If you appear for the Rajasthan Board class 9 exam, being aware of the syllabus is important before you start preparing. Learning the important topics...

RBSE Class 7 Books: Download PDF, Solutions
December 1, 2024Rajasthan Board Model Paper PDF: बोर्ड की परीक्षा प्रत्येक स्टूडेंट के लिए करियर की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होती है और इसीलिए स्टूडेंट्स पूरे साल बड़ी लगन के साथ पढ़ाई करते हैं ताकि एग्जाम में उन्हें उच्च अंक हासिल हो। इसी क्रम में वे तैयारी करने के लिए अध्ययन योजना बनाकर उसका पालन करते हैं। पिछले साल के पेपर भी इसी स्टडी प्लान का एक अहम हिस्सा होता है। आज हम अपने इस लेख में मॉडल पेपर पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे क्योंकि अगर विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले उसके पैटर्न के बारे में पता चल जाए तो उनके लिए आगे की राह थोड़ी आसान हो जाती है।
आपकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए हम हमारे इस विशेष लेख के माध्यम से राजस्थान बोर्ड कक्षा कक्षा 10 और 12 की बोर्ड के प्रश्न पत्रों की जानकारी शेयर कर रहे हैं। राजस्थान बोर्ड के शैक्षणिक वर्ष 2022 की कक्षा 10वीं और 12 वीं बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं। इस लेख में हम मॉडल पेपर के अलावा भी राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 और 12 की बोर्ड एग्जाम से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान करेंगे। अतः आपको सलाह दी जाती है कि लेख को अंत तक जरुर पढ़ें। परीक्षार्थी नीचे दिए गए लेख से राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं अंतिम 5 वर्ष के प्रश्न पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं:
CLASS 10 के लिए मुफ़्त फ़ाउंडेशन मॉक टेस्ट
राजस्थान बोर्ड, कक्षा 10 और 12 के लिए बोर्ड परीक्षा का आयोजन करता है। इसमें उच्च अंक हासिल करना अति- महत्वपूर्ण है होता क्योंकि 10 वीं और 12वीं के अंक भविष्य में आपको सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों में दाखिला दिलाने में सहायक सिद्ध होते हैं।
RBSE पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान द्वारा जारी किए जाते हैं ताकि विद्यार्थी उनका उपयोग अपनी पढ़ाई के लिए कर सकें। राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10 और कक्षा 12 के प्रश्न पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं और साथ ही नीचे दिए गए इस लेख में सीधे लिंक दिए गए हैं।
विद्यार्थियों की सुविधा के मद्देनजर बोर्ड प्रत्येक वर्ष, परीक्षा से पूर्व पिछले साल के प्रश्नपत्रों को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करता है ताकि स्टूडेंट्स परीक्षा के स्तर को अच्छे से समझ सकें। यही नहीं इन प्रश्न-पत्रों के माध्यम से वे परीक्षा पैटर्न से भी अवगत हो सकते हैं अर्थात उनको यह पता चल सकता है कि कौन से सेक्शन कितने महत्वपूर्ण हैं और किस सेक्शन से कितने अंको के सवाल आने की संभावना है। इस बात का विशेष ध्यान रखते हुए हम राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 व राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 के लिए बोर्ड द्वारा जारी किए गए मॉडल प्रश्न पत्रों के पीडीएफ लिंक प्रदान कर रहे हैं जो कुछ इस प्रकार हैं:
कक्षा | मॉडल प्रश्न पत्र पीडीएफ |
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 | मॉडल प्रश्न पत्र पीडीएफ राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 के लिए |
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 | मॉडल प्रश्न पत्र पीडीएफ राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 के लिए |
नोट : अभ्यर्थी नीचे दिए गए पीडीएफ लिंक पर क्लिक करके राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 और राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 के मॉडल प्रश्न पत्र आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां से आपको परीक्षा पैटर्न व ब्लूप्रिंट भी प्राप्त हो जाएगा। ब्लूप्रिंट एक प्रकार का डमी प्रश्नपत्र होता है जो विद्यार्थियों को परीक्षा पैटर्न को समझने में मददगार होता है।
जैसे कि हमने पहले ही जानकारी दी थी कि हमने अपने इस खास लेख में राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए मॉडल प्रश्न पत्र पीडीएफ लिंक शेयर किया है, जिस पर क्लिक करके प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, राजस्थान बोर्ड के अधिकारिक वेबसाइट पर भी बोर्ड राजस्थान बोर्ड क्लास 10 और 12 का मॉडल प्रश्न पत्र जारी कर चुके हैं। ऐसे में यहां हम विद्यार्थियों की सुविधा के लिए राजस्थान बोर्ड मॉडल प्रश्न पत्र को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करने का तरीका शेयर कर रहे हैं। नीचे दिए गए चरणों का पालन करके स्टूडेंट्स आरबीएसई बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
नीचे हमने सैंपल और मॉक पेपर के सीधे लिंक को सारणीबद्ध किया है। 10 वीं कक्षा के लिए राजस्थान बोर्ड पिछले 5 वर्षों के प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए वर्षवार लिंक पर क्लिक करें :
Rajasthan Board कक्षा 10 Sample Papers | मॉडल पेपर – 2019 | 2018 | 2017 | 2016 | 2015 |
गणित | यहाँ क्लिक करें | 2018 | 2017 | 2016 | 2015 |
विज्ञान | यहाँ क्लिक करें | 2018 | 2017 | 2016 | 2015 |
सामाजिक विज्ञान | यहाँ क्लिक करें | 2018 | 2017 | 2016 | 2015 |
अंग्रेज़ी | यहाँ क्लिक करें | 2018 | 2017 | 2016 | 2015 |
Practice 10th RBSE Exam Questions
मॉडल प्रश्न पत्र विद्यार्थियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइये जानते हैं पिछले साल के प्रश्नपत्रों को हल करने के क्या-क्या लाभ हैं:
बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले प्रत्येक विद्यार्थी की प्रबल इच्छा होती है कि वह उच्च अंक हासिल करे। राजस्थान बोर्ड के नमूना (मॉडल ) प्रश्न पत्रों को हल करना आपकी आरबीएसई तैयारी के लिए में काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकता है। लेख के इस हिस्से में हम क्रमबद्ध तरीके से इसके लाभ को बताने जा रहे हैं जो निम्नलिखित है:
हमने आपको राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 और 12 के पिछले साल के प्रश्न पत्रों के बारे में और उनको हल करने से लाभ से अवगत करा दिया। अब जानते हैं कि इनको हल करना का सबसे उपयुक्त तरीका क्या है ताकि आप इसका अधिकतम लाभ उठा पाएं।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 व 12 के पिछले साल के पेपरों को हल करने की उपयोगिता से आप वाकिफ हो गए हैं। हालांकि, यह तभी लाभकारी हो सकता है, जब सही तरीके से राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 व 12 के मॉडल प्रश्न पत्रों को हल किया जाए। ऐसे में लेख के इस विशेष भाग में हम राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 व 12 के प्रश्न पत्रों को हल करने के तरीके शेयर कर रहे हैं, जो कुछ इस प्रकार है:
Attempt 10th RBSE Exam Mock Tests
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 और 12 के मॉडल प्रश्न पत्र, उन्हें हल करने के लाभ व RBSE पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों को हल करने के तरीकों को जान लेने के बाद अब हम राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 और 12 के टाइम टेबल पर प्रकाश डालते हैं। हमने ऊपर उल्लेखित किया है कि 2022 की बोर्ड परीक्षा संपन्न हो चुकी है। नए साल की डेटशीट आते ही हम यहां उसको अपडेट करेंगे। विद्यार्थियों को एक अनुमान लगाने के लिए हम राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 व राजस्थान बोर्ड कक्षा 12. 2022 की डेटशीट प्रदान कर रहें हैं।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 की तिथियाँ टेबल के माध्यम से शेयर कर रहे हैं, जो कुछ इस प्रकार है:
तारीख | विषयों |
गुरुवार, 24 मार्च, 2022 | मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र |
शुक्रवार, 25 मार्च, 2022 | पर्यावरण विज्ञान |
शनिवार, 26 मार्च, 2022 | लोक प्रशासन |
सोमवार, 28 मार्च, 2022 | शारीरिक शिक्षा |
नोट: राजस्थान बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर भी राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 व 12 की टाइम टेबल जारी की गई थी, तो छात्र व छात्राएं राजस्थान बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट से भी राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 व 12 की डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 व राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 टाइम टेबल पर क्लिक करके भी छात्र व छात्राएं पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। लिंक पर क्लिक करते ही एक पीडीएफ कॉपी खुलेगी जिसके दाएं ओर डाउनलोड का आइकॉन बना होगा जिस पर क्लिक करते ही डेटशीट सिस्टम में डाउनलोड हो जाएगी। बता दें राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 व कक्षा 12 की डेटशीट बोर्ड ने एक ही पीडीएफ में जारी की है।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 व 12 की डेट शीट से जुड़ी जानकारी के बाद अब बारी आती है राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 व 12 की तैयारी व एग्जाम देने से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण टिप्स।
लेख के इस भाग में हम राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 व 12 की तैयारी व एग्जाम देने से जुड़े कुछ क्विक टिप्स दे रहे हैं, उम्मीद है ये क्विक टिप्स छात्र व छात्राओं के लिए उपयोगी साबित होंगे। तो ये क्विक टिप्स कुछ इस प्रकार हैं:
बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान ने 1973 में कुल 8.5 लाख छात्रों के साथ 6000 से अधिक स्कूलों को कवर करते हुए अपना कामकाज शुरू किया। RBSE 10 वीं और 12 वीं के संचालन के लिए राजस्थान में अन्य शैक्षिक विकास गतिविधियों के साथ-साथ बोर्ड भी जिम्मेदार है। वर्तमान में RBSE द्वारा निम्नलिखित बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं:
इन राजस्थान बोर्ड नमूना प्रश्न पत्रों और पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों (Rajasthan Board Question Papers and Model Test Papers) को डाउनलोड करें और उन्हें हल करना शुरू करें। ये निश्चित रूप से आपको बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेंगे। उम्मीद है इस लेख में दी गई जानकारी राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 व 12वीं के लिए उपयोगी रही होगी। याद रखें कोई एग्जाम कठिन नहीं होता है, अगर तैयारी सही तरीके से की जाए तो आसानी से परीक्षा को पार किया जा सकता है। परीक्षा की तिथि, एग्जाम की तैयारी, परीक्षा पैटर्न में बदलाव, एग्जाम टिप्स से जुड़े अधिक से अधिक जानकारियों के लिए विजिट करते रहें embibe की वेबसाइट। लेख पूरा करने से पहले हमारे अंतिम भाग में हम राजस्थान बोर्ड से जुड़े कुछ अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के बारे में जानकारी भी साझा कर रहे हैं। तो लेख का यह मुख्य भाग जरुर पढ़ें।
लेख के इस भाग में आप राजस्थान बोर्ड से जुड़े कुछ सामान्य लेकिन महत्वपूर्ण सवालों के जवाब पढ़ेंगे।
कई बार छात्र व छात्राओं के मन में परीक्षा, प्रश्न व बोर्ड से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल आते हैं। उन्हें लगता है ये सवाल काफी सामान्य है, लेकिन बता दें कई बार सामान्य प्रश्न भी महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए मन में एग्जाम से जुड़ा कोई भी सवाल हो तो पूछ लेना चाहिए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम यहाँ राजस्थान बोर्ड से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के बारे में बता रहे हैं जो आमतौर पर विद्यार्थी ढूँढ़ते हैं, ये कुछ कुछ इस प्रकार हैं:
प्रश्न: मुझे राजस्थान बोर्ड के पिछले 5 वर्षों के पेपर कहां से मिलेंगे?
A: आप इस लेख के माध्यम से राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 वीं और 12 वीं के लिए पिछले पांच वर्षों के प्रश्नपत्रों की पीडीएफ लिंक प्राप्त कर सकते हैं।
प्रश्न: आरबीएसई कक्षा 10 वीं के प्रश्न पत्र कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?
A: कक्षा 10 वीं राजस्थान बोर्ड के प्रश्नपत्रों को डाउनलोड करने के लिए इस लेख में बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें और राजस्थान बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट से राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के मॉडल प्रश्न पत्रों को डाउनलोड करें।
प्रश्न: आरबीएसई कक्षा 12 वीं के प्रश्न पत्र कैसे डाउनलोड करें?
A: छात्र व छात्राएं इस लेख में बताए गए तरीके को फॉलो करते हुए राजस्थान बोर्ड के अधिकारिक वेबसाइट से राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 के मॉडल प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रश्न: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का स्तर कैसे है?
A: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 का परीक्षा स्तर मध्यम है। सही तैयारी के साथ इस एग्जाम को आसानी से पार किया जा सकता है।
प्रश्न: क्या राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा छात्र व छात्राओं के लिए कठिन है?
A: देखा जाए तो राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा कठिन या जटिल नहीं है। अगर छात्र व छात्राएं सही रणनीति के साथ ध्यान से तैयारी करे तो इसे आसानी से क्रैक किया जा सकता है। आप इस लेख में दिए गए तैयारी टिप्स को फॉलो करके भी आसानी से राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 की तैयारी कर, एग्जाम में अच्छे मार्क्स पा सकते हैं। जरुरत है तो बस थोडा ध्यान से तैयारी करने की।
मुफ़्त क्लास 12 और इंजीनियरिंग मॉक टेस्ट
ये Rajasthan Board Question Papers के बारे में जानकारी थी। हमें उम्मीद है कि इस लेख में दी गई जानकारी आपको अपने बोर्ड परीक्षा में मदद करेगी। यदि राजस्थान बोर्ड या अन्य परीक्षा के बारे में कोई सवाल या दुविधा हो, तो उन्हें नीचे कमेंट बॉक्स के जरिये हम तक पहुंचा सकते हैं। हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि हम जल्द से जल्द आपके सवालों का जवाब दें।