• द्वारा लिखित Mahesh Kumawat
  • अंतिम संशोधित दिनांक 21-09-2022

जेईई मेन प्रिपरेशन टिप्स 2023 – सिलेबस, बुक्स, टाइम टेबल

img-icon

जेईई मेन्स प्रिपरेशन टिप्स 2023 (JEE Mains Preparation Tips 2023): जेईई मेन्स रिजल्ट 2022 के अनुसार सेशन 1 में साढ़े साल लाख छात्रों ने जेईई मेन्स की परीक्षा दी जिसमें मात्र 14 छात्रों के ही 100 एनटीए स्कोर प्राप्त हुए। यह आंकड़े यह बताने के लिए काफी है कि इस परीक्षा के लिए छात्रों को ना सिर्फ कड़ी मेहनत और लगन की जरूरत होती है बल्कि एग्जाम के लेकर बेहतर स्ट्रेटेजी बनाने की भी जरूरत होती है। इस लेख में प्रदान किए गए जेईई मेन्स 2023 प्रिपरेशन टिप्स (JEE Mains 2023 Preparation Tips) छात्रों के लिए एक रूप से गाइड करने का काम करेगा।

यदि आप देश के शीर्ष इंजनीयरिंग कॉलेज में प्रवेश पाना चाहते हैं तो आपको बिना देरी किए अभी से ही परीक्षा की प्रिपरेशन शुरू कर देनी चाहिए। और परीक्षा के शुरू होने से पहले ही आपको पूरे सिलेबस को कवर कर लेना चाहिए। ताकि अंतिम बचे समय में आप महत्वपूर्ण टॉपिक का रिवीजन कर सकें। इस लेख में आपके लिए व्यावहारिक जेईई मेन्स प्रिपरेशन टिप्स (JEE Mains Preparation Tips) प्रदान किए हैं। जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत पढ़े और इस पेज को बुकमार्क कर लें।

जेईई मेन 2023 प्रिपरेशन टिप्स: एग्जाम ओवरव्यू

जेईई मेन्स एग्जाम 2023 को लेकर एनटीए के द्वारा फिलहाल किसी तरह की आधिकारिक घोषणा नही की गई है। हो सकता है कि जेईई मेन्स एग्जाम 2023 को लेकर कई तरह के बदलाव देखने को मिल सके। यदि आधिकारिक रूप से जेईई 2023 मेन्स एग्जाम में किसी तरह की बदलाव होती है तो इसकी सूचना इस पेज पर उपलब्ध करा दी जाएगी। नीचे टेबल में प्रदान की गई जानकारी पिछले साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा आयोजित की गई जेईई मेन्स एग्जाम 2022 के अनुसार प्रदान की गई है। ताजा जानकारी प्राप्त करने के लिए एनटीए के आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करते रहें या फिर इस पेज को बुकमार्क लें।

जेईई मेन 2022 एग्जाम
परीक्षा का नाम जेईई मेन
पूरा नाम संयुक्त प्रवेश परीक्षा
कंडक्टिंग बॉडी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए)
परीक्षा की आवृत्ति साल में दो बार (जून और जुलाई)
परीक्षा स्तर राष्ट्रीय स्तर
विषय बीई/बी.टेक: गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान
बी.आर्क: गणित – भाग I, एप्टीट्यूड टेस्ट – भाग II, ड्राइंग टेस्ट – भाग III
बी. प्लानिंग: गणित – भाग I, एप्टीट्यूड टेस्ट – भाग II, प्लानिंग आधारित MCQ – भाग III
परीक्षा तिथि पहला सत्र: 23 जून से 29 जून, 2022
दूसरा सत्र: 25 जुलाई से 30 जुलाई, 2022
भाषा 13 भाषाओं में उपलब्ध
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
परीक्षा का तरीका ऑनलाइन परीक्षा – कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) |
बी.आर्क ड्राइंग टेस्ट के लिए पेन और पेपर आधारित ऑफलाइन टेस्ट
प्रश्नों का प्रकार बहुविकल्पीय प्रश्न, संख्यात्मक मान प्रश्न
परीक्षा अवधि पेपर के आधार पर निर्धारित
मार्किंग स्कीम प्रत्येक सही उत्तर के लिए +4 अंक
प्रत्येक गलत उत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न, संख्यात्मक मान प्रश्न) के लिए -1 अंक
आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in

जेईई मेन्स 2023 की प्रिपरेशन कैसे करें?

जेईई मेन्स एग्जाम 2023 के लिए के प्रिपरेशन कहां से शुरुआत करें यह छात्रों को परेशान करने वाला सबसे अधिक प्रश्नों में एक हैं। इन्ही सवालों के जबाव देने के लिए हमने इस लेख में जेईई मेन्स 2023 एग्जाम क्रैक करने के टिप्स और ट्रिक प्रदान किए हैं। जो उम्मीदवार जेईई मेन्स एग्जाम 2023 मे शामिल होने जा रहे वे इस दिए गए जेईई मेन प्रिपरेशन टिप्स 2023 का पालन कर हाई स्कोर प्राप्त कर सकते हैं।

जेईई मेन की प्रिपरेशन के लिए महत्वपूर्ण टिप्स और ट्रिक्स

  1. अपने नोट्स द्वारा जितनी जल्दी हो सके हर एक कॉन्सेप्ट और टॉपिक को समझें, यदि किसी कॉन्सेप्ट और टॉपिक में कोई संदेह है, तो उसे अपनी पाठ्यपुस्तक की सहायता से दूर करें।  तैयारी से पूर्व जेईई मेन परीक्षा पैटर्न 2023 को भी अच्छे से समझ लेना चाहिए क्योंकि इससे आपको मार्किग स्कीम का पता चलता है।
  2. अपनी क्षमता और कमजोरियों के आधार पर एक उचित समय सारिणी की योजना बनाएं और प्रत्येक विषय को समय आवंटित करें। यदि मैथ्स आपका कमजोर विषय है, तो उसे ज्यादा से ज्यादा समय दें। याद रखें, यह समय बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए, चतुराई से और सख्ती से अध्ययन करें।
  3. सूत्रों, समीकरणों आदि की प्रैक्टिस करें और उन्हें याद रखें। साथ ही, उनके अनुप्रयोगों का भी अभ्यास करें।
  4. प्रश्नों को हल करने के लिए चरणों का पालन करें।
  5. उन प्रश्नों को हल करें जो आपको कठिन लगते हैं।
  6. अधिक से अधिक जेईई मेन प्रैक्टिस प्रश्नों को हल करें। याद रखें, दिन के अंत तक आपको अपनी नॉलेज को अंकों में बदलना होगा, जो केवल तभी संभव है जब आप नॉलेज, सूत्रों आदि को लागू करने के कौशल में महारत हासिल करें। अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है कि वे जेईई पिछले साल के पेपर को रोज अवश्य हल करें।
  7. रिवीजन, प्रैक्टिस और मॉक टेस्ट देने के लिए अलग-अलग समय आवंटित करें।
  8. प्रत्येक प्रश्न का उत्तर देने के लिए एक निश्चित समय निर्धारित करें। इस पर तय समय से ज्यादा समय बर्बाद न करें। यदि आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं दे सकते हैं, तो उसे छोड़ दे और अगले प्रश्न पर जाएँ।
  9. परीक्षा की तैयारी में सबसे महत्वपूर्ण है कि आप हमेशा जेईई मेन सिलेबस 2023 के अनुसार ही अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाएं।

जेईई मेन प्रिपरेशन स्ट्रैटजी: विषयवार

जेईई मेन्स 2023 प्रश्न पत्र तीन विषयों: भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में वितरित है। तीनों विषय समान रूप से महत्वपूर्ण हैं, इसलिए उम्मीदवार को सभी विषयों को समान महत्व देना चाहिए। तैयारी के लिए सभी विषयों को समान समय दिया जाना चाहिए। विषयवार जेईई मेन 2022 तैयारी रणनीति नीचे दी गई है। 

जेईई मेन्स 2023 भौतिकी के लिए प्रिपरेशन टिप्स

भौतिकी एक ऐसा विषय है जिससे बहुत से उम्मीदवार डरते हैं, और उनमें से अधिकांश इस विषय को बहुत जल्दी छोड़ देते हैं। भौतिकी के लिए प्रिपरेशन स्ट्रैटजी तैयार करते समय ध्यान रखने योग्य कुछ बिंदु यहां दिए गए हैं। अन्य दो विषयों अर्थात रसायन विज्ञान और गणित की तुलना में भौतिकी एक स्कोरिंग विषय है। जेईई मेन फिजिक्स में विभिन्न टॉपिक के कठिनाई स्तर और वेटेज को जानना बेहद जरूरी है। जेईई मेन के महत्वपूर्ण चैप्टर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें – भौतिकी एक ऐसा विषय है जिससे बहुत से उम्मीदवार डरते हैं, और उनमें से अधिकांश इस विषय को बहुत जल्दी छोड़ देते हैं। भौतिकी के लिए प्रिपरेशन स्ट्रैटजी तैयार करते समय ध्यान रखने योग्य कुछ बिंदु यहां दिए गए हैं। अन्य दो विषयों अर्थात रसायन विज्ञान और गणित की तुलना में भौतिकी एक स्कोरिंग विषय है। जेईई मेन फिजिक्स में विभिन्न टॉपिक के कठिनाई स्तर और वेटेज को जानना बेहद जरूरी है। जेईई मेन के महवपूर्ण अध्याय के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- जेईई मेन महत्वपूर्ण चैप्टर 2023

जेईई मेन 2023 भौतिकी अध्ययन योजना: अध्याय-वार वेटेज

आवश्यक इनपुट उच्च वेटेज निम्न वेटेज
निम्न इनपुट ऊष्मा और ऊष्मागतिकी
किरण प्रकाशिकी
विद्युत चुम्बकीय तरंगें
अर्धचालक
त्रुटियाँ और उपकरण विश्लेषण
गुरुत्वाकर्षण
प्रकाशिकी
तरंग
प्रकाश विद्युत् प्रभाव
दोलन
ऊष्मा स्थानांतरण
तरल पदार्थों के यांत्रिक गुण
नाभिकीय भौतिकी और X-किरण
कार्य, ऊर्जा और शक्ति
इकाई और मापन
द्रव्य और विकिरण की द्वैत प्रकृति
उच्च इनपुट विद्युत चुम्बकीय प्रेरण और प्रत्यावर्ती धारा
घूर्णन
गतिकी
स्थिर वैद्युतिकी
विद्युत धारा और संधारित्र
द्रव्य के गुण
बोर का परमाणु मॉडल
तरंग और ध्वनि
विद्युत धारा और चुंबकत्व के चुंबकीय प्रभाव
घूर्णी गति
द्रव्यमान केंद्र और संघट्ट
संचार व्यवस्था
गति के नियम

उम्मीदवार नीचे जेईई मेन भौतिकी सिलेबस के अनुभाग-वार टॉपिक की प्रैक्टिस कर सकते हैं:

जेईई मेन 2023 भौतिकी अध्ययन टिप्स: आधुनिक भौतिकी

क्रमांक टॉपिक
1 आधुनिक भौतिकी में परमाणु संरचना
2 प्रायोगिक भौतिकी
3 नाभिकीय भौतिकी और रेडियोधर्मिता
4 प्रकाश विद्युत प्रभाव और विद्युत चुम्बकीय तरंगें
5 अर्धचालक और संचार व्यवस्था

जेईई मेन 2023 भौतिकी अध्ययन टिप्स: यांत्रिकी – 1

क्रमांक टॉपिक
1 भौतिकी में गणित
2 एक विमीय गति
3 द्विविमीय गति और प्रक्षेप्य गति
4 न्यूटन के गति के नियम
5 इकाई और विमाएं
6 कार्य, ऊर्जा और शक्ति

जेईई मेन 2023 भौतिकी अध्ययन टिप्स: यांत्रिकी – 2

क्रमांक टॉपिक
1 द्रव्यमान केंद्र और संवेग संरक्षण
2 घूर्णी गति
3 गुरुत्वाकर्षण
4 द्रव्य के गुण और तरल यांत्रिकी
5 घूर्णन
6 सरल आवर्त गति (SHM)

जेईई मेन 2023 भौतिकी अध्ययन टिप्स: विद्युत-चुंबकत्व

क्रमांक टॉपिक
1 विद्युत आवेश और क्षेत्र
2 विद्युत विभव और संधारित्र
3 विद्युत चुम्बकीय प्रेरण और प्रत्यावर्ती धारा
4 स्थिर वैद्युतिकी
5 चुंबकत्व और पदार्थ के चुंबकीय गुण

जेईई मेन 2023 भौतिकी अध्ययन टिप्स: ऊष्मा और ऊष्मागतिकी

क्रमांक टॉपिक
1 ऊष्मा स्थानांतरण
2 ऊष्मागतिकी के नियम
3 द्रव्य के तापीय गुण, कैलोरीमिति और गैसों का अणुगति सिद्धांत

जेईई मेन 2023 भौतिकी अध्ययन टिप्स: प्रकाशिकी

क्रमांक टॉपिक
1 किरण प्रकाशिकी
2 तरंग प्रकाशिकी

जेईई मेन 2023 भौतिकी अध्ययन टिप्स: यांत्रिकी तरंगे

क्रमांक टॉपिक
1 तरंगे

जेईई मेन्स 2023 रसायन विज्ञान के लिए प्रिपरेशन टिप्स

रसायन विज्ञान एक ऐसा विषय है जिसे जेईई मेन के उम्मीदवार आमतौर पर नजरअंदाज कर देते हैं क्योंकि इसमें याद करने के बहुत सारे बिंदु है। बहरहाल, यदि सही ढंग से ध्यान केंद्रित किया जाएँ, तो रसायन विज्ञान में अधिकांश कॉन्सेप्ट बहुत सहज और तार्किक होते हैं। जेईई मेन परीक्षा में छात्रों को रसायन विज्ञान अच्छे अंक दिलाता है। जेईई मेन परीक्षा का रसायन विज्ञान खंड पेपर के अन्य खंडों में से सबसे आसान है।

छात्र रसायन विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक का अध्ययन करके जेईई मेन्स 2023 के रसायन विज्ञान खंड में आसानी से अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। रसायन विज्ञान में प्रश्नों के लिए विश्लेषणात्मक और याद रखने के कौशल का संतुलन आवश्यक है। रसायन विज्ञान को आगे तीन इकाइयों – भौतिक, कार्बनिक और अकार्बनिक में वर्गीकृत किया गया है।

जेईई मेन 2023 रसायन विज्ञान अध्ययन योजना: अध्याय-वार वेटेज

आवश्यक इनपुट उच्च वेटेज निम्न वेटेज
निम्न इनपुट परमाणु संरचना
द्रव्य और गैसीय अवस्थाएँ
विद्युत रसायन
रासायनिक बलगतिकी
नाभिकीय और पृष्ठ रसायन
रासायनिक आबंधन
d – ब्लॉक के तत्व
उपसहसंयोजन यौगिक
एल्किल हैलाइड
ऐरोमैटिक यौगिक
रासायनिक साम्यावस्था
अपचयोपचय और आयतनी विश्लेषण
धातु निष्कर्षण
मात्रात्मक विश्लेषण
हाइड्रोकार्बन
उच्च इनपुट ऊष्मागतिकी
p – ब्लॉक के तत्व
सामान्य कार्बनिक रसायन विज्ञान
समावयवता
एल्डिहाइड और कीटोन
कार्बोक्सिलिक अम्ल और इसके व्युत्पन्न
मोल संकल्पना
आयनिक साम्यावस्था
ठोस अवस्था
s – ब्लॉक के तत्व (क्षार और क्षारीय मृदा धातुएँ)
हाइड्रोजन
तत्वों का आवर्त वर्गीकरण
वर्गीकरण और नामकरण
अल्कोहॉल और ईथर
नाइट्रोजन युक्त यौगिक और एलिफैटिक ऐमीन
जैव अणु और बहुलक

उम्मीदवार नीचे जेईई मेन रसायन विज्ञान सिलेबस के अनुभाग-वार टॉपिक की प्रैक्टिस कर सकते हैं:

अकार्बनिक रसायन विज्ञान कार्बनिक रसायन विज्ञान भौतिक रसायन विज्ञान
हाइड्रोजन बहुलक रसायन विज्ञान की कुछ मूलभूत अवधारणाएं
आवर्तिता कार्बनिक यौगिक रासायनिक आबंधन
वर्ग – 13 से वर्ग 18 के तत्व हाइड्रोकार्बन विलयन
d – और f – ब्लॉक के तत्व कार्बनिक रसायन विज्ञान के कुछ मूल सिद्धांत अपचयोपचय अभिक्रियाएँ
पर्यावरणीय रसायन प्रायोगिक रसायन विज्ञान के मूल सिद्धांत साम्यावस्था
तत्वों का वर्गीकरण ऑक्सीजन, हैलोजन और नाइट्रोजन युक्त कार्बनिक यौगिक पृष्ठ रसायन
हैलोएल्केन तथा हैलोऐरिन जैव अणु द्रव्य की अवस्थाएँ
क्षार और क्षारीय मृदा धातुएँ दैनिक जीवन में रसायन विज्ञान परमाणु संरचना
उपसहसंयोजन यौगिक रासायनिक बलगतिकी
समावयवता विद्युत रसायन
रासायनिक ऊष्मागतिकी

जेईई मेन्स 2023 मैथ्स के लिए प्रिपरेशन टिप्स

कहा जाता है कि जेईई मेन के लिए गणित में टॉपिक्स की अधिक संख्या के कारण एक व्यापक पाठ्यक्रम है। इसके अलावा, जेईई मेन, एडवांस और बोर्ड परीक्षाओं के लिए गणित का पाठ्यक्रम अलग-अलग है। इस प्रकार, उम्मीदवारों के लिए तदनुसार प्रबंधन करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए, उम्मीदवारों को स्मार्ट बनना होगा और उन टॉपिक्स पर ध्यान केंद्रित करना होगा जो अधिक स्कोरिंग हैं।

महत्वपूर्ण लिंक –
1-जेईई मेन पात्रता मानदंड
2-जेईई मेन सैंपल पेपर 2023

जेईई मेन 2023 मैथ्स अध्ययन योजना: अध्याय-वार वेटेज

आवश्यक इनपुट उच्च वेटेज निम्न वेटेज
निम्न इनपुट त्रि-विमीय ज्यामिति
सदिश
आव्यूह और सारणिक
अनुक्रम और श्रेणी
सरल रेखा
वृत्त
प्रायिकता बंटन (द्विपद, माध्य और प्रसरण)
अवकल समीकरण
अवकलन
त्रिकोणमितीय समीकरण
सांख्यिकी
गणितीय विवेचन
समुच्चय और संबंध
ऊंचाई और दूरी
उच्च इनपुट निश्चित समाकलन और क्रों द्वारा परिबद्ध क्षेत्रफल
सीमा, सांतत्य तथा अवकलनीयता
फलन
अवकलन के अनुप्रयोग
शंकु परिच्छेद
सम्मिश्र संख्याएँ
द्विघात समीकरण
द्विपद प्रमेय और गणितीय आगमन
त्रिकोणमितीय अनुपात और फलन
त्रिभुज के गुणधर्म
क्रमचय और संचय
अनिश्चित समाकलन

उम्मीदवार नीचे जेईई मेन मैथ्स सिलेबस के अनुभाग-वार टॉपिक की प्रैक्टिस कर सकते हैं:

जेईई मेन 2023 मैथ्स टिप्स: समाकलन कलन 

क्रमांक टॉपिक
1 वक्रों द्वारा परिबद्ध क्षेत्रफल
2 निश्चित समाकलन
3 अवकल समीकरण
4 अनिश्चित समाकलन

जेईई मेन 2023 मैथ्स टिप्स: बीजगणित

क्रमांक टॉपिक
1 द्विपद प्रमेय
2 सम्मिश्र संख्याएँ
3 गणितीय आगमन
4 आव्यूह और सारणिक
5 क्रमचय और संचय
6 अनुक्रम और श्रेणी
7 समुच्चय सिद्धांत और संबंध
8 प्रायिकता
9 समीकरण सिद्धांत

जेईई मेन 2023 मैथ्स टिप्स: निर्देशांक ज्यामिति

क्रमांक टॉपिक
1 वृत्त
2 दीर्घवृत्त
3 अतिपरवलय
4 परवलय
5 बिंदु और रेखा
6 सदिश

जेईई मेन 2023 मैथ्स टिप्स: डिफरेंशियल कैलकुलस

क्रमांक टॉपिक
1 सांतत्य तथा अवकलनीयता
2 अवकल गुणांक
3 अवकलन और अवकलज के अनुप्रयोग
4 फलन
5 सीमा

जेईई मेन 2023 मैथ्स टिप्स: त्रिकोणमिति

क्रमांक टॉपिक
1 प्रतिलोम त्रिकोणमितीय फलन
2 त्रिकोणमितीय समीकरण और असमिका
3 त्रिकोणमितीय अनुपात, फलन और सर्वसमिका

जेईई मेन 2023 मैथ्स टिप्स: सांख्यिकी और गणितीय विवेचन

क्रमांक टॉपिक
1 गणितीय विवेचन
2 सांख्यिकी

जेईई मेन प्रिपरेशन 2023: बेस्ट बुक्स

परीक्षा की अच्छी तैयारी आपके द्वारा पढ़ी जाने वाली बुक्स पर बहुत अधिक निर्भर करती है, इसलिए यहाँ जेईई मेन के लिए सर्वश्रेष्ठ बुक्स की सूची दी गई है:

बुक लेखक
जेईई मेन फिजिक्स बेस्ट बुक्स
कक्षा 11 और 12 के लिए पाठ्यपुस्तक NCERT
कॉन्सेप्ट ऑफ फिजिक्स वॉल्यूम 1 एंड 2 एच.सी. वर्मा
मैकेनिक्स पार्ट 1 & 2 डी.सी. पांडे
अन्डर्स्टैन्डिंग फिजिक्स फॉर जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड
जेईई मेन केमिस्ट्री बेस्ट बुक्स
कक्षा 11 और 12 के लिए पाठ्यपुस्तक NCERT
ऑर्गैनिक केमिस्ट्री मॉरिसन एंड बॉयड / सोलोमन एंड फ्राहले
जेईई मेन मैथ्स बेस्ट बुक्स
कक्षा 11 और 12 के लिए पाठ्यपुस्तक NCERT
डिफरेंशियल कैलकुलस फॉर IIT-JEE अमित अग्रवाल
इंटीग्रल कैलकुलस फॉर IIT-JEE
कैलकुलस एंड एनालिटिकल ज्योमेट्री थॉमस एंड फिन्नी
प्रॉब्लम इन कैलकुलस ऑफ वन वेरिएबल I.A. Maron

जेईई मेन प्रिपरेशन 2023: टाइम-टेबल

एक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पढ़ाई करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। यह अनुशंसा की जाती है कि छात्र एक समय सारिणी करें जिसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के लिए समय शामिल हो। रिवीजन के लिए भी टाइम स्लॉट निर्धारित करें। आपने जो सीखा है उसका रिव्यु करना महत्वपूर्ण है। सोने से पहले आज के दिन में आपने जो कुछ भी सीखा, उसका रिव्यु करना सबसे अच्छी प्रैक्टिस होगी।

जेईई मेन 2023 प्रिपरेशन: टिप्स एंड स्ट्रैटजी बाइ टॉपर्स 

जेईई मेन 2021 के टॉपर्स द्वारा साझा की गई जेईई मेन प्रिपरेशन स्ट्रैटजी देखें:

जेईई मेन 2021 टॉपर्स प्रिपरेशन स्ट्रैटजी
रोहित कुमार
जेईई मेन 2021 एनटीए स्कोर: 100 पर्सेंटाइल
अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें और अपनी तैयारी पर विश्वास रखें।
टीचर्स और मेंटर्स से सलाह लें, और बेहतरीन किताबें पढ़ें।
रंजीम प्रबल
जेईई मेन 2021 एनटीए स्कोर: 100 पर्सेंटाइल
NCERT को फॉलो करके आप फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स में अपने बेसिक्स क्लियर कर पाएंगे।
पहले कठिन टॉपिक्स पर ध्यान दें, फिर आसान टॉपिक्स पर आगे बढ़ें।
सिद्धांत मुखर्जी
जेईई मेन 2021 एनटीए स्कोर: 100 पर्सेंटाइल
जेईई मेन के पिछले वर्ष के पेपर्स को हल करें और उच्च वेटेज वाले टॉपिक की पहचान करें।
पैटर्न का विश्लेषण करके त्रुटियों को कम करने पर ध्यान केंद्रित करें।
अनंत कृष्ण किदांबी
जेईई मेन 2021 एनटीए स्कोर: 100 पर्सेंटाइल
जेईई मेन सिलेबस के अनुसार तीनों विषयों की तैयारी और रिवीजन करें।
परीक्षा के दौरान मूर्खतापूर्ण गलतियों से बचने के लिए पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को हल करने का प्रयास करें।

जेईई मेन प्रिपरेशन टिप्स 2023 पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) 

जेईई मेन प्रिपरेशन के लिए टिप्स से संबंधित कुछ सबसे अधिक पूछे जाने वाले प्रश्न यहाँ दिए गए हैं:

प्रश्न 1: जेईई मेन की प्रिपरेशन का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
उत्तर: उम्मीदवार जेईई मेन 2023 की प्रिपरेशन के लिए इस लेख में दिए गए जेईई मेन प्रिपरेशन टिप्स का उल्लेख कर सकते हैं। वे अपनी तैयारी और परीक्षा देने के कौशल को अगले स्तर तक ले जाने के लिए Embibe में मॉक टेस्ट भी दे सकते हैं। 

प्रश्न 2: मैं जेईई मेन मॉक टेस्ट में कहाँ दे सकता हूं? 
उत्तर: आप Embibe पर में जेईई मेन मॉक टेस्ट दे सकते हैं। 

प्रश्न 3: क्या मैं 2 महीने में जेईई मेन्स क्रैक कर सकता हूं?
उत्तर: जेईई मेन परीक्षा की प्रिपरेशन 60 दिनों में, अर्थात 2 महीने में करना कोई मुश्किल काम नहीं है। उम्मीदवार ऊपर दिए गए जेईई मेन की प्रिपरेशन टिप्स का उल्लेख कर सकते हैं ताकि परीक्षा को अच्छे अंकों के साथ क्रैक किया जा सके।

प्रश्न 4: क्या जेईई मेन्स को क्रैक करना आसान है?
उत्तर: जेईई मेन एक चुनौतीपूर्ण परीक्षा है। चुँकि प्रतियोगिता कड़ी है, इसलिए परीक्षा के लिए अडिग समर्पण, प्रेरणा, अबाधित ध्यान और दृढ़ता की आवश्यकता होती है। हालांकि, ऊपर दिए गए प्रिपरेशन टिप्स का उपयोग करके, कोई भी अच्छे ग्रेड के साथ परीक्षा को आसानी से क्रैक कर सकता है।

प्रश्न 5: क्या मैं बिना कोचिंग के जेईई मेन क्रैक कर सकता हूं?
उत्तर: कई टॉपर्स का कहना है कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग सेंटर में शामिल हुए जेईई मेन क्रैक किया, और उन्होंने पहले प्रयास में ऐसा किया। टॉपर्स के दृष्टिकोण से, यह अडिग फोकस है जो इस संबंध में गेम-चेंजर साबित होता है।

हमें उम्मीद है कि जेईई मेन 2023 प्रिपरेशन टिप्स के इस लेख ने आपकी मदद की है। यदि आपके पास जेईई मेन प्रिपरेशन टिप्स या सामान्य परीक्षा के बारे में कोई प्रश्न हैं, तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपने प्रश्न पूछ सकते हैं। हम निश्चित रूप से सर्वोत्तम संभव तरीके से आपकी सहायता करेंगे। जेईई मेन प्रिपरेशन टिप्स पर लेटेस्ट अपडेट और जानकारी के लिए Embibe के साथ बने रहें। 

हम आपको जेईई मेन 2023 के लिए शुभकामनाएं देते हैं !

हिंट और सॉल्यूशन की मदद से जेईई मेन के जटिल से जटिल सवालों का पाएं चुटकियों में हल