• द्वारा लिखित daksham dwivedi
  • अंतिम संशोधित दिनांक 01-09-2022

नीट एग्जाम सेंटर 2023 – सिटी-वाइज लिस्ट चेक करें

img-icon

नीट एग्जाम सेंटर 2023: नीट एग्जाम सेंटर की सूची परीक्षा प्राधिकरण के द्वारा जारी अधिसूचना के साथ जारी की जाती है। उम्मीदवार को अधिसूचना में जारी परीक्षा केंद्रो में से किसी एक को चुनना होता है। एक बार आवेदन पूरी तरह से सबिट होने जाने के बाद परीक्षा में बदाव नही किया जा सकता है। इसलिए उम्मीदवार को आवेदन करते समय नीट एग्जाम सेंटर का चुयन सावधानीपूर्वक करना चहिए।

2022 में NEET-UG के लिए परीक्षा शहरों की कुल संख्या 557 है, इस लिस्ट में 14 विदेशों में स्थित नीट एग्जाम सेंटर भी शामिल थे।  इस लेख में नीट एग्जाम सेंटर से जुड़ी काफी जानकारियां प्रदान की गई है। जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को पूरा पढ़े और बुकमार्क कर लें.

लेटेस्ट अपडेट


1 अगस्त 2022: एनटीए के द्वारा नीट आंसर की 2022 जारी कर दी गई है, उम्मीदवार 2 सितंबर 2022 तक प्रोवजनल आंसर की पर चुनौती कर सकतें हैं।

19 जुलाई 2022: Embibe द्वारा नीट हल सहित पेपर 2022 जारी कर दिया गया है। 

नीट एग्जाम सेंटर 2022 की जांच कैसे करें?

लेख में आगे हम उम्मीदवारों को नीट परीक्षा केंद्र की जांच से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दे रहे हैं, इसलिए लेख का यह भाग जरुर पढ़ें। हमने आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके नीट 2022 परीक्षा केंद्रों (NEET exam centre) की सूची की जांच करने की चरण-दर-चरण प्रक्रिया शेयर की है। नीट एग्जाम 2022 देने जाने से पहले नीचे पढ़ें कि आप अपने नीट एग्जाम सेंटर के बारे में कैसे जान सकते हैं:

पहला चरण: आधिकारिक वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर जाएं।

दूसरा चरण: “View Advance Information for Allotment of Centre City” लिंक पर क्लिक करें।

तीसरा चरण: “Application Number” और “Date of Birth” के माध्यम से लॉगिन करें। “Submit” बटन पर क्लिक करें।

चौथा चरण: स्क्रीन पर प्रदर्शित आवंटित नीट एग्जाम सेंटर (NEET Exam Centre) के बारे में विवरण देखें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक स्क्रीनशॉट रख लें।

नीट एग्जाम सेंटर 2022: कोड के साथ टेस्ट सिटी

लेख में आगे हम उम्मीदवारों को नीट एग्जाम सेंटर से जुड़े राज्य व शहर के बारे में कोड के साथ जानकारी साझा कर रहे हैं। अधिकारी, आधिकारिक वेबसाइट पर NEET एग्जाम सेंटर 2022 की सूची ब्रोशर के जरिए जारी कर चुके हैं। हम यहां परीक्षा केंद्रों (NEET exam centre 2022) की लिस्ट शेयर कर रहे हैं। उम्मीदवार यहां शहर कोड के साथ नीट 2022 परीक्षा केंद्रों की सूची की जांच कर सकते हैं, ये कुछ इस प्रकार है:

शहर का कोड राज्य शहर
1101 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पोर्ट ब्लेयर
1201 आंध्र प्रदेश गुंटूर
1202 आंध्र प्रदेश कुरनूल
1203 आंध्र प्रदेश नेल्लोर
1204 आंध्र प्रदेश तिरुपति
1205 आंध्र प्रदेश विजयवाड़ा
1206 आंध्र प्रदेश विशाखापत्तनम
1207 आंध्र प्रदेश तेनाली
1208 आंध्र प्रदेश नरसरावपेटी
1209 आंध्र प्रदेश मछलीपट्टनम
1210 आंध्र प्रदेश मंगलगिरी
1301 अरुणाचल प्रदेश ईटानगर/नाहरलागुन
1401 असम डिब्रूगढ़
1402 असम गुवाहाटी
1403 असम सिलचर
1404 असम तेजपुर
1501 बिहार गया
1502 बिहार पटना
1503 बिहार हाजीपुर
1504 बिहार मधुबनी
1505 बिहार नालंदा
1506 बिहार सीतामढ़ी
1507 बिहार वैशाली
1601 चंडीगढ़ चंडीगढ़/मोहाली/पंचकुला
1701 छत्तीसगढ़ भिलाई/दुर्ग/भिलाई नगर
1702 छत्तीसगढ़ बिलासपुर
1703 छत्तीसगढ़ रायपुर
1704 छत्तीसगढ़ सरगुजा
1801 दादरा और नगर हवेली दादरा और नगर हवेली
1901 दमन और दीव दमन
2001 दिल्ली दिल्ली/नई दिल्ली
2101 गोवा पणजी/मडगांव
2201 गुजरात अहमदाबाद
2202 गुजरात आनंद
2203 गुजरात भावनगर
2204 गुजरात गांधीनगर
2205 गुजरात गोधरा
2206 गुजरात पटना
2207 गुजरात राजकोट
2208 गुजरात सूरत
2209 गुजरात वडोदरा
2210 गुजरात वलसाड
2211 गुजरात गांधीधाम
2212 गुजरात कच्छ
2301 हरियाणा फरीदाबाद
2302 हरियाणा गुरुग्राम
2303 हरियाणा अंबाला
2304 हरियाणा करनाल
2401 हिमाचल प्रदेश हमीरपुर
2402 हिमाचल प्रदेश शिमला
2501 जम्मू और कश्मीर जम्मू
2502 जम्मू और कश्मीर श्रीनगर
2503 जम्मू और कश्मीर अनंतनाग
2504 जम्मू और कश्मीर बारामूला
2601 झारखंड बोकारो
2602 झारखंड जमशेदपुर
2603 झारखंड रांची
2604 झारखंड हजारीबाग
2701 कर्नाटक बेलगाम/बेलगावी
2702 कर्नाटक बेंगलुरु
2703 कर्नाटक दावणगेरे
2704 कर्नाटक धारवाड़
2705 कर्नाटक गुलबर्गा / कलबुर्गिक
2706 कर्नाटक हुबली
2707 कर्नाटक मंगलुरु
2708 कर्नाटक मैसूर
2709 कर्नाटक उडुपी
2801 केरल अलपुझा
2802 केरल अंगमाली
2803 केरल एर्नाकुलम
2804 केरल कन्नूरी
2805 केरल कासरगोड
2806 केरल कोल्लम
2807 केरल कोट्टायम
2808 केरला कोझीकोड/कालीकट
2809 केरल मलप्पुरम
2810 केरल पलक्कड़
2811 केरल थिरुवानान्थापुरम
2812 केरल त्रिशूर
2813 केरल इडुक्की
4701 लदाख लेह
4702 लदाख कारगिल
2901 लक्षद्वीप कवरत्ती
3001 मध्य प्रदेश भोपाल
3002 मध्य प्रदेश ग्वालियर
3003 मध्य प्रदेश इंदौर
3004 मध्य प्रदेश जबलपुर
3005 मध्य प्रदेश उज्जैन
3006 मध्य प्रदेश रेवा
3101 महाराष्ट्र अहमदनगर
3102 महाराष्ट्र किया
3103 महाराष्ट्र अमरावती
3104 महाराष्ट्र औरंगाबाद
3105 महाराष्ट्र बीड
3106 महाराष्ट्र बुल्धाना
3107 महाराष्ट्र जलगाँव
3108 महाराष्ट्र कोल्हापुर
3109 महाराष्ट्र लातूर
3110 महाराष्ट्र मुंबई
3111 महाराष्ट्र नागपुर
3112 महाराष्ट्र नांदेड
3113 महाराष्ट्र नासिक
3114 महाराष्ट्र नवी मुंबई
3115 महाराष्ट्र पुणे
3116 महाराष्ट्र सतारा
3117 महाराष्ट्र सोलापुर
3118 महाराष्ट्र थाइन
3119 महाराष्ट्र सांगली
3120 महाराष्ट्र सिंधुदुर्ग
3121 महाराष्ट्र रत्नागिरि
3122 महाराष्ट्र धुले
3201 मणिपुर इंफाल
3301 मेघालय शिलांग
3401 मिजोरम आइजोल
3501 नगालैंड दीमापुर
3502 नगालैंड कोहिमा
3601 उड़ीसा अंगुल
3602 उड़ीसा बालासोर/बालेश्वर
3603 उड़ीसा बेरहामपुर
3604 उड़ीसा भुवनेश्वर
3605 उड़ीसा कटक
3606 उड़ीसा रौर्केला
3607 उड़ीसा संबलपुर
3608 उड़ीसा बलांगीर
3609 उड़ीसा भवानीपटना (कालाहांडी)
3610 उड़ीसा क्योंझर/केंदुझार
3611 उड़ीसा कोरापुट
3612 उड़ीसा मलकानगिरी
3613 उड़ीसा परालाखेमुंडी (गजपति)
3614 उड़ीसा फूलबनी (कंधामल)
3615 उड़ीसा रायगाड़ा
3616 उड़ीसा पुरी
3701 पुदुचेरी पुदुचेरी
3801 पंजाब अमृतसर
3802 पंजाब बठिंडा
3803 पंजाब जालंधर
3804 पंजाब लुधियाना
3805 पंजाब पटियाला
3901 राजस्थान अजमेर
3902 राजस्थान बीकानेर
3903 राजस्थान जयपुर
3904 राजस्थान जोधपुर
3905 राजस्थान कोटा
3906 राजस्थान उदयपुर
4001 सिक्किम गंगटोक
4101 तमिलनाडु चेन्नई
4102 तमिलनाडु कोयंबटूर
4103 तमिलनाडु कुड्डालोर
4104 तमिलनाडु कांचीपुरम
4105 तमिलनाडु करूर
4106 तमिलनाडु मदुरै
4107 तमिलनाडु नागरकोइल
4108 तमिलनाडु नमक्कली
4109 तमिलनाडु सलेम
4110 तमिलनाडु तंजावुरी
4111 तमिलनाडु थिरूवल्लूर
4112 तमिलनाडु तिरुचिरापल्ली
4113 तमिलनाडु तिरुनेलवेली
4114 तमिलनाडु वेल्लोर
4115 तमिलनाडु चेंगलपेट
4116 तमिलनाडु विरुधुनगर
4117 तमिलनाडु डिंडीगुल
4118 तमिलनाडु तिरुपूर
4201 तेलंगाना हैदराबाद
4202 तेलंगाना करीमनगर
4203 तेलंगाना खम्मम
4204 तेलंगाना रंगारेड्डी
4205 तेलंगाना वारंगल
4206 तेलंगाना संगारेड्डी
4207 तेलंगाना महबूबनगर
4208 तेलंगाना हयातनगर
4301 त्रिपुरा अगरतला
4401 उत्तर प्रदेश आगरा
4402 उत्तर प्रदेश इलाहाबाद / प्रयागराज
4403 उत्तर प्रदेश बरेली
4404 उत्तर प्रदेश गाज़ियाबाद
4405 उत्तर प्रदेश गोरखपुर
4406 उत्तर प्रदेश झाँसी
4407 उत्तर प्रदेश कानपुर
4408 उत्तर प्रदेश लखनऊ
4409 उत्तर प्रदेश मेरठ
4410 उत्तर प्रदेश नोएडा/ग्रेटर नोएडा
4411 उत्तर प्रदेश वाराणसी
4412 उत्तर प्रदेश फतेहपुर
4413 उत्तर प्रदेश मथुरा
4414 उत्तर प्रदेश सीतापुर
4415 उत्तर प्रदेश फैजाबाद
4416 उत्तर प्रदेश अलीगढ़
4501 उत्तराखंड देहरादून
4502 उत्तराखंड हल्द्वानी
4503 उत्तराखंड रुड़की
4601 पश्चिम बंगाल 24 परगना (उत्तर)
4602 पश्चिम बंगाल आसनसोल
4603 पश्चिम बंगाल बर्धमान
4604 पश्चिम बंगाल दुर्गापुर
4605 पश्चिम बंगाल हुगली
4606 पश्चिम बंगाल हावड़ा
4607 पश्चिम बंगाल खड़गपुर
4608 पश्चिम बंगाल कोलकाता
4609 पश्चिम बंगाल सिलीगुड़ी
9903 यूऐई अबू धाबी
9904 थाईलैंड बैंगकॉक
9905 श्रीलंका कोलोंबो
9906 क़तर दोहा
9902 यूऐई दुबई
9907 नेपाल काठमांडू
9908 मलेशिया कुआलालम्पुर
9901 कुवैत कुवैत सिटी
9909 नाइजीरिया लागोस
9910 बहरीन मनामा
9911 ओमान मस्कट
9912 सौदी अरबिया रियाध
9913 यूऐई शारजाह
9914 सिंगापोर सिंगापोर

नोट: नीट ब्रोशर पर क्लिक करके आप नीट के एग्जाम सेंटर के बारे में और बेहतर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Embibe में, हमने स्टूडेंट्स को बेहतर स्कोर के साथ NEET 2022 परीक्षा को क्रैक करने में मदद करने के लिए मॉक टेस्ट सीरीज़ प्रदान की है। नीचे दिए स्टेप्स के माध्यम से देने आप आसानी से मॉक टेस्ट दे सकते हैं।

  • स्टेप 1: Embibe की आधिकारिक वेबसाइट, यानी Embibe.com पर जाएं।
  • स्टेप 2: अपने मोबाइल नंबर / ईमेल के माध्यम से लॉगिन करें।
  • स्टेप 3: फिर Medical बटन पर क्लिक कर ‘Goal’ को “नीट” के रूप में चुनें।
  • स्टेप 4: ”Next’ पर क्लिक करें और अपनी पसंदीदा भाषा चुनें।
  • स्टेप5 : एक बार हो जाने के बाद, टेस्ट देने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
टेस्ट संख्या टेस्ट लिंक
नीट 2022 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 1अभी प्रयास करें
नीट 2022 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 2 अभी प्रयास करें
नीट 2022 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 3 अभी प्रयास करें
नीट 2022 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 4अभी प्रयास करें
नीट 2022 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 5 अभी प्रयास करें
नीट 2022 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 6 अभी प्रयास करें
नीट 2022 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 7 अभी प्रयास करें
नीट 2022 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 8अभी प्रयास करें

नीट एग्जाम सेंटर 2022: स्टेट वाइज वितरण

नीट 2022 के लिए राज्यवार केंद्र सूची जारी कर दी गई है।

स्टेट कोडस्टेटसेंटर
11अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (UT)2
12आंध्र प्रदेश151
13अरुणाचल प्रदेश11
14असम81
15बिहार192
16चंडीगढ़ (UT)32
17छत्तीसगढ़82
18दादर और नगर हवेली (UT)5
19दमन और दीव (UT)2
20दिल्ली/नई दिल्ली111
21गोवा15
22गुजरात214
23हरियाणा40
24हिमाचल प्रदेश35
25जम्मू और कश्मीर99
26झारखंड36
27कर्नाटक298
28केरल322
29लक्षद्वीप (UT)1
30मध्य प्रदेश144
31महाराष्ट्र615
32मणिपुर22
33मेघालय9
34मिजोरम5
35नगालैंड7
36उड़ीसा83
37पुडुचेरी (UT)15
38पंजाब28
39राजस्थान269
40सिक्किम2
41तमिलनाडु238
42तेलंगाना112
43त्रिपुरा 11
44उत्तर प्रदेश320
45उत्तराखंड43
46पश्चिम बंगाल189
47लद्दाख1
कुल3842

नोट: एनटीए द्वारा सूचना जारी होते ही परीक्षा केंद्रों की अद्यतन सूची को अपडेट कर दिया जाएगा।

नीट एग्जाम सेंटर 2022: प्रीवियस ईयर ट्रेंड्स

नीचे दी गई तालिका पिछले कुछ वर्षों में नीट एग्जाम सेंटर के ट्रेंड्स को प्रस्तुत करती है:

वर्ष कुल टेस्ट सिटी कुल टेस्ट सेंटर
2021 202 3,862
2020 155 3,843
2019 154 2,546
2018 150 2,255
2017 104 1,921
2016 52 739

नीट एग्जाम सेंटर 2022: एग्जाम सेंटर का चयन

एनटीए ऑनलाइन नीट एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय चार परीक्षा केंद्रों चयन करने का विकल्प प्रदान करता है। उन्हें ऊपर दी गई सूची में से परीक्षा केंद्रों का चयन करना होगा, और यह उनकी पसंद के क्रम में होना चाहिए। एप्लीकेशन फॉर्म में NEET परीक्षा केंद्रों का चयन करने के लिए, उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना चाहिए:

पहला चरण: नीट 2022 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपने नीट उम्मीदवार पोर्टल पर लॉग इन करें।

दूसरा चरण: उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।

तीसरा चरण: अब, उम्मीदवारों को तालिका में दी गई सूची से चार परीक्षा केंद्रों का चयन करना होगा।

चौथा चरण: उम्मीदवारों को सबसे पहले नीट एग्जाम सेंटर 2022 (NEET Exam Centre 2022) सूची की जांच करनी होगी और फिर  उपयुक्त एवं आसानी से पहूँचे जा सकने वाले परीक्षा केंद्रों का चयन करना चाहिए।

नीट एग्जाम सेंटर 2022: भाषा विकल्प

नीट 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कुल 13 भाषाओं में से परीक्षा की भाषा चुनने का विकल्प मिलता है। पहले यह 11 भाषाओं में आयोजित की जाती थी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि भाषा का विकल्प केवल 2022 में कुछ नीट परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध है। साथ ही, ध्यान दें कि नीट 2022 भारत में सभी परीक्षा केंद्रों पर अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू में आयोजित किया जाएगा, जबकि कुछ परीक्षा केंद्र क्षेत्रीय भाषाओं में NEET परीक्षा आयोजित करेंगे।

यहां हम नीट के लिए भाषा से जुड़ी जानकारियां दे रहे हैं। इसलिए, नीट 2022 की परीक्षा का माध्यम निम्नलिखित भाषाओं में होगा:

  • अंग्रेज़ी
  • पंजाबी
  • गुजराती
  • हिन्दी
  • कन्नड़
  • मराठी
  • असमिया
  • मलयालम
  • तामिल
  • बंगाली
  • उड़िया
  • तेलुगू
  • उर्दू

नीट एग्जाम सेंटर 2022: प्रश्न पत्र का माध्यम 

यहां हम नीट एग्जाम सेंटर व वहां से जुड़ी भाषा से संबंधित जानकारी दे रहे हैं। इसलिए, नीट एग्जाम सेंटर और उससे संबंधित भाषाएं कुछ इस प्रकार हैं:

प्रश्न पत्र का माध्यम नीट एग्जाम सेंटर
अंग्रेज़ी सभी नीट एग्जाम सेंटर
अंग्रेजी और हिंदी भारत में सभी एग्जाम सेंटर और शहर
अंग्रेजी और असमिया असम में एग्जाम सेंटर
अंग्रेजी और बंगाली पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एग्जाम सेंटर
अंग्रेजी और गुजराती गुजरात, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली में एग्जाम सेंटर
अंग्रेजी और मराठी महाराष्ट्र में एग्जाम सेंटर
अंग्रेजी और तमिल तमिलनाडु, पुडुचेरी तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एग्जाम सेंटर
अंग्रेजी और तेलुगु आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में एग्जाम सेंटर
अंग्रेजी और उड़िया ओडिशा में एग्जाम सेंटर
अंग्रेजी और पंजाबी पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली में एग्जाम सेंटर
अंग्रेजी और कन्नड़ कर्नाटक में एग्जाम सेंटर
अंग्रेजी और मलयालम केरल और लक्षद्वीप में एग्जाम सेंटर
अंग्रेजी और उर्दू भारत में सभी एग्जाम सेंटर

नोट: यदि क्षेत्रीय भाषा (अंग्रेजी और हिंदी के अलावा) के साथ एक शहर को केंद्र के रूप में चुनने वाले उम्मीदवारों की संख्या एक निश्चित न्यूनतम से कम है, तो उम्मीदवारों द्वारा चुने गए शहर के बावजूद उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने के लिए दूसरे शहर में केंद्र आवंटित किया जा सकता है।

नीट एग्जाम सेंटर 2022: महत्वपूर्ण बिंदु 

नीट एग्जाम सेंटर की लिस्ट के बाद अब बारी आती है नीट परीक्षा केंद्र से कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट्स के बारे में जानने की। ये कुछ इस प्रकार है:

  • नीट 2022 एग्जाम सेंटर की सूची के अनुसार, नीट परीक्षा देश के हर बड़े शहर में आयोजित की जाएगी।
  • नीट 2022 के 4000 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने की उम्मीद है।
  • परीक्षा शहरों की संख्या 202 से बढ़कर 543 (भारत के बाहर के शहर भी इसमें शामिल हैं) हो गई है।
  • प्रत्येक आवेदक को अपनी पसंद के क्रम में 2022 में चार नीट एग्जाम सेंटर का चयन करना होगा।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाएगी कि वे नीट 2022 के परीक्षा केंद्रों का चयन करते समय दूरी और पहुंच को ध्यान में रखें। बेहतर है उम्मीदवार अपनी सुविधानुसार ही नीट एग्जाम सेंटर चुनें।
  • नीट एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र के पते के विवरण का उल्लेख किया जाएगा।

नीट एग्जाम सेंटर 2022: परीक्षा दिवस के कुछ महत्वपूर्ण निर्देश 

जो उम्मीदवार NEET 2022 के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, उन्हें नीट 2022 एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को पढ़ना चाहिए। प्रवेश पत्र पर निर्धारित निर्देशों के अलावा, हम यहां कुछ महत्वपूर्ण सलाह दे रहे हैं जिनका प्रत्येक उम्मीदवार को पालन करना चाहिए: 

  • परीक्षा केंद्र परीक्षा से 2.5 घंटे पहले खुलेगा, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा शुरू होने के समय से कम से कम एक घंटे पहले आवंटित परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
  • प्रत्येक उम्मीदवार को नीट एडमिट कार्ड 2022 को परीक्षा केंद्र में ले जाना होगा। नीट एडमिट कार्ड के बिना, उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • नीट एडमिट कार्ड के साथ, उम्मीदवारों को एक फोटो आईडी प्रूफ, जैसे वोटर कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एक तस्वीर के साथ संलग्न मार्क शीट, स्कूल आईडी कार्ड और साथ ही एक पासपोर्ट ला सकते हैं।
  • उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना बुलेटिन में संचालन निकाय द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना चाहिए।
  • प्रवेश पत्र में उल्लिखित ‘सभी निर्देशों का पालन करें’ में जारी निर्देशों को पढ़ने और परीक्षा हॉल में अनुशासन बनाए रखने का निर्देश दिया जाता है।
  • NEET 2022 परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को खुद को रिलैक्स और तनाव मुक्त रखना चाहिए।
  • हर सीट पर रोल नंबर लिखा होगा। उम्मीदवारों को यह जांचना होगा कि यह उनके एडमिट कार्ड पर रोल नंबर से मेल खाता है या नहीं।
  • उम्मीदवारों को व्यक्तिगत सामान जैसे बैग, मोबाइल फोन आदि के लिए अपनी व्यवस्था करने की आवश्यकता होती है। परीक्षा केंद्रों में उनके बैग और फोन जमा करने का प्रावधान हो भी सकता है और नहीं भी।
  • परीक्षा के अंतिम 30 मिनट में किसी भी उम्मीदवार को शौचालय का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

नीट एग्जाम सेंटर 2022: सेंटर पर ले जाने के लिए महत्वपूर्ण चीजें 

उम्मीदवारों का यह जानना भी जरुरी है कि वे नीट 2022 एग्जाम डे गाइडलाइन्स के अनुसार, नीट एग्जाम सेंटर में क्या-क्या चीज़ें ले जा सकते हैं। ऐसे में यहाँ हम इसी बारे में जानकारी दे रहे हैं। कुछ चीजें हैं जो उम्मीदवारों को NEET 2022 परीक्षा के दौरान अपने साथ ले जानी चाहिए। हमने इन चीज़ों की सूची नीचे दी है:

  • नीट एडमिट कार्ड 2022
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पोस्टकार्ड साइज फोटो
  • वैध आईडी प्रमाण जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड
  • मास्क
  • दस्ताने
  • पानी की पारदर्शी बोतल (पर्सनल)
  • हैंड सैनिटाइजर (पर्सनल)

नोट: नीट परीक्षा एडमिट कार्ड तभी वैध या मान्य होगा जब उस पर फोटो और हस्ताक्षर स्पष्ट होंगे।  

नीट एग्जाम सेंटर 2022 पर अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न 

यहां हमने NEET 2022 के परीक्षा केंद्रों से संबंधित उम्मीदवारों द्वारा अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्नों के उत्तर प्रदान किए हैं, जो कुछ इस प्रकार है:

प्रश्न 1: कन्नड़ मेरी मूल भाषा है, यदि मैं दिल्ली में नीट 2022 परीक्षा देना चाहता हूं, तो क्या मैं दिल्ली में नीट परीक्षा का पेपर कन्नड़ भाषा के रूप में चुन सकता हूं?

उत्तर: नहीं। यदि आप प्रश्न पत्र के माध्यम के रूप में एक स्थानीय भाषा को चुनते हैं, तो आपको केवल स्थानीय भाषा के संबंधित राज्य में परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा। इसलिए, आपको केवल कर्नाटक राज्य में परीक्षा केंद्र मिलेगा।

प्रश्न 2: यदि मैं अपना नीट एग्जाम का एडमिट कार्ड घर में ही भूल जाऊं तो क्या मैं परीक्षा में शामिल हो पाऊंगा?

उत्तर: नहीं, उम्मीदवारों को बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी भी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड एक जरुरी डॉक्यूमेंट है। इसलिए परीक्षा हॉल में जाने से पहले उम्मीदवार को एडमिट कार्ड रखना जरुरी है, फिर चाहे वो कोई भी परीक्षा हो। 

प्रश्न 3: मैं मुंबई में रहता हूँ, क्या मैं अपने परीक्षा केंद्र के रूप में दिल्ली को चुन सकता हूँ?

उत्तर: हां, हालांकि हम आपको अपने निवास वाले राज्य में परीक्षा केंद्र शहर का चयन करने की सलाह देंगे, क्योंकि यह उमीदवार के लिए सुविधाजनक हो सकता है।

प्रश्न 4: मुझे परीक्षा केंद्र पर कितने बजे पहुंचना चाहिए?

उत्तर: सबसे पहले, आपको आवंटित परीक्षा केंद्र के नाम और पते के विवरण की जांच करनी चाहिए और नीट 2022 परीक्षा शुरू होने के समय से कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का प्रयास करना चाहिए।

प्रश्न 5: मैं अपना एनईईटी परीक्षा केंद्र कहां देख सकता हूं?

उत्तर: एनटीए द्वारा जारी किए जाने के बाद उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र पर अपने एनईईटी (नीट) परीक्षा केंद्रों का पूरा विवरण देख सकते हैं।

प्रश्न 6: नीट 2022 के पंजीकरण फॉर्म (NEET Registration Form) में मुझे कितने टेस्ट शहरों का चयन करने की आवश्यकता है?

उत्तर: नीट 2022 रजिस्ट्रेशन करते समय, आपको अपनी पसंद और सुविधा के अनुसार कम से कम चार परीक्षा केंद्रों का चयन करना होगा।

प्रश्न 7: नीट 2022 परीक्षा कितने शहरों में होगी?

उत्तर: NEET 2022 परीक्षा भारत भर के 200+ शहरों में होने की उम्मीद है, और 2 केंद्र दुबई और कुवैत में हो सकते हैं।

प्रश्न 8: नीट परीक्षा का आवेदन पत्र जमा करने के बाद क्या नीट परीक्षा केंद्र को बदला जा सकता है? 

उत्तर: हां, नीट परीक्षा का आवेदन पत्र जमा करने के बाद नीट परीक्षा केंद्र को बदला जा सकता है। दरअसल, सबमिट किए गए नीट परीक्षा केंद्र को लॉगिन करके बदला जा सकता है। उम्मीदवारों को लॉगिन करके उपलब्ध परीक्षा सिटी सेंटर करेक्शन पर क्लिक करना होगा। बदलाव करने के बाद, एक OTP पंजीकृत नंबर पर भेजा जाएगा, जिसे दर्ज करके पुष्टि करनी होगी।

प्रश्न 9: क्या नीट परीक्षा के लिए आवंटित किये गए नीट परीक्षा केंद्र को बदला जा सकता है?

उत्तर: नहीं, एक बार नीट परीक्षा केंद्र आवंटित हो जाने के बाद उसे बदला नहीं जा सकता है। 

प्रश्न 10: क्या मुझे नीट परीक्षा सेंटर बदलने के लिए कोई फीस भी देने की जरुरत है?

उत्तर: नहीं, नीट परीक्षा केंद्र को बदलने के लिए उम्मीद्वार को किसी भी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। 

प्रश्न 11: यदि मुझे अपने नीट एग्जाम सेंटर 2022 में किसी तरह के बदलाव करने का मन नहीं है, तो क्या तब भी मुझे आवेदन फॉर्म ओपन करने की जरुरत है?

उत्तर: नहीं, यदि उम्मीदवार को अपने नीट परीक्षा केंद्र से जुड़ा कोई बदलाव नहीं करना है तो उन्हें फॉर्म को फिर से खोलने की जरुरत नहीं है।

प्रश्न 12: नीट एग्जाम सेंटर में क्या-क्या ले जाना चाहिए?

उत्तर: बता दें कि नीट एग्जाम सेंटर में नीट एडमिट कार्ड, एक वैध आईडी प्रूफ जैसे – ड्राइविंग लाइसेंस, कॉलेज / स्कूल आईडी कार्ड, पासपोर्ट ले जाना होगा। यदि लागू है तो पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र।

प्रश्न 14: नीट की परीक्षा पास करने के बाद क्या होता है?

उत्तर: नीट की परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार को किसी मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिलता है। फिर बीडीएस, आयुष प्रोग्राम, एमबीबीएस की पढ़ाई करनी होती है। इसमें उम्मीदवार को कोई कोर्स प्रोग्राम चुनना होता है। 

प्रश्न 15: नीट की परीक्षा कहाँ आयोजित होती है?

उत्तर: नीट की परीक्षा कई शहरों में आयोजित की जाती है। अभी नीट यूजी परीक्षा केंद्र 200 से अधिक शहरों में है। जल्द ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अपने आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर ऑफिशियल ब्रोशर के साथ नीट 2022 एग्जाम सेंटर्स की सूची भी जारी करेगी। 

हमें उम्मीद है कि नीट परीक्षा केंद्रों पर यह लेख आपके लिए मददगार साबित होगा। यदि नीट परीक्षा केंद्र या नीट एग्जाम से जुड़ा कोई प्रश्न आपके मन हैं, तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जरुर पोस्ट करें। हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि हम जल्द से जल्द आपके प्रश्न का उत्तर दें। नीट एग्जाम सेंटर से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ और अपडेट के लिए Embibe के साथ बने रहें।

हिंट और सॉल्यूशन की मदद से नीट के जटिल से जटिल सवालों का पाएं चुटकियों में हल