• द्वारा लिखित daksham dwivedi
  • अंतिम संशोधित दिनांक 01-09-2022

जेईई मेन 2022 पेपर 2 सिलेबस

img-icon

जेईई मेन पेपर 2 सिलेबस 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सूचना बुलेटिन के साथ जेईई मेन पेपर 2 का सिलेबस (JEE Main Paper 2 Syllabus) निर्धारित किया है। जेईई मेन पेपर 2 सिलेबस उम्मीदवारों को प्रभावी ढंग से परीक्षा का प्रयास करने के लिए अध्ययन योजना की रणनीति बनाने में मदद करेगा।जेईई मेन पेपर 2 परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जो बी. आर्क और बी. प्लान पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं। ऐसे में जेईई मेन 2022 पेपर 2 पाठ्यक्रम और पैटर्न के बारे में अधिक से अधिक जानकारी रखनी चाहिए। इसलिए, बेहतर तैयारी के लिए और जेईई मेन पेपर 2 सिलेबस 2022 जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

एनटीए के द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा(जेईई) मेन 2022 पेपर 2 रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जेईई मेन 2022 पेपर रिजल्ट एनटीए के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार जेईई मेन पेपर 2 परिणाम 2022 एनटीए के आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।

  जेईई मेन लेटेस्ट अपडेट
1 सितंबर: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2022 पेपर 2 रिजल्ट जारी ।

8 अगस्त 2022: जेईई मेन 2022 सत्र 2 आंसर की जारी, डाइनलोड हेतु यहां क्लिक करें।

3 अगस्त 2022: जेईई मेन 2022 सत्र 1 आंसर की जारी, डाउनलोड हेतु यहां क्लिक करें ।





जेईई मेन 2022 पेपर 2 सिलेबस: अवलोकन

जेईई मेन 2022 पेपर 1 और पेपर 2 की परीक्षा इस साल दो बार आयोजित की जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को जेईई मेन के ओवरव्यू के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। इसलिए, जेईई मेन पेपर 2 पाठ्यक्रम अबलोकन कुछ इस प्रकार है:

जेईई मेन 2022 पेपर 2 ओवरव्यू
परीक्षा जेईई मेन पेपर 2
पेपर पेपर – 2A: बी. आर्किटेक्चर
पेपर – 2B: बी. प्लानिंग
विषय बी.आर्क: गणित, एप्टीट्यूड टेस्ट और ड्राइंग टेस्ट
बी.प्लान: गणित, एप्टीट्यूड टेस्ट और प्लानिंग टेस्ट
परीक्षा की अवधि 3:30 घंटे (210 मिनट)
प्रश्नों की संख्या बी.आर्क: 82 प्रश्न
बी.प्लान: 105 प्रश्न
कुल अंक 400 अंक
अंकन मानदंड MCQ के लिए
प्रत्येक सही उत्तर के लिए: +4 अंक
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए: -1 अंक
बिना प्रयास वाले प्रश्नों के लिए: 0 अंक
संख्यात्मक मान के लिए
प्रत्येक सही उत्तर के लिए: +4 अंक
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए: -1 अंक
बिना प्रयास वाले प्रश्नों के लिए: 0 अंक
ड्राइंग टेस्ट के लिए
100 अंकों में से दो प्रश्नों का मूल्यांकन किया जाना है।
आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in

जेईई मेन पेपर 2 2022: परीक्षा तिथियां

उम्मीदवार जो परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार होने वाली घटनाओं से अपडेट रहना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए विवरण की जांच कर सकते हैं।

पहले और दूसरे सत्र के लिए जेईई मेन पेपर 2 परीक्षा 2022 की तिथियाँ नीचे दी गई हैं:

जेईई मेन पेपर 2 सत्र 1: परीक्षा तिथि

आयोजन जेईई मेन पेपर 2 परीक्षा तिथि
आवेदन पत्र के जारी होने की तिथि 18 अप्रैल, 2022
आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल, 2022
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि जून 2022 (दूसरा सप्ताह)
जेईई मेन पेपर 2 सत्र 1 परीक्षा तिथि 23 जून से 29 जून, 2022
उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि 6 जुलाई, 2022
रिजल्ट जारी होने की तिथि 11 जुलाई,2022

जेईई मेन पेपर 2 सत्र 2: परीक्षा तिथि

आयोजन जेईई मेन पेपर 2 परीक्षा तिथि
आवेदन पत्र के जारी होने की तिथि सूचित किया जाना
आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि सूचित किया जाना
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि जुलाई 2022 का तीसरा सप्ताह
जेईई मेन पेपर 2 सत्र 2 परीक्षा तिथि 25 जुलाई से 30 जुलाई, 2022
उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि सूचित किया जाना
रिजल्ट जारी होने की तिथि सूचित किया जाना

जेईई मेन 2022 पेपर 2: परीक्षा पैटर्न

इस सेक्शन में, हमने जेईई मेन पेपर 2 परीक्षा 2022 के लिए जेईई मेन परीक्षा पैटर्न प्रदान किया है जिसमें अंकन योजना, विभिन्न सेक्शन और पूछे गए प्रश्नों के प्रकार शामिल हैं।

B.Arch (2A) के लिए जेईई मेन पेपर 2 पैटर्न 2022

विषय कुल प्रश्न अंक
गणित 20 MCQ और 10 संख्यात्मक उत्तर प्रकार के प्रश्न (10 में से किन्ही भी 5 के उत्तर दे सकते हैं) 100
एप्टीट्यूड टेस्ट 50 200
ड्राइंग टेस्ट 02 100
कुल 82 400

B.Planning (2B) के लिए जेईई मेन पेपर 2 पैटर्न 2022

विषय कुल प्रश्न अंक
गणित 20 MCQ और 10 संख्यात्मक उत्तर प्रकार के प्रश्न (10 में से किन्ही भी 5 के उत्तर दे सकते हैं) 100
एप्टीट्यूड टेस्ट 50 200
प्लानिंग आधारित प्रश्न 25 100
कुल 105 400

जेईई मेन 2022 पेपर 2 सिलेबस: B. Arch / B. Planning

जेईई एपेक्स बोर्ड, जेईई मेन परीक्षा 2022 के लिए दो पेपर आयोजित करेगा: पेपर 1 BE/B. Tech पाठ्यक्रमों के लिए है, पेपर 2 को दो सब-पेपर में विभाजित किया गया है; बी. आर्किटेक्चर कोर्स के लिए 2A और बी प्लानिंग कोर्स के लिए 2B। जेईई मेन बी. आर्क सिलेबस 2022 को तीन खंडों: गणित, जनरल एप्टीट्यूड और ड्राइंग कौशल में विभाजित किया गया है। जेईई मेन बी. प्लानिंग 2022 सिलेबस में गणित, जनरल एप्टीट्यूड और प्लानिंग अनुभाग शामिल होंगे। हमने बी. आर्क और बी. प्लानिंग के लिए जेईई मेन पेपर 2, 2022 सिलेबस अलग- अलग से प्रदान किए हैं।

जेईई मेन 2022 पेपर 2 (2A & 2B) सिलेबस pdf डाउनलोड करें

जेईई मेन बी. आर्क सिलेबस 2022

जेईई मेन 2022 (पेपर 2A) के लिए बी.आर्क सिलेबस को 3 भागों में विभाजित किया गया है:

  • भाग -1: गणित
  • भाग -2: एप्टीट्यूड टेस्ट
  • भाग -3: ड्राइंग टेस्ट

जेईई मेन पेपर 2 मैथ्स सिलेबस 2022

यहां वे चैप्टर दिए गए हैं जिन्हें उम्मीदवारों को गणित अनुभाग के लिए अध्ययन करते समय तैयार करना होता है:

चैप्टर का नाम चैप्टर का नाम
सम्मिश्र संख्याएँ त्रि-विमीय ज्यामिति
आव्यूह और सारणिक द्विपद प्रमेय और इसके सरल अनुप्रयोग
द्विघात समीकरण अवकल समीकरण
समुच्चय, संबंध और फलन अनुक्रम और श्रेणी
क्रमचय और संचय निर्देशांक ज्यामिति
गणितीय आगमन सदिश बीजगणित
गणितीय विवेचन त्रिकोणमिति
समाकलन कलन सांख्यिकी और प्रायिकता
सीमा, सांतत्य तथा अवकलनीयता

जेईई मेन पेपर 2 एप्टीट्यूड टेस्ट सिलेबस 2022

भाग टॉपिक
पार्ट – 1 व्यक्तियों, स्थानों, भवनों और सामग्रियों के बारे में जागरूकता।
द्विविमीय चित्रों से त्रिविमीय वस्तुओं की कल्पना करना।
त्रिविमीय वस्तुओं के विभिन्न पक्षों की कल्पना करना।
वास्तुकला और निर्माण-पर्यावरण से संबंधित वस्तुएं, बनावट
विश्लेषणात्मक तर्क, मानसिक क्षमता (दृश्य, संख्यात्मक और मौखिक)।
भाग – 2 त्रि-विमीय-बोध: वस्तुओं के पैमाने और अनुपात, रंग बनावट, सद्भाव और विपरीतता, भवन रूपों और तत्वों को समझना और उनकी सराहना करना।
दिए गए आकृतियों और रूपों का उपयोग करके द्विविमीय और त्रिविमीय रचनाएँ बनाना।
शहरी परिदृश्य (सार्वजनिक स्थान, सड़क के दृश्य, स्मारक, बाजार, त्यौहार, मनोरंजक स्थान, आदि), परिदृश्य (नदी के किनारे, पौधे, जंगल, पेड़, आदि) और ग्रामीण जीवन की स्मृति से दृश्यों और गतिविधियों की स्केचिंग।

जेईई मेन पेपर 2 ड्राइंग सिलेबस 2022

लेख में आगे हम जेईई मेन ड्राइंग पेपर के सिलेबस से जुड़ी जानकारी साझा कर रहे हैं। ये कुछ इस प्रकार हैं:

  1. पेंसिल से ज्यामितीय या अमूर्त आकृतियों और पैटर्न का डिजाइन तथा ड्राइंग।
  2. 2D और 3D यूनियन दोनों में रूपों का परिवर्तन, रोटेशन, घटाव, सतहों और वॉल्यूम का विकास।
  3. योजनाओं का निर्माण, उन्नयन और वस्तुओं के 3D दृश्य।
  4. शहरी दृश्यों की स्मृति से गतिविधियों का स्केचिंग।
  5. सतहों और वॉल्यूम का विकास।

जेईई मेन बी.प्लानिंग सिलेबस 2022

जेईई मेन 2022 (पेपर 2B) के लिए बी. प्लानिंग सिलेबस को तीन भागों में बांटा गया है:

  • भाग – 1: गणित
  • भाग – 2: एप्टीट्यूड टेस्ट
  • भाग – 3: प्लानिंग आधारित प्रश्न

जेईई मेन बी.प्लानिंग के लिए मैथ्स और एप्टीट्यूड टेस्ट सिलेबस, जेईई मेन बी.आर्क सिलेबस के समान हैं।

जेईई मेन बी. प्लानिंग बेस्ड सेक्शन सिलेबस

  1. विकास के मुद्दों के बारे में सामान्य जागरूकता।
  2. आलोचनात्मक सोच और विश्लेषणात्मक कौशल।
  3. ग्राफ, चार्ट और मानचित्र पढ़ने का कौशल, सरकारी कार्यक्रम/योजनाएं इत्यादि।
  4. काम्प्रिहेन्शन।
  5. सरल सांख्यिकी। 
  6. सीबीएसई कक्षा दसवीं के सामाजिक विज्ञान के टॉपिक।

जेईई मेन पेपर 2 सिलेबस 2022 – वेटेज

प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को जेईई मेन 2022 पेपर 2 सिलेबस फॉर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए विभिन्न टॉपिक के वेटेज की जांच करनी चाहिए, जिससे उनके पास एक अनुमान होगा और तैयारी को बेहतर करने की प्रैक्टिस कर सकेंगे:

एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए मार्किंग वेटेज 

टॉपिक मार्किंग वेटेज
3D-वस्तुओं के पैमाने और अनुपात की समझ और प्रशंसा 2-3%
विश्लेषणात्मक तर्क 1-2%
व्यक्तियों, स्थानों, भवनों, सामग्रियों के बारे में जागरूकता 2-3%
रंग बनावट 1-2%
मानसिक क्षमता 2%
वास्तुकला और निर्माण-पर्यावरण से संबंधित वस्तुएं, बनावट 2-3%
3D वस्तुओं के विभिन्न पक्षों की कल्पना करना 3%
द्विविमीय चित्रों से त्रिविमीय वस्तुओं की कल्पना करना 3-4%

जेईई मेन 2022 पेपर 2 बुक्स

किसी भी एग्जाम की तैयारी के लिए बुक्स काफी महत्वपूर्ण होती हैं। बुक्स, उम्मीदवारों को टॉपिक्स को कुशलता से समझने में मदद करती हैं। जेईई मेन पेपर 2 के लिए जेईई मेन लोकप्रिय पुस्तकों की लिस्ट नीचे टेबल में दी गई है, जो कुछ इस प्रकार हैं:

विषय महत्वपूर्ण पुस्तकें
गणित एनसीईआरटी कक्षा 11 और 12 की पाठ्यपुस्तकें
कम्पलीट मैथ्स फॉर जेईई मेन (TMH)
डिफरेंशियल एंड इंटीग्रल कैलकुलस (अमित एम अग्रवाल)
प्लेन ज्योमेट्री एंड एलिमेंट्स ऑफ कोऑर्डिनेट ज्योमेट्री (एसएल लोनी)
गाइड टू बी. आर्क एंट्रेंस एग्जामिनेशन सॉल्व्ड पेपर्स (जीकेपी)
अलजेब्रा (डॉ एसके गोयल)
जनरल एप्टीट्यूड रीजनिंग और एप्टीट्यूड (आरएस अग्रवाल)
नाटा और बी.आर्क सेल्फ स्टडी मटिरीअल (एआर. शादान उस्मानी)
ए कम्पलीट सेल्फ गाइड फॉर बी.आर्क (पी. के. मिश्रा)
ड्राइंग बुक ऑफ़ ड्राइंग टेस्ट (निमिश मदन)

जेईई मेन पेपर 2 प्रेपरेशन टिप्स 2022

जेईई परीक्षा में हाइ स्कोर प्राप्त करने से लिए सिलेबस के साथ ही प्रेपरेशन

लेख के इस भाग में हम जेईई मेन एग्जाम के पेपर 2 की तैयारी से जुड़े टिप्स साझा कर रहे हैं, जो कुछ इस प्रकार हैं:

  1. सभी महत्वपूर्ण टॉपिक्स को कवर करने के लिए जेईई मेन की तैयारी शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को जेईई मेन्स 2022 पेपर 2 सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को देखना, जानना व समझना जरुरी है।
  2. तैयारी का टेस्ट करने के लिए ऑनलाइन उपलब्ध जेईई मेन सैंपल पेपर डाउनलोड करें। सैंपल पेपर उम्मीदवारों को विभिन्न प्रकार के प्रश्नों के बारे में जानकारी प्रदान करेगा।
  3. जटिल विषयों को समझने के लिए प्रेपरेशन पुस्तकों का उपयोग करें। 
  4. टॉपिक्स को रिटेन करने के लिए शॉर्ट नोट्स बनाएं। नोट्स उम्मीदवारों को क्विक रिवीजन करने में भी मदद करेंगे।
  5. प्रवेश परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के पैटर्न को जानने के लिए जेईई मेन पिछले वर्ष के पेपर देखें।
  6. कौशल को बनाएँ रखने के लिए ड्राइंग प्रश्नों की प्रैक्टिस करें।

महत्वपूर्ण लिंक


जेईई मार्कस बनाम रैंक
जेईई मेन आंसर की

जेईई मेन रिजल्ट
जेईई मेन समान्यीकरण


जेईई पेपर 2 सिलेबस 2022 से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ऐसा हो सकता है जेईई मेन 2022 पेपर 2 को लेकर उम्मीदवारों के मन में कुछ सामान्य लेकिन महत्वपूर्ण प्रश्न हो। ऐसे में जेईई मेन 2022 के पेपर 2 सिलेबस के बारे में उम्मीदवारों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले कुछ प्रश्न निम्नलिखित हैं।

प्रश्न 1: ड्राइंग टेस्ट में आमतौर पर कौन से प्रश्न पूछे जाते हैं?

उत्तर: जेईई मेन पेपर 2 सिलेबस के अनुसार, ड्राइंग टेस्ट में शहरी परिदृश्य की स्मृति से दृश्यों और गतिविधियों के स्केचिंग आदि से प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

प्रश्न 2: क्या जेईई मेन 2022 के पाठ्यक्रम में कोई कमी की गई है?

उत्तर: नहीं, संचालन निकाय ने आधिकारिक तौर पर जेईई मेन्स परीक्षा पाठ्यक्रम 2022 में किसी भी तरह की कमी की घोषणा नहीं की गई है।

प्रश्न 3: क्या जेईई मेन 2022 का सिलेबस जारी किया गया है?

उत्तर: हां, अधिकारियों ने जेईई मेन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए सूचना बुलिटन के साथ पाठ्यक्रम जारी कर दिया है।

प्रश्न 4: मैं जेईई मेन 2022 पेपर 2 (बी.आर्क) के लिए उपस्थित होना चाहता हूं। मुझे किन विषयों का अध्ययन करने की आवश्यकता है?

उत्तर: यदि आप जेईई मेन के बी.आर्क विषय के लिए उपस्थित होते हैं, तो आपको गणित, जनरल एप्टीट्यूड और ड्राइंग टेस्ट जैसे विषयों का अध्ययन करना होगा।

प्रश्न 5: क्या 2022 में जेईई मेन चार बार आयोजित होगा?

उत्तर: नहीं, JAB इस साल दो सत्रों में परीक्षा आयोजित करेगा। पहला सत्र 23 से 29 जून, 2022 तक और दूसरा सत्र 23 से 30 जुलाई, 2022 तक आयोजित किया जाएगा।

प्रश्न 6. क्या मैं B.Arch और B.Planning दोनों के लिए उपस्थित हो सकता हूं?

उत्तर: हां, उम्मीदवार दोनों विषयों के लिए उपस्थित हो सकते हैं। जेईई मेन आवेदन पत्र भरते समय आपको दोनों पेपरों के लिए आवेदन करना होगा।

हमें उम्मीद है कि जेईई पेपर 2 सिलेबस 2022 की इस जानकारी ने आपकी मदद की होगी। अगर अभी भी आपके मन में जेईई मेन पेपर 2 सिलेबस 2022, तैयारी, एडमिट कार्ड, परिणाम से जुड़ा कोई प्रश्न हैं, तो कृपया उसे नीचे कमेंट बॉक्स में पूछें, हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि हम जल्द से जल्द आपके प्रश्न का उत्तर दें और आपकी दुविधा को हल करें। जेईई मेन पेपर 2 सिलेबस 2022 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए Embibe के साथ बने रहें।

स्व-मूल्यांकन का बेहतरीन उपाय - प्रतिदिन करें AI-पावर्ड पर्सनलाइज्ड जेईई मेन टेस्ट का अभ्यास