• द्वारा लिखित Mahesh Kumawat
  • अंतिम संशोधित दिनांक 13-03-2023

नीट 2023 की तैयारी के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें: फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायो बुक्स डाउनलोड करें

img-icon

नीट 2023 की तैयारी के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें (Best Books for NEET 2023 Preparation): नीट 2023 की तैयारी के लिए सबसे अच्छी किताबें कौन सी हैं (Which are best books for NEET Preparation)? यह प्रश्न नीट यूजी प्रिपरेशन शुरू करने वाले मेडिकल कैंडिडेट्स के मन में सबसे पहले उठता है। छात्रों के लिए नीट यूजी एग्जाम की सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों का चयन करना सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। नीट परीक्षा 2023 को उत्तीर्ण करने का लक्ष्य रखने वाले मेडिकल उम्मीदवारों को Embibe की नीट 2023 बेस्ट बुक्स की सूची देखनी चाहिए।

आज बाजार में कई नीट एग्जाम प्रिपरेशन के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों की पुस्तकें उपलब्ध हैं। पर इस लेख में आपको एक्सपर्ट्स और टॉपर्स के द्वारा बताई गई बुक्स की पूरी सूची मिलेगी। लेख को भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के लिए नीट 2023 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों (best books for NEET 2023 for Physics, Chemistry, and Biology) में विभाजित किया गया है। हिंदी में नीट सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों की सूची (list of neet best books in hindi) देखने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।

डॉक्टर बनने की दिशा में पहला कदम बढ़ाएं और फ्री नीट मॉक टेस्ट सीरीज सॉल्व करें

नीट टेस्ट का नामनीट टेस्ट सीरीज़ लिंक
नीट ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 1नीट मॉक टेस्ट पेपर्स फ्री डाउनलोड
नीट ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 2नीट मॉक टेस्ट पेपर्स फ्री डाउनलोड

नीट परीक्षा 2023 प्रिपरेशन के लिए बेस्ट बुक्स की सूची के बारे में जानकारी होना अब काफी जरुरी हो गया है। कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई कर रहे छात्रों के अलावा सेल्फ स्टडी कर नीट प्रिपरेशन कर रहे छात्रों को भी इन बुक्स से पढ़ाई करनी चाहिए। चूंकि, अभी नीट एग्जाम डेट काफी दूर है ऐसे में नीट 2023 अभ्यर्थियों को ज्यादा से ज्यादा वक्त सेल्फ स्टडी पर देना होगा। हम इस लेख में नीट एग्जाम प्रिपरेशन (NEET Exam Preparation) के लिए बेस्ट बुक्स की सूची के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

इन पुस्तकों की सूची कई प्रतिष्ठित संस्थानों में लगभग एक दशक से नीट एग्जाम पर काम कर रहे विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई है। इस लेख में बताई गई किताबों की सूची नीट एग्जाम की प्रिपरेशन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बहुत मददगार होगी।   

नीट 2023 प्रिपरेशन के लिए कौन सी बुक बेस्ट है?

हर नीट उम्मीदवार को परीक्षा में सफलता दिलाने में सहायक सही पुस्तक के चयन का महत्व पता होना चाहिए। यदि भारत की सबसे अधिक स्पर्धा वाली चिकित्सा प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होने का लक्ष्य है, तो नीट 2023 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का चयन तैयारी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। नीट 2023 सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों (Best NEET Books in Hindi) पर आधारित इस लेख से उम्मीदवारों को इस बात को समझने में मदद मिलेगी कि बेस्ट स्टडी मटेरियल कौन सी है।

यदि बाजार की बात करें तो स्टडी मटेरियल के बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं, ऐसे में नीट 2023 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों का चयन करना और अहम हो जाता है। नीट 2023 (NEET 2023) को एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश के लिए जून, 2023 को आयोजित की जाएगी। नीट-यूजी परीक्षा को क्रैक करने के लिए उम्मीदवारों की मदद करने के उद्देश्य से Embibe ने नीट प्रिपरेशन के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों की एक सूची तैयार की है।

देश की सबसे बड़ी और बेहद प्रतिस्पर्धी प्रवेश परीक्षाओं में से एक नीट है। नीट जैसी परीक्षाओं के लिए उम्मीदवार सामान्यतः एक या दो वर्ष पहले से ही प्रिपरेशन शुरू कर देते हैं। नीट की प्रिपरेशन के लिए बेस्ट बुक्स की तलाश करने वाले उम्मीदवारों को इस बात ध्यान का रखना चाहिए कि नीट परीक्षा में ज्यादातर प्रश्न कक्षा 11 एवं कक्षा 12 के फिजिक्स, केमेस्ट्री एवं बायोलॉजी सिलेबस से पूछे जाते हैं। वर्ष 2018 से 2021 के बीच तकरीबन 70 फीसदी प्रश्न कक्षा 11 एवं कक्षा 12 के एनसीईआरटी सिलेबस से ही पूछे गए थे। 

नीट एग्जाम के विशेषज्ञ एवं प्रीवियस ईयर नीट टॉपर्स ने कक्षा 12 एवं कक्षा 11 के फिजिक्स, कमैस्ट्री और बायोलॉजी के सिलेबस के लिए नीट प्रिपरेशन में एनसीईआरटी की किताबों से सबसे बेस्ट माना है। विशेषज्ञो के द्वारा नीट परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारो को सहाल दी जाती है कि वे अपनी तैयारी की शुरुआत कक्षा 12 एवं कक्षा 11 के एनसीईआरटी बुक्स से करें।

नीट एग्जाम में फिजिक्स सेक्शन के लिए बेस्ट बुक्स कौन सी है? 

नीट 2023 परीक्षा में फिजिक्स को सबसे कठिन सेक्शन माना जाता है। पिछले साल नीट में बैठने वाले उम्मीदवारों ने भी फिजिक्स सेक्शन को सबसे कठिन सेक्शन बताया था। इसलिए, फिजिक्स सेक्शन के लिए बुक्स (Best Books for NEET Physics) का चयन करते समय अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए। नीट की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों को पहले कक्षा 12वीं और 11वीं कक्षा की NCERT बुक्स को पढ़ना चाहिए। उसके बाद अन्य प्रतिस्पर्धी बुक्स से अपनी नीट तैयारी को आगे बढ़ाना चाहिए। इस लेख में कुछ नीट प्रिपरेशन मेंं सहायता प्रदान करने वाली कुछ महत्वपूर्ण बुक्स के नाम सुझाए गए हैं जिसे नीट के फिजिक्स सेक्शन की प्रिपरेशन के लिए सबसे अच्छी माना जाता है।

क्रम संख्या नीट फिजिक्स बुक का नाम
1 द कॉन्सेप्ट ऑफ फिजिक्स (HC Verma)
2 ऑब्जेक्टिव फिजिक्स (DC Pandey)
3 फिजिक्स फॉर नीट (C.P. Singh)
4 फंडामेंटल फिजिक्स (Pradeep)
5 ऑब्जेक्टिव फिजिक्स (Prof. Satya Prakash Arya) (MTG Publishers)
6 कॉन्सेप्ट्स ऑफ कम्पटीशन फिजिक्स फॉर CBSE PMT (Agarwal)
7 NCERT फिजिक्स (Anil Aggarwal)
8 प्रॉब्लम इन जनरल फिजिक्स (I. E. Irodov)
9 फंडामेंटल ऑफ फिजिक्स (Halliday, Resnick & Walker)
10 प्रॉब्लम एंड सॉलुशन (Shashi Bhushan Tiwari)
11 MTG बुक्स फॉर नीट फिजिक्स

नीट एग्जाम में केमेस्ट्री सेक्शन के लिए बेस्ट बुक्स कौन सी है?

NEET एग्जाम के केमिस्ट्री सेक्शन (Best Books for NEET Chemistry) में आसान से मध्यम स्तर के प्रश्न पूछें जाते हैं। फिर भी, उम्मीदवारों को केमेस्ट्री सेक्शन को हल्के में नहीं लेना चाहिए। नीट एग्जाम प्रीवियस ईयर पेपर एनालिसिस से यह पता चलता है कि इस खंड के अधिकांश प्रश्न कक्षा 12 और कक्षा 11 की एनसीईआरटी बुक्स से भी पूछें गए थे। नीट परीक्षा में उच्च स्कोर प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को एनसीईआरटी बुक्स आवश्य ही पढ़नी चाहिए। लेकिन इसके साथ अन्य बुक्स को भी पढ़ना चाहिए। केमेस्ट्री सेक्शन में संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बुक्स के नाम नीचे तालिका में दिए गए हैं, जिन्हें NEET की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों को पढ़ सकते है।

क्रम संख्या नीट केमेस्ट्री बुक का नाम
1 फिजिकल केमेस्ट्री (OP Tandon) (G. R. Bathla Publications)
2 ऑब्जेक्टिव केमेस्ट्री (सेट ऑफ 3 वॉल्यूम) (S. Dinesh & Co.)
3 मॉडर्न ABC ऑफ केमेस्ट्री (पार्ट 1 & 2)
4 ऑर्गेनिक केमेस्ट्री (Himanshu Pandey) (GRB Publication)
5 ऑर्गेनिक केमेस्ट्री (Morrison)
6 बॉयड फॉर ऑर्गेनिक केमेस्ट्री
7 फिजिकल केमेस्ट्री (O.P. Tandon)
8 40 डेज केमेस्ट्री फॉर नीट (Sudhanshu Thakur)
9 ऑब्जेक्टिव केमेस्ट्री (R.K. Gupta)
10 ABC ऑफ केमेस्ट्री फॉर क्लास 11 एंड 12 (Modern)
11 कॉन्सिस इनॉर्गेनिक केमेस्ट्री (JD Lee)
12 एलीमेंट्री प्रॉब्लम ऑर्गेनिक केमेस्ट्री फॉर NEET/AIIMS (M S Chauhan)
13 प्रैक्टिस बुक्स (V K Jaiswal) (इनॉर्गेनिक), M S Chauhan (ऑर्गेनिक), एंड N Awasthi (फिजिकल)
14 MTG बुक्स फॉर नीट केमेस्ट्री

नीट एग्जाम में बायोलॉजी सेक्शन के लिए बेस्ट बुक्स कौन सी है?

NEET परीक्षा के लिए जीव विज्ञान सबसे महत्वपूर्ण खंड है। NEET परीक्षा में जीव विज्ञान से 50% प्रश्न पूछे जाते हैं। जीव विज्ञान से 360 अंकों के 90 प्रश्न पूछें जाते हैं। इसलिए, इस सेक्शन को सभी वर्गों से अधिक महत्व दिया जाना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार इस सेक्शन में पूछें जाने वाले अधिकांश प्रश्न कक्षा 12वीं और 11वीं के बायोलॉजी  सिलेबस से होते हैं। नीट 2023 बायोलॉजी बेस्ट बुक्स (Best Books for NEET Biology) की सूची में पहला नाम कक्षा 12 और कक्षा 11 की एनसीआरटी बुक्स का है।

क्रम संख्या नीट बायोलॉजी बुक का नाम
1 मॉडर्न ABC ऑफ बायोलॉजी फॉर XI & XII (B. B. Arora, A. K. Sabharwal – Modern Publishers)
2 एक्सप्लोरिंग बायोलॉजी (वॉल्यूम 1 & 2) (Sanjay Sharma & Sudhakar Banerjee – Arihant Publications)
3 ऑब्जेक्टिव बायोलॉजी (वॉल्यूम 1, 2 & 3) (K. N. Bhatia/K. Bhatia – Dinesh Publications)
4 Medical Entrances बायोलॉजी (Vol 1, 2 & 3) – Mamta R. Solanki & Lalita Ghotik – Target Publications
5 G R Bathla Publications for बायोलॉजी
6 बायोलॉजी (Trueman) (वॉल्यूम 1 एंड 2)
7 ऑब्जेक्टिव बॉटनी (Ansari)
8 बायोलॉजी (Pradeep Publication)
9 टूगेदर विथ बायोलॉजी (S Venugopal)
10 40 डेज बायोलॉजी फॉर नीट (S. Chakravarty)
11 MTG बुक्स फॉर नीट बायोलॉजी

नीट मॉक टेस्ट सीरीज़ (NEET Test Series 2023)

Embibe में, हमने स्टूडेंट्स को बेहतर स्कोर के साथ NEET 2023 परीक्षा को क्रैक करने में मदद करने के लिए NEET मॉक टेस्ट सीरीज प्रदान की है। नीचे दिए स्टेप्स के माध्यम से देने आप आसानी से मॉक टेस्ट दे सकते हैं।

स्टेप 1: Embibe की आधिकारिक वेबसाइट, यानी Embibe.com पर जाएं।

स्टेप 2: अपने मोबाइल नंबर / ईमेल के माध्यम से लॉगिन करें।

स्टेप 3: फिर Medical बटन पर क्लिक कर ‘Goal’ को “नीट” के रूप में चुनें।

स्टेप 4: ”Next’ पर क्लिक करें और अपनी पसंदीदा भाषा चुनें।

स्टेप5 : एक बार हो जाने के बाद, टेस्ट देने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

टेस्ट संख्याटेस्ट लिंक
नीट ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 1अभी प्रयास करें
नीट ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 2अभी प्रयास करें
नीट ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 3अभी प्रयास करें
नीट ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 4अभी प्रयास करें
नीट ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 5अभी प्रयास करें
नीट ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 6अभी प्रयास करें
नीट ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 7अभी प्रयास करें
नीट ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 8अभी प्रयास करें

नीट के लिए बुक्स से प्रिपरेशन करने के फायदे क्या है?

NEET के लिए बुक्स से प्रिपरेशन के क्या फायदे हैं, सभी उम्मीदवारों को इसके बारे में पता होना चाहिए। NEET बुक्स, एग्जाम प्रिपरेशन में एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य करती हैं। बुक्स को पढ़ने से सभी संदेह दूर हो जाते हैं जिससे स्कोरिंग में सहायता प्राप्त होती हैं। नीट बुक्स पढ़ने के फायदों से संबंधित अधिक जानकारी नीचे दी गई है। नीट अभ्यर्थियों को नीट सिलेबस 2023 के आधार पर ही अपनी अध्ययन योजना बनानी चाहिए ताकि आप सही दिशा में आगे बढ़ सकें

  1. बुक्स पढ़ने से कॉन्सेप्ट्स की समझ विकसित होती है।
  2. बुक्स उचित तैयारी प्रदान करने में मदद करती हैं।
  3. NEET परीक्षा में 50% प्रश्न थ्योरी आधारित होते हैं, जिन्हें पढ़कर ही हल किया जा सकता है।
  4. MCQ प्रश्नों को हल करने में बुक्स बहुत सहायक होती हैं।
  5. विशेषज्ञ और टॉपर्स भी सभी उम्मीदवारों को सलाह देते हैं कि वे ज्यादा से ज्यादा बुक्स पढ़ें।
  6. एनसीआरटी बुक्स पढ़ने से टॉपिक से जुड़ी बुनियादी समझ विकसित होती है।

नीट बुक्स का उपयोग करने के लिए 6 असरदार टिप्स

लेख के इस भाग में, हमने उन प्रभावी टिप्स का उल्लेख किया है कि कैसे उम्मीदवार बेस्ट नीट बुक्स 2023 का उपयोग कर सकते हैं:

  1. नीट परीक्षा की प्रिपरेशन की शुरूआत एनसीईआरटी बुक्स से करें और उसके बाद दूसरी बुक्स के साथ आगे बढ़ें।
  2. एनसीईआरटी के साथ-साथ अन्य नीट बुक्स को भी पढ़ें।
  3. पाठ्यक्रम कितना भी लंबा क्यों न हो, पूरी गंभीरता के सााथ पढ़ें।
  4. अधिक से अधिक प्रैक्टिस प्रश्नों को हल करें।
  5. अधिक से अधिक मॉक टेस्ट दें।
  6. रिवीजन के लिए समय निकालें।

नीट 2023 एग्जाम पैटर्न

प्रत्येक विषय के सिलेबस पर आने से पहले, उम्मीदवारों को नीट एग्जाम पैटर्न से भली-भांति परिचित होना चाहिए। क्योंकि इससे उन्हें मार्किंग स्कीम का पता चलता है। इसके अलावा स्टूडेंट्स को उन टॉपिक्स को प्राथमिकता देने में मदद मिलेगी जिन्हें उन्हें अधिक महत्व देना चाहिए। NEET 2023 एग्जाम के प्रत्येक खंड में पूछें जाने वाले प्रश्नों की कुल संख्या और कुल अंकों की जाँच करें:

सेक्शन प्रश्नों की संख्या कुल अंक
फिजिक्स 35 + 15 = 50 140 + 40 = 180
केमेस्ट्री 35 + 15 = 50 140 + 40 = 180
बायोलॉजी: बॉटनी 35 + 15 = 50 140 + 40 = 180
बायोलॉजी: जूलॉजी 35 + 15 = 50 140 + 40 = 180

नीट परीक्षा सिलेबस 2023

NEET की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स की सूची जानने वाले उम्मीदवारों को नीट पाठ्यक्रम 2023 की भी अच्छी समझ होनी चाहिए। सिलेबस की समझ से उम्मीदवार अपनी तैयारी को सही दिशा दे पाते हैं। NEET सिलेबस 2023, NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध है, जहाँ से उम्मीदवार पीडीएफ फॉर्मेट में सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं। NEET परीक्षा 2023 के लिए सभी विषय का सिलेबस हिंदी में नीचे दिया गया है।

नीट 2023 बायोलॉजी सिलेबस 

कक्षा XI कक्षा XII
जीव जगत में विविधता जनन
पादप एवं प्राणियों में संरचनात्मक संगठन आनुवंशिकी और विकास
कोशिका संरचना और कार्य जीव विज्ञान और मानव कल्याण
पादप कार्यकीय जैव प्रौद्योगिकी और उसके अनुप्रयोग
मानव शरीर क्रिया विज्ञान पारिस्थितिकी और पर्यावरण

नीट 2023 फिजिक्स सिलेबस

कक्षा XI कक्षा XII
भौतिक जगत और मापन स्थिर वैद्युतिकी
गतिकी विद्युत धारा
गति के नियम धारा के चुंबकीय प्रभाव और चुंबकत्व
कार्य, ऊर्जा और शक्ति वैद्युतचुंबकीय प्रेरण और प्रत्यावर्ती धारा
कणों के निकाय और दृढ़ पिण्ड की गति वैद्युतचुम्बकीय तरंगें
गुरुत्वाकर्षण प्रकाशिकी
स्थूल पदार्थों के गुण विकिरण तथा द्रव्य की द्वैत प्रकृति
ऊष्मागतिकी परमाणु और नाभिक
आदर्श गैस का व्यवहार और अणुगति सिद्धांत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
दोलन और तरंगें

नीट 2023 केमेस्ट्री सिलेबस

कक्षा XI कक्षा XII
रसायन विज्ञान की मूल अवधारणाएँ ठोस अवस्था
परमाणु की संरचना विलयन
तत्वों का वर्गीकरण एवं गुणों में आवर्तिता वैद्युतरसायन
रासायनिक आबंधन और आण्विक संरचना रासायनिक बलगतिकी
द्रव्य की अवस्थाएँ: गैसीय और द्रव पृष्ठ रसायन
ऊष्मागतिकी तत्वों के निष्कर्षण के सिद्धांत और प्रक्रम
साम्यावस्था p-ब्लॉक तत्व
अपचयोपचय अभिक्रियाएँ d और f-ब्लॉक तत्व
हाइड्रोजन उपसहसंयोजन यौगिक
s-ब्लॉक तत्व हैलोऐल्केन तथा हैलोऐरीन
कुल p-ब्लॉक तत्व ऐल्कोहॉल, फिनॉल एवं ईथर
कार्बनिक रसायन – कुछ आधारभूत सिद्धांत और तकनीकें ऐल्डिहाइड, कीटोन एवं कार्बोक्सिलिक अम्ल
हाइड्रोकार्बन नाइट्रोजन युक्त कार्बनिक यौगिक
पर्यावरणीय रसायन जैव अणु
बहुलक
दैनिक जीवन में रसायन

नीट बेस्ट बुक्स पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न : मुझे नीट 2023 सिलेबस कहां से मिल सकता है?
उ : आप ऊपर दिए गए लेख या राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट से NEET 2023 पाठ्यक्रम प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्न : क्या नीट 2023 तैयारी के लिए NCERT बुक्स पर्याप्त हैं?
उ : नहीं, केवल एनसीईआरटी बुक्स का अध्ययन करने से आपको परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने में मदद नहीं मिलेगी। अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए, इस लेख में सूचीबद्ध अन्य बेस्ट NEET बुक्स का भी अध्ययन करना होगा।

प्रश्न : नीट परीक्षा के माध्यम से कौन से कोर्स पेश किए जाते हैं?
उ : एमबीबीएस, बीडीएस और आयुष के बीएचएमएस, बीएएमएस, बीवीएससी और बीयूएमएस कोर्स नीट परीक्षा के माध्यम से पेश किए जाते हैं।

प्रश्न : NEET 2023 रसायन विज्ञान की तैयारी के लिए सबसे अच्छी बुक्स कौन सी हैं?
उ : रसायन विज्ञान खंड के लिए कुछ सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें हैं: ओपी टंडन द्वारा भौतिक रसायन विज्ञान (जीआर बाथला प्रकाशन), वस्तुनिष्ठ रसायन विज्ञान (3 खंडों का सेट) (एस दिनेश एंड कंपनी), मॉडर्न एबीसी ऑफ केमिस्ट्री ( भाग 1 और 2), हिमांशु पांडे द्वारा कार्बनिक रसायन (जीआरबी प्रकाशन), जेडी ली द्वारा संक्षिप्त अकार्बनिक रसायन विज्ञान

प्रश्न : नीट फिजिक्स की तैयारी के लिए कौन सी बुक्स अच्छी हैं?
उ : एचसी वर्मा द्वारा भौतिकी की अवधारणा, सीपी सिंह द्वारा नीट के लिए भौतिकी और डीसी पांडे द्वारा ऑब्जेक्टिव फिजिक्स, एनईईटी 2023 की तैयारी के लिए कुछ बेहतरीन भौतिकी पुस्तकें हैं।

अब आप बेस्ट नीट 2023 बुक्स के बारे में सब कुछ जान गए हैं। हमें उम्मीद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा। यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव है, तो बेझिझक उन्हें नीचे कमेंट सेक्शन में पोस्ट करें। हमें आपकी मदद करने में खुशी होगी।नीट बेस्ट बुक्स 2023 से संबंधित लेटेस्ट न्यूज़ और अपडेट के लिए Embibe के साथ बने रहें।

हिंट और सॉल्यूशन की मदद से नीट के जटिल से जटिल सवालों का पाएं चुटकियों में हल