कोशिका संरचना और कार्य जीव विज्ञान और मानव कल्याण
पादप कार्यकीय जैव प्रौद्योगिकी और उसके अनुप्रयोग
मानव शरीर विज्ञान पारिस्थितिकी और पर्यावरण

NTA द्वारा नीट बायोलॉजी सिलेबस चैप्टर-वाइज वेटेज (NEET Syllabus 2023 Biology)

नीट परीक्षा में अलग-अलग अध्यायों से अलग-अलग संख्या में प्रश्न पूछें जाते हैं। नीट 2023 सिलेबस जीव विज्ञान चैप्टर-वाइज वेटेज के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका का सन्दर्भ ले सकते हैं और तदनुसार उनके अध्ययन की योजना बनाएं। 

NEET वनस्पति विज्ञान सिलेबस के लिए चैप्टर-वाइज वेटेज

अध्याय और टॉपिक अध्याय से प्रश्नों की औसत संख्या अध्याय और टॉपिक का वेटेज (प्रतिशत में)
पादपों की विविधता 7 12%
पादपों का शारीर 2 4%
पादपों की आकारिकी 4 7%
कोशिका जीव विज्ञान और कोशिका विभाजन 6 10%
जैव-अणु 2 3%
पादप कार्यकीय 8 13%
पादपों में प्रजनन 5 9%
आनुवंशिकी और जैव प्रौद्योगिकी 15 24%
मानव कल्याण में जीव विज्ञान 1 2%
पारिस्थितिकी 10 16%
कुल 100%

NEET प्राणिविज्ञान सिलेबस के लिए चैप्टर-वाइज वेटेज

अध्याय और टॉपिक अध्याय से प्रश्नों की औसत संख्या अध्याय और टॉपिक का वेटेज (प्रतिशत में)
जीवों में विविधता 3 10%
प्राणी ऊतक 1 3%
प्राणियों में संरचनात्मक संगठन 1 2%
मानव शरीर विज्ञान 13 45%
मानव जनन और जनन स्वास्थ्य 5 18%
उत्पत्ति और विकास 3 10%
पशुपालन 1 3%
मानव स्वास्थ्य तथा रोग 3 9%
कुल 100%

नीट फिजिक्स सिलेबस 2023: टॉपिक-वाइज (Neet syllabus 2023 Physics)

नीट में फिजिक्स सेक्शन को सबसे कठिन सेक्शन माना जाता है। एनटीए द्वारा जारी नीट 2023 रिड्यूस सिलेबल (NEET 2023 syllabus reduced) एवं फिजिक्स चैप्टर-वाइज वेटेज के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका का सन्दर्भ ले सकते हैं और तदनुसार उनके अध्ययन की योजना बनाएं।

कक्षा XI कक्षा XII
भौतिक जगत और मापन स्थिर वैद्युतिकी
गतिकी विद्युत धारा
गति के नियम धारा के चुंबकीय प्रभाव और चुंबकत्व
कार्य, ऊर्जा और शक्ति वैद्युतचुंबकीय प्रेरण और प्रत्यावर्ती धारा
कणों के निकाय और दृढ़ पिण्ड की गति वैद्युतचुम्बकीय तरंगें
गुरुत्वाकर्षण प्रकाशिकी
स्थूल पदार्थों के गुण विकिरण तथा द्रव्य की द्वैत प्रकृति
ऊष्मागतिकी परमाणु और नाभिक
आदर्श गैस का व्यवहार और अणुगति सिद्धांत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
दोलन और तरंगें

NTA द्वारा NEET फिजिक्स सिलेबस के लिए चैप्टर-वाइज वेटेज

उम्मीदवार यहाँ से नीट 2023 रिड्यूस्ड सिलेबस (neet reduced syllabus 2023) एवं फिजिक्स चैप्टर-वाइज वेटेज देख सकते हैं:

अध्याय और टॉपिक अध्याय से प्रश्नों की औसत संख्या अध्याय और टॉपिक का वेटेज (प्रतिशत में)
द्रव्यमान केंद्र 1 1%
गुरुत्वाकर्षण 2 3%
गतिकी 1 2%
गति के नियम 3 7%
ठोसों और तरलों के यांत्रिकी 2 3%
दोलन 1 3%
घूर्णी गति 1 1%
कणों का निकाय और दृढ़ पिण्ड 3 7%
मात्रक और मापन 1 2%
तरंगें 2 4%
कार्य, ऊर्जा और शक्ति 2 4%
गैसों का अणुगति सिद्धांत 1 2%
स्थूल पदार्थों के गुण 1 3%
द्रव्य का तापीय गुण 1 2%
ऊष्मागतिकी 3 7%
धारा के चुंबकीय प्रभाव और चुंबकत्व 3 6%
वैद्युत आवेश और क्षेत्र 1 2%
वैद्युतचुंबकीय तरंगें 1 1%
स्थिर वैद्युत विभव तथा धारिता 1 2%
स्थिर वैद्युतिकी 1 3%
प्रत्यावर्ती धारा 1 3%
विद्युत धारा 3 6%
वैद्युतचुंबकीय प्रेरण 1 2%
अर्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी 3 6%
परमाणु और नाभिक 2 5%
विकिरण और द्रव्य की द्वैत प्रकृति 2 4%
किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यंत्र 3 5%
तरंग प्रकाशिकी 2 4%

टॉपिक-वाइज नीट केमिस्ट्री सिलेबस 2023

नीट में केमिस्ट्री सेक्शन को स्कोरिंग सेक्शन माना जाता है। एनटीएस द्वारा जारी नीट 2023 रिड्यूस्ड सिलेबस (neet syllabus reduced) केमिस्ट्री चैप्टर-वाइज वेटेज के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका का सन्दर्भ ले सकते हैं और तदनुसार उनके अध्ययन की योजना बनाएं।

कक्षा XI कक्षा XII
रसायन विज्ञान की मूल अवधारणाएँ ठोस अवस्था
परमाणु की संरचना विलयन
तत्वों का वर्गीकरण एवं गुणों में आवर्तिता वैद्युतरसायन
रासायनिक आबंधन और आण्विक संरचना रासायनिक बलगतिकी
द्रव्य की अवस्थाएँ: गैसीय और द्रव पृष्ठ रसायन
ऊष्मागतिकी तत्वों के निष्कर्षण के सिद्धांत और प्रक्रम
साम्यावस्था p-ब्लॉक तत्व
अपचयोपचय अभिक्रियाएँ d और f-ब्लॉक तत्व
हाइड्रोजन उपसहसंयोजन यौगिक
s-ब्लॉक तत्व हैलोऐल्केन तथा हैलोऐरीन
कुल p-ब्लॉक तत्व ऐल्कोहॉल, फिनॉल एवं ईथर
कार्बनिक रसायन – कुछ आधारभूत सिद्धांत और तकनीकें ऐल्डिहाइड, कीटोन एवं कार्बोक्सिलिक अम्ल
हाइड्रोकार्बन नाइट्रोजन युक्त कार्बनिक यौगिक
पर्यावरणीय रसायन जैव अणु
बहुलक
दैनिक जीवन में रसायन

नीट केमिस्ट्री सिलेबस चैप्टर-वाइज वेटेज

नीट प्रश्न पत्र में रसायन विज्ञान के तीनों उप-वर्गों का लगभग समान वेटेज रहता है। प्रत्येक अध्याय के वेटेज को जानने के लिए उम्मीदवार तालिका का सन्दर्भ ले सकते हैं। 

  1. अकार्बनिक रसायन विज्ञान
  2. कार्बनिक रसायन विज्ञान
  3. भौतिक रसायन विज्ञान
अध्याय और टॉपिक अध्याय से प्रश्नों की औसत संख्या अध्याय और टॉपिक का वेटेज (प्रतिशत में)
अकार्बनिक रसायन विज्ञान-I 22%
रासायनिक आबंधन 4 9%
p-ब्लॉक 3 7%
आवर्त सारणी और गुणों में आवर्तिता 2 4%
हाइड्रोजन 1 2%
s-ब्लॉक 1 3%
अकार्बनिक रसायन विज्ञान-II 12%
उपसहसंयोजन यौगिक 3 6%
d और f-ब्लॉक तत्व 2 4%
धातुकर्म 1 2%
गुणात्मक विश्लेषण 1 2%
कार्बनिक रसायन विज्ञान-I 8%
हाइड्रोकार्बन 2 4%
सामान्य कार्बनिक रसायन 2 5%
कार्बनिक रसायन विज्ञान-II 26%
हैलोऐल्केन 1 2%
ऐल्डिहाइड, कीटोन एवं कार्बोक्सिलिक अम्ल 2 3%
बहुलक 1 2%
एल्किल हैलाइड, ऐल्कोहॉल एवं ईथर 2 4%
ऐरोमैटिक यौगिक 3 6%
जैव अणु 2 4%
कार्बोनिल यौगिक 2 4%
नाइट्रोजन युक्त कार्बनिक यौगिक 2 3%
दैनिक जीवन में रसायन 2 3%
पर्यावरणीय रसायन 1 2%
IUPAC और समावयवता 2 4%
प्रायोगिक कार्बनिक रसायन 1 2%
भौतिक रसायन विज्ञान-I 17%
आण्विक संरचना और नाभिकीय भौतिकी 1 3%
रासायनिक साम्यावस्था 1 3%
आयनिक साम्यावस्था 2 4%
अपचयोपचय अभिक्रियाएँ 1 2%
गैसीय अवस्था 1 3%
मोल अवधारणा 2 5%
ऊष्मागतिकी और ऊष्मा रसायन 1 3%
भौतिक रसायन विज्ञान-II 15%
रासायनिक बलगतिकी 2 4%
वैद्युतरसायन 1 3%
ठोस अवस्था 1 3%
विलयन और अणुसंख्यक गुणधर्म 2 4%
पृष्ठ रसायन 1 2%

नीट सिलेबस 2023 पीडीएफ फॉर्मेट में कैसे डाउनलोड करें?

नीट 2023 परीक्षा आयोजित करने वाली परीक्षा प्राधिकरण एनटीए ने नीट की आधिसूचना के साथ ही नीट सिलेबस 2023 (neet 2023 syllabus) भी जारी किया है। इच्छुक उम्मीदावर नीट सिलेबस को पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट (neet official website) से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करके सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।  

सिलेबस को डाउनलोड करने लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें या फिर बताए गए प्रक्रिया  पालन करें 

  1. एटीए के आधिकारिक वबेसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. Information Bulletin टैब पर क्लिक करें।
  3. Information Bulletin NEET(UG) पर क्लिक करें। 
  4. अब आपकी स्क्रीन पर एक pdf फाइल प्रदर्शित होगी। 
  5. इस फाइल को डाउनलोड कर लें।

NEET सिलेबस 2023 को कवर करने के लिए बेस्ट नीट बुक्स

परीक्षा को क्रैक करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अच्छे नीट स्टडी मटेरियल का चयन करें और नियमित रूप से प्रैक्टिस करें। जैसा कि हमने आपको पहले ही कम किए गए नीट सिलेबस 2023 (neet reduced syllabus 2023) प्रदान कर दिया है, अब प्रभावी तैयारी के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों के लिए बेस्ट NEET बुक्स का चयन करने है। नीचे दी गई टेबल में शैक्षणिक विशेषज्ञों द्वारा अनुशंसित और प्रिवीयस टॉपर्स द्वारा चुनी गई बेस्ट बुक्स फॉर NEET 2023 प्रिपरेशन प्रदान की गई है।

अब आइए प्रत्येक विषय के लिए क्लास-वाइज NEET 2023 सिलेबस पर एक नज़र डालें और सिलेबस को पूरा करने के साथ ही नीट प्रीवियस ईयर पेपर इन हिंदी की भी प्रैक्टिस करें।

बेस्ट NEET बुक्स फॉर फिजिक्स बेस्ट NEET बुक्स फॉर बायोलॉजी बेस्ट NEET बुक्स फॉर केमिस्ट्री
40 डेज फिजिक्स फॉर नीट (S B Tripathi) ऑब्जेक्टिव बायोलॉजी (वॉल्यूम 1, 2 & 3) (Dinesh Publications) Modern’s ABC ऑफ केमिस्ट्री (पार्ट 1 & 2)
NCERT फिजिक्स (Anil Aggarwal) 40 डेज बायोलॉजी फॉर नीट 40 (S Chakravarty) 40 डेज केमिस्ट्री फॉर नीट (Sudhanshu Thakur)
कॉन्सेप्ट्स ऑफ कम्पटीशन फिजिक्स फॉर CBSE PMT (Agarwal) मेडिकल एंट्रेंसेज बायोलॉजी (वॉल्यूम 1, 2 & 3) (Mamta R Solanki & Lalita Ghotik) (Target Publications) ऑब्जेक्टिव केमिस्ट्री (वॉल्यूम I, II & III)
फंडामेंटल ऑफ फिजिक्स (Halliday, Resnick, and Walker) एक्सप्लोरिंग बायोलॉजी (वॉल्यूम 1 & 2) (Sanjay Sharma & Sudhakar Banerjee (Arihant Publications)) ऑर्गेनिक केमिस्ट्री (Himanshu Pandey (GRB Publication))
कॉन्सेप्ट्स ऑफ फिजिक्स (H C Verma) फिजिकल केमिस्ट्री (OP Tandon (G R Bathla Publications))

कक्षा 11 पर आधारित नीट सिलेबस 2023

आप यहाँ कक्षा 11 के फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायो पाठ्यक्रम से पूछे जाने वाले नीट 2023 महत्वपूर्ण चैप्टर्स देख सकते हैं:

कक्षा 11 फिजिक्स कक्षा 11 केमिस्ट्री कक्षा 11 बायोलॉजी
भौतिक जगत और मापन
गतिकी
गति के नियम
कार्य, ऊर्जा और शक्ति
कणों के निकाय और दृढ़ पिण्ड की गति
गुरुत्वाकर्षण
स्थूल पदार्थों के गुण
ऊष्मागतिकी
आदर्श गैस का व्यवहार और अणुगति सिद्धांत
दोलन और तरंगें
रसायन विज्ञान की मूल अवधारणाएँ
परमाणु की संरचना
तत्वों का वर्गीकरण एवं गुणों में आवर्तिता
रासायनिक आबंधन और आण्विक संरचना
द्रव्य की अवस्थाएँ: गैसीय और द्रव
ऊष्मागतिकी
साम्यावस्था
अपचयोपचय अभिक्रियाएँ
हाइड्रोजन
s-ब्लॉक तत्व (क्षार और क्षारीय मृदा धातुएँ)
कुल p-ब्लॉक तत्व
कार्बनिक रसायन – कुछ आधारभूत सिद्धांत और तकनीकें
हाइड्रोकार्बन
पर्यावरणीय रसायन
जीव जगत में विविधता
पादप एवं प्राणियों में संरचनात्मक संगठन
कोशिका: संरचना एवं कार्य
पादप कार्यकीय
मानव शरीर विज्ञान

कक्षा 12 पर आधारित नीट सिलेबस 2023

आप यहाँ कक्षा 12 के फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायो पाठ्यक्रम से पूछे जाने वाले नीट 2023 महत्वपूर्ण चैप्टर्स देख सकते हैं:

कक्षा 12 फिजिक्स कक्षा 12 केमिस्ट्री कक्षा 12 बायोलॉजी
स्थिरवैद्युतिकी
विद्युत धारा
धारा के चुंबकीय प्रभाव
वैद्युतचुंबकीय प्रेरण और प्रत्यावर्ती धारा
प्रकाश विद्युत प्रभाव और वैद्युतचुंबकीय तरंगें
किरण प्रकाशिकी
तरंग प्रकाशिकी
नाभिकीय भौतिकी और रेडियोधर्मिता
आधुनिक भौतिकी में आण्विक संरचना
अर्धचालक एवं संचार प्रणाली
ठोस अवस्था
विलयन और अणुसंख्यक गुणधर्म
वैद्युतरसायन
रासायनिक बलगतिकी
नाभिकीय और पृष्ठ रसायन
तत्वों के निष्कर्षण के सिद्धांत और प्रक्रम (धातुकर्म)
p-ब्लॉक तत्व
d और f-ब्लॉक तत्व
उपसहसंयोजन यौगिक
हैलोऐल्केन
ऐल्कोहॉल एवं ईथर
कर्बोनिल यौगिक (ऐल्डिहाइड और कीटोन)
कार्बनिक यौगिकों का वर्गीकरण एवं नामकरण
जैव अणु और बहुलक
सामान्य कार्बनिक रसायन
जनन
आनुवंशिकी तथा विकास
मानव कल्याण में जीव विज्ञान
जैव प्रौद्योगिकी
पारिस्थितिकी

नीट 2023 एग्जाम पैटर्न (NEET Exam Pattern 2023)

अब जब आपको वेटेज के साथ नीट द्वारा जारी नीट 2023 सिलेबस रिड्यूस (neet 2023 syllabus reduced) की पूरी जानकारी मिल गई है, आइए एग्जाम में सेक्शन-वाइज अंकों के वितरण और पेपर पैटर्न को समझने के लिए नीट एग्जाम पैटर्न का अवलोकन करें:

सेक्शन कुल प्रश्न अंक
फिजिक्स खंड A: 35 प्रश्न
खंड B: 15 प्रश्न (केवल 10 प्रश्नों का प्रयास किया जाना है)
खंड A: 140
खंड B: 40
कुल: 180
केमिस्ट्री खंड A: 35 प्रश्न
खंड B: 15 प्रश्न (केवल 10 प्रश्नों का प्रयास किया जाना है)
खंड A: 140
खंड B: 40
कुल: 180
वनस्पति विज्ञान खंड A: 35 प्रश्न
खंड B: 15 प्रश्न (केवल 10 प्रश्नों का प्रयास किया जाना है)
खंड A: 140
खंड B: 40
कुल: 180
प्राणि विज्ञान खंड A: 35 प्रश्न
खंड B: 15 प्रश्न (केवल 10 प्रश्नों का प्रयास किया जाना है)
खंड A: 140
खंड B: 40
कुल: 180
कुल 180 प्रश्न 720 अंक

नीट मार्किंग पैटर्न 2023 के बारे में ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण बिंदु 

  1. सही उत्तर = 4 अंक
  2. गलत उत्तर = -1 अंक
  3. अनुत्तरित प्रश्न = 0 अंक
  4. एक से अधिक विकल्पों को चिह्नित करना = 0 अंक
  5. एग्जाम अवधि = 3 घंटे और 20 मिनट
  6. एग्जाम मोड = ऑफलाइन (पेन और पेपर आधारित)
  7. प्रश्नों का प्रकार = बहु-विकल्पीय प्रश्न (MCQs)
  8. एग्जाम का माध्यम = 13 भाषाएँ (अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, मलयालम, कन्नड़, मराठी, उड़िया, तमिल, तेलुगु, उर्दू और पंजाबी)

नीट सिलेबस से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नीट सिलेबस 2023 से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न कुछ इस प्रकार हैं:-

प्रश्न: मुझे नीट लेटेस्ट सिलेबस कहां मिलेगा?

उ: लेटेस्ट नीट सिलेबस एनटीए के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से फ्री में नीट सिलेबस डाउनलोड (neet syllabus 2023 in hindi pdf download) कर सकते हैं।

प्रश्न: एनईईटी की आधिकारिक वेबसाइट से पाठ्यक्रम डाउनलोड करने की प्रक्रिया क्या है?

उ: आधिकारिक वेबसाइट से नीट पाठ्यक्रम डाउनलोड (नीट सिलेबस 2023 pdf download) करने की पूरी प्रक्रिया को उपरोक्त लेख में समझाया गया है।

प्रश्न: नीट सिलेबस इन हिंदी पीडीएफ 2023 कहां उपलब्ध है?

उ: आप इस लेख में नीट एग्जाम सिलेबस इन हिंदी 2023 पढ़ सकते हैं।

प्रश्न: NEET सिलेबस में कितने विषय शामिल हैं?

उ: NEET सिलेबस में तीन विषय भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान शामिल हैं।

प्रश्न: नीट सिलेबस को पीडीएफ(neet syllabus 2023 pdf download) में कैसे डाउनलोड करें?

उ: नीट सिलेबस को पीडीएफ में डाउनलोड करने के लिए नीट 2023 सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड लिंक इस लेख में दिया गया है।

छात्र, Embibe पर उपलब्ध NEET स्टडी मटेरियल का उपयोग करके NEET एग्जाम सिलेबस को पूर्ण रूप से कवर कर सकते हैं। आप हर विषय के लिए असीमित नीट प्रैक्टिस प्रश्न भी हल कर सकते हैं और नीट ऑनलाइन मॉक टेस्ट सीरीज भी ले सकते हैं। 

हमें उम्मीद है कि नीट सिलेबस 2023 पर यह विस्तृत लेख आपकी मदद करेगा। यदि आपके पास NEET सिलेबस 2023 या परीक्षा के बारे में कोई प्रश्न हैं, तो कृपया अपने कमेंट नीचे पोस्ट करें। हम निश्चित रूप से आपकी सर्वोत्तम संभव तरीके से मदद करेंगे। नीट सिलेबस 2023 से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ और अपडेट के लिए Embibe के साथ बने रहें।

हिंट और सॉल्यूशन की मदद से नीट के जटिल से जटिल सवालों का पाएं चुटकियों में हल