शब्द के भेद
हिंदी Solutions from Chapter -1 - शब्द के भेद
शब्दों के उपयुक्त उपयोग के ज्ञान के दृष्टिकोण से यह पाठ अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके अंतर्गत शिक्षार्थी वचन, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रियाविशेषण एवं अव्यय की पहचान, उदाहरण एवं उपयोग की जानकारी ग्रहण करते हैं।
Practice Other Topics from शब्द के भेद
इस टॉपिक में संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण एवं क्रिया के संख्यात्मक रूप का बोध कराने वाले रूप का अध्ययन किया जाता है। इसमें वचन की परिभाषा, भेद यथा: एकवचन, बहुवचन एवं वचन के उदाहरण एवं रूप परिवर्तन का अध्ययन किया जाता है।

इस टॉपिक के अंतर्गत लिंग, वचन, कारक इत्यादि के प्रभावों से भी नहीं प्रभावित होने वाले अव्यय शब्दों की परिभाषा, भेद एवं उदाहरण का अध्ययन किया जाता है। इसमें शिक्षार्थी क्रिया-विशेषण, संबंधबोधक, विस्मयादिबोधक एवं निपात अव्यय का अध्ययन करते हैं।

इस टॉपिक के अंतर्गत छात्र संज्ञा की परिभाषा एवं भेद का अध्ययन करते हैं। इसमें व्यक्तिवाचक, भाववाचक, जातिवाचक, समूहवाचक एवं द्रव्यवाचक संज्ञा के अध्ययन के साथ भाववाचक संज्ञा के निर्माण का अध्ययन किया जाता है।

इस टॉपिक के अंतर्गत संज्ञा शब्दों के स्थान पर उपयोग होने वाले उपयोग शब्दों का अध्ययन किया जाता है। इसके अध्ययन में शिक्षार्थी सर्वनाम की परिभाषा, उदाहरण एवं भेद यथा पुरुषवाचक, निजवाचक, निश्चय एवं अनिश्चयवाचक, प्रश्नवाचक तथा संबंधवाचक सर्वनाम से अवगत होते हैं।

इस टॉपिक के अंतर्गत संज्ञा एवं सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्दों का अध्ययन किया जाता है। इसमें विशेषण की परिभाषा, अंग एवं भेद यथा गुणवाचक, परिमाणवाचक, संख्यावाचक, संबंधवाचक, व्यक्तिवाचक एवं सार्वनामिक विशेषण का अध्ययन किया जाता है।

इस टॉपिक के अंतर्गत क्रिया की परिभाषा, भेद तथा उदाहरण का अध्ययन किया जाता है। सकर्मक, अकर्मक, द्विकर्मक, संयुक्त एवं सहायक क्रिया के साथ क्रिया के रूप परिवर्तन का अध्ययन इसमें किया जाता है।

इस टॉपिक के अंतर्गत क्रिया की विशेषता बताने वाले शब्दों का अध्ययन किया जाता है। इसके अंतर्गत शिक्षार्थी क्रिया विशेषण की परिभाषा एवं उदाहरण, तथा उसके भेदों यथा कालवाचक, रीतिवाचक, स्थानवाचक एवं परिमाणवाचक क्रिया विशेषण का अध्ययन करते हैं।
