• द्वारा लिखित Mahesh Kumawat
  • अंतिम संशोधित दिनांक 13-03-2023

नीट महत्वपूर्ण चैप्टर्स 2023-चैप्टरवाइज़ वेटेज, मॉक टेस्ट के लिए यहां देखें

img-icon

नीट 2023 महत्वपूर्ण चैप्टर्स: एनटीए नीट एग्जाम 2023 की तैयारी करने वाले समस्त अभ्यर्थियों को नीट सिलेबस और महत्वपूर्ण चैप्टर्स (NEET Important Chapters 2023) से परिचित होना चाहिए ताकि वे परीक्षा में अच्छा स्कोर प्राप्त कर सकें। अभ्यर्थियों को NEET 2023 के लिए महत्वपूर्ण चैप्टर और भौतिकी, जीव विज्ञान एवं रसायन विज्ञान से प्रत्येक विषय के लिए अध्यायवार वेटेज के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार नीट 2023 की परीक्षा 7 मई 2023 को आयोजित की जाएगी। एग्जाम में अब गिने-चुने दिन ही बचे हैं इसलिए आपको अपनी नीट एग्जाम तैयारी के लिए स्मार्ट तरीके को अपना लेनी चाहिए। हमने इस लेख में नीट महत्वपूर्ण चैप्टर्स के बारे में जानकारी दी है जो आपको एग्जाम में स्कोर को हासिल करने में काफी मददगार साबित होगी। नीट 2023 महत्वपूर्ण चैप्टर्स देखने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें और इसे बुकमार्क कर लें।

नीट महत्वपूर्ण चैप्टर्स 2023 ओवरव्यू 

नीट सिलेबस 2023 पीडीएफ (NEET Syllabus 2023 PDF download) एनटीए के आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। महत्वपूर्ण चैप्टर्स पर चर्चा करने से पहले आइए हम नीट 2023 परीक्षा का अवलोकन करें।

नीट एग्जाम डेट 2023 ओवरव्यू
परीक्षा का नाम राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2023 (NEET 2023)
परीक्षा तिथि 2023
परीक्षा संचालन प्राधिकरण राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए)
परीक्षा का प्रकार राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा
परीक्षा का उद्देश्य चिकित्सा, दंत आयुष और अन्य चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश

नीट 2023: महत्वपूर्ण चैप्टर (Most Important Chapters for NEET)

एक विद्यार्थी के लिए समय बहुत मायने रखता है। इसलिए, हमने नीट 2023 सिलेबस को विषय-वार तरीके से वर्गीकृत कर महत्वपूर्ण चैप्टरों की एक सूची बनाई है जिसमें प्रत्येक चैप्टरों के सामने वेटेज उल्लेख भी किया गया है ताकि उम्मीदवारों को यह समझने में मदद मिले कि कौन सा चैप्टर कितना महत्वपूर्ण है।  

नीट परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए हमारे Embibe के विषय विशेषज्ञों ने चैप्टरवाइज़ भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के लिए महत्वपूर्ण चैप्टर्स का संकलन किया है। 

नीट मॉक टेस्ट सीरीज़

Embibe में, हमने स्टूडेंट्स को बेहतर स्कोर के साथ NEET 2023 परीक्षा को क्रैक करने में मदद करने के लिए मॉक टेस्ट सीरीज़ प्रदान की है। नीचे दिए स्टेप्स के माध्यम से देने आप आसानी से मॉक टेस्ट दे सकते हैं।

  • स्टेप 1: Embibe की आधिकारिक वेबसाइट, यानी Embibe.com पर जाएं।
  • स्टेप 2: अपने मोबाइल नंबर / ईमेल के माध्यम से लॉगिन करें।
  • स्टेप 3: फिर Medical बटन पर क्लिक कर ‘Goal’ को “नीट” के रूप में चुनें।
  • स्टेप 4: ”Next’ पर क्लिक करें और अपनी पसंदीदा भाषा चुनें।
  • स्टेप 5: एक बार हो जाने के बाद, टेस्ट देने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
टेस्ट संख्याटेस्ट लिंक
नीट 2023 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 1अभी प्रयास करें
नीट 2023 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 2अभी प्रयास करें
नीट 2023 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 3अभी प्रयास करें
नीट 2023 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 4अभी प्रयास करें
नीट 2023 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 5अभी प्रयास करें
नीट 2023 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 6अभी प्रयास करें
नीट 2023 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 7अभी प्रयास करें
नीट 2023 ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज टेस्ट – 8अभी प्रयास करें

नीट महत्वपूर्ण चैप्टर 2023: विषय-वार चैप्टर (Most important chapters for NEET)

NEET 2023 के लिए सबसे महत्वपूर्ण चैप्टर्स का कठिनाई स्तर और चैप्टरवाइज़ वेटेज नीचे सारणीबद्ध किए जा रहे हैं।

नीट 2023 चैप्टरवाइज़ वेटेज: भौतिकी

नीट भौतिकी के लिए अध्याय-वार वेटेज (NEET Physics Chapter Wise Weightage) नीचे सूचीबद्ध है।

अध्याय का नामवेटेज
भौतिक जगत2%
मात्रक और मापन2%
गुरुत्वाकर्षण2%
सरल रेखा में गति3%
समतल में गति3%
गति के नियम3%
ठोसों के यांत्रिक गुण3%
तरलों के यांत्रिक गुण3%
द्रव्य के तापीय गुण3%
नाभिक3%
अणुगति सिद्धांत3%
दोलन3%
तरंगें3%
परमाणु3%
कार्य, ऊर्जा और शक्ति4%
वैद्युतचुंबकीय तरंगें5%
कणों के निकाय और घूर्णी गति5%
गतिमान आवेश और चुंबकत्व5%
चुंबकत्व और द्रव्य5%
विकिरण और द्रव्य की द्वैत प्रकृति6%
वैद्युतचुंबकीय प्रेरण8%
प्रत्यावर्ती धारा8%
विद्युत धारा8%
ऊष्मागतिकी9%
वैद्युत आवेश और क्षेत्र9%
स्थिर वैद्युत विभव तथा धारिता9%
अर्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी 9%
किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यंत्र10%
तरंग प्रकाशिकी10%

NEET 2023 के लिए भौतिकी के कुछ सबसे महत्वपूर्ण चैप्टर

नीट एग्जाम 2023 में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों के लिए भौतिकी भी काफी महत्वपूर्ण होता है। हमने नीचे नीट भौतिकी से जुड़े प्रमुख अध्यायों (NEET Physics Important Chapter) का उल्लेख किया है:

  1. विद्युत् 
  2. चुंबकत्व
  3. ऊष्मा और ऊष्मागतिकी
  4. प्रकाशिकी
  5. तरंगें

नीट 2023 चैप्टरवाइज़ वेटेज: रसायन विज्ञान 

नीट रसायन विज्ञान सिलेबस (NEET Chemistry Syllabus) के लिए अध्याय-वार वेटेज को संक्षेप में तीन श्रेणियों- कार्बनिक, अकार्बनिक और भौतिक रसायन विज्ञान में वर्गीकृत किया गया है। नीचे, हमने वेटेज के साथ रसायन विज्ञान के अध्यायों की एक सूची तैयार की है, जो उम्मीदवारों को पढ़ाई के लिए समय निर्धारित करने में मदद कर सकती है।

अध्याय का नामवेटेज
रसायन विज्ञान की मूल अवधारणाएँ2%
परमाणु की संरचना3%
तत्वों का वर्गीकरण एवं गुणों में आवर्तिता3%
रासायनिक आबंधन और आण्विक संरचना5%
रासायनिक बलगतिकी3%
वैद्युतरसायन4%
साम्यावस्था6%
अपचयोपचय अभिक्रियाएँ1%
ठोस अवस्था2%
विलयन5%
द्रव्य की अवस्थाएँ: गैसीय और द्रव2%
पृष्ठ रसायन1%
ऊष्मागतिकी9%
हाइड्रोकार्बन3%
हैलोऐल्केन तथा हैलोऐरीन1%
हाइड्रोजन3%
तत्वों के निष्कर्षण के सिद्धांत और प्रक्रम1%
s-ब्लॉक तत्व (क्षार और क्षारीय मृदा धातुएँ)1%
कुल p-ब्लॉक तत्व1%
d और f-ब्लॉक तत्व4%
उपसहसंयोजन यौगिक4%
कार्बनिक रसायन – कुछ आधारभूत सिद्धांत और तकनीकें2%
ऐल्कोहॉल, फिनॉल एवं ईथर8%
ऐल्डिहाइड, कीटोन एवं कार्बोक्सिलिक अम्ल3%
नाइट्रोजन युक्त कार्बनिक यौगिक1%
जैव अणु3%
बहुलक3%
दैनिक जीवन में रसायन4%
पर्यावरणीय रसायन1%

NEET 2023 के लिए रसायन विज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण चैप्टर

नीट में रसायन विज्ञान एक हाई स्कोरिंग सब्जेट है। इसलिए, उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वो इस विषय पर अपनी कमांड को काफी मजबूत करें। नीचे हमने नीट रसायन विज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण चैप्टर (NEET Important Chapters For Chemistry) प्रदान किए हैं: 

  1. ऐल्कोहॉल के गुण और फिनॉल के गुण
  2. रससमीकरणमिति (Stoichiometry)
  3. वैलेंस बॉन्ड सिद्धांत
  4. अम्ल और क्षार का आयनीकरण
  5. परमाणु का क्वांटम यांत्रिक मॉडल
  6. हाइड्रोजन परमाणु के लिए बोहर मॉडल

नीट 2023 चैप्टरवाइज़ वेटेज: जीव विज्ञान 

UG NEET 2023 परीक्षा के लिए जीव विज्ञान अध्ययन का सबसे महत्वपूर्ण विषय है। जीव विज्ञान के वनस्पति विज्ञान (Botany) और प्राणिविज्ञान (Zoology) भागों का पाठ्यक्रम कठिनाई स्तर के अनुसार नीचे दिया गया है ताकि उम्मीदवारों को निर्णय लेने में सहायता मिल सके कि उन्हें किस प्रकार अध्ययन करना हैं।

नीट चैप्टर श्रेणी-1: महत्वपूर्ण और आसान

नीचे दी गई टेबल के माध्यम से अभ्यर्थी नीट जीव विज्ञान के उन अध्यायों के वेटेज (NEET Biology Chapter Wise Weightage) को समझ सकते हैं, जो महत्वपूर्ण और आसान हैं:

अध्याय का नामवेटेज
पर्यावरण के मुद्दे3.70%
पुष्पी पादपों में लैंगिक प्रजनन4.81%
जीव जगत का वर्गीकरण7.04%
वंशागति के आणविक आधार4.44%
मानव स्वास्थ्य और रोग2.96%
शरीर द्रव तथा परिसंचरण2.96%
प्राणि जगत4.07%
रासायनिक समन्वय तथा एकीकरण3.70%
वंशागति और विविधता के सिद्धांत6.30%
कोशिका : जीवन की इकाई3.70%
वनस्पति जगत3.33%
उच्च पादपों में प्रकाश संश्लेषण3.70%
श्वसन और गैसों का विनिमय3.33%
पाचन एवं अवशोषण2.59%
जैव विविधता एवं संरक्षण2.59%

नीट चैप्टर श्रेणी-2: कम महत्वपूर्ण और आसान

नीचे दी गई टेबल के माध्यम से अभ्यर्थी नीट जीव विज्ञान के उन अध्यायों के वेटेज (NEET Biology Chapter Wise Weightage) को समझ सकते हैं, जो कम महत्वपूर्ण और आसान हैं:  

अध्याय का नामवेटेज
खाद्य उत्पाद में वृद्धि की कार्यनीति1.11%
विकास2.22%
पारितंत्र1.48%
उत्सर्जी उत्पाद एवं उनका निष्कासन1.48%
जीव जगत0.74%

नीट चैप्टर श्रेणी-3: महत्वपूर्ण और कठिन

नीचे दी गई टेबल के माध्यम से अभ्यर्थी नीट जीव विज्ञान के उन अध्यायों के वेटेज (NEET Biology Chapter Wise Weightage) को समझ सकते हैं, जो महत्वपूर्ण और कठिन हैं:

अध्याय का नामवेटेज
पुष्पी पादपों की आकारिकी4.44%
मानव जनन3.33%
कोशिका चक्र और कोशिका विभाजन2.96%
जनन स्वास्थ्य2.59%
जैव प्रौद्योगिकी – सिद्धांत व प्रक्रम3.33%

नीट चैप्टर श्रेणी-4: कम महत्वपूर्ण और कठिन

नीचे दी गई टेबल के माध्यम से अभ्यर्थी नीट जीव विज्ञान के उन अध्यायों के वेटेज (NEET Biology Chapter Wise Weightage) को समझ सकते हैं, जो कम महत्वपूर्ण और कठिन हैं:

अध्याय का नामवेटेज
खनिज पोषण0.74%
गमन एवं संचलन1.85%
पादप में श्वसन0.00%
पौधों में परिवहन1.48%
तंत्रिकीय नियंत्रण एवं समन्वय2.22%
जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग2.22%
पादप वृद्धि एवं परिवर्धन0.74%
प्राणियों में संरचनात्मक संगठन0.00%
पुष्पी पादपों का शारीर2.22%
जीव और समष्टियाँ2.22%
मानव कल्याण में सूक्ष्मजीव1.11%
जैव अणु1.85%
जीवों में जनन0.37%

जीव विज्ञान में कुछ महत्वपूर्ण चैप्टर

  1. आनुवंशिकी
  2. पारिस्थितिकी
  3. कोशिका और कोशिका चक्र
  4. जैव अणु
  5. पादप कार्यकीय

 पिछले वर्षों के महत्वपूर्ण नीट प्रश्न: नीट 2023 में अध्यायों का महत्व

नीट परीक्षा के पिछले वर्षों के प्रश्नों (Previous Year Question in NEET) अर्थात वर्ष 2018, 2017 और 2016 में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से कितने प्रश्न आए, पर यदि हम नजर डालें तो हमें प्रश्नों के प्रकार के बारे में एक ठीक – ठाक आईडिया मिल जाता है। लेकिन इससे पहले आइए हम कक्षा 11 और कक्षा 12 से पूछें गए प्रश्नों की संख्या को निरूपित करने वाले डेटा पर एक नज़र डालते हैं। नीट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को पिछले साल के प्रश्नपत्र अवश्य हल करने चाहिए क्योंकि नीट प्रीवियस ईयर पेपर हल करना स्व-मूल्यांकन का बढ़िया तरीका है ।

विषय कक्षा 11 कक्षा 12
प्रश्नों की संख्या कुल मार्क प्रश्नों की संख्या कुल मार्क
भौतिकी 23 92 22 88
रसायन विज्ञान 23 92 22 88
वनस्पति विज्ञान 23 92 24 96
प्राणिविज्ञान 21 84 22 88
कुल 90 360 90 360

नीट 2023 वेटेज: सब्जेक्ट वाइज वेटेज

नीचे दी गई तालिका में NEET एग्जाम 2018, 2017 और 2016 में प्रत्येक चैप्टर से पूछें गए प्रश्नों की संख्या दर्शाया गया है। इससे आपको NEET परीक्षा के महत्वपूर्ण चैप्टर्स के पिछले वर्षों के ट्रेंड्स का अंदाजा हो जाएगा:

भौतिकी के महत्वपूर्ण चैप्टर्स के लिए NEET वेटेज

नीट परीक्षा में भौतिकी एक अहम भूमिका अदा करता है। इसलिए, उम्मीदवारों को इस विषय को भी पर्याप्त समय देना चाहिए। नीचे वेटेज के साथ नीट के लिए भौतिकी के महत्वपूर्ण (NEET Important Chapters For Physics With Weightage) अध्याय प्रदान किए गए हैं:

नीट के लिए भौतिकी अध्याय3 वर्षों का औसत – 2016 से 2018 तक
किरण प्रकाशिकी3.33333333333
अर्धचालक और संचार प्रणाली3
घूर्णी गति3
ऊष्मागतिकी के नियम2.6666666667
विद्युत धारा2.666666667
धारा के चुंबकीय प्रभाव2.333333333
एक विमीय गति2.333333333
गुरुत्वाकर्षण2
आधुनिक भौतिकी में परमाणु संरचना2
तरंग और ध्वनि2
तरंग प्रकाशिकी2
वैद्युतचुंबकीय प्रेरण एवं प्रत्यावर्ती धारा1.666666667
द्रव्य के गुण और तरल यांत्रिकी1.666666667
वृत्तीय गति1.333333333
ऊष्मा स्थानांतरण1.333333333
द्रव्य के तापीय गुण, कैलोरीमिति और गैसों का अणुगति सिद्धांत1.333333333
न्यूटन के गति के नियम1.333333333
दोलन (SHM)1
कार्य, ऊर्जा और शक्ति1
प्रकाश विद्युत प्रभाव और वैद्युतचुंबकीय तरंगें1
नाभिकीय भौतिकी और रेडियोधर्मिता1
मात्रक और मापन0.6666666667
द्रव्यमान केंद्र तथा संवेग संरक्षण (टक्कर)0.6666666667
स्थिर वैद्युतिकी0.6666666667
प्रायोगिक भौतिकी0.3333333333
चुंबकत्व और द्रव्य के चुंबकीय गुण0.3333333333
द्विविमीय गति और प्रक्षेप्य गति0

रसायन विज्ञान के महत्वपूर्ण चैप्टर्स के लिए NEET वेटेज

नीट परीक्षा में रसायन विज्ञान के लिए महत्वपूर्ण चैप्टर वेटेज सहित (NEET Important Chapters for Chemistry with Weightage) नीचे प्रदान किए गए हैं:  

नीट के लिए रसायन विज्ञान अध्याय3 वर्षों के औसत – 2016 से 2018 तक
रासायनिक आबंधन और आण्विक संरचना3.33333333333
s-ब्लॉक तत्व (क्षार और क्षारीय पृथ्वी धातु) और हाइड्रोजन3
ऐल्कोहॉल और ईथर2.6666666667
उपसहसंयोजन यौगिक2.666666667
जैव अणु और बहुलक2.666666667
p-ब्लॉक तत्व2.666666667
रासायनिक बलगतिकी2.333333333
सामान्य कार्बनिक रसायन2
ऐल्केन, एल्कीन और एल्काइन (हाइड्रोकार्बन)2
रासायनिक ऊष्मागतिकी2
तत्वों का वर्गीकरण एवं गुणों में आवर्तिता1.666666667
रसायन विज्ञान की मूल अवधारणाएँ (मोल अवधारणा)1.666666667
जैव अणु1.666666667
ऐमीन और डाइएजोनियम लवण1.333333333
ठोस अवस्था1.333333333
द्रव और गैसीय अवस्था1
अपचयोपचय अभिक्रियाएँ एवं आयतनी विश्लेष्ण1
वैद्युतरसायन1
आयनिक साम्यावस्था1
विलयन तथा अणुसंख्यक गुणधर्म0.6666666667
रासायनिक साम्यावस्था0.6666666667
हैलोऐरीन और फिनॉल 0.6666666667
कार्बोनिल यौगिक (ऐल्डिहाइड और कीटोन)0.6666666667
d और f-ब्लॉक तत्व0.6666666667
कार्बनिक यौगिकों में समावयवता0.6666666667
दैनिक जीवन में रसायन0.6666666667
तत्वों के निष्कर्षण के सिद्धांत और प्रक्रम (धातुकर्म)0.3333333333
नाभिकीय और पृष्ठ रसायन0.3333333333
प्रायोगिक और पर्यावरणीय रसायन0.3333333333
हैलोऐल्केन0.3333333333
कार्बनिक यौगिकों का वर्गीकरण तथा नामकरण0.3333333333
आण्विक संरचना0.3333333333
कार्बनिक यौगिकों का शुद्धिकरण और वर्गीकरण0

जीव विज्ञान के महत्वपूर्ण चैप्टर्स के लिए NEET वेटेज

नीट बायोलॉजी चैप्टर वाइज वेटेज महत्वपूर्ण चैप्टर वेटेज सहित (NEET Important Chapters for Biology with Weightage) नीचे प्रदान किए गए हैं:   

नीट के लिए जीव विज्ञान अध्याय 3 वर्षों का औसत – 2016 से 2018 तक
जीव जगत का वर्गीकरण6.333333333
वंशागति तथा विविधता के सिद्धांत5.666666667
पुष्पी पादपों में लैंगिक जनन4.3333333333
पुष्पी पादपों की आकारिकी4
वंशागति के आणविक आधार4
प्राणि जगत3.666666667
कोशिका : जीवन की इकाई3.333333333
पर्यावरण के मुद्दे3.333333333
उच्च पादपों में प्रकाश संश्लेषण3.333333333
रासायनिक समन्वय तथा एकीकरण3.33333333333
जैव प्रौद्योगिकी – सिद्धांत व प्रक्रम3
वनस्पति जगत3
मानव जनन3
श्वसन और गैसों का विनिमय3
मानव स्वास्थ्य तथा रोग2.666666667
शरीर द्रव तथा परिसंचरण 2.666666667
कोशिका चक्र और कोशिका विभाजन2.666666667
जनन स्वास्थ्य2.333333333
पाचन एवं अवशोषण2.333333333
जैव विविधता एवं सरंक्षण2.333333333
विकास2
तंत्रिकीय नियंत्रण एवं समन्वय2
जीव और समष्टियाँ2
जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग2
पुष्पी पादपों का शारीर2
गमन एवं संचलन1.666666667
पौधों में परिवहन1.333333333
उत्सर्जी उत्पाद एवं उनका परिसंचरण1.333333333
पारितंत्र1.333333333
खाद्य उत्पादन में वृद्धि की कार्यनीति1
मानव कल्याण में सूक्ष्मजीव1
जीव जगत0.6666666667
खनिज पोषण0.6666666667
पादप वृद्धि एवं परिवर्धन0.6666666667
जीवों में जनन0.3333333333
प्राणियों में संरचनात्मक संगठन0
पादप में श्वसन0

लेकिन, अभी विद्यार्थियों के लिए उपरोक्त जानकारी पर्याप्त नहीं हैं! यदि उम्मीदवारों का सपना देश के शीर्ष मेडिकल कॉलेजों में से एक में प्रवेश प्राप्त करने का है, तो उन्हें इससे परे ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। NCERT पुस्तकों के अलावा, आगे आने वाले सेक्शन में NEET 2023 परीक्षा की सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों (Best Books For NEET)  के बारे में बताया गया  है जो उम्मीदवारों को बहुविकल्पीय प्रश्नों को हल करने में मदद करेगी।

नीट 2023 के लिए बेस्ट बुक्स

एनटीए नीट परीक्षा में अच्छा स्कोर करने के लिए अभ्यर्थियों को नीट बेस्ट बुक्स के बारे में जानकारियां होनी चाहिए। इससे पढने से उच्च अंक प्राप्त करने की संभावनाएं अधिक हो जाती है। नीट परीक्षा की तैयारी के लिए नीटे बेस्ट बुक्स 2023(Best Books For NEET) इस प्रकार हैं:    

नीट बेस्ट बुक्स 2023: बायोलॉजी  

NTA नीट परीक्षा की तैयारी के लिए जीव विज्ञान की बेस्ट बुक्स(Best Book of Biology For NEET) निम्नलिखित हैं: 

  • जीआर बठला प्रकाशन
  • ऑब्जेक्टिव बायोलॉजी, दिनेश
  • बायोलॉजी वॉल्यूम I और वॉल्यूम II, ट्रूमैन
  • ऑब्जेक्टिव बॉटनी, अंसारी
  • एनसीईआरटी बुक्स (NCERT Books)

नीट बेस्ट बुक्स 2023 : रसायन विज्ञान

जैसा कि हमने ऊपर उल्लेख किया है कि नीट एग्जाम में केमेस्ट्री एक हाई स्कोरिंग सब्जेक्ट है। अगर विद्यार्थियों ने इस विषय में थोड़ा अतिरिक्त ध्यान दे दिया तो वे इस विषय में काफी बढ़िया प्रदर्शन कर सकते हैं। नीट रसायन विज्ञान के लिए बेस्ट बुक्स (Best Book of Chemistry For NEET) इस प्रकार हैं

  • भौतिक रसायन विज्ञान, ओपी टंडन
  • कॉन्सिस इनॉर्गैनिक केमिस्ट्री, जेडी ली
  • एमएस चौहान (ऑर्गेनिक) प्रैक्टिस बुक
  • वीके जायसवाल (इनॉर्गैनिक) प्रैक्टिस बुक
  • एन अवस्थी (फिजिकल) अभ्यास पुस्तक

नीट भौतिकी के लिए बेस्ट बुक्स

एनटीए नीट परीक्षा की तैयारी के लिए भौतिकी की बेस्ट बुक्स (Best Book of Physics For NEET) निम्नलिखित हैं: 

  • डीसी पांडे फिजिक्स फॉर NEET
  • फंडामेंटल फिजिक्स, प्रदीप
  • प्रॉब्लम इन जनरल फिजिक्स, IE Irodov
  • कॉन्सेप्ट्स ऑफ फिजिक्स, एचसी वर्मा
  • फंडामेंटल ऑफ फिजिक्स, हॉलिडे, रेसनिक और वॉकर

NEET सिलेबस 2023: NEET परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को नीट सिलेबस 2023 (NEET 2023 Syllabus) के बारे में अच्छे से पता होना चाहिए तभी उनकी तैयारी मजबूती के साथ हो पाएगी। नीट परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों से प्रश्न पूछें जाएंगे। नीट पाठ्यक्रम (NEET 2023 Syllabus) में कक्षा 11 और 12 के सिलेबस का काफी कुछ समाहित रहता है, लेकिन एग्जाम में जीव विज्ञान पर अधिक जोर दिया गया है।

NEET एग्जाम पैटर्न 2023: नीट परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को नीट परीक्षा पैटर्न २०२३ (NEET Exam Pattern 2023) के बारे में पता होना चाहिए क्योंकि इससे उनको मार्किग स्कीम का पता चलता है। आधिकारिक नीट एग्जाम पैटर्न के अनुसार, प्रश्न पत्र में 200 प्रश्न होंगे, और उम्मीदवारों को 200 में से केवल 180 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।

नीट महत्वपूर्ण चैप्टर्स 2023 से संबंधित अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न

NEET 2023 महत्वपूर्ण चैप्टर्स और टॉपिक्स से संबंधित अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न नीचे दिए गए हैं:

प्रश्न : नीट एग्जाम साल में कितनी बार आयोजित की जाएगी?

उ : 2023 परीक्षा वर्ष में एक बार आयोजित की जा सकती है।

प्रश्न: रसायन विज्ञान में किस अध्याय को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है और क्यों?

उ : NEET 2023 के लिए रसायन विज्ञान में ऐल्कोहॉल, फिनॉल और ईथर सबसे महत्वपूर्ण चैप्टर है क्योंकि इसका वेटेज 8 प्रतिशत है। 

प्रश्न : नीट परीक्षा 2023 में रसायन विज्ञान में कितने प्रश्न पूछे जाएंगे?

उ : नीट 2023 एग्जाम के रसायन विज्ञान सेक्शन में 45 प्रश्न पूछे जाएंगे।

प्रश्न : नीट 2023 की तैयारी करते समय मैं किन पुस्तकों का सन्दर्भ ले सकता हूं?

उ : NCERT की पाठ्यपुस्तकों को पहले कवर करना आदर्श है। नीट परीक्षाओं के अध्ययन के लिए, आप Embibe द्वारा संकलित नीट प्रिपरेशनके लिए बेस्ट बुक्स की सूची देख सकते हैं।

प्रश्न : प्रैक्टिस करने के लिए मुझे नीट 2023 मॉक टेस्ट कहां मिल सकते हैं?

उ : Embibe पर सबसे अच्छे NEET 2023 मॉक टेस्ट हैं जो आपको अच्छा स्कोर हासिल करने में मदद कर सकते हैं। आप इन मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस फ्री में कर सकते हैं। इन मॉक टेस्ट की सहायता से आप अपने कमजोर सेक्शन की पहचान भी आसानी से कर सकते हैं। उसी के अनुसार उनमें सुधार भी किया जा सकता हैं।

प्रश्न : नीट के महत्वपूर्ण चैप्टर्स को प्रारंभ करने से पहले मुझे क्या करना चाहिए?

उ : NEET के महत्वपूर्ण चैप्टर्स को पढ़ने से पूर्व, एक उम्मीदवार को NEET एग्जाम पैटर्न और पाठ्यक्रम की समुचित समझ होनी चाहिए। इसके अभाव में आप अपनी तैयारी ठीक ढंग से नहीं कर पाएंगे। अतः आपको सलाह दी जाती है कि प्रिपरेशन शुरू करने से पहले सिलेबस और एग्जाम पैटर्न का परीक्षण कर लें। 

प्रश्न : नीट में कितने सब्जेक्ट होते है?

उ : नीट में मुख्य रूप से तीन सब्जेक्ट होते हैं , फिजिक्स, केमैस्ट्री और बायोलॉजी। तीन सब्जेक्ट में पास होना अनिवार्य होता है।

हमें उम्मीद है कि NEET के महत्वपूर्ण चैप्टर्स पर आधारित यह विस्तृत लेख आपकी तैयारी में काफी सहायक साबित होगा। इस संदर्भ में आपको किसी तरह का कोई संदेह या प्रश्न हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे साझा करें। हम आपके प्रश्न का जल्द से जल्द उत्तर देने का पूरा प्रयास करेंगे। नीट 2023 महत्वपूर्ण चैप्टर्स से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ और अपडेट के लिए Embibe के साथ बने रहें।

हिंट और सॉल्यूशन की मदद से नीट के जटिल से जटिल सवालों का पाएं चुटकियों में हल