• द्वारा लिखित Mahesh Kumawat
  • अंतिम संशोधित दिनांक 13-03-2023

नीट एनालिसिस 2023 – प्रश्नवार विश्लेषण देखें

img-icon

नीट एनालिसिस 2023 (NEET Exam Analysis): नीट एग्जाम के बाद देश मुख्य कोचिंग संस्थानों के द्वारा नीट एग्जाम एनालिसिस जारी किए जाते हैं। नीट 2023 एग्जाम एनालिसिस से एग्जाम में शामिल अभ्यर्थियों को एग्जाम की स्थित के बारे में पता चल पाता है। इस विशेष लेख में नीट एग्जाम 2023 समाप्त होने के तुरंत बाद ही प्रश्नवार नीट एनालिसिस प्रदान कर दिए जाएंगे।

एनटीए द्वारा नीट 2023 एग्जाम 7 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी, जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 6 मार्च, 2023 से शुरू कर दी गई है। नीट एग्जाम 2023 के लिए आवेदन करने अंतिम तिथि 6 अप्रैल, 2023 है। जब तक नीट 2023 परीक्षा आयोजित नही की जाती है तब अभ्यर्थी इस लेख में दिए गए नीट पेपर 2021, 2020, 2019 के विश्लेषण को देख सकते हैं, जिससे उम्मीदवार यह अंदाजा लगा सकते हैं कि इस साल किस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। हिंदी में नीट एग्जाम एनालिसिस (neet exam analysis in hindi) प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत पढ़ें।

नीट 2023 एनालिसिस: एग्जाम ओवरव्यू

नीट 2022 परीक्षा विश्लेषण पर आने से पहले आइए परीक्षा का एक संक्षिप्त अवलोकन प्राप्त करते है:

नीट 2023 एग्जाम ओवरव्यू
एग्जाम राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET)
संचालन निकाय राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA)
एग्जाम मोड पेन एंड पेपर (ऑफलाइन मोड)
अवधि 200 मिनट (3 घंटे और 20 मिनट)
प्रश्नों की संख्या 200 प्रश्न (180 प्रश्नों के उत्तर देने हैं)
प्रश्नों का प्रकार बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
भाषा 13 भाषाएँ – अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगु, उड़िया, कन्नड़, उर्दू, पंजाबी और मलयालम
अंकन योजना प्रत्येक सही उत्तर के लिए: +4 अंक
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए: -1 अंक
अनुत्तरित प्रश्न के लिए: 0 अंक
आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in

नीट एनालिसिस 2022: आवेदन की संख्या

नीट सब्जेक्ट-वाइज प्रीवियस ईयर पेपर्स के एनालिसिस की जानकारी प्राप्त करने से पहले एक बार पिछले साल के आवेदनों पर नज़र डालते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 1,72,996 सीटों के लिए नीट परीक्षा 2022 के लिए 18,72,393 छात्रों ने आवेदन पत्र भरा है। 10,64,606 लड़कियों ने, 8,07,711 लड़के एवं अन्य 12 ने नीट परीक्षा 2022 के लिए आवेदन किया है। यह आंकड़े पिछले साल के मुकाबले काफी अधिक है। नीचे प्रीवियस ईयर आवेदन के कुछ आंकड़े दिए गए है।    

पिछले 5 सालों में आवेदन की संख्या 

वर्ष आवेदन की संख्या
2022 18,72,339
2021 16,14,772
2020 15,96,435
2019 15,19, 335
2018 13,23,375

कैटगरी वाइज़ आवेदन की संख्या 

कैटगरी आवेदन की संख्या
सामान्य वर्ग 5,68,382
एससी कैटगरी 2,67,876
जनरल ईडब्लूएस 1,29,515
एसटी कैटगरी 1,13,607
दिव्यांग 6,430

नीट एनालिसिस 2023: प्रीवियस ईयर नीट पेपर्स एनालिसिस

नीट एग्जाम 2023 में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों को प्रीवियस ईयर नीट पेपर्स (Previous Year NEET Papers) का विश्लेषण करना चाहिए। प्रीवियस ईयर पेपर्स एनालिसिस (Previous Year Paper Analysis) से उम्मीदवारों को परीक्षा में पूछें गए प्रश्नों के कठिनाई स्तर का पता चलता है। इस लेख में नीट प्रीवियस ईयर पेपर्स का विश्लेषण दिया गया है जो उम्मीदवारों के लिए प्रश्नों की प्रकृति को समझने में बहुत मददगार होगा। यहाँ हमने 2021, 2022, 2019 और 2018 के NEET पेपर्स का विश्लेषण प्रदान किया है।

नीट एनालिसिस 2021(NEET Analysis 2021)

नीट 2021 पेपर का विश्लेषण (NEET 2021 Analysis) नीट परीक्षा में तीन सेक्शन फिजिक्स, केमेस्ट्री और जीव विज्ञान से प्रश्न पूछें जाते हैं। नीट परीक्षा 2021 में ज्यादातर प्रश्न एनसीईआरटी बुक्स (NCERT Books) से पूछें गए थे। सब्जेक्ट वाइज़ कठिनाई स्तर के बारे में नीचे क्रमबद्ध रुप में बताया गया है।

  1. फिजिक्स सेक्शन का कठिनाई स्तर उच्च था।
  2. केमिस्ट्री सेक्शन का कठिनाई स्तर आसान से मध्यम था।
  3. बायोलॉजी सेक्शन का कठिनाई स्तर आसान था।
सेक्शन प्रश्नों का स्तर
जीव विज्ञान आसान
फिजिक्स उच्च
कमेस्ट्री आसान से मध्यम
ओवरऑल पेपर मध्यम

एलन कोटा द्वारा नीट 2021 एनालिसिस

एलन कोटा के विशेषज्ञों द्वारा किए गए नीट 2021 एनालिसिस के अनुसार, नीट 2021 का पेपर आसान से मध्यम था। फिजिक्स और केमिस्ट्री आसान थे। नीट-यूजी परीक्षा का बायोलॉजी सेक्शन थोड़ा लॉग था। 

रेजोनेंस द्वारा नीट 2021 विश्लेषण

रेजोनेंस के नीट 2021 विश्लेषण विशेषज्ञों अनुसार तीनों विषयों में फिजिक्स का कठिनाई स्तर, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की तुलना में अधिक था। फिजिक्स में कुल 45 बहुविकल्पीय प्रश्नों में से 9 कठिन थे जबकि कमेस्ट्री में मात्र एक बहुविकल्पीय प्रश्न कठिन था। जीव विज्ञान सेक्शन की बात करें तो इसमें 90 बहुविकल्पीय प्रश्नों में से 17 कठिन प्रश्न थे।

नीट 2021 आंसर की (NEET 2021 Answer Key)

परीक्षा आयोजित होने के बाद Embibe सहित शीर्ष कोचिंग संस्थान NEET 2021 की उत्तर कुंजी जारी की थी। नीट उत्तर कुंजी की मदद से स्टूडेंट्स परीक्षा में अपने संभावित स्कोर का पता लगा सकते हैं। 

विभिन्न संस्थानों द्वारा नीट उत्तर कुंजी की जांच करने के लिए लिंक

यहाँ कोचिंग संस्थानों की सूची दी गई है जो परीक्षा तिथि के कुछ दिनों के बाद नीट विश्लेषण 2021 भी जारी करते हैं। परीक्षा कठिनाई स्तर के बारे में बेहतर विचार प्राप्त करने के लिए दिए गए लिंक पर एक नज़र डालें। छात्र निम्न तालिका से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं:

कोचिंग संस्थानों द्वारा NEET उत्तर कुंजी
Aakash Institute
Allen Kota
Brilliant Study Centre
Career Point
Motion IIT JEE
Plancess
Affinity Classes
Rao IIT Academy
Resonance
Triumph
Sri Chaitanya

नीट मॉक टेस्ट सीरीज़

Embibe में, हमने स्टूडेंट्स को बेहतर स्कोर के साथ NEET 2023 परीक्षा को क्रैक करने में मदद करने के लिए मॉक टेस्ट सीरीज़ प्रदान की है। नीचे दिए स्टेप्स के माध्यम से देने आप आसानी से मॉक टेस्ट दे सकते हैं।

  • स्टेप 1: Embibe की आधिकारिक वेबसाइट, यानी Embibe.com पर जाएं।
  • स्टेप 2: अपने मोबाइल नंबर / ईमेल के माध्यम से लॉगिन करें।
  • स्टेप 3: फिर Medical बटन पर क्लिक कर ‘Goal’ को “नीट” के रूप में चुनें।
  • स्टेप 4: ”Next’ पर क्लिक करें और अपनी पसंदीदा भाषा चुनें।
  • स्टेप5 : एक बार हो जाने के बाद, टेस्ट देने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
टेस्ट संख्याटेस्ट लिंक
नीट 2023 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 1अभी प्रयास करें
नीट 2023 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 2अभी प्रयास करें
नीट 2023 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 3अभी प्रयास करें
नीट 2023 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 4अभी प्रयास करें
नीट 2023 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 5अभी प्रयास करें
नीट 2023 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 6अभी प्रयास करें
नीट 2023 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 7अभी प्रयास करें
नीट 2023 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 8अभी प्रयास करें

नीट एग्जाम एनालिसिस 2020

नीट 2020 परीक्षा के फिजिक्स, कमेस्ट्री और बायोलॉजी सेक्शन में ज्यादातर प्रश्न एनसीईआरटी बुक्स से पूछें गए थे। यहाँ नीट 2020 परीक्षा की मुख्य जानकारियां दी गई हैं:

  1. विद्यार्थियों के अनुसार, NEET 2020 परीक्षा का कठिनाई स्तर मध्यम से कठिन था।
  2. कुछ विद्यार्थियों ने कमेस्ट्री को सभी सबसे कठिन सेक्शन कहा, जबकि कुछ स्टूडेंट्स ने जीव विज्ञान को लंबा और ट्रिकी बताया।
  3. फिजिक्स, जो आमतौर पर सबसे कठिन सेक्शन माना जाता है, इस बार एनसीईआरटी कक्षा 12 के अधिकांश प्रश्नों के साथ तुलनात्मक रूप से आसान था।
  4. कई विद्यार्थियों के मुताबिक पेपर थोड़ा लंबा था।
  5. लगभग 145 प्रश्न सीधे एनसीईआरटी बुक्स से लिए गए थे।
  6. फिजिक्स और कमेस्ट्री दोनों सेक्शन में वैचारिक और सूत्र आधारित प्रश्न पूछें गए थे।
  7. जीव विज्ञान सेक्शन में एनसीईआरटी बुक्स से प्रश्न पूछें गए थे।  

नीट एनालिसिस 2020: सब्जेक्ट-वाइज

सब्जेक्ट-वाइज NEET पेपर एनालिसिस 2020 नीचे दिया गया है:

नीट 2020 फिजिक्स एनालिसिस

नीचे NEET 2020 भौतिकी का विस्तृत विश्लेषण दिया गया है।

  1. 45 प्रश्नों में से लगभग 30 प्रश्न आसान थे और केवल 3-4 प्रश्न कठिन थे। शेष प्रश्न मध्यम थे।
  2. अधिकांश प्रश्न 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम से थे।
  3. लगभग 27% प्रश्न यांत्रिकी से और 33% प्रश्न स्थिर वैद्युतिकी एवं चुंबकत्व से पूछें गए थे।

फिजिक्स सेक्शन में प्रश्नों का कठिनाई स्तर

नीचे दी गई तालिका वर्ष 2020 में आयोजित नीट परीक्षा के फिजिक्स सेक्शन के कठिनाई स्तर को दर्शाती है, जो 17 जुलाई को होने वाली नीट परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए काफी मददगार होगी।

कठिनाई स्तर प्रश्नों का प्रतिशत
आसान 55%
मध्यम 36%
कठिन 9%

नीट से जुड़ी अन्य अहम जानकारी के लिए नीचे हमने कुछ लिंक प्रदान करें:

यह भी पढ़ें-

नीट -कट ऑफ 2023नीट मार्क्स बनाम रैंक 2023
प्रोविजनल नीट आंसर की 2023नीट स्कोरकार्ड 2023

फिजिक्स सेक्शन में प्रश्नों का टॉपिक वाइज़ वेटेज

नीट फिजिक्स में टॉपिक नीट 2020 पेपर में वेटेज (प्रतिशत में)
यांत्रिकी (Mechanics) 27%
विद्युत धारा (Electricity) 20%
आधुनिक भौतिकी (Modern Physics) 18%
चुंबकत्व (Magnetism) 13%
ऊष्मा एवं ऊष्मागतिकी (Heat and Thermodynamics) 11%
प्रकाशिकी (Optics) 9%
तरंग (Waves) 2%

नीट 2020 केमिस्ट्री एनालिसिस

नीचे NEET 2020 केमिस्ट्री का विस्तृत विश्लेषण दिया गया है। 

  1. विद्यार्थियों का कहना है कि केमिस्ट्री सेक्शन में कठिन प्रश्न पूछें गए थे, जबकि एस्पर्ट का कहना है कि केमिस्ट्री सेक्शन में आसान प्रश्न पूछें गए थे।
  2. नीट 2020 के केमिस्ट्री सेक्शन में अधिकांश प्रश्न कक्षा 12 से पूछें गए थे।
  3. कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन विज्ञान से 70% प्रश्न पूछें गए थे।

केमिस्ट्री सेक्शन में प्रश्नों का कठिनाई स्तर

नीचे दी गई तालिका वर्ष 2020 में आयोजित नीट परीक्षा के केमिस्ट्री सेक्शन के कठिनाई स्तर को दर्शाती है, जो 17 जुलाई को होने वाली नीट परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए काफी मददगार होगी।

कठिनाई स्तर प्रश्नों का प्रतिशत
आसान 31%
मध्यम 49%
कठीन 20%

केमिस्ट्री सेक्शन में प्रश्नों का टॉपिक वाइज़ वेटेज

नीट केमिस्ट्री में टॉपिक नीट 2020 पेपर में वेटेज (प्रतिशत में)
अकार्बनिक रसायन विज्ञान – कक्षा 11 22%
भौतिक रसायन विज्ञान – कक्षा 12 20%
कार्बनिक रसायन विज्ञान – कक्षा 12 20%
भौतिक रसायन विज्ञान – कक्षा 11 16%
अकार्बनिक रसायन विज्ञान – कक्षा 12 13%
कार्बनिक रसायन विज्ञान – कक्षा 11 9%

नीट 2020 बायोलॉजी एनालिसिस

नीट 2020 बायोलॉजी का विस्तृत विश्लेषण नीचे दिया गया है

  1. बायोलॉजी सेक्शन में 50% से अधिक प्रश्न कठिन थे। केवल 6-7 प्रश्न आसान थे और शेष मध्यम-कठिन स्तर के थे।
  2. ज्यादातर प्रश्न कक्षा 11 के सिलेबस से पूछें गए थे। 

बायोलॉजी सेक्शन में प्रश्नों का कठिनाई स्तर: प्राणिविज्ञान सेक्शन

नीचे नीट 2020 में प्राणिविज्ञान सेक्शन से पूछें गए प्रश्नों के कठिनाई स्तर के बारे में बताया गया है:

कठिनाई स्तर प्रश्नों का प्रतिशत
आसान 28%
मध्यम 42%
कठिन 30%

बायोलॉजी सेक्शन में प्रश्नों का टॉपिक वाइज वेटेज: प्राणिविज्ञान सेक्शन

नीचे दी गई तालिका NEET 2020 में प्राणिविज्ञान सेक्शन के टॉपिक्स और प्रश्नों के वेटेज पर केंद्रित है:

नीट प्राणिविज्ञान के टॉपिक नीट 2020 पेपर में वेटेज
मानव शरीर विज्ञान 26%
पशुपालन और जैव प्रौद्योगिकी 21%
जैव अणु 13%
प्राणि जगत 11%
मानव जनन 9%
विकास 8%
मानव स्वास्थ्य तथा रोग 8%
प्राणियों में संरचनात्मक संगठन 4%

बायोलॉजी सेक्शन में प्रश्नों का कठिनाई स्तर: वनस्पति विज्ञान सेक्शन

नीचे NEET 2020 परीक्षा में वनस्पति विज्ञान सेक्शन में पूछें गए प्रश्नों के कठिनाई स्तर के बारे में बताया गया है:

कठिनाई स्तर प्रश्नों का प्रतिशत
आसान 30%
मध्यम 26%
कठिन 44%

बायोलॉजी सेक्शन में प्रश्नों का टॉपिक वाइज वेटेज: वनस्पति विज्ञान सेक्शन

नीचे दी गई तालिका NEET 2020 में वनस्पति विज्ञान सेक्शन के टॉपिक्स और प्रश्नों के वेटेज पर केंद्रित है:

नीट वनस्पति विज्ञान से टॉपिक नीट 2020 पेपर में वेटेज
पादप कार्यकीय 21%
आनुवंशिकी 16%
पारिस्थितिकी 16%
कोशिका और कोशिका चक्र 14%
पादपों में संरचनात्मक संगठन 12%
पादपों की विविधता 11%
मानव कल्याण में जीवविज्ञान 5%
पादपों में प्रजनन 5%

नीट एनालिसिस 2020: विशेषज्ञों की राय

Embibe के विशेषज्ञों ने 2020 के लिए एक सटीक कटऑफ की भविष्यवाणी की थी क्योंकि NTA द्वारा जारी किए गए आँकड़े पिछले वर्ष की तुलना में अधिक थे। यहाँ NEET 2020 की आधिकारिक कटऑफ दी गई है:

श्रेणी कटऑफ पर्सेंटाइल कटऑफ स्कोर
समान्य 50वां पर्सेंटाइल 720 – 147
OBC 40वां पर्सेंटाइल 146 – 113
SC 40वां पर्सेंटाइल 146 – 113
ST 40वां पर्सेंटाइल 146 – 113
UR & PH 45वां पर्सेंटाइल 146 – 129
OBC & PH 40वां पर्सेंटाइल 128 – 113
SC & PH 40वां पर्सेंटाइल 128 – 113
ST & PH 40वां पर्सेंटाइल 128 – 113

नीट पेपर एनालिसिस 2019

विद्यार्थियों के अनुसार नीट 2019 के पेपर में पिछले वर्षों के पैटर्न का पालन किया गया था। नीट 2019 में, बायोलॉजी तीनों सेक्शन में सबसे आसान थी, कठिनाई स्तर में रसायन विज्ञान मध्यम था और भौतिकी सभी सेक्शन में सबसे कठिन थी। Embibe विशेषज्ञों के अनुसार, NEET 2019 का पेपर प्रीवियस ईयर की तुलना में आसान था। 

  • कमेस्ट्री सेक्शन में 11वीं कक्षा से 55.6% प्रश्न पूछें गए थे, जबकि 12वीं कक्षा से 44.4% प्रश्न पूछें गए थे।
  • फिजिक्स सेक्शन में कुल 45 प्रश्न थे, जिनमें से 51.1% कक्षा 12 से और 48.9% कक्षा 11 से पूछें गए थे।
  • जीव विज्ञान सेक्शन भी आसान था, हालांकि छात्रों को हल करने में अधिक समय लगा। जीव विज्ञान के सेक्शन में कक्षा 11 से 52.2% और कक्षा 12 से 47.8% प्रश्न थे।

नीट पेपर एनालिसिस 2018

नीट पेपर 2018 एनालिसिस के अनुसार, नीट 2018 के पेपर का स्तर आसान-से-मध्यम माना गया था जिसमें एनसीईआरटी पर आधारित लगभग 150 प्रश्नों थे और लगभग 30 प्रश्न ट्रिकी और कई टॉपिक पर आधारित थे।

छात्रों के अनुसार बायोलॉजी सबसे आसान, कमेस्ट्री का स्तर मध्यम से आसान और फिजिक्स सभी सेक्शन में से कठीन था।

विषय कक्षा 11 कक्षा 12 कुल
प्रश्नों की संख्या अंक प्रश्नों की संख्या अंक प्रश्नों की संख्या अंक
बॉटनी 29 116 20 80 49 196
जूलॉजी 19 76 22 88 1 164
फिजिक्स 19 76 26 104 45 180
कमेस्ट्री 23 92 22 88 45 180
कुल 90 360 90 360 180 720

नीट एग्जाम एनालिसिस 2023 पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कुछ उम्मीदवारों के पास NEET एग्जाम एनालिसिस के बारे में प्रश्न हो सकते हैं। इसलिए, हमने निम्नलिखित सेक्शन में कुछ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर दिए है:

प्रश्न : नीट 2023 एग्जाम कब आयोजित किया गया था?

उ : नीट 2023 एग्जाम 7 मई, 2023 को आयोजित किया जाएगा।

प्रश्न : क्या यह एनालिसिस छात्र की प्रतिक्रिया पर आधारित है या कुछ विशेषज्ञों द्वारा लिखा गया है?

उ : NEET एग्जाम एनालिसिस, Embibe के विशेषज्ञों द्वारा कवर किया जाता है। इसके अतिरिक्त, एग्जाम के बाद विद्यार्थियों की प्रतिक्रियाओं को ध्यान में रखा जाता है।

प्रश्न : मुझे नीट 2023 का सटीक एनालिसिस कहां मिल सकता है?

उ : नीट 2023 एग्जाम होने के बाद आप Embibe पर एक सटीक नीट 2023 एनालिसिस प्राप्त कर सकते हैं, जहाँ हम विशेषज्ञों की राय के साथ-साथ विद्यार्थियों की प्रतिक्रियाओं के साथ-साथ परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के कठिनाई स्तर और सब्जेक्ट-वाइज वेटेज को कवर करेंगे।

प्रश्न : मैं फ्री में नीट मॉक टेस्ट का प्रयास कहां कर सकता हूं?

उ : आप Embibe पर फ्री में NEET मॉक टेस्ट सीरीज़ सॉल्व कर सकते हैं।

प्रश्न : NEET 2023 एग्जाम एनालिसिस कब किया जाएगा?

उ : एनटीए द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर नीट 2023 आयोजित करने के बाद, एग्जाम एनालिसिस Embibe प्लेटफार्म पर जारी किया जाएगा। साथ ही, हम कुछ निजी संस्थानों, जैसे आकाश, रेजोनेंस आदि द्वारा किए गए नीट पेपर एनालिसिस के लिंक भी जोड़ेंगे।


हमें उम्मीद है कि NEET एनालिसिस पर यह विस्तृत लेख आपकी मदद करेगा। यदि आपके पास NEET पेपर एनालिसिस के बारे में कोई प्रश्न हैं, तो नीचे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं, हम आपसे जल्द से जल्द संपर्क करेंगे।
NEET एनालिसिस से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ और अपडेट के लिए Embibe के साथ बने रहें।

हिंट और सॉल्यूशन की मदद से नीट के जटिल से जटिल सवालों का पाएं चुटकियों में हल