हिंदी व्याकरण

IMPORTANT

Practice Other Chapters from हिंदी व्याकरण

हिंदी>हिंदी व्याकरण>अपठित गद्यांश एवं काव्यांश

अपठित गद्यांश एवं काव्यांश का अध्ययन कर स्मृति या पुनरावलोकन के आधार पर गद्यांश आधारित प्रश्नों को हल करने की विधि का अध्ययन शिक्षार्थी इस पाठ के अंतर्गत करते हैं।

काव्य को अलंकृत करने हेतु उसमें प्रयुक्त अलंकारों का शब्द एवं अर्थ के आधार पर विभाजन, उनका काव्य में प्रयोग एवं उनके अर्थ का अध्ययन इस पाठ के माध्यम से किया जाता है। शब्दालंकार एवं अर्थालंकार के विभिन्न भेदों को जानने के दृष्टिकोण से यह पाठ महत्वपूर्ण है।

शब्दों के सार्थक समूह का उपयोग कर वाक्य निर्माण की विधि एवं वाक्यों के अंग, गुण तथा अर्थ एवं रचना के आधार पर विभाजन का अध्ययन इस पाठ में किया जाता है। वाक्यों के रूप परिवर्तन या संश्लेषण की शिक्षा भी इस पाठ में ली जाती है।

शब्दों के उपयुक्त उपयोग के ज्ञान के दृष्टिकोण से यह पाठ अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके अंतर्गत शिक्षार्थी वचन, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रियाविशेषण एवं अव्यय की पहचान, उदाहरण एवं उपयोग की जानकारी ग्रहण करते हैं।

पाठ के अंतर्गत काव्य में वर्णों या मात्राओं के विन्यास से पर उत्पन्न आह्लाद का अध्ययन करते हैं। इसमें छंद की परिभाषा, तत्व, भेद, वर्ण, मात्रा, शुभाक्षर, वर्णिकरण एवं छंद के प्रकार यथा मात्रिक एवं वार्णिक छंद के बारे में अध्ययन करते हैं।

इस पाठ के अंतर्गत काव्य में प्रयुक्त रस की परिभाषा एवं भेद तथा उदाहरण का अध्ययन किया जाता है। इसके अंतर्गत श्रृंगार, हास्य, करुण, वीर, रौद्र, भयानक, अद्भुत, बीभत्स, शांत, वात्सल्य एवं भक्ति रस का अध्ययन किया जाता है।

शब्दों के समान अर्थ से परे कुछ अन्य व्यंग्यात्मक या गूढ़ अर्थों को दर्शाने एवं भाषा को प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से 'मुहावरे' पाठ का अध्ययन किया जाता है। इसके अंतर्गत हिंदी मुहावरों एवं उनके अर्थ तथा प्रयोग की शिक्षा ली जाती है।

हिंदी>हिंदी व्याकरण>लोकोक्तियाँ

शिक्षार्थियों द्वारा देशी क्षेत्रों में भाषा को प्रभावी एवं शब्द के सामान्य अर्थ से अलग अन्य गूढ़ अर्थ को दर्शाने हेतु लोक भाषाओं में प्रचलित लोकोक्तियों के उदाहरणों एवं प्रयोग का अध्ययन इस पाठ के अंतर्गत किया जाता है।

शब्दों के सार्थक समूह का उपयोग कर वाक्य निर्माण की विधि एवं वाक्यों के अंग, गुण तथा अर्थ एवं रचना के आधार पर विभाजन का अध्ययन इस पाठ में किया जाता है। वाक्यों के रूप परिवर्तन या संश्लेषण की शिक्षा भी इस पाठ में ली जाती है।

इस पाठ के अंतर्गत छात्रों के वाचन एवं लेखन को शुद्ध बनाने के दृष्टिकोण से वर्णमाला की पहचान कराई जाती है। इसके अंतर्गत छोटी लेकिन महत्वपूर्ण अशुद्धियां जैसे अनुनासिक जैसे हैं या है, या र के बदलते प्रारूप (क्र, कृ, र्क की) प्रयोग विधि सिखायी जाती है।

हिंदी>हिंदी व्याकरण>शब्द निर्माण

शब्दों के शुद्ध रूप के ज्ञान एवं उपयोग की विधि ज्ञात होने के उपरांत शब्दों के साथ अन्य शब्दों को जोड़ कर शब्दों के निर्माण करने की विधि इस पाठ के अंतर्गत सिखायी जाती है। इसके अंतर्गत उपसर्ग, प्रत्यय, संधि एवं विच्छेद तथा समास का अध्ययन किया जाता है।